24 C
Chandauli
Sunday, September 27, 2026

Buy now

जन अधिकार पार्टी के संदेश को लेकर चकिया से नौगढ़ पहुंची यात्रा

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। जन अधिकार पार्टी की जनजागरण यात्रा शनिवार को पार्टी का संदेश लेकर चकिया क्षेत्र के तिलौरी से नौगढ़ के लिए रवाना हुई। उक्त यात्रा मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रामकृष्ण प्रजापति व कन्हैया सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जन भर गांवों का भ्रमण करते हुए नौगढ़ पहुंची। इस दौरान यात्रा पार्टी की नीतियों व आगामी कार्यक्रमों को लेकर जनपद भ्रमण पर निकली। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। महंगाई, बढ़ता भ्रष्टाचार व अपराध से जनता को राहत दिलाना चुनावी मुद्दा होगा।

प्रदेश सचिव रामकृष्ण प्रजापति ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दे पर लगातार संघर्षशील व क्रियाशील है। यही वजह है कि जनता का समर्थन जन अधिकार पार्टी के प्रति बढ़़ता जा रहा है। पार्टी ने अपने विभिन्न कार्यक्रमों, जन चौपाल व जन सम्पर्क के जरिए जन विश्वास अर्जित करने का काम पूरी शिद्दत के साथ कर रही है। पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों के साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के संदेश को लेकर जन–जन तक जाना होगा। कन्हैया सिंह कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा है। मंडल सचिव कमलेश सिंह गहरवार ने कहा कि पार्टी ने संगठन विस्तार के साथ ही उसे सशक्त बनाने की जो पहल की है उसका सकारात्मक प्रभाव दिख रहे हैं। आज अतिपिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक समाज के लोग जन अधिकार पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। इस मौके पर मंडल सचिव युवा प्रकोष्ठ सौरभ मौर्या, जिला प्रभारी गिरधारी लाल मौर्य, जिला महासचिव भोलानाथ विश्वकर्मा, आनंद मौर्य, महिला जिलाध्यक्ष बिन्दू मौर्या, जिला पंचायत सदस्य गनेश प्रसाद, सुभाष सोनकर, निहाल मौर्या, सतीश मौर्य मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights