चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र के फुटिया गांव स्थित करौरी ईएनटी एंड लेजर सेंटर में कान, नाक, गला एवं सिर-गर्दन से संबंधित रोगों के इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। केंद्र में केजीएमयू लखनऊ से एमबीबीएस एवं एमएस (ईएनटी) डॉ. एन. आर. सिंह मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान करते हैं। डॉ. एन. आर. सिंह कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन हैं।
केंद्र में बच्चों और बड़ों में नाक, कान एवं गले की विभिन्न समस्याओं की दूरबीन से जांच, इलाज और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही नाक, कान, गला एवं मुंह के कैंसर का इलाज तथा थाइराइड की बीमारी का उपचार और ऑपरेशन भी किया जाता है। मरीजों के लिए ऑडियोमेट्री के माध्यम से सुनने की क्षमता की जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। नाक की हड्डी टूटने पर ऑपरेशन, चक्कर आने की समस्या का उपचार तथा गले में फंसे सिक्के, मछली के कांटे या अन्य वस्तुओं को निकालने की सुविधा भी केंद्र में है। बच्चों अथवा बड़ों की सांस की नली में फंसी सीटी, चना, मूंगफली जैसी वस्तुओं को निकालने का उपचार भी किया जाता है। केंद्र में सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश और दर्द जैसी सामान्य समस्याओं का भी इलाज किया जाता है। केंद्र का उद्देश्य मरीजों को कान, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श तथा आवश्यक उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
Chandauli:करौरी ईएनटी एंड लेजर सेंटर में कान-नाक-गला रोगों का आधुनिक इलाज उपलब्ध
Chandauli:ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक,दो युवक गंभीर,ट्रॉमा सेंटर रेफर
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में नौबतपुर स्थित नेशनल हाईवे पर बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया
बताया गया कि दोनों युवक सैयदराजा की तरफ से बाइक से बिहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नौबतपुर नेशनल हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रोहतास जिले के चनारी, बिहार निवासी सुनील कुमार (24) और रोहतास जिले के मजारी गांव निवासी आकाश (23) के रूप में हुई है। दोनों के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही एनएचएआई कर्मियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
Chandauli:चिकित्सकों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर दिया धरना,एसीएमओ पर चिकित्सक से धन उगाही और उत्पीड़न का लगाया आरोप
चंदौली। आयुर्वेद चिकित्सकों के संगठन वायस ऑफ आयुर्वेद के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार राय ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के बाहर चिकित्सकों साथ धरना दिया साथ ही सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उन्होंने आरोप लगाया कि एसीएमओ डॉ. संजय यादव द्वारा पंजीकृत आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नरेश कुमार पटेल को कथित रूप से धमकाने मानसिक उत्पीड़न करने बंधक बना कर 20 हजार रुपये की मांग किया गया है। जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल विभागीय कार्रवाई किया जाएं।
उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को एसीएमओ लिखी गाड़ी से डॉ. संजय यादव समेत पांच लोग डॉ. पटेल के राज क्लीनिक पटनवा पहुंचे। जहा चिकित्सक को उनकी कुर्सी से उठाकर रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा गया। पंजीकरण प्रस्तुत करने पर उसे फर्जी बताते हुए कथित तौर पर अपमानित किया शिकायतकर्ता के मुताबिक करीब एक घंटे तक 20 हजार रुपये की व्यवस्था करने का दबाव बनाया गया। तथा क्लीनिक सील कराने और एफआईआर की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद एवं यूनानी पंजीकृत चिकित्सकों की जांच के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेद-यूनानी अधिकारी की समिति अधिकृत है। एसीएमओ की कार्रवाई शासनादेश और संबंधित कानूनों के विपरीत है। इस दौरान डॉ शैलेश श्रीवास्तव, डॉ ओपी सिंह, डॉ एसके यादव, डॉ आरके शर्मा, डॉ जे खान, डॉ मनोज सिंह, डॉ एमके सिंह, आदि मौजूद रहे।
इनसेट —-
चंदौली। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गुलाब चंद्र ने बताया की राज क्लिनिक के खिलाफ आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी। जिसके जांच के लिए टीम गठित की गई थी। रजिस्ट्रेशन के नोडल द्वारा मौक़े का निरीक्षण किया गया। जिसमें आयुर्वेदिक चिकित्सक रजिस्टर्ड थे। लेकिन वहाँ कुछ एलोपैथिक दवा ही मिली आयुर्वेदिक दवा कम पाई गई। साथ ही वहां एक मेडिकल स्टोर भी मिला इस संबंध में उनको पत्र के माध्यम से नोटिस जारी किया गया था। और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। उक्त मामले में जांच की जा रही है।
Chandauli:नेशनल हाईवे पर जानवर को बचाने में अनियंत्रित कार ऑटो से टकराई,दो की मौत,एक गंभीर
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई.। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
बताया जा रहा है कि वाराणसी की तरफ से कार सवार बिहार की ओर जा रहे थे। कटसिला गांव के पास अचानक सड़क पर जानवर आ जाने से कार चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ऑटो से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान डाक बंगला वार्ड नंबर-5 निवासी टिंकू पासवान 22 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। सकलडीहा निवासी तुलसी 27 वर्ष की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जब कि कैली रोड निवासी निक्कू राय 23 वर्ष की ट्रामा सेंटर में इलाज़ जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। इस बाबत सीओ सदर ने बताया कि कटसिला के समीप नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज़ ट्रामा सेंटर में चल रहा है कार चालक की तलाश की जा रही है।
Chandauli:बबुरी में पागल कुत्ते का कहर,बच्ची समेत कई लोगों को बनाया शिकार
चंदौली। बबुरी कस्बे के सिरकुटिया मोहल्ले के पास एक पागल कुत्ते ने मंगलवार की दोपहर आतंक मचा दिया। कुत्ते ने लगभग दर्जन भर लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। कुत्ते के हमले में सुरेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार दोपहर एक छोटी बच्ची पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते को बच्ची को काटते देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। इसी दौरान कस्बा निवासी सुरेश शर्मा ने बच्ची को बचाने के लिए कुत्ते को मारकर भगाने का प्रयास किया। इससे कुत्ता बच्ची को छोड़कर सुरेश पर टूट पड़ा। कुत्ते ने सुरेश के निचले होंठ और हाथ में काट लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घायल सुरेश को लेकर जिला चिकित्सालय चंदौली पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, कुत्ते के हमले से घायल अन्य लोगों का भी स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से पागल कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
चकिया में बुधवार को 6 घंटे बिजली रहेगी गुल,इन इलाकों पर पड़ेगा असर
चंदौली। 132 केवी उपकेंद्र चकिया की विद्युत आपूर्ति बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी साहूपुरी-चकिया लाइन के टावर संख्या-27 पर आवश्यक मरम्मत एवं प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान उपकेंद्र चकिया से जुड़े विभिन्न 33 केवी उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार शटडाउन के कारण चकिया तहसील, चकिया टाउन, चकिया रूरल, इलिया रूरल, शहाबगंज रूरल, सीआरपीएफ कैंप रूरल, हॉस्पिटल बे (इंडिपेंडेंट) तथा कौडिहार पीसी (पंप कैनाल) की बिजली आपूर्ति निर्धारित अवधि में बाधित रहेगी। विद्युत उपखंड-द्वितीय, चंदौली के उपखंड अधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली आपूर्ति बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें। विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। अधिकारियों के मुताबिक निर्धारित समय में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Chandauli:बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली,मकान पर पेड़ गिरने से मची अफरा-तफरी
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में मंगलवार को बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा होते-होते तल गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद एक विशालकाय पेड़ रिहायशी मकान पर जा गिरा। पेड़ गिरने की तेज आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
हादसे के दौरान जगरोपन रावत के मकान में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए। हालांकि पेड़ के मकान पर गिरने से छत की रेलिंग और टीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा घर में रखा काफी सामान भी पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। परिजनों के मुताबिक बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में विशालकाय पेड़ आ गया और वह सीधे उनके मकान पर जा गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति पेड़ के नीचे या उसके आसपास नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Chandauli:नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर भीषण हादसा,दो कारों के उड़े परखच्चे
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया गांव के समीप नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर सोमवार की देर रात दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौक़े पर पहुची पुलिस ने दोनों कार के चालको को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या JH08H4621 में कुल तीन लोग सवार थे जबकिUP65EN0969 में चार लोग सवार थे। टक्कर में JH08H4621 के चालक रवि कुमार पुत्र रामदुलारे, निवासी साहपुर, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर को गंभीर चोटें आईं। वहीं, दूसरे वाहन UP65EN0969 के चालक राहुल कुमार पुत्र सुरेन्द्र शाह, निवासी बघेला, थाना चांद, जनपद बिहार को भी अधिक चोटें लगीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उनका चिकित्सकीय उपचार चल रहा है। हादसे में दोनों वाहनों में सवार अन्य लोगों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए सर्विस रोड पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। इस बाबत सदर मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर दो कार में आमने सामने टक्कर हो गई थी जिसमें दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों वहानो को कब्जे में कर कार्यवाई की जा रही है।
पास लेने के प्रयास में स्कॉर्पियो से टकराकर पलटा शव वाहन,दो घायल
चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर मंगलवार को कंजेहरा गांव के पास आगे चल रही स्कॉर्पियो से पास लेने के प्रयास में एक शव वाहन टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शव वाहन चालक सहित एक सहयोगी घायल हो गए जबकि स्कॉर्पियो सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, शव वाहन चालक मोहम्मद कसीम (38) पुत्र गुलाम अपने सहयोगी असलम (38) पुत्र शमशुद्दीन के साथ पटना से शव पहुंचाकर सैयदराजा-जमानियां मार्ग से मुंबई जा रहा था। कंजेहरा के पास पहुंचने पर चालक आगे चल रही स्कॉर्पियो से पास लेने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान शव वाहन स्कॉर्पियो से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव वाहन में फंसे चालक व उसके सहयोगी को बाहर निकलवाया। वाहन में मौजूद प्राथमिक चिकित्सा किट की मदद से दोनों का प्रारंभिक उपचार किया गया। वहीं, स्कॉर्पियो चालक जमानियां निवासी रुद्रेश सिंह और उसके साथ मौजूद दो अन्य सवार हादसे में सुरक्षित बच गए। पुलिस ने दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विद्यार्थियों को दी जानकारी
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्ष 1947 में हुए भारत विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी दी गई। साथ ही विभाजन विभीषिका से संबंधित वीडियो का ऑनलाइन प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को तत्कालीन परिस्थितियों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत विभाजन के दौरान अखंड भारत की जनता को अनेक प्रकार की त्रासदियों का सामना करना पड़ा। विभाजन के समय आम लोगों पर अत्याचार हुए और बड़ी संख्या में लोगों को विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों को विभाजन से जुड़े विभिन्न उदाहरण बताते हुए उस दौर की परिस्थितियों को समझने और इतिहास से सीख लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभाजन विभीषिका से संबंधित चलचित्र देखा और तत्कालीन घटनाक्रम को समझा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










