चंदौली। मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक के समीप बुधवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहा दोनों की इलाज़ के दौरान मौत हो गई।
बताते है दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेच्छा गांव निवासी रमेश गुप्ता 40 वर्ष अपने पुत्र शिवांश गुप्ता 10 वर्ष के साथ बाइक से वाराणसी के कोनिया मकान पर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में दोनों को वाराणसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान पिता रमेश गुप्ता और पुत्र शिवांश गुप्ता की मौत हो गई। इस बाबत कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सड़क हादसे में इलाज़ के दौरान पिता पुत्र की मौत हो गई है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।
Chandauli:दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
Chandauli:बहन की शादी में घर आए दोस्त को छोड़ने गए भाई की सड़क हादसे में मौत,परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। धानापुर-सकलडीहा मार्ग पर गुरेहूं गांव के समीप बुधवार को सड़क किनारे खाई में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान से मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि रायपुर गांव निवासी गोविंद कुमार 18 मई को अपनी बहन की शादी में शामिल होने घर आया था। शादी की रस्में संपन्न होने के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। बुधवार को वह अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए मुगलसराय रेलवे स्टेशन गया था। दोस्त को छोड़कर बाइक से वापस लौटते समय गुरेहूं गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल गया। लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
Chandauli:उच्च शिक्षा में आर्थिक बोझ कम करने की पहल,बीए को तीन साल निःशुल्क बनाने की घोषणा
चंदौली। वैश्विक आर्थिक संकट को ध्यान में रखते हुए, उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से स्वर्गीय राम विलास सिंह शिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक छत्रबली सिंह ने बी0 ए0 (बैचलर ऑफ आर्ट) के तीनों वर्षों के लिए शिक्षा निःशुल्क करने की घोषणा की है।
इस निर्णय के तहत संस्थान के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में बी0 ए0 के छात्रों के लिए शिक्षण शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है। जिन महाविद्यालयों में यह योजना लागू होगी, उनमें एस0 आर0 वी0 एस0 महाविद्यालय तियरी, चकिया (चंदौली), एस0 आर0 वी0 एस0 महिला महाविद्यालय पचफेड़वा, मुगलसराय (चंदौली), और एस0 आर0वी0 एस0 महाविद्यालय भेलखा, शिवपुर (वाराणसी) शामिल हैं। सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले सभी बी0 ए0 के छात्रों को अब किसी भी प्रकार का शिक्षण शुल्क नहीं देना होगा। यह योजना पूरे तीन वर्षों (छह सेमेस्टर) तक लागू रहेगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद मिलेगी। छत्रबली सिंह ने कहा कि यह कदम संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी और शिक्षा को सभी तक पहुँचाने के दृष्टिकोण का हिस्सा है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी पढ़ाई पूरी करें और देश व समाज के लिए योगदान दें।
Chandauli:अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर डीआईजी ने की सख्त समीक्षा,माफिया गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश
चंदौली। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने मंगलवार की रात पुलिस लाइन सभागार में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल अपर पुलिस अधीक्षक के साथ समस्त क्षेत्राधिकारी शाखा प्रभारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में थानावार अपराधियों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने अपराध और माफिया गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीआईजी ने गैंगस्टर एक्ट और गुण्डा अधिनियम के तहत अपराधियों की अवैध संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया साथ ही हत्या, लूट, बलात्कार और महिला अपराधों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी व लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण तथा नाबालिग बच्चों की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया।

वही भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने और सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के मामलों की समीक्षा करने को भी कहा गया। बैठक में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को जल्द सजा दिलाने पर जोर दिया गया उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केंद्र और आईटीएसएसओ पोर्टल की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, 1930 साइबर हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार तथा पीड़ितों की फ्रीज धनराशि शीघ्र वापस कराने पर भी बल दिया गया। इसके अलावा अवैध मादक पदार्थों, शराब तस्करी, गो-तस्करी और जुए पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधियों की निगरानी बढ़ाने, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाने तथा आईजीआरएस शिकायतों का पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक के बाद डीआईजी ने थाना प्रभारियों के दंगा रोधी उपकरणों की भौतिक जांच कर कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों का भी निरीक्षण किया।
Chandauli:आईपीएमएस पोर्टल का कृषि रक्षा अधिकारी ने दिया प्रशिक्षण,कीटनाशक विक्रेताओं को ऑनलाइन व्यवस्था अपनाने के निर्देश
चंदौली। मुख्यालय स्थित विकास भवन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद के कीटनाशक दुकानदारों के लिए आईपीएमएस पोर्टल संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के थोक और फुटकर कीटनाशी विक्रेताओं को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा ने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों के क्रय-विक्रय का पूरा विवरण आईपीएमएस पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करें। जिससे विभागीय निगरानी और पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों को पोर्टल पर पंजीकरण स्टॉक अपडेट बिक्री विवरण अपलोड करने तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान की जानकारी भी दी। बताया कि अब तक जनपद के लगभग 350 दुकानदार आईपीएमएस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा चुके हैं। शेष दुकानदार भी जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें। बताया की पोर्टल के माध्यम से कीटनाशकों की बिक्री और भंडारण की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। जिससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
Chandauli:लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन,बोले अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी
चंदौली। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबरों पर बुलडोजर चलाने और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस कार्रवाई को न्याय व्यवस्था की गरिमा पर सीधा हमला बताया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेन्द्र प्रतीक सिंह ने कहा कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अधिवक्ताओं के चैंबरों को हटाना अधिवक्ताओं का अपमान है। पूर्व अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही है। जिससे पूरे अधिवक्ता समाज में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। और उनका सम्मान सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि अधिवक्ताओं के साथ इसी प्रकार का व्यवहार जारी रहा तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल कार्रवाई पर रोक लगाए और प्रभावित अधिवक्ताओं के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करे। इस दौरान अधिवक्ता उज्जल सिंह, विनय कुमार सिंह, देवेश यादव, विकास सिंह, रमेश तिवारी, सुभाष राय, शमशुद्दीन, जय प्रकाश सिंह, अजय मौर्य मौजूद रहे।
Chandauli:ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की उठाई मांग,डीएम को सौंपा ज्ञापन
चंदौली। जनपद के ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात मांग किया कि 26 मई को वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जबकि निकट भविष्य में पंचायत चुनाव होने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में पंचायतों के सुचारु संचालन और विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया उन्होंने ने सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव की मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं को सबसे बेहतर तरीके से जानते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने में ग्राम प्रधानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। यदि कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई व्यवस्था लागू नहीं हो पाती है। तो ग्रामीण विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। देश के कई राज्यों में चुनाव न होने की स्थिति में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के उदाहरण पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार को भी इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक मद और मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान 26 मई से पहले सुनिश्चित कराया जाए जिससे भविष्य में भुगतान संबंधी कोई बाधा उत्पन्न न हो इस अवसर पर बृजेश सिंह रिंटू, विवेक कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, जेपी चौहान, सतीश कुमार सिंह, नीलम यादव, धीरज यादव, चंद्रमा सिंह सहित कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
Chandauli:ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की उठाई मांग,डीएम को सौंपा ज्ञापन
चंदौली। जनपद के ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात मांग किया कि 26 मई को वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जबकि निकट भविष्य में पंचायत चुनाव होने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में पंचायतों के सुचारु संचालन और विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया उन्होंने ने सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव की मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं को सबसे बेहतर तरीके से जानते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने में ग्राम प्रधानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। यदि कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई व्यवस्था लागू नहीं हो पाती है। तो ग्रामीण विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

देश के कई राज्यों में चुनाव न होने की स्थिति में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के उदाहरण पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार को भी इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक मद और मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान 26 मई से पहले सुनिश्चित कराया जाए जिससे भविष्य में भुगतान संबंधी कोई बाधा उत्पन्न न हो इस अवसर पर बृजेश सिंह रिंटू, विवेक कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, जेपी चौहान, सतीश कुमार सिंह, नीलम यादव, धीरज यादव, चंद्रमा सिंह सहित कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
कर्मनाशा नदी में डूबने से किशोर की मौत,परिवार में मचा कोहराम
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के मगरौर गांव स्थित कर्मनाशा नदी में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को नदी से बाहर निकलवाकर जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रामप्रवेश मौर्य पुत्र मोती मौर्य निवासी शिवरामपुर थाना चांद जनपद कैमूर (बिहार) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी मां चंचला देवी के साथ पिछले कई वर्षों से मगरौर गांव के समीप स्थित मंदिर परिसर में रह रहा था। परिवार मंदिर परिसर के आसपास रहकर जीवन यापन करता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार शाम रामप्रवेश मंदिर के पास स्थित कर्मनाशा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सोमवार सुबह ग्राम प्रधान ओमप्रकाश साहनी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से किशोर को बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी का वह हिस्सा काफी गहरा है और वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Chandauli:पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कुल्हाड़ी बरामद
नौगढ़। क्षेत्र के चकरघट्टा थाना अंतर्गत गढ़वा गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद कर कार्यवाही में जुट गई है। गढ़वा गांव निवासी सुनील कुमार यादव अपनी पत्नी ललिता यादव के साथ घर के लेट्रिंग के सेफ्टी टैंक की तराई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सुभाष यादव वहां पहुंच गया और कहासुनी के बाद अचानक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में सुनील कुमार यादव और उनकी पत्नी ललिता यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुनील कुमार यादव की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं ललिता यादव का उपचार वाराणसी में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही चकरघट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी सुभाष यादव के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 20/2026 के तहत धारा 109 बीएनएस में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। गांव में किसी प्रकार की तनावपूर्ण स्थिति न उत्पन्न हो इसके लिए गढ़वा गांव में चकरघट्टा थाना की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।











