चंदौली। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ और सुगम यातायात व्यवस्था को देखते हुए चंदौली पुलिस ने जिले में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके तहत 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक और 16 नवंबर को रात दो बजे से सुबह आठ बजे तक यातायात में बदलाव रहेगा। वहीं, कुछ प्रमुख मार्गों पर 16 नवंबर को सुबह तीन से नौ बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा।
योजना के तहत हरिशंकरपुर मोड़, सपा तिराहा, चकिया तिराहा, कोयला मंडी, पड़ाव चौराहा, आलमपुर और गोधना मोड़ से भारी व मालवाहक वाहनों का मुगलसराय कस्बे की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाराणसी जाने वाले वाहनों को गोधना मोड़, रामनगर, पचफेड़वा रिंग रोड और एनएच-19 के रास्ते भेजा जाएगा। चंदौली जाने वाले वाहनों के लिए भपौली मार्ग और रामनगर होते हुए एनएच-19 का विकल्प निर्धारित किया गया है।वहीं कमलापति अंडरपास से मझवार कट तक पूर्ण रूप से नो-व्हीकल जोन रहेगा। मझवार रेलवे स्टेशन कट और कमलापति अंडरपास पर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सकलडीहा, वाराणसी और गाजीपुर जाने वाले वाहन एनएच-19 से गुजरेंगे। नवहीं मार्ग से चंदौली आने वाले वाहनों को अंडरपास की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें हाईवे और सर्विस लेन पर वाहन खड़ा कर पोखरे तक पैदल जाना होगा। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है।

