15.9 C
Chandauli
Monday, November 30, 2026

Buy now

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों से रूबरू होंगे पीएम

- Advertisement -

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के बैराठ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह ने बुधवार बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माह अप्रैल में होने वाली कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रूबरू होंगे। तथा उनके परीक्षा तथा कैरियर संबंधी विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देंगे। मनोवैज्ञानिक दबाव से मुक्त होने हेतु कुछ सुझाव एवं मार्गदर्शन देंगे, जिससे विद्यार्थी मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से संतुलित व स्वस्थ होकर बोर्ड परीक्षा को एक उत्सव के रूप में लेकर सम्मिलित हो।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम एक अप्रैल को प्रातः 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में संपन्न होगा, जिसका प्रसारण सभी निजी चैनलों एवं दुरदर्शन तथा सोशल मीडिया पर किया जाएगा, जिससे पूरे देश के विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें। बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ जिला चंदौली से सन 2020 में तीन विद्यार्थियों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से नई दिल्ली में भाग लिया, जिसका परिणाम यह रहा कि विद्यार्थी मानसिक व मनोवैज्ञानिक तथा भावात्मक रूप से तनाव मुक्त होकर परीक्षा में सम्मिलित हुए और परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा। बताया कि इस कार्यक्रम से ना केवल विद्यार्थियों को बल्कि अभिभावकों को भी कई प्रकार से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा तथा प्रधानमंत्री द्वारा कुछ शेयर किए गए अनुभव व मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी लाभान्वित होंगे जो विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव को कम करने में सहायक होगा। बताया कि इस वर्ष परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम विशेष रूप से बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए लाभान्वित होगा क्योंकि ये विद्यार्थी पिछले दो वर्षों से आनलाइन पठन-पाठन किए तथा पहली बार ऑफलाइन परीक्षा देने जा रहे हैं ऐसे में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में सहभागिता उनके मानसिक व मनोवैज्ञानिक दबाव को कम करने में सहायक होगी इसके साथ-साथ कैरियर को चुनने संबंधी विकल्पों में परीक्षा पर चर्चा संवाद विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights