32.5 C
Chandauli
Sunday, June 29, 2025

Buy now

…अब चंदौली जिला अस्पताल में होगा क्लबफुट बीमारी का इलाज

- Advertisement -

डीएम ने जिला अस्पताल में क्लबफुट क्लीनिक का किया शुभारंभ

Young Writer, चंदौली। जन्मजात विकृति क्लबफुट (पैरों के टेढ़े-मेढ़े पंजे) से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क इलाज अब जनपद के पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय चंदौली में हो सकेगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत मिरेकल फीट इंडिया संस्था के सहयोग से चिकित्सालय में क्लबफुट क्लीनिक की शुरुआत की गई है। इसके साथ चंदौली देश का 100वां जिला बन गया है जहां क्लबफुट क्लीनिक संचालित है। क्लबफुट के इलाज की समस्या को दूर करने में मिरेकल फीट इंडिया अहम भूमिका निभाएगा।

पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय में गुरुवार को क्लबफुट क्लीनिक का शुभारंभ जिलाधिकारी संजीव सिंह ने फीता काटकर किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने क्लबफुट से ग्रसित बच्चों का हाल जाना और उनके परिजनों से उपचार के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने क्लीनिक में उपलब्ध प्लास्टर, ब्रेसेस आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ली। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने चंदौली जिला चिकित्सालय सभागार में केक काटकर बच्चों को खिलाया। कहा कि चंदौली में अब क्लबफुट क्लीनिक की शुरुआत हो चुकी है। पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय में हर शुक्रवार को प्रातः आठ बजे से दो बजे तक साप्ताहिक क्लबफुट क्लीनिक का संचालन किया जाएगा। चंदौली एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम और नीति आयोग का अहम हिस्सा है और यह प्रोग्राम क्लबफुट के साथ पैदा हुए बच्चों के इलाज में मदद करेगा। कहा कि जनपद में कहीं भी क्लबफुट से ग्रसित बच्चे पाये जाते हैं तो क्षेत्रीय स्तर पर आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर आरबीएसके टीम के माध्यम से उसका जल्द से जल्द समुचित उपचार कराया जाएगा। सीएमओ डा. वाईके राय ने बताया कि क्लबफुट एक जन्मजात विकृति है जिसमें बच्चे के पैर अंदर की ओर मुड़ जाते हैं। ऐसे बच्चों की जल्दी ही पहचान कर जल्द से जल्द उनका इलाज किया जाएगा। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ, कास्टिंग टेक्नीशियन व अन्य अस्पताल कर्मियों का बच्चों का इलाज सुनिश्चित करने का प्रयास भी प्रशंसनीय है। उपचार के दौरान अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सीय मानकों पर तैयार विशेष प्रकार के बार और जूते निःशुल्क प्रदान करती है। क्लीनिक में मिरेकल फीट के कर्मचारी उपचार प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी प्रदान करके परामर्श सहायता भी प्रदान करते हैं। इस मौके पर सीएमएस उर्मिला सिंह, नोडल अधिकारी डा.यूके सान्याल, डा.एसएन पाठक, नेहल कपूर, भूपेश सिंह, प्रोग्राम ऑफिसर आनंद कुमार, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

चंदौली बना देश का 100वां जिला
चंदौली। मिरेकल फीट संस्था ने जुलाई 2018 से देश में बच्चों के निःशुल्क इलाज के लिए क्लब फुट क्लीनिक शुरू किये। पिछले चार वर्षों से इन प्रयासों को जारी रखते हुए जनपद चंदौली में उदघाटन के साथ ही देश का 100वां जिला बन गया है। मिरेकल फीट भारत के नौ राज्यों यथा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम और महाराष्ट्र में आरबीएसके और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ काम कर रहा है। हर साल करीब 30,000 विजिट्स का प्रबंध निशुल्क कर रही है। चंदौली में क्लबफुट से जुड़े उपचार के लिए मिरेकलफीट की प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव नेहल कपूर (9044830722) से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights