22.6 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

Naugarh : मानक के अनुरूप नहीं हुआ ब्लास्ट कूप का निर्माण‚ ग्रामीणों ने लगाए आरोप

- Advertisement -

नौगढ़ के ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लगाए आरोप

Young Writer नौगढ़। लघु सिंचाई विभाग से स्वीकृत ब्लास्ट कूप (Blast Well) निर्माण में मानक के विपरीत कार्य कराए जाने से क्षुब्ध लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर आनलाईन शिकायत दर्ज व उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर के स्थलीय जांच कराए जाने की मांग किया है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री राजकुमार वनवासी ने आरोप लगाया है कि जनपद चन्दौली के चट्टानी तहसील क्षेत्र नौगढ़ में किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ दिलाने के लिए लघु सिंचाई विभाग से वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगभग 120 ब्लास्ट कूप निर्माण (Blast Well Technique) की स्वीकृति मिली थी‚ जिसमें अधिकांश ब्लास्ट वेल (Blast Well) के निर्माण कार्य में संबंधित अवर अभियंता व ठेकेदार की मिलीभगत से बहुत काफी अनियमितता बरती गई है। मनमाने ढंग से कुआं में चट्टानों की ब्लास्टिंग (Blasting) कराए जाने के साथ ही निर्धारित मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराया गया है।

ग्राम पढौती के सुदामा पुत्र परगाश रामविलास पुत्र रामधनी निवासी कर्मा बांध लालब्रत पुत्र सरजू राजेन्द्र पुत्र रामजी निवासी ग्राम पण्डी आदि लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल व प्रमुख सचिव एवं मुख्य अभियंता लघु सिंचाई विभाग लखनऊ सहित अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर आरोप लगाया है कि ब्लास्ट कूप की खुदाई गहराई व चौड़ाई मानक से बहुत कम  कराकर पत्थर से कराई गई चिनाई में बालू का उपयोग नहीं कराकर भस्सी का प्रयोग कराया गया है, जिससे चिनाई की गई दीवार कभी भी धराशाई हो सकती है। वहीं काफी कम गहरा व चौडा़ ब्लास्ट कूप खोदे जाने से चट्टानी क्षेत्र में जलस्तर नीचे चले जाने पर पानी उपलब्ध नहीं हो पाएगा। आरोप लगाया कि अभिलेखों में मानक के अनुरूप कार्य दर्शाकर शासन से निर्धारित धनराशि करीब 09 लाख रुपए प्रति कुआं की दर से भुगतान भी करा लिया जा रहा है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights