35.4 C
Chandauli
Saturday, March 14, 2026

Buy now

सावधान:महिलाओं को झांसा देकर करते थे ठगी पुलिस ने घेरे बंदी कर पांच अन्तर्राज्यीय ठगों को किया गिरफ्तार,भारी संख्या में सोने व चाँदी के जेवर बरामद

- Advertisement -


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को चकरघट्टा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आभूषण की सफाई के नाम पर महिलाओं को झांसा देकर आभूषणों की ठगी करने वाले गिरोह के पांच अन्तर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से बड़ी संख्या में आभूषण बरामद किए गए उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने किया।
उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष चकरघट्टा अवधेश नारायण मय हमराह के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महिलाओं को झांसा देकर आभूषणों की ठगी करने वाले गिरोह मझगावा गांव के चौवे इंटर कालेज के पास बैठे है जो आभूषणो की सफाई के दौरान धोखाधडी कर असली जेवर से नकली जेवर बदलने की बात कर रहे है। साथ ही कही घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चौवे इंटर कालेज के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई। तभी पुलिस को देख पांच युवक भगाने लगे जिनको घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से कब्जे से 14 जोडी पायल सफेद धातु, एक जोडी पैजनी सफेद धातु, 65 बिछिया सफेद धातु, 05 बैग जिसमे जेवर सफाई करने के उपकरण व केमिकल (एसिड) व प्लास्टिक के कटोरे व ब्रश, प्लास्टिक के बोतल, प्लेट,सफेद पाउडर, 5 एन्ड्राइड मोबाइल फोन व 3400 रूपये नगद बरामद किया गया।
इनसेट—–
सभी ठग बिहार निवासी
चंदौली। महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह में दीपक कुमार साह थाना पर्वत्ता जिला भागलपुर राजा कुमार साह निवासी कटैया गौन्ट थाना पिपरा जिला सुपौल बिहार राजा कुमार साह निवासी ग्राम रहटा थाना कुमार खण्ड जिला मधेपुरा बिहार रोहित कुमार साह निवासी तुलसीपुर जमनियाँ थाना पार्वता जिला भागलपुर बिहार कुणाल निवासी गोविन्दपुर थाना महेश जिला खूट जिला खगडिया बिहार बताए गए हैं। पुलिस ने सभी को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights