26.8 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए 32 व शहर अध्यक्ष के लिए 8 लोग दावेदार

- Advertisement -


चन्दौली कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए लखनऊ में हुआ साक्षात्कार
चंदौली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा 2027 के विधान सभा की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ जिला, शहर एवं ब्लॉक स्तर की कमेटियों को भंग कर दिया गया है। कांग्रेस ने अपने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नए सिरे से पदाधिकारियों के चयन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  के द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अजय राय की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया गया है।


उक्त समिति में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, निर्मल खत्री, बृजलाल खाबरी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, सांसद किशोरी लाल शर्मा, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, सुप्रिया श्रीनेत, विधायक वीरेंद्र चौधरी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी (पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़) की उपस्थिति रही। लखनऊ में जिलेवार बैठक आयोजित करके उनसे व्यक्तिगत साक्षात्कार किया गया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नए सिरे से गठित करने और पदाधिकारियों के चयन के लिए कई दिनों से कवायद चल रही है। इसी क्रम में जनपद चन्दौली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी, जिला प्रभारी पदाधिकारियों का महीने भर तक सघन दौरा लगातार किया गया तथा जिले में कांग्रेस की जमीन को मजबूत बनाने के लिए लोगो के संग मिल बैठकर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर शक्ति परीक्षण भी किया गया। 8 जनवरी को लखनऊ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में चन्दौली के जिला एवं शहर अध्यक्ष पद के लिए कुल 40 दावेदार कांग्रेसजनों ने उपस्थित होकर साक्षात्कार दिया। नए संगठन के निर्माण प्रक्रिया को लेकर जिले के कांग्रेसजन उतसाहित है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights