29.4 C
Chandauli
Tuesday, March 10, 2026

Buy now

Home Blog

Chandauli:वरिष्ठ अधिवक्ता मुहम्मद अकरम के आवास पर हुआ इफ्तार पार्टी,हजारों रोजेदारों ने किया शिरकत


चंदौली। जनपद के मलोखर गांव में वरिष्ठ अधिवक्ता व डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के पूर्व महामंत्री मुहम्मद अकरम के आवास पर मंगलवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के हजारों रोजेदारों ने शिरकत कर रोजा खोलते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत तथा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इफ्तार से पहले सभी लोगों ने सामूहिक रूप से दुआ की और रोजा खोला। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई।

जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। मुहम्मद अकरम ने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इफ्तार पार्टी का उद्देश्य लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। इस दौरान परवेज अहमद जोखू ,मोहम्मद असलम उर्फ खान बाबा, याहिया खान बब्बन सैफ अहमद उर्फ शोले, शमसुद्दीन, कयामुद्दीन, हमीदुल्ला प्रधान,खुर्शीद प्रधान, जियाउद्दीन अंसारी, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल सिंह, धर्मराज यादव, डॉ ओपी सिंह, सतीश कुमार जिंदल,आदि लोग उपस्थित रहे।

होरमुज जलडमरूमध्य के तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का डीएम ने दिया निर्देश


चंदौली। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण होरमुज जलडमरूमध्य में उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए डीएम ने जनपद में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने जनपद के सभी डीजल-पेट्रोल रिटेल आउटलेट तथा गैस एजेंसियों के संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में कृत्रिम अभाव पैदा कर शून्य स्टॉक का प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय हालात का फायदा उठाकर पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की जमाखोरी करने या उसे बढ़ावा देने पर संबंधित पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने या निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोलियम उत्पाद देने पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। तेल कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, रिलायंस और नायरा के क्षेत्रीय समन्वयकों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला पूर्ति अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि वे तेल कंपनियों के समन्वयकों से लगातार संपर्क में रहकर पेट्रोलियम उत्पादों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Chandauli:पुलिस ने नेशनल हाईवे पर पकड़ी 1.40 करोड़ की अवैध शराब,दो तस्कर गिरफ्तार


चंदौली। जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जेठमल पुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर एक ट्रक से 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 7473.36 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन में किया।
उन्होंने बताया कि सैयदराजा पुलिस स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध शराब लेकर बिहार की ओर जाया जा रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस ने एनएच-19 हाइवे पर ग्राम जेठमलपुर स्थित काले पीर बाबा मजार के पास घेरे बंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान चंदौली की ओर से आ रहे ट्रक संख्या RJ14JQ3205 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के आगे कागज की गुल्ली जिसमें धागा लपेटा जाता है। रखी गई थी। इनके नीचे छिपाकर अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी गई थीं। जांच में कुल 849 पेटी शराब बरामद हुई पुलिस ने ट्रक चालक हरिश्चन्द्र तथा परिचालक अंकित को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सीओ देवेंद्र कुमार थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, आदि मौजूद रहे।

Chandauli:सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस का पैदल गश्त,व्यापारियों से किया संवाद

चंदौली। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस टीम बाजारों, मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से गुजरते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीओ सदर ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को जांच में आसानी हो सके। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। गश्त के दौरान सर्विस रोड पर अतिक्रमण करने वालों को भी पुलिस ने सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि सड़क और सर्विस रोड पर अवैध कब्जा करने से यातायात प्रभावित होता है। और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने स्पष्ट कहा कि नगर में अराजक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील किया कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह,कस्बा इंचार्ज वीरेन्द्र कुमार यादव,उपनिरीक्षक रावेंद्र सिंह अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Chandauli:निजी मकान में चल रहा था देह व्यापार,पुलिस की छापेमारी में महिला व युवक गिरफ्तार,भारी मात्रा में कंडोम व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद


चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के समीप एक निजी मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे पर रविवार की रात सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही मौक़े से कई युवक व युवतियां दीवाल फांदकर फरार हो गए। पुलिस ने मौक़े से एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि जिला अस्पताल के पास स्थित एक निजी मकान में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं।

और वहां देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर छापेमारी की कार्रवाई की छापे के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान कमरे से भारी मात्रा में कंडोम तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान में लंबे समय से अजनबी लोगों का आना-जाना लगा रहता था। जिससे आप पास के लोगों को शक हो रहा था। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। इस बाबत सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी की गई है इस दौरान एक महिला व एक युवक को मौक़े से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Blood Donate : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चंदौली में महिलाओं ने पति संग किया रक्तदान

जन सहयोग संस्था के रक्तदान शिविर में 11 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Young Writer, चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन सहयोग संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन गौतम नगर स्थित कार्यालय पर किया गया। इस दौरान कुल 11 लोगों ने रक्त दान किया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी ने लोगों को सकारात्मक संदेश दिया।

इस दौरान अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि नियमित तौर पर संस्था रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है, ताकि लोगों रक्तदान के लिए आगे आएं। कहा कि तमाम प्रयासों के बाद भी आज देश में रक्त की कमी से प्रतिदिन लोगों की जाने जा रही है। इस कमी को जागरूकता के जरिए ही दूर किया जा सकता है। सरकार के साथ ही देश के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं रक्तदान के लिए आगे आए और दूसरों को भी प्रेरित करे, ताकि रक्तदान को लेकर लोगों के मन में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जा सके।

इस मौके पर संस्थान द्वारा क्लियरमेडी हेल्थ केयर ब्लड बैंक हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 11 लोगों नें रक्तदान किया। इस दौरान अवधेश कुमार व उनकी पत्नी बबिता मौर्या तथा सूरज कुमार व उनकी पत्नी पूनम देवी ने रक्तदान कर दूसरों को भी प्रेरित किया। इसके अलावा बृजेश यादव, शिल्पा सिंह, सोनी मौर्या, रमेश तिवारी, संतोष गुप्ता, हदीश अंसारी, संतोष गुप्ता द्वारा रक्तदान किया गया। इस दौरान जन सहयोग संस्थान से अंकित सिंह, दीपक मौर्या, रंजीत सोनी, प्रियंका गुप्ता एवं अजीत सोनी नें सहयोग किया। साथ ही ब्लड बैंक की टीम में संदीप यादव एवं जितेंद्र कुमार ने अपना सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

  • अवसर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
  • आयोजक: जन सहयोग संस्थान (स्थान: गौतम नगर कार्यालय, चंदौली)
  • कुल रक्तदाता: 11 ‘रक्तवीर’
  • सहयोगी संस्था: क्लियरमेडी हेल्थ केयर ब्लड बैंक हॉस्पिटल

विशेष योगदान

इस शिविर की सबसे खास बात विवाहित जोड़ों की भागीदारी रही, जिन्होंने साथ मिलकर रक्तदान किया:

  1. अवधेश कुमार एवं बबिता मौर्या
  2. सूरज कुमार एवं पूनम देवी

इसके अलावा बृजेश यादव, शिल्पा सिंह, सोनी मौर्या, रमेश तिवारी, संतोष गुप्ता और हदीश अंसारी जैसे अन्य नागरिकों ने भी इस नेक कार्य में अपना सहयोग दिया।

सपा सांसद ने अस्पताल की व्यवस्था व प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाया


नौगढ़। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।  क्षेत्रीय सांसद छोटेलाल खरवार ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चिकित्सा अधीक्षक पर मनमानी का आरोप लगाया है। कहा कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। जिससे क्षेत्र की गरीब जनता को इलाज के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
सांसद ने बताया कि अस्पताल में रात्रि के समय बिजली कटौती होने पर पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। अस्पताल में जनरेटर और सोलर सिस्टम की व्यवस्था होने के बावजूद उनका सही ढंग से उपयोग नहीं किया जाता है। जिससे रात के समय मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया कि किसी घटना या सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित उपचार नहीं मिल पाता है। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक प्राथमिक उपचार देने के बजाय मरीजों को तुरंत अन्यत्र रेफर कर देते हैं। इससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता और उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। वहीं महिला संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए भी पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को इलाज के लिए राबर्ट्सगंज, मुगलसराय और वाराणसी जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता है। इससे गरीब और ग्रामीण परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। जनपद के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में शामिल नौगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारने व अस्पताल की व्यवस्था में सुधार कर बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की मांग किया है।

Chandauli:संपत्ति के लालच में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या,पिस्टल व डीवीआर बरामद


चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में विगत दिनों पूर्व विशाल सिंह हत्याकांड में पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी मृतक के भाई विवेक सिंह को धर दबोचा जिसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल व एक डीवीआर बरामद किया। उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में किया।
उन्होंने ने बताया कि आरोपी विवेक सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हम और मृतक विशाल दो भाई थे। बड़ा भाई होने के नाते घर में मेरा बहोत सम्मान होता था। लेकिन जब से एक हत्या के मामले में जेल गया। तब मेरे घर में मेरा मान सम्मान खत्म हो गया। चार माह पहले घर की एक जमीन 75 लाख रुपये में बेची गयी थी। जिसमें तीन हिस्सा मिला था। मेरा सारा पैसा खर्च हो गया। यह तक किसी भी काम के लिए पैसा की जरुरत पड़ती थी तो मुझे विशाल से कहना पडता था। लेकिन वो मुझे बहुत अपमानित करता था। हम अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहते थे। लेकिन उसमें भी मेरा भाई एतराज करता था। इसी सब बात को लेकर अपने भाई से बहुत परेशान था। और कई महीनो से अपने भाई को मारने की योजना बना रहा था। कि वो मर जाएगा तो सारी सम्पति मेरी हो जाएंगी साथ ही विशाल द्वारा जमानिया में लगभग एक माह पहले 25 लाख की एफ. डी, एच. डी. एफ. सी किया था। मेरे दिमाग में था। कि ये मार जायेगा तो सारा सम्पति और पैसा मुझे मिल जायेगा। होली के दिन मैने बहुत शराब पी रखी रखी और अगले दिन 05 तारीख को भी मै सबुह से शराब पी रहा था उस दिन भी मेरे भाई ने मुझे मेरे घर में काम कर रहे नौकरो के सामने जलील किया कि कुछ काम नही करते हो बस बैठे-बैठे शराब पी रहे हो ज्यादा शराब पीने से मै अपना आपा खो बैठा और दोपहर में 1.30 बजे मेरा भाई हाल में चौकी पर सो रहा था। मै उसके पीछे गया और उसके सर के पीछे गोली मार दी। गोली लगने से बहुत तेजी से खून निकलने लगा मेरा दिमाग काम नही किया। मै तुरन्त बाहर गया और अपने दोनों नौकरों को बोला की खेत में जाकर देखों बहुत तेज आवाज आई है। दोनों खेत में चले गए मै दुबारा अपने कमरे में गया। और डी.वी.आर निकालकर भूसे के कमरे में जाकर छुपा दिया। और अगले दिन बाइक से जाकर नहर किनारे तालाब में फेक दिया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कंदवा उ0नि0 राजीव मल्ल,चौकी प्रभारी विजय कुमार राय, स्वाट व सर्विलांस प्रभारी राम जनम यादव आदि शामिल रहे।

Handauli:सघन वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने दर्जनों वाहनों का चालान

चंदौली। चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शनिवार को सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। अचानक शुरू हुए इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई लोग रास्ता बदलकर निकलते भी नजर आए।

पुलिस टीम ने मुख्य सड़कों और चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक-रोककर उनकी जांच की। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और हेलमेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास कागजात पूरे नहीं मिले या जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया। अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों का चालान किया गया। कई बाइक सवार पुलिस की चेकिंग देखकर रास्ता बदलकर भागने की कोशिश करते भी दिखाई दिए, हालांकि पुलिस ने कई वाहनों को रोककर कार्रवाई की। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे अभियान आगे भी समय-समय पर चलाए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Chandauli:सपा सांसद ने जनपद में बन रहे भारत माला परियोजना पर उठाए सवाल,भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


चंदौली। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डु के आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए इस दौरान उन्होंने जनपद में बढ़ते अपराध और कमजोर होती कानून व्यवस्था के साथ भारतमाला परियोजना को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। जिससे आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।
कहा कि अपराधियों में पुलिस और प्रशासन का कोई भय नहीं है। अपराधियों सरकार का संरक्षण प्राप्त है। जिसके कारण अपराध जनपद में लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे माहौल में आम नागरिकों को न्याय मिलना मुश्किल होता जा रहा है । वही उन्होंने विशेष रूप से बिहार की राजनीति पर कहा कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी समाप्त करने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा सरकार अपनी राजनीतिक रणनीति के तहत पहले अन्य दलों के साथ गठबंधन करती है और बाद में उन्हें कमजोर कर समाप्त करने की कोशिश करती है। उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारत माला परियोजना पर भी सवाल उठाए। कहा कि भारतमाला सड़क परियोजना के अंतर्गत कई स्थानों पर सड़कों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। इससे भविष्य में सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Chandauli
scattered clouds
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
33 %
2.9kmh
47 %
Tue
28 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
41 °
Sat
41 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights