30.7 C
Chandauli
Tuesday, July 8, 2025

Buy now

चंदौली-अनियंत्रित पिकअप ने युवक को रौंदा मौत, परिजनों पर टूटा दुखो का पहाड़

- Advertisement -

चंदौली। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गाँव के समीप गुरुवार को पिकअप की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने लोगो की सहायता से युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी।

बताते हैं कि कटेसर गांव निवासी बिनोद यादव 32 पल्लेदारी (मजदूरी)का काम करता था। सुबह उसी कार्य के लिए निकला था। कि अचानक पड़ाव की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उसको पीछे से जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और आस पास के ग्रामीणों ने  तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दिए घटनास्थल पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता बिनोद को निजी चिकित्सालय में भर्ती करने के लिए ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी। गांव के लोगो ने बताया कि मृतक के दो पुत्र  एक पुत्री है  जिनका नाम सिद्धि और विनायक 6 वर्ष व एक पुत्री खुशी 4 वर्ष के साथ पत्नी सुशीला का रो रो कर बुरा हाल है। बिनोद की मौत से परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights