26.8 C
Chandauli
Saturday, September 12, 2026

Buy now

दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला,पांच जगह किया वार,बिजली कटौती के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

- Advertisement -


चंदौली। कमालपुर कस्बा स्थित कपड़े की दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार पर दो अज्ञात हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दुकानदार को शरीर पर करीब पांच जगह चोटें आईं। सूचना पर पहुची पुलिस मौक़े पर जाँच पड़ताल कर हमलावरों की तलाश में जुट गई। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि घाव गंभीर नहीं होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार जमुरखा गांव निवासी मारूफरजा उर्फ बाबू (40) रोज की तरह गुरुवार की शाम करीब सात बजे कमालपुर स्थित अपनी कपड़े की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव के समीप पहुंचते ही दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और हाथापाई करने लगे। इसी दौरान कुछ देर पहले हुई बिजली कटौती के कारण इलाके में अंधेरा था। आरोप है कि हमलावरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए चाकू से उन पर करीब पांच वार कर दिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल दुकानदार ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी जय किशन सरोज ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। घायल का इलाज कमालपुर स्थित निजी चिकित्सालय में कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी। इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights