21.9 C
Chandauli
Saturday, October 17, 2026

Buy now

Chandauli:चिकित्सकों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर दिया धरना,एसीएमओ पर चिकित्सक से धन उगाही और उत्पीड़न का लगाया आरोप

- Advertisement -


चंदौली। आयुर्वेद चिकित्सकों के संगठन वायस ऑफ आयुर्वेद के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार राय ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के बाहर चिकित्सकों साथ धरना दिया साथ ही सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उन्होंने आरोप लगाया कि एसीएमओ डॉ. संजय यादव द्वारा पंजीकृत आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नरेश कुमार पटेल को कथित रूप से धमकाने मानसिक उत्पीड़न करने बंधक बना कर 20 हजार रुपये की मांग किया गया है। जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल विभागीय कार्रवाई किया जाएं।
उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को एसीएमओ लिखी गाड़ी से डॉ. संजय यादव समेत पांच लोग डॉ. पटेल के राज क्लीनिक पटनवा पहुंचे। जहा चिकित्सक को उनकी कुर्सी से उठाकर रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा गया। पंजीकरण प्रस्तुत करने पर उसे फर्जी बताते हुए कथित तौर पर अपमानित किया शिकायतकर्ता के मुताबिक करीब एक घंटे तक 20 हजार रुपये की व्यवस्था करने का दबाव बनाया गया। तथा क्लीनिक सील कराने और एफआईआर की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद एवं यूनानी पंजीकृत चिकित्सकों की जांच के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेद-यूनानी अधिकारी की समिति अधिकृत है। एसीएमओ की कार्रवाई शासनादेश और संबंधित कानूनों के विपरीत है। इस दौरान डॉ शैलेश श्रीवास्तव, डॉ ओपी सिंह, डॉ एसके यादव, डॉ आरके शर्मा, डॉ जे खान, डॉ मनोज सिंह, डॉ एमके सिंह, आदि मौजूद रहे।
इनसेट —-
चंदौली। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गुलाब चंद्र ने बताया की राज क्लिनिक के खिलाफ आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी। जिसके जांच के लिए टीम गठित की गई थी। रजिस्ट्रेशन के नोडल द्वारा मौक़े का निरीक्षण किया गया। जिसमें आयुर्वेदिक चिकित्सक रजिस्टर्ड थे। लेकिन वहाँ कुछ एलोपैथिक दवा ही मिली आयुर्वेदिक दवा कम पाई गई। साथ ही वहां एक मेडिकल स्टोर भी मिला इस संबंध में उनको पत्र के माध्यम से नोटिस जारी किया गया था। और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। उक्त मामले में जांच की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights