28.6 C
Chandauli
Tuesday, November 10, 2026

Buy now

गोवर्धन पूजा पर मंदिरों और घरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़,भाइयों की लंबी उम्र के लिए की कामना

- Advertisement -


चंदौली। जनपद में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का पर्व मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं और युवतियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों और घरों के बाहर पूजा-अर्चना को लेकर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी।
महिलाओं ने श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर, महावीर मंदिर, सरस्वती मंदिर सहित किदवई नगर में घरों के बाहर गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और अन्य धार्मिक आकृतियां बनाईं। इसके बाद स्नान-ध्यान कर पूजन सामग्री के साथ समूह में बैठकर विधि-विधान से पूजा की। महिलाओं ने गोवर्धन भगवान की कथा का श्रवण किया और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए सुपारी को मूसल से कूटकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। पूजा को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान महिलाएं अपने बच्चों के साथ नए-नए वस्त्र धारण कर पूजा स्थलों पर पहुंचीं। दीपावली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। मंदिरों और मोहल्लों में सामूहिक पूजा के दौरान भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights