37.4 C
Chandauli
Wednesday, March 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 11

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में धूमधाम से मना स्थापना दिवस,छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मोहा मन


चंदौली। क्षेत्र के गांव में स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में शनिवार को कालेज के स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर इतिहास, संस्कृति, लोककला, परंपरा, आध्यात्मिकता और भौगोलिक विविधता को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुतियाँ कर लोगों का मन मोह लिया।
इस दौरान प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का हृदय है। जिसकी सांस्कृतिक धरोहर परंपराएँ, राष्ट्र निर्माण में योगदान और विविधता पूरे देश को एक सूत्र में पिरोती हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना जागृत करते हैं। और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। नई पीढ़ी न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर है। बल्कि संस्कृति पहचान को पूर्ण सम्मान देती है।

प्रिंसिपल डॉ. जेनेट जे ने कहा कि में भारत इतिहास और प्रगतिशील विकास की अद्भुत भूमि भी है। कालेज का स्थापना दिवस हमें अपनी समृद्ध विरासत, बहुभाषिकता, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता के मूल्यों को याद दिलाता है। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ इस बात का प्रमाण हैं। कि प्रदेश की नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक पहचान को समझती है। और सम्मान देती है। इस मौके पर मैनेजर प्रवीण मिश्रा, प्रो.धर्मेंद्र सिंह, प्रो. प्रदीप सिंह, सोनी चौहान, अर्चना राज, रिंकू मौर्य, अनुराधा प्रजापति, वंदना पाठक, नीलम यादव, विशाल दुबे, रीता पल, प्रियंका दुबे,आकृति यादव,इंदु पाल, अभिषेक पाण्डेय, आरती चौहान, आंचल, गजाला, खुशी यादव, अन्नू, विजयलक्ष्मी, अभिनव यादव, नेहा, मोनिका सिंह उपस्थित रहें।

चंदौली: शिवपाल यादव का धूमधाम से मना जन्मदिन, काली मंदिर में हवन-पूजन के बाद अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सूबे के पूर्व कद्दार मंत्री शिवपाल यादव का जन्मदिन जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के साथ ही उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए शिवपाल यादव के दीर्घायु होने की मंगल कामना की गई।

इस दौरान सपा नेता कृष्णा यादव काजू ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिन को यादगार व खास बनाने के लिए चंदौली स्थित प्राचीन मां काली माता मंदिर प्रांगण हवन-पूजन से किया। चेयरमैन चंदौली सुनील यादव गुड्डू व सपा नेता दिलीप पासवान के साथ यज्ञ अनुष्ठा आयोजित कर हवन-पूजन किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव ने हमेशा सभी वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया। तमाम अतिपिछड़े व दलित वर्ग के लोगों को राजनीतिक में आगे लेकर आए और विभिन्न जातियों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देकर उनकी सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक परिस्थितियों में व्यापक बदलाव लाने का काम किया।

जिला अस्पताल में फल का वितरण करते चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व कृष्णा यादव काजू व दिलीप पासवान।
जिला अस्पताल में फल का वितरण करते चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व कृष्णा यादव काजू व दिलीप पासवान।

उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया। आज हम सभी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरित होकर समाजवादी विचारधारा को आमजन तक ले जाने का संकल्प लेने की जरूरत है। उन्होंने शिवपाल यादव को अपना राजनीतिक गुरु व मार्गदर्शक बताया। कहा कि उन्हीं की प्रेरणा से ही आज विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़कर समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं।

सपा नेता दिलीप पासवान ने कहा कि शिवपाल यादव ने दलितों, शोषितों व अल्पसंख्यक वर्ग के हितों का ख्याल रखा और आरक्षण जैसे संवैधानिक अधिकारों को लेकर सदैव मुखर रहे। उन्होंने आम आदमी की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का काम किया।

“शिवपाल यादव ने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ मिलकर जिस समाजवादी विचारधारा को सींचा है, उसे आमजन तक पहुँचाना ही हमारा संकल्प है।” — कृष्णा यादव ‘काजू’

Chandauli:रेलवे ट्रैक पर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत


नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय रेलवे ट्रैक पर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि किशोर आंशिक रूप से चोटिल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बिहार के कैमूर रामगढ़ के मसाढी देवहलियां गांव निवासी हरकेश कुमार सिंह 22 वर्ष व अरबाज हाशमी 15 वर्ष एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से ही 10ः30 बजे निकले। अचानक सकलडीहा से मुगलसराय की तरफ आ रहे थे। बृहस्पतिवार को करीब रात 1ः30 बजे कुछमन गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रेलवे ट्रैक पर अनियंत्रित होकर गिरने से राकेश कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर बैठा अरबाज हाशमी आंशिक रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आंशिक रूप से चोटिल अरबाज को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बताएं मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को इसकी सूचना दी। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन भी सूचना के आधार पर पहुंच गए हैं।

16 गोवंशों के साथ पुलिस ने आठ तस्करों को दबोचा


चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर जेठमलपुर नेशनल हाईवे पर एक डीसीएम व तीन मैजिक वाहन में लादकर वध के लिए ले जा रहे 16 गोवंशों के साथ आठ तस्करों को गिरफ्तार किया। उक्त मामले का खुलासा सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने सैयदराजा थाने में किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा नेशनल हाइवे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जेठमलपुर पर स्थित तिराहा के उत्तरी लेन के पास से एक डीसीएम वाहन में 10 राशि गोवंश को बरामद कर तीन शांतिर गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वही बरठी कमरौर के समीप तीन मैजिक वाहनों में 06 राशि गोवंशो के साथ बरामद 05 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि अजय पुत्र भूरे द्वारा पुलिस से बचने के लिए वाहनों से आगे बढ़ कर पास कराया जा रहा था। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित करें कार्यकर्ताःडीपी गौतम


चंदौली। क्षेत्र के नोनार गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर अपनी जनता पार्टी के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर डी.पी.गौतम ने कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति जोश भरा। साथ पार्टी को मजबूत बनाने का दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में भ्रमण कर लोगो से संवाद स्थापित करें और पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं, जिससे पार्टी को मजबूती प्रदान हो। साथ ही सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करें, जिससे अपनी जनता पार्टी मजबूती के साथ खड़ी हो सके। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा इंदु मेहता, प्रदेश महासचिव रामलखन मौर्य, जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार मौर्य, रामललित मौर्य, हनुमान मौर्य, जिला चंद्रशेखर मौर्य, बलवंत मौर्य, आलोक मौर्य, कन्हैया लाल  मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, राकेश कुमार, आर्य अर्जुन, रामलाल मौर्य अंबिका प्रजापति आदि मौजूद रहे।

खुशखबरी: गरीब परिवार के बच्चों का ‘प्राइवेट स्कूल’ में पढ़ने का सपना होगा सच!

चंदौली बीएसए सचिन कुमार
चंदौली बीएसए सचिन कुमार

चंदौली में RTE के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर मुफ्त दाखिले का ऐलान, 2 फरवरी से करें आवेदन

Young Writer, चंदौली। क्या आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा शहर के नामी गिरामी प्राइवेट स्कूलों में पढ़े, लेकिन भारी-भरकम फीस आपके आड़े आ रही है? तो अब फिक्र छोड़िए! शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून आपके बच्चे के लिए शानदार भविष्य के दरवाजे खोलने जा रहा है।

चंदौली के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कुमार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत जिले के निजी स्कूलों की 25% सीटों पर गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को कक्षा-8 तक बिल्कुल मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।


दाखिले की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। यदि आप पहले चरण में चूक गए, तो अगले चरण में मौका मिलेगा:

चरणआवेदन कब से कब तकलॉटरी (रिजल्ट) की तारीख
पहला मौका02 से 16 फरवरी18 फरवरी
दूसरा मौका21 फरवरी से 07 मार्च09 मार्च
तीसरा मौका12 मार्च से 25 मार्च27 मार्च

💡 क्यों है यह आपके लिए बड़ा मौका?

  • कोई फीस नहीं: एडमिशन से लेकर कक्षा आठ तक पढ़ाई मुफ्त।
  • कक्षा 8 तक की गारंटी: एक बार दाखिला मिलने पर बच्चा कक्षा 8 तक उसी स्कूल में पढ़ेगा।
  • पारदर्शी चयन: किसी की सिफारिश नहीं चलेगी, चयन ऑनलाइन लॉटरी के जरिए पूरी पारदर्शिता से होगा।

🔍 कौन कर सकता है आवेदन?

  1. दुर्बल वर्ग: जिनके परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से कम है।
  2. अलाभित समूह: अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर), दिव्यांग या बेघर बच्चे।

📝 CHANDAULI BSA की अपील: “देर न करें, दस्तावेज तैयार रखें”

बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय से अपने निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर लें ताकि अंतिम समय में कोई तकनीकी दिक्कत न आए।

“शिक्षा हर बच्चे का हक है। हम सुनिश्चित करेंगे कि हर पात्र बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पीछे न छूटे।”सचिन कुमार, BSA चंदौली

BSP Chandauli : सदस्यता अभियान से बसपा को मिली मजबूती‚ मेढ़ान में सैकड़ों ने थामा पार्टी का हाथ

पांडेयपुर मेढ़ान में ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाते बसपा के पदाधिकारी।
पांडेयपुर मेढ़ान में ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाते बसपा के पदाधिकारी।

बिगड़े कानून व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाएगी बसपाः डा. विनोद
जिलाध्यक्ष की अगुवाई में बसपा ने पांडेयपुर मेढ़ान में चलाया सदस्यता अभियान

Young Writer, धानापुर। क्षेत्र के पांडेयपुर मेढ़ान में गुरुवार को बसपा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में बसपा के नेताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को स्थानीय लोगों के बीच रखा। साथ ही डा. अंबेडकर व कांशीराम के विचारों को ग्रामीणों के बीच रखने का काम किया। इसके साथ ही कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ली। साथ ही डा. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाते हुए बसपा को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान मुख्य मंडल जोन प्रभारी डा. विनोद कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। यही वजह है कि बसपा ने सरकार में रहते हुए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के हेय से सर्व समाज के कल्याण की दिखा में काम किया। बसपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई और दलितों, अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यकों व शोषित वर्ग के विरूद्ध अत्याचार व अपराध पर लगाम लगा। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के जरिए बसपा ने दबे-कुचले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया।

पूर्व प्रत्याशी लोकसभा चंदौली सत्येंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम बसपा ही कर सकती है। आज जिस तरह से दलितों व अतिपिछड़ों के खिलाफ आपराधिक घटनाएं बढ़ी है वह गंभीर चिंता का विषय है। सत्ता का संरक्षण प्राप्त अपराधियों ने समाज में भय व अराजकता का माहौल कायम कर दिया है। सविधान को समाप्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है, जिसे हम सभी को मिलकर रोकना होगा। इसके लिए बसपा को सूबे की सत्ता में दोबारा लाने की जरूरत है।

तिलकधारी बिंद ने कहा कि अतिपिछड़ों के विभिन्न राजनीतिक दलों ने छलने का काम किया है। भाजपा केवल वोट लेना जानती है। वर्तमान में जिस तरह से अतिपिछड़ों व दलितों के आरक्षण पर कुठाराघात किया जा रहा है उससे अतिपिछड़े वर्ग को सतर्क होने की जरूरत है। बसपा ही उन्हें संवैधानिक अधिकार दिला सकती है। इस दौरान दो सौ से अधिक लोगों ने सदस्यता ली, जिसमें विनय कुमार बिंद, रामअवध बिंद, विजयी बिंद, ललित खरवार, विकास निषाद, बिहारी गोंड, राजकुमार बिंद, जसवंत बिंद, बिहारी बिंद, बासदेव बिंद, रमेश बिंद, बुधिराम बिंद, सिद्धार्थ मौर्या, जितेंद्र कुमार बिंद, अर्जुन बिंद, बीडीसी महातिम बिंद आदि ने सदस्यता ली।

इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, उमापति, कमलाकांत बिंद, विरेंद्र आर्या, सत्येंद्र कुमार उर्फ पिंटू बिंद, राहुल कुमार, उमाकांत, संजय प्रधान, अछैबर बिंद, उदल बिंद, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन मुरलीधर ने किया।

Chandauli:जनपद में अपराधों पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क पर उतरी एसपी की फौज,14 शराबियों के साथ 115 वाहनों के विरुद्ध हुई कार्यवाई


चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने ब्लैक फ़िल्म लगे 115 लग्ज़री वाहनों के खिलाफ कार्यवाई के साथ सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों 14 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई।
पुलिस टीम द्वारा जगह-जगह पर बैरियर लगाकर सदिंग्ध वस्तुओं व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की गयी। जहा वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस ने नए उम्र के युवकों द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी, संदिग्ध व्यक्तियों, चार पहिया वाहनों में ब्लैक फ़िल्म लगाकर वाहन चलाने वालो को चिन्हित कर उन पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की साथ ही सड़क पर शराब पीने व अराजकता फैलाने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था दुरुस्त व खुले में शराब का सेवन करने वालो के खिलाफ समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रही बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक भी कर रही है। यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जा रहा है।

Chandauli:पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने बीच सड़क पर युवक के ऊपर तड़ातड़ बरसाई लाठियां,घटना को देख थर्राए लोग


चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के सवैया गांव में बुधवार को पुरानी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया वही लाठी डंडे से युवक को पिटता देख आस पास के लोग थर्राए गए। जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घायल युवक को तत्काल लोगों ने इलाज़ के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने बेहतर इलाज़ के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बताते है कि केराय गांव निवासी लादेन 28 वर्ष अपनी पत्नी की दवा लेकर चंदौली से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सवैंया गांव के पास पहुंचा, तभी गांव के ही कासिम, किताबु, संजु, सलमान और अरमान ने रास्ते में उसे घेर लिया। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपितों ने लादेन के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने मामले की सूचना थाने पर पुलिस को दी है। इस संबंध में पुलिस उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

लोगों की सेवा का अवसर मिलना स्वयं में सुखद अनुभूतिः कृष्णा यादव काजू

माघ मेला में बलुआ घाट पर चाय वितरण करते ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णा यादव काजू।
माघ मेला में बलुआ घाट पर चाय वितरण करते ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णा यादव काजू।

डा. लच्छन प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट ने बलुआ घाट पर स्नानार्थियों में बांटा चाय

Young Writer, चंदौली। माघ मेला के अवसर पर डा. लच्छन प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट की ओर पश्चिम वाहिनी बलुआ घट पर निःशुल्क चाय वितरण कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णा यादव काजू की ओर से बलुआ गंगा तट पर स्नान के लिए दूरदराज से आए स्नानार्थियों के बीच निःशुल्क चाय का वितरण किया गया।
इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णा यादव काजू ने कहा कि माघ मेले जैसे पावन अवसर पर पश्चिमवाहिनी के तट पर लोगों की सेवा का अवसर मिलना अपने आप में सुखद अनुभूति है। हम सभी के समाज से जुड़ कुछ नैतिक दायित्व होते हैं जिन्हें पूरा करने के लिए ऐसे आयोजनों में हम सभी की भागीदारी होनी चाहिए।

माघ मेला में बलुआ घाट पर चाय वितरण करते ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णा यादव काजू।
माघ मेला में बलुआ घाट पर चाय वितरण करते ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णा यादव काजू।

कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी रहेगी। प्रयास होगा कि समाज के कमजोर व जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचायी जाए। साथ ही लोगों की सेवा के ऐसे अवसरों पर भी अपना योगदान दिया जाए। कहा कि सही मायने में मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा के समान है। लोगों की मदद करने से असीम सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही लोगों का आशीष व स्नेह भी प्राप्त होता है। इस अवसर पर विनीत सिंह, नितेश यादव ने भी चाय वितरण कैम्प के संचालन में अपना सहयोग प्रदान किया।

Chandauli
clear sky
37.4 ° C
37.4 °
37.4 °
18 %
3.7kmh
0 %
Wed
37 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights