22.7 C
Chandauli
Tuesday, October 20, 2026

Buy now

Naugarh: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 भेड़ 12 बकरियों की मौत

- Advertisement -

नौगढ़। दो दिनों से हो रही रूक रूक कर बरसात के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 भेड़ व 12 बकरियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने गांव के लेखपाल को क्षति का रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव में पेड़ के नीचे मौजूद 20 भेड़ो व बुधवार को धोबही गांव में सौरंगी की 03, राजेन्दर का 01 बकरा, 06 बकरी व  भगवानदास की 04 बकरियां मौके पर ही दम तोड़ दी।
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी भेड़पालक हीरा पाल व नन्दू पाल परंपरागत भेड़ पालन का कार्य करके गांव गांव जाकर अपनी भेड़ों को चराते है। 03 दिनों पूर्व भेड़ों को चराने के लिए बरबसपुर गांव में लेकर गये थे। दिन में भेड़ों को सीवान में चराकर रात्रि में पेड़ के नीचे बांध कर कुछ दूरी पर स्थित बने मड़ई में सो रहे थे। वहीं धोबही गांव से सटे जंगल में आकाशीय बिजली से चर रही बकरियां मौके पर ही मर गई। उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर गांव के लेखपाल को क्षति का रिपोर्ट दिए जाने का निर्देश दिया गया है। प्रावधानों के अनुरूप पीड़ित पशुपालकों को क्षति पूर्ति दिलाया जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights