27 C
Chandauli
Thursday, November 19, 2026

Buy now

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती,उनके साहसिक नेतृत्व को किया याद

- Advertisement -


चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में गुरुवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण, विज्ञान एवं परमाणु कार्यक्रम को सशक्त बनाने तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा में इंदिरा गांधी का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी राष्ट्र प्रथम की सोच और साहसिक निर्णय आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि इंदिरा गांधी अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने हरित क्रांति को गति देकर देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर आम जनता को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ा। वहीं, 1971 के युद्ध में निर्णायक नेतृत्व देकर भारत का गौरव विश्व पटल पर स्थापित किया। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान मधु राय, रामानंद यादव, मुनीर खान, गंगा प्रसाद, संतोष तिवारी, रामौतार यादव, अमरदेव राम, मिठाई राम, नगीना राम, विजय कुमार, संतोष चौबे, शमशेर खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights