29.8 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

ग्राम व क्षेत्र पंचायत के सभी नए काम पर लगी रोक

- Advertisement -

Young Writer, सकलडीहा। आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। सोमवार को डीएम और सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ अरूण कुमार पांडेय ने सभी क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के नये कार्याें पर पाबंदी लगा दिया है। चेताया कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जायेगा। लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार होंगे।
मुख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र पांडेय के निर्देश पर गांव गांव में होर्डिंग पोस्टर के साथ बूथों को दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में बीडीओ ने सभी एडीओ पंचायत, सचिव और रोजगार सेवक, जेई और तकनिकी सहायकों को सभी नये कार्याें पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। चुनाव आचार संहिता के दौरान किसी प्रकार की नये कार्य की अपलोडिंग और भुगतान पर सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दिया है। इसके साथ ही सभी सचिवों को गांव गांव में लगे होर्डिंग पोस्टर को उतरवाने व वॉल पेटिंग को मिटवाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मतदान केन्द्र पर मूलभूत जरूरतों को समय से पूर्व पूरा कराने का निर्देश दिया है। चेताया कि किसी सचिव या कर्मचारी द्वारा किसी पार्टी के पक्ष में या दबाब में आकर काम करने की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट भेजा जायेगा। शिकायत पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी। इस बाबत बीडीओ अरूण कुमार पांडेय ने बताया कि 1015 बैनर और होर्डिंग को उतरवाया जा चुका है। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, एडीओ आईएसबी आलोक पांडेय, एडीओ कोआपरेटिव अभिषेक सिंह,एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, विजय शंकर, पवन दूबे, दुर्गेश सिंह, संजय यादव, मनोज सिंह, राम सिंह, ंअरविंद गौतम, महेन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights