14.7 C
New York
Wednesday, September 27, 2023

Buy now

वाराणसी बाढ़ः पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा को स्पर्श कर रही गंगा की धारा

- Advertisement -

गंगा का रौद्र रुप, खेतो के बाद घरों तक पहुंचने को आतुर

Young Writer, धानापुर। गंगा नदी के जलस्तर को बढ़ता देख तटवर्ती गांव के लोगों के आंखों की नींद उड़ गयी है। और उनके चेहरे पर गंगा मईया के रौद्र रूप का दहशत भी साफ दिख रहा है। किसी को घर बचाने की चिंता तो किसी को फसलों को बचाने की जुगत में असफल प्रयास करता देख लोग बाग  अवाक हो एक दूसरे को निहारते नजर आ रहे हैं।बस एक उम्मीद की शायद अब यहीं से गंगा मईया वापस लौट जाय और उनकी खुशियां भी वापस लौट आये। लेकिन बढ़ते जल स्तर को देख अभी नही कहा जा सकता की उनकी खुशियां लौटेगी या उनकी उम्मीद भी बढ़ते जलस्तर में बह जाएगी।क्षेत्र के गद्दोचक, रामपुर दिया, प्रसहटा, बुद्धपुर, हिंगुतरगढ़, नौघरा, नरौली, नगवां, बड़ौरा, अमादपुर, सोनहुली, प्रह्लादपुर, गुरैनी इन गांव तक लहरों ने दस्तक दे दी है। खेत खलिहान तक पानी पहुंच गया है। दिया ,प्रसहटा, गद्दोचक इन गांवों के ताल में पानी बढ़ जाने से इनके सम्पर्क मार्ग तक पानी में डूब गया है।

गंगा मे पानी बढ़ोतरी से लोगों की बढ़ी दुश्वारियां

पड़ाव। क्षेत्र में बाढ़ के कारण लोगों की दुश्वारियां अब धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। चोरी के डर से बाढ़ प्रभावित मकान मालिक अपने घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। जलीलपुर और बहादुरपुर में बाढ़ चौकी खुले हुए दूसरा दिन हो गया लेकिन एक भी शरणार्थी अभी तक नहीं आया है। स्थानीय चौराहे के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल के परिसर में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा के सामने बना हुआ कुंड पूरी तरह से डूब चुका है। जबकि कुंड के ऊपर से पानी उक्त परिसर में लगभग 40 प्रतिशत क्षेत्रफल प्रभावित हो चुका है। विकास प्राधिकरण के कुछ अधिकारी गण निरीक्षण भी किए तत्पश्चात तहसीलदार विराग पांडे और नायब तहसीलदार सुनील सिंह मौके पर पहुंचकर संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि उक्त स्मृति स्थल में आम लोगों का आवागमन रोक दिया जाए। बाढ़ का पानी क्षेत्र मे चारों तरफ धीरे-धीरे फैल रहा है। जो चौरहट और बख्ररा के सिवान में भी 2 दिनों में पहुंच जाएगा जिससे क्षेत्र में और ज्यादा दुश्वारीयां उत्पन्न हो जाएंगी जबकि लगातार दूसरे दिन भी अधिकारियों का अवागमन जारी रहा। रविवार के दिन पीडीडीयू नगर उपजिलाधिकारी अविनाथ कुमार नें बाढ़ चौकियों का  निरीक्षण किया चौकियों पर पहुंच प्कर अपने अधीनस्थ को दिशा निर्देश दिया की चौकियों को दुरुस्त रखे लगातार गंगा मे पानी बढ़ोतरी हो रही है। निचले हिस्से मे रह रहे लोगों को पलायन लगभग जारी हो गया है। कुछ लोग नजदीकी अपने पास पड़ोस मे भी रह कर अपने घरों की निगरानी कर रहे है। उपजिलाधिकारी नें बताया की क्षेत्र मे बने बाढ़ चौकी जिन ग्रामीणों के नजदीक है किसी भी गावं के लोग शरण ले सकते है। इस मौके पर तहसीलदार विराग पाण्डेय नायब तहसीलदार सुनील कुमार मनीष सिंह कानूनगो जगदम्बा कानूनगो लेखपाल आशीष मौर्य मिथिलेश यादव भाजपा से जिला मंत्री प्रमोद पटेल इत्यादि रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,873FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights