32.2 C
Chandauli
Saturday, September 12, 2026

Buy now

300 बैंक खातों से जुड़ा साइबर फ्रॉड का पुलिस ने किया खुलासा,पूर्व बैंक कर्मचारी सहित दो गिरफ्तार

- Advertisement -


चंदौली। धानापुर पुलिस और साइबर टीम ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल, कूटरचित आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और चेकबुक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष विश्वकर्मा निवासी पसाई और रोहित कुमार उर्फ काला निवासी सेवढ़ी मड़ई के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि रोहित कुमार पूर्व में सकलडीहा एक्सिस बैंक में कर्मचारी था। और उसके द्वारा करीब 300 बैंक खाते खुलवाए गए थे। गरीब ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर जीरो बैलेंस खाते खुलवाए जाते थे। इसके बाद एटीएम, ओटीपी और खाते की अन्य जानकारी हासिल कर इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम मंगाने में किया जाता था। जांच में वर्तमान में चिन्हित चार खातों के विरुद्ध NCRP पर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों से 18 साइबर फ्रॉड शिकायतें मिली हैं। जिनमें करीब 2.5 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट है। पुलिस रोहित द्वारा पूर्व में खुलवाए गए शेष करीब 300 खातों की भी जांच कर रही है। इस मामले में मुखबिर की दोनों को ओदरा मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights