27 C
Chandauli
Sunday, September 20, 2026

Buy now

बिना वैध दस्तावेज चल रहा बाबा कीनाराम अस्पताल स्वास्थ्य विभाग ने किया सील, दो बच्चों को जिला संयुक्त चिकित्सालय के एनआईसीयू में कराया भर्ती

- Advertisement -


चंदौली।चकिया निर्भयदास वार्ड नंबर 5 में स्थित बाबा कीनाराम अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर जांच की। इस दौरान अस्पताल संचालन से संबंधित आवश्यक वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभागीय अधिकारियों ने अस्पताल के प्रथम तल पर संचालित एनआईसीयू और भूतल स्थित क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।जांच के दौरान अस्पताल संचालिका से अस्पताल के वैध पंजीकरण, अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तथा बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित अभिलेख मांगे गए। हालांकि, मौके पर इनसे संबंधित वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। टीम को अस्पताल में प्रशिक्षित चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ, फार्मासिस्ट और एएनएम भी मौजूद नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार, मौके पर अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा चिकित्सा संबंधी कार्य किए जाने की जानकारी भी सामने आई। वहीं अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की मौजूदगी नहीं थी। जांच के समय अस्पताल में दो बच्चे भर्ती मिले। बच्चों की सुरक्षा और बेहतर उपचार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों बच्चों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के केएनआईसीयू में भर्ती कराया। जांच अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश और डॉ. विकास कुमार सिन्हा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान प्रथम तल पर संचालित एनआईसीयू तथा भूतल पर संचालित क्लीनिक को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में बिना आवश्यक अभिलेखों के संचालित हो रहे अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में हड़कंप की स्थिति रही।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights