23.5 C
Chandauli
Thursday, November 19, 2026

Buy now

ओडीओपी योजनाः चंदौली में जरी-जरदोजी और काला चावल का प्रशिक्षण शुरू

- Advertisement -

विधायक कैलाश आचार्य ने किया शुभारंभ, पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

Young Writer, चंदौली। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। उद्योग विभाग निदेशालय द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जरी-जरदोजी एवं काला चावल से जुड़े चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने किया। इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा सहायक आयुक्त उद्योग ध्रूव सिंह उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्य अतिथि कैलाश आचार्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके माध्यम से उनके हुनर को नया आयाम मिल रहा है। योजना के अंतर्गत ऋण, सब्सिडी, ब्याज संबंधी सहायता तथा उन्नत टूलकिट उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, जिससे लाभार्थी अपना स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। अपर सांख्यिकी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक व्यंजन तथा ओडीओपी मार्जिन मनी योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने चयनित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रशिक्षार्थी को किट प्रदान करते विधायक कैलाश आचार्य।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रशिक्षार्थी को किट प्रदान करते विधायक कैलाश आचार्य।

जिला समन्वयक रामचंद्र ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को सैद्धांतिक, व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उद्यम पंजीकरण, उद्योगों के प्रकार, बैंक ऋण प्रक्रिया तथा स्वरोजगार स्थापित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लाभार्थी अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। इस अवसर पर अनीता शर्मा, अवधेश, सुनील, शशिकांत, राहुल कुमार तिवारी, सत्यम विश्वकर्मा, अनीता, संदीप, दिनिषा, गंगोत्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन राम मनोहर ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights