धानापुर। थाना क्षेत्र के बंधवापर गांव में रविवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए। किशोरी के शव को गंगा में प्रवाह कर दिए। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
बताते हैं कि बंधवापर गांव निवासी संजय यादव की पुत्री ममता की घर में ही संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना से पूरे घर मे कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचित किए ही नजदीक के गंगा घाट पर जल प्रवाह कर दिया। सूत्रों के सूचना पर पहुचे सीओ रघुराज व थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने मौके पर जांच पड़ताल कर गोताखोरों की सहायता से किशोरी के शव की तलाश में जुटे हुए है। इस बाबत थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी के मौत की सूचना मिली है। जिसे बिना पुलिस को सूचना दिए ही गंगा में प्रवाह कर दिया गया है। सूचना के आधार पर गंगा में गोताखोर की सहायता से किशोरी के शव की तलाश की जा रही है। गंगा में शव मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी के मौत से परिजनों में मचा कोहराम,गोताखोरों की मदद से शव को गंगा में तलाश रही पुलिस
Central Public School: वॉलीबाल प्रतियोगिता के सीनियर ब्वायज में चंधासी और गर्ल्स ग्रुप में उतरौत की टीम बनी चैम्पियन

Young Writer, चंदौली। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल ग्रूप में इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2024 का फाइनल मैच रविवार को उतरौत ब्रांच परिसर में खेला गयाI इसमें सीनियर बॉयज का मैच चंधासी व परशुरामपुर ब्रांच के बीच हुआ, जिसमें चंधासी ब्रांच विजेता बना। सीनियर गर्ल्स का मैच परशुरामपुर व उतरौत ब्रांच के बीच हुआ, इसमें उतरौत ब्रांच विजेता बना।
जूनियर बॉयज का मैच परशुरामपुर व चंधासी के बीच खेला गया, जिसमें परशुरामपुर विजेता बना। आखिरी जूनियर गर्ल्स का मैच परशुरामपुर व धूस खास के बीच खेला गया। इसमें भी परशुरामपुर ही विजेता बना।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रेसलिंग व वॉलीबॉल के राष्ट्रीय कोच राजवंत सिंह, विशिष्ट अतिथि जैबलिन थ्रो के राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच रामप्यारे सिंह, क्रिकेट के राज्य स्तरीय खिलाड़ी सतीश यादव, कबड्डी व दौड़ की मंडल स्तरीय खिलाड़ी चांदनी मौर्या ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सभी विजेताओं कोई ट्रॉफी दी गई।

विद्यालय के सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने सभी का स्वागत किया वहीं सीपीएस ग्रूप के स्पोर्ट्स इंचार्ज व इस टूर्नामेंट के संयोजक कुमार नन्द को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने खेल और उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि आज जिन टीमों ने मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया उनको जीत और ट्राफी दोनों मिला, जो यह दर्शाता है कि मिलकर किया गया कोई भी काम सफल होता है। खेल हमें टीम भावना और अनुशासन की सीख देते हैं। उम्मीद है बच्चे आजकल पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में अपने प्रदर्शन को सुधारने का काम करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन डायरेक्टर सत्यम वर्मा ने किया। मैच का कमेंट्री सीनियर टीचर सज्जाद व संचालक अशोक शर्मा ने किया। इस मौके सभी ब्रांच के प्रिंसिपल, टीचर्स व प्रतिभागी बच्चे उपस्थित थे।

Chandauli:पुलिस ने चार पेशेवर अपराधियों को किया जिला बदर,देखे उनका आपराधिक इतिहास
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाए रखने व अपराध नियंत्रण के लिये चलाए जा रहे। अभियान में सक्रिय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसको देखते हुए पुलिस द्वारा जनपद में चार पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाई की गई। तथा इन अपराधियों को 06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं। अगर इसके बाद भी कोई शहर की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखा तो उसके ऊपर सख्त एक्शन का पूरा प्लान पुलिस के पास तैयार रखा है। जिला बदर अपराधियों पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है।
इनसेट—-
अपराधियों का आपराधिक इतिहास
वीरू पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी ग्राम एवती थाना धीना
1.मु०अ०स० 23/2020 धारा 188, 269, 270 भादवि व 3 महा०अधि० 1997, 54 आ०प्र० अधि० 2005 थाना धीना जनपद चन्दौली
2.मु०अ०स० 24/2020 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 427, 308, 332, 353, 188, 269, 270, 34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट 3 महा०अधि० 1997, 54 आ०प्र० अधि० थाना धिना 3.मु०अ०स० 25/2020 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 188, 269, 270, 3 महा०अधि० 1997, 54 आ०प्र० अधि० थाना धीना
2.अभिषेक मौर्या उर्फ अभिषेक कुश्वाहा उर्फ अभिमन्यु मौर्या पुत्र यसवन्त मौर्या उर्फ जसवंत मौर्या उर्फ यशवन्त कुशवाहा उर्फ जशवंत मौर्या उर्फ मुन्ना मौर्या निवासी ग्राम मांगलपुर थाना धीना
1.मु०अ०स०97/17 धारा 506, 406 भादवि
2.मु०अ०स० 98/17 धारा 411, 392 भादवि
3.मु०अ०स०99/17 धारा 307 भादवि थाना
4.मु०अ०स०108/17 धारा 504, 506 भादवि
5.मु०अ०स०109/17 धारा 504, 506 भादवि
6.मु०अ०स०110/17 धारा 3/25 आयुध अधि०
7.मु०अ०स०171/17 धारा 353, 333, 332 307 भादवि थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
8.मु०अ०स०245/18 धारा 3/25 आयुध अधि०
9.मु०अ०स०307/18 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट
10.मु०अ०स०277/23 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट
11.मु०अ०स०228/23 धारा 3/25 आयुध अधि0 व 399/402
3.आजाद पुत्र सुल्तान उम्र निवासी ग्राम बिछियाकला थाना व जनपद चन्दौली
1.मु०अ०स०35/2019 धारा 323, 504, 506, भादवि थाना व जनपद चन्दौली
2.मु०अ०स०172/2020 धारा 147, 323, 504, 506
3.मु०अ०स०252/2022 धारा 363, 366, 376, 504, 506 भादवि व 3(2) 5 एसटी/एसटी एक्ट व 3/4 पाक्सो एक्ट
- दीपक यादव पुत्र भोला यादव उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम नोनार थाना सकलडीहा नोनार
1.मु०अ०स०175/2022 धारा 323, 504, 506, 427, 325
2.मु०अ०स० 178/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 332, 336, 504, 506 भादवि व सीएलए एक्ट
3.मु०अ०स०09/2023 धारा 325, 323, 504, 506, 427
उपचुनाव मझवां: प्रतिष्ठा की लड़ाई में जीते सांसद डा.विनोद बिंद‚ BJP प्रत्याशी को दिलाई जीत
चंदौली सांसद व चंदौली सपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं के प्रयासों के बाद भी मझवा में हारी सपा
Shamshad Ansari
Young Writer, Majhawan by election News: यूपी उपचुनाव के बाद एक बार फिर समाजवादी पार्टी चंदौली की समीक्षा की चर्चाएं होने लगी है। हालांकि यहां कोई उपचुनाव नहीं हुए, लेकिन मझवा में हुए उपचुनाव से चंदौली सपा का सीधा-सीधा संबंध रहा है। उक्त चुनाव में चंदौली सांसद बीरेंद्र सिंह जहां प्रभारी की भूमिका में पूरे चुनाव की कमान संभाले हुए थे, वहीं पूरी की पूरी चंदौली समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता उपचुनाव के दरम्यान मझवा में छाए रहे, लेकिन उनकी उपस्थिति व गतिविधि सपा प्रत्याशी डा. ज्योति बिंद को जीत दिलाने में नाकाम रही। वहीं दूसरी ओर चंदौली के उभरते राजनीतिक सितारे और भदोही सांसद डा. विनोद बिंद ने एक बार फिर अपने राजनीतिक कौशल का करिश्मा दिखाया और भाजपा प्रत्याशी की झोली में जीत डालने में अहम भूमिका अदा दी। उनका यह प्रयास और पूरी की पूरी समाजवादी टीम पर भारी पड़ा।
विदित हो कि मझवा विधायक रहे डा. विनोद बिंद के भदोही सांसद बनने के बाद‚ मझवा विधानसभा रिक्त चल रहा था। हाल ही सम्पन्न हुए यूपी विधानसभा उपचुनाव में मझवा समेत कुल नौ सीटों पर चुनाव हुए। इस दौरान सत्ताधारी बीजेपी व सपा ने सभी सीटों पर जोर आजमाइश की और पूरा दमखम दिखाया। शनिवार को मतगणना के बाद जैसे ही ईवीएम खुला तस्वीर धीरे-धीरे तस्वीर साफ होने लगी। मझवा विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य ने लगातार अपनी बढ़त कायम रखा और अंतत इस बढ़त को जीत में तब्दील करने में कामयाब रही।
मझवा उपचुनाव की बात करें तो मीरजापुर लोकसभा चुनाव हारे रमेश बिंद के साथ ही समाजवादी पार्टी और भदोही से लोकसभा चुनाव जीते डा. विनोद बिंद की प्रतिष्ठा दांव पर थी। चुनाव के दौरान दोनों की प्रत्याशियों व उनकी पार्टी ने पूरा दमखम झोंक दिखा दिया था। यूपी उपचुनाव में सभी की निगाहें मझवा पर टिकी रही। इसी बीच हुए मटन कांड ने एक बारगी माहौल को सपा के पाले में लाने का प्रयास किया, लेकिन सांसद डा. विनोद बिंद समेत तमाम दिग्गज भाजपाइयों ने संभावित नुकसान को अपने प्रयासों से बेअसर करते हुए भाजपा प्रत्याशी के प्रयासों को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया। ऐसे में जब 23 नवंबर को ईवीएम का पिटारा खुला तो जीत और खुशियां दोनों भाजपा प्रत्याशी के पाले में थी, वहीं सपा प्रत्याशी व उनके समर्थक मायूस व हताश नजर आए।
मझवा में हार से जहां मीरजापुर सपा की टीम को मंथन करने पर विवश कर दिया है। वहीं चंदौली समाजवादी पार्टी को भी अपने संगठनात्मक कामकाज पर मंथन करने की चर्चाएं होने लगी है। क्योंकि पूरे उपचुनाव के दौरान चंदौली संगठन से जुड़े लगभग सभी प्रभावशाली नेता व पदाधिकारी मझवा में डेरा डाले हुए नजर आए। बावजूद इसके सपा प्रत्याशी को हार मिली, जो चुनाव प्रभारी और सांसद चंदौली के साथ ही चुनाव में लगे तमाम सपा के नेताओं को सोचने पर विवश कर दिया है। उपचुनाव नतीजा आने के बाद फिलहाल चंदौली समाजवादी पार्टी व उनके पदाधिकारी-नेता चर्चाओं व सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं सभी को मात देकर प्रतिष्ठा की जंग जीतने वाले भदोही सांसद डा. विनोद बिंद ने बार फिर अपने राजनैतिक कुशलता को स्थापित करने में सफल रहे हैं।
Sakaldiha News: परचून विक्रेता ने घर में फांसी लगाकर किया खुदकुशी
Young Writer, Sakaldiha News: क्षेत्र के ईटवा गांव में शुक्रवार की दोपहर में परचून विक्रेता 38 वर्षीय विजय कुमार गुप्ता ने घर के पंखा में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश कुमार राय व कोतवाल हरिनारायण पटेल ने घटना के बारे में परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को सीएचसी से पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों की ओर पति पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है।
बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी गिरधारी गुप्ता के दो पुत्र विजय कुमार गुप्ता और अजय कुमार गुप्ता है। विजय की शादी चंदौली काटा विशुनपुरा में सोनी देवी से हुआ था। बीते सात आठ साल से विजय गुप्ता अपना परिवार लेकर ईटवा गांव में रहता था। घर पर ही परचून की दुकान खोला हुआ था। विजय को दो पुत्र गौरव 13 और प्रिंस 10 और एक पुत्री अराधना 8 वर्ष है। कल पत्नी सोनी देवी अपने बेटी को लेकर अपने रिश्तेदारी में शादी के लिये मोहनिया गयी हुई थी। शुक्रवार को घर पर अकेले गौरव और उसका पिता थे। दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे दुकान बंद करके विजय ने अपने बेटा को पैसा देकर कुछ खाने की सामान लाने को बताया। बेटा सामान लेने के लिये गया हुआ था। वापस लौटने पर आगे का दरबाजा बंद रहा। बेटे ने पीछे के रास्ते से घर में घुसा तो पिता पंखा में साड़ी का फंदा लगाकर झूला हुआ था। बेटे ने ब्लेट से साड़ी काटकर पिता को चौकी पर लेटाया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंचे परिजन विजय को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश कुमार राय व कोतवाल हरिनारायण पटेल ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए परिजनों से जानकारी लिया। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर शव को पीएम के लिये भेज दिया। इस बाबत सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि फांसी लगाकर परचून विक्रेता ने खुदकुशी कर लिया है। शव को पीएम के लिये भेजा गया है। इस दौरान परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।
Transport Department UP: सड़क हादसे घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को सरकार देगी नकद पुरस्कार
ARTO Chandauli ने कहा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले से नहीं होगी पूछताछ
Young Writer, चंदौली। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डा. सर्वेश गौतम ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में किसी घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है तो उस व्यक्ति से पुलिस किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं करेगी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने हेतु कोई भी आम नागरिक दुर्घटना की सूचना 108 या 112 पर कॉल करके दे सकता है।
गुड सीमेटेरियन योजना सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत चिकित्सा उपचार प्रदान किया जाने हेतु आम जनमानस में जागरूकता लाई जाने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर 2021 से प्रभावित है। उक्त योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने के लिए प्रेरित करना तथा सड़क दुर्घटना में करने वाले व्यक्तियों की संख्या में अपेक्षित कमी लाने हेतु प्रयास करना है। गुड सेमेरिटन योजना (Good Samaritan law) के तहत, घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता देकर और दुर्घटना के गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को पुरस्कार दिया जाता है। इस योजना के तहत, पुरस्कार की राशि पांच हजार रुपये प्रति घटना है। यह दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को कानूनी सुरक्षा देता है। इस कानून के तहत, मदद करने वालों को किसी भी तरह की कार्रवाई से सुरक्षा दी जाती है और उन्हें किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जा सकता।
Mulayam Singh Yadav Jayanti: जनकल्याण व ऐतिहासिक फैसलों के लिए याद किए जाएंगे ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव
सैयदराजा स्थित पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर उत्सव के रूप में धूमधाम से मनी मुलायम सिंह की जयंती
Young Writer, Chandauli: सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के सैयदराजा स्थित आवास पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती धूमधाम से उत्सव के रूप में मनाई गई। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने क्षेत्र से आए वृद्धजनों, विकलांगों व निराश्रित महिलाओं का सम्मान किया। उनके हाथों केक कटवाया और उन्हें मिठाई खिलाकर मुलायम सिंह की जयंती मनाई। साथ ही नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने जयंती उत्सव में उपस्थित वृद्धजनों, विकलांगों व महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया।

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को जनकल्याण की दिशा में किए गए कार्यों के लिए लोग आज भी पूरी श्रद्धा के साथ याद करते हैं। उन्होंने देश का रक्षामंत्री रहते हुए कई अभूतपूर्व व ऐतिहासिक फैसले लिए। उनके प्रयासों का प्रतिफल है कि आज सेना व अर्द्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के शव राजकीय सम्मान के साथ परिवार तक पहुंचाए जाते हैं। उन्होंने सूबे का मुख्यमंत्री रहते हुए यूपी जैसे बड़े राज्य के विकास को गति प्रदान किया।

Manoj Singh W ने कहा कि मुलायम सिंह ने कुशल नेतृत्व क्षमता के बूते राजनीतिक के शिखर पर पहुंचने के बाद भी वह जमीन से जुड़े रहे। उन्होंने अपनों का हमेशा ख्याल रखा। गरीब, पिछड़ों, कमजोर वर्ग की सामाजिक व आर्थिक दशा बदलने के साथ ही उन्हें राजनीतिक में उचित भागीदारी देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर राजनीति व समाजसेवा किया। कभी किसी भी वर्ग, संप्रदाय में भेद किए बिना जरूरतमंदों व पीड़ितों की मदद की। ऐसी महान शख्सित का ना होना हम सभी के लिए बड़ी क्षति है। ऐसी स्थिति में हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाजवादी विचारधारा को आगे ले जाना होगा, ताकि समाज में समरसता, एकता व एकरूपता कायम रहे। इस अवसर पर ऐवती प्रधान मुकेश यादव, बृजेश यादव, संतोष उपाध्याय, सुरेन्द्र यादव, रामानन्द सिंह, सूर्यपाल सिंह, अमित उपाध्याय, हंसलाल, जिज्ञासा यादव, अर्जुन अग्रहरि, मयंक यादव, अजय मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Agriculture News: खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर होगी दंडात्मक कार्यवाही
हार्वेस्टर में सुपर स्टा मैनेजमेन्ट सिस्टम अथवा स्ट्रारीपर अथवा स्ट्रा रेक एवं बेलर का प्रयोग करें तथा पराली कदापि न जलायेंः उप कृषि निदेशक
Young Writer, चंदौली। उपकृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि पराली (धान की पुआल) एवं अन्य कृषि अपशिष्टों के जलाने को रोकने हेतु कम्बाइन हार्वेस्टिंग मशीन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम अथवा स्ट्रा रीपर अथवा स्ट्रा रेक एवं बेलर का प्रयोग अनिवार्य किया है। बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम मशीन के प्रयोग करने वाले कम्बाइन मशीन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। पराली जलाने वाले कृषकों से दो एकड से कम क्षेत्र के लिए पांच हजार, 02 से 05 एकड क्षेत्र के लिए दस हजार और 05 एकड से अधिक क्षेत्र के लिए तीस हजार रुपये तक पर्यावरण कम्पन्सेशन की वसूली होगी।
उन्होंने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं के रोकथाम हेतु जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी तथा तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सचल दस्ता गठित किया गया है। जो पराली जलाने की घटनाओं का निरीक्षण करेंगे। न्याय पंचायत स्तर पर कृषि विभाग के कर्मचारी एवं राजस्व विभाग के लेखपालों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया गया है जो फसलों को जलाने की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करेंगे। पराली न जलाकर इसको जैविक खाद में परिवर्तित करने हेतु जनपद में 5000 वेस्ट डिकम्पोजर का वितरण किया जा रहा है। जिसे कृषक बन्धु अपने ब्लाक स्तरीय बीज गोदाम से प्राप्त कर सकते है। पराली जलाये जाने की घटनाओं को रोकने के लिए फसल अवशेष प्रबन्धन की योजना अन्तर्गत कृषि यन्त्रों पर व्यक्तिगत कृषकों के लिए अधिकतम दो यन्त्रों पर 50 प्रतिशत एवं व्यक्तिगत कृषक एवं एफपीओ को कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना हेतु 80 प्रतिशत अनुदान का प्राविधान किया गया है।
IFFCO NEWS: Nano Urea व Nano DAP से किसानों मिलेगी गेहूं की अच्छी पैदावार
एमसी के अधिकारी ने इफको केंद्र का किया निरीक्षण
Young Writer, IFFCO NEWS CHANDAULI: चंदौली नवीन मंडी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र का इफको एमसी संजीव सिन्हा ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ किसानों से मुलाकात कर इफको के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान संजीव सिन्हा ने कहा कि इफको किसानों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहा है। किसान अपनी फसलों को दो गुना उत्पादन करने के लिए इफको के नैनो यूरिया व डीएपी (Nano Urea व Nano DAP) का प्रयोग करें, ताकि कम लागत में अच्छी पैदावार प्राप्त कर सके।
उन्होंने रबी की फसल में लगने वाले खरपतवार नाशक के बारे में बताया। साथ ही किसानों को इफको एमसी के अन्य उत्पादन के बारे विस्तार से जानकारी दी। वहीं सरोज सिंह ने कहा कि किसानों को कम लागत में अच्छी क्वालिटी का कीटनाशक, खरपतवार, फफूंद नाशक उपलब्ध कराया जा जा रहा है जिसका प्रयोग करके किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते है। वहीं उन्होंने गेहूं फसल मे लगने वाले रोग के बारे में उपचार के तरीकों बताया। इस दौरान आशीष, सतीश यादव, मयंक कुमार सिंह, अनुपम तिवारी, अभिषेक यादव, दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे।
चांदी की तस्करी: GRP ने 50 लाख के चांदी के जेवरात के साथ चार तस्करों को दबोचा
बिहार ले जा रहे थे आगरा और वाराणसी से जेवरात
Smuggling Of Silver By Train Young Writer, DDU Nagar Chandauli: GRP DDU Nagar ने बृहस्पतिवार को लगभग 45 किलो चांदी के जेवरात के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।एक तस्कर आगरा और तीन जेवरात बनारस से बिहार ले जा रहे थे। बरामद गहनों का मूल्य 45 लाख रुपए है। जीआरपी डीडीयू कोतवाली में शाम सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने जानकारी दी।
सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह दल बल के साथ अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए गस्त कर रहे थे। इसी बीच फुटओवर ब्रिज पर प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पास चार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। उनके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें चांदी के जेवरात मिले। चारों जेवरात से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। कोतवाली लाकर तौल करने पर 48. 856 किलो चांदी के जेवरात मिले। चारों ने अपना नाम क्रमशः विकास कुमार सोनी निवासी मो० हयात खान की गली, वार्ड नं. 32 थाना डुमरांव बक्सर बिहार, सन्नी निवासी वार्ड नं. 13, राम रेखा घाट, बक्सर बिहार, गोल्डेन वर्मा निवासी नई चौक बक्सर बिहार और सरोज कुमार निवासी वार्ड नं. 25 जमुनाचौक बक्सर वर्तमान पता सुखरौली पीरो भोजपुर बिहार बताया। इसकी सूचना आयकर विभाग वाराणसी को सूचित किया गया। आयकर विभाग की टीम बरामद जेवरात और आरोपियों को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी। सीओ ने बताया की बरामद चांदी के आभूषण का मूल्य 45 लाख रुपए है।











