6.6 C
New York
Tuesday, February 4, 2025

Buy now

भाजपा नेता केएन पांडेय ने गरीबों संग मनाया जन्मदिन

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के विभिन्न बनवासी दलित बस्तियों में भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने अपना 48वां जन्मदिन चौपाल लगाया। इस दौरान उन्होंने ठंड को देखते हुए 4800 लोगों को सर्दी से बचने के लिए कम्बल का वितरण किया। साथ ही उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया।

इस मौके पर कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत का पालन करती है। इसी सोच के साथ आज पूरे भारत में सरकार काम कर रही है। देश में मोदी व प्रदेश में योगी के नेतृत्त्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आज देश में बनवासी, दलित समुदाय के लोगों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार की आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वनवासी लोगों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना ने गरीबों को बड़ी मदद पहुंचाने का काम किया है। कहा कि लोगों की मदद का यह अभियान क्षेत्र में लगातार चलता रहेगा। समाज के जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करना ही इसका उद्देश्य है। बताया कि केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय तीन जनवरी को रेलवे पुत्र का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर सत्यप्रकाश गुप्ता, कमलापति पाण्डेय, नंदकुमार पाण्डेय, रामजी गोंड, रामप्रकाश पाण्डेय, सतीश तिवारी, पंचम चौहान, राम सिंह, जितेंद्र तिवारी, मुराहु वनवासी, जोगी दुबे, अशोक चौरसिया, डीएम मिश्रा, दयाशंकर आदि लोग रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights