20.2 C
Chandauli
Saturday, October 24, 2026

Buy now

दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत,परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -


पड़ाव। डोमरी गंगा घाट पर शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से युवक के शव को गंगा से बाहर निकाला और उसको कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि मुगलसराय थाना क्षेत्र के चौरहट गांव निवासी मुस्ताक खान का 18 वर्षीय पुत्र महताब खान 18 वर्ष प्रतिदिन की तरह जिम में शारीरिक मेहनत करने के बाद अपने दोस्तों संग वाराणसी के डोमरी गंगा घाट पर नहाने चला गया। और देखते ही देखते वो गहरे पानी में चला गया। जिसको देख मौक़े पर मौजूद उसके दोस्त शोर-गुल करने लगे जिनकी आवाज सुनकर मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काक घटना की जानकारी पुलिस को मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को गोताखोरों की सहायता से बाहर निकाला और कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही महताब के परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights