27.6 C
Chandauli
Tuesday, November 17, 2026

Buy now

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सक डॉ. धनंजय सिंह को पत्र लिखकर की सेवा कार्यों की सराहना

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यथार्थ नर्सिंग कॉलेज व आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह को पत्र भेजकर उनके चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की है। लोक भवन, लखनऊ से जारी पत्र में मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को समाज में भगवान का दूसरा रूप बताते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान, कौशल और सेवा भाव से मरीजों को उपचार के साथ जीवन की नई उम्मीद देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कोविड महामारी के दौरान चिकित्सकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन की परवाह किए बिना नागरिकों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, आयुष्मान भारत योजना और चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण से स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री ने डॉ. धनंजय सिंह से ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देने की अपेक्षा जताई। पत्र में उन्होंने डॉ. सिंह की सेवाओं को नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की मंगलकामना की है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights