28.5 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

राजस्व कार्य में लापरवाही पर नपे धरहरा लेखपाल

- Advertisement -

Young Writer, सकलडीहा। जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्याओं के निस्तारण को लेकर गंभीर दिखे। शनिवार को सम्पूर्ण दिवस में राजस्व कार्य में लापरवाही पर धरहरा गांव के एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। वही कई लेखपाल और कानूनगों सहित अन्य को चेतावनी दी गयी। किसानों की समस्या और चुनाव कार्य में लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर कुल 90 प्रार्थना पत्र में 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं को टीम बनाकर एक सप्ताह में निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान तहसील के राजस्व के सबसे ज्यादा मामले आने पर लेखपाल कानूनगों और तहसील के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी। धरहरा गांव के ग्राम प्रधान की शिकायत पर लेखपाल को कार्य में लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही निलंबित लेखपाल को जिला मुख्यालय पर सम्बद्ध करने का निर्देश दिया। वही चुनाव कार्यालय से जुड़े अधिकारियों को चेताया कि समय से कार्य पूरा नहीं होने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। वही पुलिस अधिकारियों को चुनाव से पूर्व शस्त्र जमा करने व अवैध शराब पर अंकुश लगाने का निर्देशित किया। अंत में किसानों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों को भेजकर निस्तारण कराने व धान खरीद के बारे में जानकारी लिया। इस मौके पर पीडी सुशील कुमार, एडीशनल एसपी सुखराम,डीडीओ लक्ष्मण प्रसाद, डीपीआरओ ब्रम्हचारी दूबे, समाज कल्याण नागेन्द्र मौर्य,डीएसओ कुंवर देवेन्द्र प्रताप सिंह, बीएसए सतेन्द्र सिंह, तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा, सीओ अनिरूद्ध सिंह, नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, डिप्टी आरएमओ अनुप श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights