चन्दौली,चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत रामगढ़ में बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने महज सौ मीटर की दूरी पर तीन दुकानों का शटर का भुनासी तोड़कर लाखो रुपये के कैश व सामान चुरा ले गये । वही एक संस्कृत महाविद्यालय में ताला तोड़कर कागजो की हेराफेरी किया । सुबह दुकान खोलने गये दुकानदारों ने शटर का भुनासी टूटा व कैश गायब एवं सामान गायब देख पुलिस को सूचना दिया । मौके पर पहुचकर बलुआ इंस्पेक्टर . आशीष मिश्रा ने पूछताछ व जांच पड़ताल किया । वही दुकान में लगे सीसी फुटेज को भी खंगाला । भुक्तभोगियों ने बलुआ थाने में तहरीर दिया ।
रामगढ़ में लबे सड़क पर स्थित चोरों ने तीन सौ मीटर की दूरी पर सटे तीन दुकानों के शटर की भुनासी ताला काटकर लाखो रुपये के कैश व सामान चुरा लिया । चोरों ने प्रवीण पाण्डेय के विल्ड़िंग मैटेरियल व हार्डवेयर के दुकान से चार लाख कैश,रिंकू यादव के किराना की दुकान से लगभग पचास हजार नकद व कुछ सामान व रामाश्रय यादव के मिठाई के दुकान से दस किलो बर्फी व करीब पांच हजार रुपये नकद चुरा ले गये । वही पास स्थित एक संस्कृत महाविद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़कर कागजो की हेरा फेरी किया है । दुकानदारो ने जब दुकान खोलने गये तो शटर का भुनासी ताला टूटा व अंदर सामान बिखरा देख सन्न रह गये । चोरी की सूचना तत्काल बलुआ थाने पर दिया जहां मौके पर बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने पहुचकर चोरी गये दुकानों में जांच पड़ताल व पूछताछ किया । हार्डवेयर के दुकान में लगा सीसी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर चोरी कर रहा है । दुकानदारों ने बलुआ थाने पर तहरीर दे दिया है । इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि चोरी की जांच पड़ताल व सीसी फुटेज के आधार पर छानबीन किया जा रहा है । इस घटना से क्षेत्रीय व्यापारियों मे रोष है।
चोरों ने तीन दुकानों से लाखों के कैश व समान किया पार, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Chandauli:बलात्कार के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 10 की सजा,10 हजार का लगया जुर्माना
चंदौली। स्पेशल जज पाक्सो अनुराग शर्मा की अदालत ने शुक्रवार को बलात्कार के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। न्यायालय ने दोषी को दस साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अभियुक्त पर 10 हजार रुपया जुर्माना लगाया।
सदर कोतवाली क्षेत्र में 13 नवंबर 2018 को पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने इस आशय की रिपोर्ट थाने में लिखवाई। आरोप था कि उसकी बेटी सुबह शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी। लेकिन घर वापस नहीं आयी। इसपर उसकी खोजबीन की गई। तभी एक महिला ने बताया कि गांव का ही अजीत कुमार उर्फ धर्मपाल अपने जीजा के साथ बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। वहीं पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि अभियुक्त अजीत उर्फ धर्मपाल अपने जीजा के घर सिकरी ले गया। वहां एक दिन रखकर बलात्कार किया। इसके दूसरे दिन शादी का झांसा देते हुए बहला फुसलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रेन से फरिदाबाद ले गया। वहां इच्छा के विरुद्ध कई बार जबरन बलात्कार किया। इसके बाद 26 दिसंबर को चंदौली लाकर छोड़ दिया। उससे शादी की बात किया तो मना कर दिया। अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने तर्क प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई करते हुए स्पेशल जज पाक्सो कोर्ट ने दोष सिद्ध पाते हुए अभियुक्त अजीत कुमार उर्फ धर्मपाल को धारा 3/4 पाक्सो एक्ट में 10 साल की सजा और 10 हजार रुपया जुर्माना लगाया है। वहीं धारा 363 आईपीसी और 366 आईपीसी में चार और पांच वर्ष की सजा सुनाई गई है।
चंदौली के प्रतिष्ठित गोकुल मिष्ठान भंडार पर छापेमारी, छेना में मिली गंदगी व मक्खी,20 किलो छेना कराया नष्ट
Young Writer, Chandauli: चंदौली। इस दीपावली मिठाई में मिलावट करने व गुणवत्ता के इतर ग्राहकों को मिष्ठान बेचने वाले दुकानों की खैर नहीं है। खाद्य एवं औषधी विभाग मिठाई व खाने-पीने की अन्य दुकानों पर पैनी नजर बनाए हुए है और लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में खाद्य एवं औषधी विभाग ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज पर्व के मद्देनजर अभियान चलाया। इस दौरान जिला मुख्यालय की प्रतिष्ठिन मिठाई की दुकान गोकुल मिष्ठान भंडार पर छापेमारी में की, जहां अधिकारियों की टीम ने छेना की मिठाई में गंगदी व मक्खियों को पड़ा हुआ पाया।

इससे नाराज खाद्य एवं औषधी विभाग की टीम ने मौके पर गोकुल मिष्ठान भण्डार द्वारा तैयार किए गए 20 किलो छेना की मिठाई को नष्ट कराया। साथ ही मिठाई व खाने-पीने की चीजों को बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिए जाने की चेतावनी भी दी। खाद्य एवं औषधी विभाग की इस कार्यवाही से जिला मुख्यालय पर संचालित मिष्ठान विक्रेताओं में हडकंप की स्थिति रही और वे अपनी-अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सफाई व्यवस्था को चुस्त करने के साथ ही बासी मिठाइयों को हटाने हुए नजर आए।
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह के नेतृत्व में सदर क्षेत्र में अभियान चला कर सद्गुरु स्वीट हाउस व बालाजी स्वीट हाउस से रसगुल्ला, पनीर, मिल्क केक, रंगीन बर्फी इत्यादि के नमूनों का संकलन कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया। विभाग की ओर से आम जनमानस से अनुरोध किया गया कि दुकानों पर बिक रही रंगीन मिठाइयों का सेवन करने से परहेज करें। मिठाइयां देखकर ही खरीदें और जहां पर खोया मिठाई पनीर व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट का संदेह हो तो इसकी सूचना मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर 8887890254 पर दे सकते हैं। मिलावट के विरुद्ध यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, लालजीत यादव, मनोज कुमार, गणपति पाठक खाद्य सहायक उपस्थित थे।
CMO Chandauli ने कार्य में लापरवाही पर 15 चिकित्सकों को जारी किया चेतावनी पत्र
Young Writer, Health Department News: चंदौली जनपद में तैनात चिकित्सकों की ओर से चिकित्सा कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामला आने पर सीएमओ डा. वाईके राय ने 15 चिकित्सकों चेतावनी जारी किया है। चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में कार्य में लापरवाही बढ़ती गई तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनपद के Ayushman Arogya Mandir के प्रभारी गांव में ही लोगों की स्वास्थ्य सेवा बेहतर बनाने चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जहां गांव में टेली मेडिसिन के माध्यम से रोगियों को समुचित सुविधा दिए जाने के दौरान कई डॉक्टरों द्वारा कॉल नहीं उठाने व टेली मेडिसिन के द्वारा सुविधा नहीं दिए जाने को लेकर शिकायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वाईके राय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही इसे गंभीरता से लेते हुए 15 चिकित्सकों के खिलाफ चेतावनी पत्र जारी किया है। कहा कि भविष्य में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
CMO Chandauli ने कहा कि जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आने वाले मरीजों को टेली मेडिसिन के माध्यम से उनकी चिकित्सा करनी है। जिसमें 15 चिकित्सकों द्वारा सार्थक सहयोग नहीं किया जा रहा था। शिकायत के बाद उनकी सूची बनाकर उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया गया है। अगर भविष्य में कार्य में सुधार नहीं हुआ तो वेतन रोकने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।
School News: धनाभाव के कारण बसनी विद्यालय का निर्माण अधर में लटका
Young Writer, Chandauli: उच्च प्राथमिक विद्यालय बसनी में नवनिर्मित भवन की तीन कमरों की दूसरी किस्त नहीं आने के कारण लगभग छह महीने से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। जबकि बच्चों का पठन-पाठन अन्यत्र विद्यालयों में संचालित हो रहा है। इससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बसनी में कुल 136 बच्चे पठन-पाठन कर रहे हैं। उक्त विद्यालय में चार अध्यापक व एक अनुदेशक नियुक्त किए गए हैं।
विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण नए भवन का निर्माण पिछले नवंबर से ही कराया जा रहा है। लेकिन भवन का निर्माण छत तक पहुंचाने के बाद दूसरी किस्त मार्च के बाद से नहीं आने के कार्य अधर में लटका हुआ है। जबकि इसके बच्चे प्राथमिक विद्यालय गंजबसनी द्वितीय के कक्षाओं में पठन पाठन करने को मजबूर है। इसके साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय अमडा, कंपोजिट विद्यालय सकलडीहा का भी दूसरी किस्त नहीं आने के कारण भवन निर्माण अधर में लटका हुआ है। जिससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर श्याम बिहारी, केदार यादव ,राजेंद्र पाल, वंश नारायण यादव, कमली देवी सहित तमाम अभिभावकों ने इसको लेकर रोष व्यक्त किया। इस संबंध में पूछे जाने पर जेई मोसिन खान ने बताया कि दूसरी किस्त के लिए शासन को लेटर भेजा गया है। संभवतः दीपावली बाद दूसरी किस्त भी उपलब्ध हो जाएगी।
Shahabganj CHC: अस्पताल संचालन को लेकर डीएम से मिले भाकियू नेता
Shahabganj CHC अस्पताल शुरू नहीं होने पर जन आंदोलन की दी चेतावनी
Young Writer, चंदौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सतीश चौहान के नेतृत्व में गुरुवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मिला। इस दौरान शहाबगंज में 2009 से निर्माणाधीन 32 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को पूर्ण किए जाने का मुद्दा उठाया। मांग किया कि उक्त अस्पताल को जल्द से जल्द संचालित कर उसे आमजन को समर्पित किया जाए।
इस दौरान भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि सहाबगंज ब्लाक एक पिछड़ा ब्लाक है। अभी तक 2 लाख आबादी के उपर सहाबगंज में मात्र 2 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अच्छी सुविधा के नाम पर चल रहा है। जनता की जायज मांग पर उस समय की प्रदेश सरकार ने 32 बेड का एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात ब्लाक की जनता को दिया। 2009 में इसका निर्माण भी शुरू हुआ। दो साल यानी 2011 में दो मंजिला इमारत तक का काम भी हो गया। लेकिन खिड़की, दरवाजे और कुछ लेंटर का काम यानी 30 प्रतिशत काम बाकी है। पर उसके बाद आज तक उसपर न ही कोई काम शुरू हुआ, और न ही कोई चिकित्सीय सुविधा शुरू हुई। ब्लाक के नागरिक दर बदर चक्कर काट रहें है। इस हस्स्पिटल के न बनने से प्राइवेट हॉस्पिटलों की चांदी कट रही है। अगर उक्त अस्पताल शुरू हो जाए तो लोगों को फायदा होगा।
जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने चेताया कि प्रशासन, शासन से जल्द पत्राचार कर इसकी प्रगति रिपोर्ट से संगठन को अवगत करवाये। अगर प्रशासन ने कोई सकारात्मक पहल नहीं शुरू की तो एक महीने बाद संगठन के आह्वान पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, ब्यापार मंडल, छात्र, किसान मजदूर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। क्योंकि मामला आम जनता से जुड़ा हुआ है। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल में मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी, जिला मंत्री भोलई, जिला मीडिया प्रभारी आनंद मौर्या,चकिया तहसील अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह,सदर कन्हैया, मुगलसराय अलाउद्दीन, झब्बू सोनकर, प्रभाकर मौर्या, जीउत, विनोद चौहान, डॉ राजीव मौर्या उपस्थित रहे।
दो राज्यों की पुलिस करेगी बॉर्डर पर ज्वाईंट ऑपरेशन, शराब तस्करों व पराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने के लिए बनाई गई योजना
चंदौली। बिहार राज्य के रामगढ़ विधान सभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे व कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा द्वारा अपने मातहतों संग पुलिस लाईन में बैठक किया गया। बैठक में नेशनल हाइवे-2 का इस्तेमाल कर अवैध मादक पदार्थ, शराब, गौवंशों की तस्करी करने वाले अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने के लिए योजना बनाई गई।
इस दौरान एसपी ने कहा कि कैमुर बिहार पुलिस व चंदौली जिले की पुलिस टीम द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत ज्वाईंट टीम बनाकर एक साथ चेकिंग की जाएगी। साथ ही विभिन्न राज्यों से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर तस्करी करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी। बार्डर स्थिति शराब के ठेकों पर अत्यधिक मात्रा में खरीददारी करने वाले व्यक्तियों की पहचान किया जाएगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा। बैठक में सीओ राजेश कुमार राय, राजीव सिसौदिया, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रदीप कुमार, एसडीपीओ मोहनिया बिहार, गीरीश कुमार, दुर्गावती थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र, जिला आबकारी अधिकारी, प्रभारी चुनाव सेल, थानाप्रभारी मौजूद रहे।
Chandauli:एएसपी ने व्यापारियों संग पुलिस लाइन में की बैठक,बोले सड़क व बाजार में अवैध अतिक्रमण न करें व्यापारी
चंदौली। आगामी धनतेरस व दीपावली आदि त्यौहार के दृष्टिगत एसपी आदित्य लांग्हे, के निर्देशन में गुरुवार को एएसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन चन्दौली में व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी धनतेरस और दीपावली त्योहार पर व्यापारिक प्रतिष्ठान के आस पास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। वहीं आगामी त्योहारों के दौरान अतिक्रमण और जाम से निजात की रणनीति बनी।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़कों के सामने खड़े होने वाले दुकानदारों व ग्राहकों के वाहनों की वजह से फुटपाथ से आवागमन में पैदल राहगीरों को समस्या होती है। इसको लेकर व्यापारिक पदाधिकारियों से वार्ता की गई। दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही पुलिस और पिकेट की ड्यूटी लगवाने के बाबत चर्चा हुई। दुकानों के सामने फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों व अतिक्रमण को लेकर रणनीति बनी। उन्होंने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर सर्राफा दुकानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी। वहीं गश्त और निगरानी की जाएगी, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाए। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने व्यापारियों से बैंक संबंधी लेनदेन के दौरान सावधानी बरतते हुए मोटी रकम को जमा कराने के लिए पुलिस को जानकारी देने का सुझाव दिया, जिसके चलते पुलिस सुरक्षा में व्यापारी की रकम बैंक में सुरक्षित जमा हो सके। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा की आने वाले त्यौहार ’धनतेरस एवं दीपावली’ पर बाजारो में काफी भीड़ होती है इसलिये सभी छोटे बड़े बाजारो में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। पुलिस की अतिरिक्त सुरक्षा लगाने की माँग प्रशासन से की जिससे आम नागरिकों की एवं व्यापारियों की सुरक्षा मुकम्मल हो सके और साथ ही त्योहारों पर बाजारो में महिलाये काफी संख्या खरीददारी करने के लिऐ घर से बाहर निकलती है इसलिये उनकी सुरक्षा के लिऐ बाजारो में एन्टी रोमियो दस्ते को सक्रिय रखने की जरूरत है जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे और अराजक तत्वों का पलायन हो। साथ ही बाजारो में यातायात व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त रखने की मांग प्रशासन से की। बैठक में राकेश मोदनवाल, प्रदीप कुमार,गुरदीप सिंह, शंकर गुप्ता, गुलाब साहू,कृष्णा सेठ, सन्तोष जायसवाल, अवतार सिह, सतीश गुप्ता, सहदुआर प्रधान, जुनेद अंसारी, डिम्पल तिवारी,देवेंद्र कुशवाहा, माधव सेठ आदि उपस्थित थे।
Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रेन के आगे महिला ने बैग फेंक कर खुद लगा दी छलांग,मचा हड़कंप
चंदौली। धीना स्थित रेलवे स्टेशन जमानिया-धीना के बीच बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक पर एक 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया है। कि महिला सबसे पहले ट्रेन के आगे अपना बैग फेंकी है। और खुद छलांग दी है। जिससे उसकी मौत हो गई है। महिला के पास से 22 अक्टूबर का सुबह धीना से तारीघाट व दूसरा 23 अक्टूबर का दिलदार नगर जंक्शन से धीना का टिकट मिल है। उसके द्वारा महिला का शिनाख्त किया जा रहा है। अभी महिला की शिनाख्त नही हो पाई है। सोसल मीडिया व वाट्सएप के माध्यम से महिला का फोटो भेजकर उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जैसे ही महिला की शिनाख्त होगी परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा। फिलहाल महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Chandauli:शिक्षकों ने डायट प्राचार्य से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा,बोले शिक्षक और शिक्षा अधिकारी एक परिवार
चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विकायल भारती एवं वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी यादव से शिष्टाचार मुलाकात की।साथ ही शिक्षकों को परेशानी को देखते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने डाइट प्राचार्य को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि जिले में शिक्षकों के हित और उनके सहयोग के लिए आप से अपेक्षा रहेगी। महामंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा डाइट पर होने वाले उपयोगी प्रशिक्षण सत्र के शुरुआत में हो तो छात्रों के हित के लिए ज्यादा प्रभावी रहेगा। डाइट प्राचार्य विकायल भारती ने कहा कि शिक्षक और शिक्षा अधिकारी एक परिवार जैसे है। शिक्षक हित के सभी समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाएगा। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह, शशि कुमार राम, ओम प्रकाश, निराला, अमित कुमार यादव, नवल कुमार प्रशांत कुमार सिंह, विवेक सिंह, दीपक सिंह, अतुल कुमार श्रीवास्तव, रमेश मौर्य, मौजूद रहे।











