15.9 C
Chandauli
Monday, November 30, 2026

Buy now

चंदौली मेडिकल एसोसिएशन ने साझा की होली की खुशियां

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। चंदौली मेडिकल एसोसिएशन का होली मिलन समारोह मंगलवार की रात कैम्प कार्यालय पर आयोजित हुआ। इस दौरान दवा विक्रेताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा की और एक-दूसरे को मुबारकबाद दिया। साथ ही संगठन को सशक्त बनाए रखने और दवा विक्रताओं के हित में एकजुट होकर कार्य एवं संघर्ष करने का संकल्प भी लिया।
इस दौरान अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि त्यौहार हम सभी के जीवन में खुशियां लेकर आते हैं। होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है और हमें इस त्यौहार को अपने पास-पड़ोस व सगे-संबंधियों के साथ मिलकर मनाना चाहिए। साथ ही उन लोगों के जीवन को खुशियों के रंग में रंगने का प्रयास और पहल होनी चाहिए जो असशक्त एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हैं। गरीबों की मदद भी हम सभी का सामाजिक दायित्व है जिसका निर्वहन संगठन के पदाधिकारियों को मिलकर करने के लिए आगे आना होगा। इस दौरान चंदौली मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और खुशियां मनाई। समारेाह में अशोक, शमीम खान, आशीष जायसवाल, रामप्यारे, प्रीतम अग्रहरि, मुन्ना पांडेय, शिवाशीष दास, रमेश गुप्ता, डा. राजू, आनंद तिवारी, रवि कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन आशुतोष जायसवाल ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights