Young Writer, चंदौली। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की ओर से आयोजित ‘रंगीला मिल्किंग प्रतियोगिता-2026’ का आयोजन बीएचयू हैलीपैड प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से पशुपालकों ने अपने पशुओं के साथ प्रतिभाग किया। इसमें गाय, भैंस और बकरियों के दुग्ध उत्पादन से संबंधित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशुओं और पशुपालकों को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के पशुओं के दुग्ध उत्पादन की क्षमता का परीक्षण किया गया। इस दौरान पशुपालकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
उक्त प्रतियोगिता में चंदौली जिले से पशुपालक मु० राशिद अली व उनके भाई साजिद अली ने अपनी भैंस के साथ प्रतियोगिता में शामिल हुए । प्रतियोगिता के दौरान पशु के दुग्ध उत्पादन का परीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया। परीक्षण के दौरान भैंस से करीब 22 लीटर 320 मिलीलीटर दूध का उत्पादन दर्ज कराते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शामिल पशुपालकों ने इसे पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उपयोगी पहल बताया। उनका कहना था कि इस तरह के आयोजन से पशुपालकों को अपने पशुओं की क्षमता के बारे में जानकारी मिलने के साथ ही बेहतर नस्ल और अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिलता है। बीएचयू डेयरी फार्म में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता के माध्यम से दुग्ध उत्पादन से जुड़े पशुपालकों को प्रोत्साहित करने तथा पशुपालन को वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

