29.2 C
Chandauli
Thursday, March 19, 2026

Buy now

Home Blog Page 114

सैयदराजा उपचुनावः Manoj Singh W ने किया जन संवाद‚ राजनीति का व्यवसायिककरण करने वालों को जवाब देगी सैयदराजा की जनता

सैयदराजा नगर में आमजन से संवाद करते सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू।
सैयदराजा नगर में आमजन से संवाद करते सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू।

सैयदराजा उपचुनाव को लेकर सैयदराजा के पूर्व विधायक ने किया जन संवाद

Young Writer, चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव के शंखनाथ के साथ ही समाजवादी पार्टी सक्रिय हो गयी है। सैयदराजा में बैठकों के दौर के साथ ही अब स्थानीय लोगों से मुलाकात व संवाद का सिलसिला पर जोर पकड़ने लगा है। इसी कड़ी में सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने शुक्रवार की सुबह नगर क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्थानीय मुद्दों पर बात की। साथ ही नगर पंचायत चुनाव को लेकर जनता के मन-मिजाज को भी टटोला।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लोगों का आह्वान किया कि सैयदराजा नगर के विकास के लिए यह जरूरी है कि जमीन से जुड़े नेता को चुनें। क्योंकि जनता के दर्द को सही मायनों में वही जनप्रतिनिधि समझ सकता है, जो जनता के बीच का हो। जो सर्वसुलभ है और जिससे हम सभी बिना हिचक से मिलकर अपनी समस्याएं गिना सके और जो आपके सुख-दुख का भागीदार हो। कहा कि आज भ्रष्टाचार को इस कदर बढ़ाया दिया जा रहा है, जिससे आम जनता की मुश्किलें हर दिन बढ़ रही है। कतिपय लोगों ने राजनीति का व्यवसायिककरण करने का प्रयास किया है और कर रहे हैं।

आगामी नगर पंचायत चुनाव में सैयदराजा की जनता‚ व्यवसायिक सोच के साथ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नकार संविधान द्वारा प्रदत्त वोट के अधिक की ताकत का ऐहसास कराएं। कहा कि आज संविधान की बुनियाद को क्षति पहुंचाने का षड्यंत्र हो रहा है, ताकि देश की जनता को फिर से गुलाम बनाया जा सके। लिहाजा इस षड्यंत्र को नाकाम करने में भागीदार बने और एकजुट होकर धन बल और बाहुबल को नकारें। इस अवसर पर संदीप बरनवाल, अजीत केशरी, रविन्द्र जायसवाल, मंसूर अंसारी, रामानंद यादव, समीर अंसारी, संतोष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Blood Donate : जन सहयोग संस्था के शमशाद अंसारी ने पुत्र के जन्मदिन पर 16वीं बार किया रक्तदान

Blood Bank Chandauli में पुत्र के जन्मदिन अवसर पर रक्तदान करते पत्रकार शमशाद अंसारी
Blood Bank Chandauli में पुत्र के जन्मदिन अवसर पर रक्तदान करते पत्रकार शमशाद अंसारी

Young Writer, Chandauli: जन सहयोग संस्था के सदस्य व रक्तदान के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने वाले पत्रकार शमशाद अंसारी ने अपने पुत्र असद इब्राहिम के दूसरे जन्मदिन अवसर पर शुक्रवार को 16वीं बार रक्तदान दिया। इस दौरान उन्होंने जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी व अंकित सिंह ब्लड बैंक चंदौली में उपस्थित होकर हौसला बढ़ाया। वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पासवान भी इस मौके पर मौजूद रहे। शमशाद अंसारी ने रक्तदान को अपने पुत्र के जन्मदिन जैसे अवसर को समर्पित किया। कहा कि इस प्रयास से जरूरतमंदों की मदद होगी। साथ ही लोगों की दुआएं भी मेरे पुत्र को मिलेंगी।

Blood Bank Chandauli में पुत्र के जन्मदिन अवसर पर रक्तदान करते पत्रकार शमशाद अंसारी
Blood Bank Chandauli में पुत्र के जन्मदिन अवसर पर रक्तदान करते पत्रकार शमशाद अंसारी

इस दौरान Jan Sahayog Sanstha के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए संस्था निरंतर प्रयास कर रही है। तमाम पावन व शुभ अवसरों पर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर जनपद चंदौली में देखने को मिल रहा है। फिलहाल संस्था से जुड़े पदाधिकारी व उनके सदस्यों तथा परिवार व रिश्तेदार जन्मदिन व अन्य शुभ अवसरों पर रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। हालांकि यह सकारात्मक सोच लोगों में तेजी से विस्तार ले रही है, जो आगे दिनों में और भी वृहद स्वरूप लेगा, जिससे रक्तदान की कमी पूरी हो सकेगी।

सपा नेता दिलीप पासवान ने कहा कि रक्तदान को लेकर जन सहयोग संस्था से जो प्रेरणा मिली है, उसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। तमाम लोगों की जरूरत पर रक्तदान कराकर मदद करने की अनुभूति अपने आप में अलग है। कहा कि रक्तदान से किसी भी तरह की कमजोरी नहीं होती है। इसे लेकर लोगों में जो भी भ्रांतियां है उसे दूर करने का काम किया जा रहा है। राजनीतिक दौरे पर भी लोगों को इस अहम मुद्दे पर जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है, जिससे जन सहयोग संस्था का सहयोग सराहनीय एवं काबिले तारीफ है। इस अवसर पर ब्लड बैंक चंदौली के अखिलेश यादव, अजीत सिंह, अनुरोध राय, ज्योति गुप्ता, संध्या आदि उपस्थित रहे।

मजबूती व दमदारी से सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी Samajwadi Party: Manoj Singh W

Manoj Singh W (मनोज सिंह डब्लू)

बोले‚ उपचुनाव में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का जवाब देगी सपा
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने दावा कि सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव पूरी मजबूती व दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। कहा कि बीते उपचुनाव में पुलिस, प्रशासन व सरकारी तंत्र के दुरुपयोग को देखते हुए यह आशंका प्रबल है कि सैयदराजा चेयरमैनी के उपचुनाव में इसकी पुनरावृत्ति देखने को मिलेगी। इसके मद्देनजर समाजवादी पार्टी ऐसी परिस्थितियों से निबटने के साथ ही चुनाव जीतने की रणनीति पर काम कर रही है। उक्त बातें सपा के राष्ट्रीय सचिव ने गुरुवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चंदौली सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गंभीर और सतर्क है। क्योंकि हाल ही यूपी में सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में जिस तरह से भाजपा सरकार ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नतीजों को प्रभावित करने का काम किया है। उससे यह साफ जाहिर है कि इसकी झलक सैयदराजा नगर के चुनाव में देखने को मिलेगा। इसलिए समाजवादी पार्टी, भाजपा प्रत्याशी के चयन के इंतजार में है। इसके बाद सपा अपना उम्मीदवार उतारने का काम करेगी। बताया कि प्रत्याशी चयन से लगायत उसकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी जिला इकाई के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ सांसद चंदौली, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि मिलकर आपस में एक मजबूत रणनीति तय करेंगे, जो सपा प्रत्याशी के जीत का आधार बनेगी। फिलहाल प्रत्याशी चयन का इंतजार हो रहा है। इसके बाद पूरी मजबूती व दमदारी के साथ सपा सैयदराजा के उपचुनाव में उतरने का काम करेगी। कहा कि अबकी बार सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की आदी हो चुकी भाजपा को करारा जवाब देने का काम चंदौली समाजवादी पार्टी करेगी।

Chandauli:पुलिस ने अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को परखा,बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से की पूछताछ


चंदौली। चंदौली पुलिस ने बृहस्पतिवार को व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था को परखा। वहीं, बैंकों में लगे अलार्म व सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रमुख प्वाइंटों पर संदिग्धों को चिह्नित करते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध बाइक सवारों व वाहनों की जांच की।
इस दौरान पुलिस ने बिना नंबर व गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सतर्क नजर रखी गई। बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की जांच कर सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी प्रकार समस्या से तत्काल निबटा जा सके। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई व अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया। पुलिस की ओर से हिदायत दी गई कि बिना कार्य के बैंक परिसर में कदापि न बैठें।

Ignou Researcher खालिद वकार आबिद को मिला Young Innovator Award‚ इग्नू की कुलपति ने किया सम्मानित

इस्लामाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में किया ऑनलाइन प्रतिभाग

Young Writer: चंदौली। उच्च शिक्षा के क्षेत्र के मुगलसराय निवासी खालिद वकार आबिद नित नए आयाम गढ़ रहे हैं। अभी हाल में उन्होंने अंतर्राराष्ट्रीय संस्था एशियन एसोसिएशन ऑफ ओपन यूनिवर्सिटीज इंडोनेशिया (AAOU) द्वारा पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 15 से 17 अक्टूबर 2024 तक आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुग़लसराय) नगर के निवासी खालिद वकार आबिद में मुक्त दूरस्थ शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: नवाचार, लाभ और चुनौतियाँ’ विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया है। लगभग 20 से अधिक देशों के 250 से भी अधिक प्रतिभागियों के शोध पत्रों में खालिद वकार आबिद के शोध पत्र को यंग इनोवेटर अवार्ड के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया। बीते 16 अक्टूबर 2024 को खालिद वकार आबिद ने इस शोध पत्र को एशियन एसोसिएशन ऑफ ओपन यूनिवर्सिटीज कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किया।

शोध पत्र को कॉन्फ्रेंस की जूरी और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों द्वारा बहुत सराहा गया और खालिद वकार आबिद और शबीर अहमद को 250 अमेरिकी डॉलर के नकद पुरस्कार के साथ यंग इनोवेटर अवार्ड सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। शोध पत्र में खालिद वकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा में उसके वैश्विक इस्तेमाल, लाभ और चुनौतियों के बारे में गहनता और विस्तार से अपनी बात अंतरराष्ट्रीय पटल पर रखी।

खालिद वकार आबिद ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली में स्टाफ प्रशिक्षण एवं दूरस्थ शिक्षा अनुसंधान संस्थान (स्ट्राइड) के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अली असगर के शोध निर्देशन में बतौर शोध छात्र अपना पीएचडी थीसिस लिखा। विदित हो कि वर्तमान में ओपन एवं डिस्टेंस शिक्षा के विकास पर काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था एशियन एसोसिएशन ऑफ ओपन यूनिवर्सिटीज में एशिया के 20 से अधिक देशों की यूनिवर्सिटी शामिल हैं। इग्नू की कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल ने दोनों शोधकर्ताओं और उनके पर्यवेक्षकों प्रो. मंजुलिका श्रीवास्तव और डॉ. अली असगर को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए बधाई दी और एआई (AI) के क्षेत्र में इस तरह के और अधिक शोध कार्यों की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रोफेसर अनीता प्रियदर्शनी (निदेशक, स्ट्राइड) और सभी संकाय सदस्यों ने भी खुशी व्यक्त और बधाई दी है। खालिद वकार आबिद ने अपनी इस क़ामयाबी का श्रेय अपने परिवारजनों एवं अपने इग्नू के शिक्षकों को दिया।

Chandauli:इस मामले में कोर्ट ने 6 लोगों को सुनाया 10-10 वर्ष का कारावास, अर्थदंड से भी किया दंडित

चंदौली। न्यायालय पीठासीन अधिकारी एवं एएसजे विनय कुमार सिंह की अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान दोष सिद्ध होने पर छह अभियुक्तों को 10-10 वर्ष की सजा का फैसला सुनाया गया। साथ ही 18-18 हजार रुपया अर्थदंड से भी दंडित किया गया। अर्थदंड अदा न करने पर 3-3 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान में पुलिस की विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं लोक अभियोजक पैरवी के फलस्वरुप अभियुक्तों को न्यायालय से सजा दिलायी जा रही है। इस क्रम में बबुरी थाने में 23 मार्च 2002 को धनेजा निवासी मंगला, कैलाश, भगवानदास, छोटेलाल, मुन्नू राम और बहादुर के अलावा दो अन्य के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 325, 304, 504, 506 भादवि के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद मामले की विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। इस मामले की सुनवाई एएसजे कोर्ट में हुई। इसमें मानिटरिंग सेल व (एडीजीसी ) संजय कुमार त्रिपाठी एवं थाना बबुरी के पैरोकार सत्यप्रकाश की प्रभावी पैरवी व साक्ष्य के फलस्वरूप दोष सिदध होने पर अदालत ने आरोपियों को दस-दस वर्ष की सजा और अर्थदंड से दंडित किया। वहीं संतोष व विनोद की पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड को प्रेषित किया गया।

Chandauli:ठंड के मद्देनजर बाजारों में बढ़ाई जाए रात्रि गश्त,अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को सुरक्षा का दिया भरोसा


चंदौली। अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह’ की उपस्थिति में बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों की बैठक हुई। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने व्यापारियों के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी व्यापारियों से अपने दुकानों पर कैमरे लगाने का काम करें, जिससे किसी भी प्रकार आपराधिक घटित होने वाली घटनाओं के छानबिन में सहूलियत हो सके। इससे व्यापार की भी सुरक्षा बनी रहेगी। कहा की जिले के सभी बाजारों मे ठंडी के मौसम मे चोरी करने वाले सक्रिय हो जाते है इसलिये पुलिस की पेट्रोलिंग को बढ़ाई जाय और छोटे बड़े बाजारो में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पुलिस की अतिरिक्त सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाए। जिला मंत्री महमूद आलम ने कहा कि बाजारों मे शराब के ठेकों पर शाम को अराजकका आवागमन काफी बढ़ जाता है बाजार एवं सड़कों पर पीकर व्यापारियों को आये दिन गाली गलौज देते है और झगड़ा करते है। ऐसी स्थिति में शराब की दुकानों को बाजार से कुछ दूरी पर स्थानांतरण किया जाय। अशोक केशरी ने कहा की जिले के सभी बाजारों मे दोपहिया वाहन एवं गाड़ियों की चेकिंग के नाम पर स्थानीय व्यापारियों को परेशान कर फोटो खींचकर चालान किया जा रहा है  प्रशासन से मांग है की बाजारों मे स्थानीय व्यापारियों के वाहनों को  चालान न किया जाय और न ही परेशान किया जाय। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का सम्बंधित को निर्देश भी दिया।  बैठक में प्रदीप कुमार, भानु यादव, सीके राहुल, अवतार सिह, कुंदन चौहान, जावेद अंसारी, शिव जायसवाल, अवधेश मोदनवाल, संतोष सेठ, बनारसी, बसंत गुप्ता, अशोक जायसवाल उपस्थित थे।

Chandauli:चलती ट्रेन में सवार होने के चक्कर में यात्री की गई जान,प्लेटफॉर्म पर पानी लेने गया था यात्री


डीडीयू नगर। डीडीयू रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम साढ़े छह बजे चलती ट्रेन पर सवार होते समय पैर फिसलने से पचास वर्षीय यात्री प्लेटफार्म के नीचे गिर गया। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत हो गई। यात्री क्षेत्र के कुरहना गांव निवासी था। जो पत्नी के साथ साहेबगंज जाने के लिए फरक्का एक्सप्रेस पर सवार हो रहा था।
कुरहना गांव निवासी रविंद्र सिंह अपनी पत्नी पार्वती देवी के साथ नगर के रस्तोगी गली में किराए के मकान में रहता था। रविंद्र की ससुराल झारखंड के साहेबगंज जिला के बरहरवा में है। बुधवार की शाम वह फरक्का एक्सप्रेस से पत्नी के साथ साहेबगंज के लिए चला था। ट्रेन शाम सवा छह बजे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। रविंद्र और उसकी पत्नी स्लीपर कोच में एस-4 कोच के सीट संख्या 44 और 45 पर सवार हो गए। इसके बाद रविंद्र पानी भरने के लिए ट्रेन से नीचे उतर आया। पानी लेते समय ट्रेन खुल गई। रविंद्र पानी लेकर चलती ट्रेन में सवार होने लगे। इस बीच पैर फिसलने के कारण वे प्लेटफार्म के नीचे आ गए। इस घटना से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और रविंद्र को बाहर निकाला लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से रविंद्र की मौत हो गई। जीआरपी ने ट्रेन से रविंद्र की पत्नी को उतारा। घटना की सूचना मिलते ही पुत्र प्रमोद, मुन्ना, विनोद और कुंदन रोते बिलखते जीआरपी पहुंच गए। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यात्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इनसेट-
खूल जाता पैंट्रीकार का दरवाजा तो बच सकती थी जान
डीडीयू नगर। यदि डाउन फरक्का एक्सप्रेस के पैंट्रीकार का दरवाजा खुल जाता तब रविंद्र की जान बच सकती थी। हुआ यूं कि ट्रेन खुलने पर रविंद्र ने पैंट्रीकार के दरवाजे का हैंडल पकड लिया लेकिन पैंट्रीकार का दरवाजा बंद था। कई बार पीटने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। कुछ देर तक यात्री ​​घिसटता रहा और फिर प्लेटफार्म के नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Naugarh News : नौगढ़ इंटर कालेज में वैज्ञानिक जागरूकता प्रदर्शनी आयोजित

वैज्ञानिक जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम नौगढ़।
वैज्ञानिक जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम नौगढ़।

Young Writer, Naugarh: विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अन्तर्गत अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता विषयक प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज नौगढ के परिसर में किया गया। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ करके लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक ज्ञान अंधविश्वास को दूर करके साक्ष्य पर निर्भर होकर कर तर्कसंगत सोच को बढ़ावा देता है। अंधविश्वास का जन्म अज्ञानता से होता है, जो इंसान की सोच को विपरीत कर देती है। किसी भी अंधविश्वास से ग्रसित हो जाने पर सकारात्मक सोच ही समाधान का मार्ग प्रशस्त करती है। विशिष्ट अतिथि आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया के उप प्रधानाचार्य डा.नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि भारतीय संविधान में नागरिकों को किसी वस्तु को जांचने का संवैधानिक अधिकार मिला है। किसी भी वस्तु के बारे में बार बार सुनने पर मन में उसी का भाव उत्पन्न हो जाता है।

प्रधानाचार्य मुकेश कुमार केशरी ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण व अंधविश्वास का विश्लेषण करके तर्कसंगत तरीके से अंधविश्वास पर व्याप्त विश्वास को समाप्त किया जा सकता है। आयोजन में विज्ञान प्रोजेक्ट पर्यावरण प्रदूषण एवं बचाव कोरोना वायरस चन्द्रयान रोड टायर किलर सोलर टै्कर लेजर होम सिक्योरिटी जीव विज्ञान-त्वचा पादप कोशिका सोडियम का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास वाटर फिल्टर प्लांट आटोमैटिक नाईट लाईट ज्वालामुखी माइक्रोस्कोप उल्वबेधन बीजगणितीय सूत्र त्रिकोणमिति अनुपात चक्र मैथ्स पार्क कैल्क्युलेटर अंधविश्वास जल संचय गृहविज्ञान ईत्यादि की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस अवसर पर जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डा.कृष्ण मुरारी सिंह, बिनोद कुमार पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Rahul International School व कालेज में कम्पटीशन प्रतियोगिता सम्पन्न

राहुल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कम्पटीशन प्रतियोगिता में छात्रों को सम्मानित करते अतिथिगण।
राहुल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कम्पटीशन प्रतियोगिता में छात्रों को सम्मानित करते अतिथिगण।

Young Writer, Chandauli: चहनियां क्षेत्र स्थित राहुल इंटरनेशनल एजुकेशनल ग्रुप महुअर कलां में मंगलवार को कंपटीशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि राहुल नॉलेज सिटी के सीओओ, संस्थापक लल्लन आर तिवारी के इकलौते सुपौत्र उत्सव तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि बलुआ थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा एवं द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि सकलडीहा के क्षेत्राधिकारी राजेश राय रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन कर के किया। प्रतियोगिता में राहुल ग्रुप के चारों  कालेज, पं0 रामाधार जे तिवारी पालटेक्निक कालेज, रामराजी तिवारी आइटीआई, लल्लन आर तिवारी महाविद्यालय, राहुल इंटरनेशनल कालेज ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम ’कर्ल्स ऑफ़ इंडिया 2024’ के थीम पर सम्पादित किया गया। कंपटीशन का विषय था पेंटिंग, मेहंदी, रंगोली, एसिड अटैक, कविता, स्लो मोशन डांस, स्लो मोशन गीत था।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए सवाल भी पूछे गए। सभी कालेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार प्रस्तुति रही। वहीं राहुल इंटरनेशनल स्कूल प्रथम विजेता, पंडित रामाधार जे तिवारी कॉलेज ऑफ पॉलीटेक्निक द्वितीय, लल्लन आर तिवारी महाविद्यालय एवं बीएड कालेज तृतीय, स्वर्गीय रामराजी तिवारी आईटीआई चतुर्थ श्रेणी में रहा। संचालन रूद्र पूत पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक आनंद तिवारी सोनू ने किया। कार्यक्रम प्रिंसिपल बृजेश कुमार सिंह, प्रबंधक आनंद तिवारी सोनू, डॉ शशिभूषण तिवारी, परमात्मा वर्मा, राकेश चंद्र दूबे, विनोद कुमार चौधरी, शैलेन्द्र पाण्डेय, संदीप सिंह फ़ौजी, अलोक पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, अमित पाण्डेय, जितेन्द्र गिरी, पवन पाण्डेय, चन्दन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Chandauli
overcast clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
20 %
3.4kmh
100 %
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
30 °
Sun
33 °
Mon
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights