39.7 C
Chandauli
Monday, June 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 130

DM Chandauli का फरमान‚ अवैध पार्किंग की वजह से आमजन को न हो असुविधा

Chandauli News : DM Chandauli का फरमान‚ अवैध पार्किंग की वजह से आमजन को न हो असुविधा
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Young Writer, Chandauli News: चंदौली जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फंडे की अध्यक्षता में गुरुवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने ट्रैफिक, परिवहन एवं एनएचआई को सड़क सुरक्षा के संबंध में समन्वय बनाकर ठोस कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अलीपुर सकलडीहा मार्ग पर साइनेज नहीं लगे होने का मुद्दा उठाते हुए अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को उसे लगवाने हेतु निर्देशित किया। कहा कि जिन मुख्य मार्गों में साइनेज़ नहीं लगे हैं वहां पर भी यथाशीघ्र लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने एनएचआई के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि यदि कहीं पर गलत साईनेज लगाए गए हैं तो उसे ठीक कराया जाए।

सड़क दुर्घटना पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी ने कहा कि एनएचआई, पुलिस और परिवहन विभाग समन्वय बनाकर इस दिशा में ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने मुख्य मार्गों पर कैमरे लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने एनएचआई को निर्देशित किया कि बिना सूचना या परमिशन के कहीं पर भी अनावश्यक डायवर्जन न किया जाए। बिना पूर्व अनुमति डाइवर्जन करने पर कार्यवाही की जाएगी।

DM Chandauli ने शराब के ठेके, दुकानों एवं ढाबों आदि पर अवैध पार्किंग से आमजन को हो रही और सुविधा को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की। कहा कि इन स्थानों पर पुलिस व एनएचआई मिलकर सघन अभियान चलाए। अवैध पार्किंग की वजह से आमजन को किसी भी तरह की सुविधा नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने रोड सेफ्टी पॉलिसी के अंतर्गत पुलिस/परिवहन विभाग द्वारा किए गए चालानों पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने चिन्हित अवशेष ब्लैक स्पॉट का सुधारीकरण साथ ही यातायात नियमों के लगातार उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस नियमानुसार रद्द किए जाने की कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान एसपी नक्सल अनिल कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाईके राय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार, एआरटीओ डॉ सर्वेश गौतम आदि उपस्थित रहे।

Central Public School की टीमों ने वालीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में दिखाया दमखम

Chandauli News: वालीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल विजेता टीमों के साथ सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा।
वालीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल विजेता टीमों के साथ सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा।

24 नवंबर को उतरौत में खेला जाएगा प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
Young Writer, DDU Nagar News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप के द्वारा आयोजित इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच लोको ग्राउंड में संपन्न हुआ, जिसमें सेंट्रल पब्लिक स्कूल के चंधासी, परशुरामपुर, साहूपुरी, धूस खास तथा उतरौत के जूनियर एवं सीनियर टीमों के बालक एवं बालिकाओं के टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें टीम के खिलाड़ियों ने अपने-अपने प्रदर्शन के दम पर बेहतर खेल का परिचय देते हुए फाइनल में जगह बनाई।
मैच के शुभारंभ से पहले विद्यालय के सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करने के पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

Chandauli News : वालीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल विजेता टीमों के साथ सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा।
वालीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल विजेता टीमों के साथ सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा।

CMD Dr. Vinay Kumar Verma ने बताया कि सेमीफाइनल में सीनियर बालक वर्ग में चंधासी ब्रांच विजेता तथा परशुरामपुर उपविजेता। जूनियर बालक वर्ग में परशुरामपुर विजेता व चंधासी उपविजेता, जबकि सीनियर बालिका वर्ग में चंधासी ब्रांच विजेता व उतरौत उपविजेता बनी। जूनियर बालिका वर्ग में धूसखास विजेता व परशुरामपुर उपविजेता बनी। जिनका 24 नवंबर को सीपीएस उतरौत ब्रांच में विजेता एवं उपविजेता टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी। कहा कि 24 तारीख को ग्रैंड फिनाले में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल दी जाएगी। मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका में खेल शिक्षक व कोच कुमार नंदजी रहे। सहयोगी की भूमिका में अजीत कुमार, मुकेश कुमार,मनीष कुमार, साजिद रहे। परशुरामपुर प्रिंसिपल विभा सिंह, चंधासी की प्रिंसिपल विद्यु श्रीवास्तव, उतरौत की प्रिंसिपल नेहा मसीह तथा धूसखास के इंचार्ज प्रीति गुप्ता ने भी अपने-अपने टीमों को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी।

Mulayam Singh Yadav Jayanti: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मनोज सिंह डब्लू बांटेंगे कंबल

मनोज सिंह डबलू

सैयदराजा में विकलांग, वृद्ध व विधवा महिलाओं के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आज

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर सैयदराजा के पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू गरीब, वृद्ध व विकलांग व विधवा महिलाओं में कंबल वितरित करेंगे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन सैयदराजा स्थित उनके आवास पर दोपहर 12ः30 बजे आयोजित किया गया है।

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही उनके व्यक्तित्व, कृतित्व के साथ ही देश व समाज के हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालेंगे। इसके बाद क्षेत्र से आए हुए गरीब, वृद्ध व विकलांगों के साथ ही विधवा महिलाओं के बीच कंबल वितरित करेंगे।

यह जानकारी देते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जीवन पर्यंत गरीबों, दबे-कुचले व असहाय वर्ग को उनका हक दिलाने और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष किया। आज वे हम सभी के बीच नहीं है, लेकिन उनकी सोच व विचारधारा आज भी हम सभी के अंदर जीवित है। ऐसे में उनके जाने के बाद हम सभी का यह नैतिक दायित्व बनता है कि मुलायम सिंह यादव के काम और उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाएं। इसी के मद्देनजर उनकी जयंती जैसे पावन अवसर पर ठंड को देखते हुए गरीब व असहाय वर्ग में कंबल का वितरण किया जाना है। प्रयास होगा कि ऐसे अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके। कहा कि मुलायम सिंह यादव हम भी के प्रेरणास्रोत हैं और आगे भी उनकी स्मृति और याद में ऐसे सामाजिक कार्य और आयोजन किए जाएंगे, ताकि समाजवाद को आगे ले जाने की उनकी विचारधारा और सशक्त हो सके।

Pm Shri हथियानी स्कूल के बच्चों ने बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व व योगदान को जाना

Chandauli News; Composite School Hathiyani

कार्यक्रम में चौहान एकता फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों में बांटे जूते-मोजे

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के हथियानी स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को बिरसा मुंडा की आगामी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चौहान एकता फाउंडेशन के सुरेश चौहान के द्वारा कक्षा-1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को जूता और मोजा वितरित किया गया।

Chandauli News

इस मौके पर प्रधानाध्यापक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा विरसा मुण्डा के योगदान एवं कुंठित समाज के उत्थान के साथ ही देश की आजादी में उनके अभिन्न योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कहा कि बिरसा मुंडा ने साहस की स्याही से पुरुषार्थ के पृष्ठों पर शौर्य की शब्दावली रची। उन्होंने हिन्दू धर्म और ईसाई धर्म का बारीकी से अध्ययन किया तथा इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि आदिवासी समाज मिशनरियों से तो भ्रमित है ही हिन्दू धर्म को भी ठीक से न तो समझ पा रहा है, न ग्रहण कर पा रहा है। ऐसे में उन्होंने आदिवासियों को अंधविश्वास से बाहर निकालकर सही राह दिखाने का काम किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों में निःशुल्क जूता व मोजा वितरित करने वाले चौहान फाउंडेशन के सुरेश चौहान को अंगवस्त्रम व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनके द्वारा आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अजीत सिंह, रवीन्द्र मिश्रा, सउद अहमद, संदीप दूबे, रामाज्ञा तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Politics: सुर्खियां बंटोर रहा पूर्व सांसद रामकिशुन व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का सहभोज व संवाद

Chandauli News

पूर्व सांसद रामकिशुन और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के मुलाकात की चर्चाओं में पकड़ा जोर

Young Writer, Political News Chandauli: चन्दौली में समाजवाद को सींचने वाले दो समाजवादी पुरौधा इन दिनों राजनीतिक के नए आयाम गढ़ रहे हैं। बात, संवाद से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, जिसमें सहभोज का रंग भी भरा जा रहा है और इन सब के भी इन दो दिग्गज समाजवादियों का खास और शुभचिंतक इसके साक्षी बन रहे हैं। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव और सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के बीच संवाद और सहभोज की यह तस्वीरें समाजवाद के रंग को और भी प्रगाढ़ कर रही हैं।

Chandauli News : सैयदराजा स्थित पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर आयोजित सहभोग में उपस्थित पूर्व सांसद रामकिशुन यादव।
सैयदराजा स्थित पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर आयोजित सहभोग में उपस्थित पूर्व सांसद रामकिशुन यादव।

यह तस्वीरें इसलिए खास हैं क्योंकि इनमें जिन दो दिग्गजों का मिलन होता दिख रहा है वह लंबे समय से सक्रिय राजनीति से पृथक और कटे हुए नजर आ रहे थे। चंदौली में ठहर से गये राजनीतिक चर्चाओं के बीच जैसे ही दो दिग्गजों का मिलना हुआ। स्वतः एक नए राजनीतिक समीकरण ने जन्म ले लिया। बुधवार की शाम सैयदराजा से जारी हुई तस्वीरों ने राजनीति के रणनीतिकारों को सोचने पर विवश कर दिया कि आखिर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के बीच गिने-चुने लोगों के साथ राजनीति के किन बिंदुओं पर चर्चा हुई। आगे आने वाले समय में इस मुलाकात का चंदौली के राजनीतिक पर क्या असर दिखेगा।

Chandauli News: बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।
बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।

समाजवादी पार्टी की दशा और दिशा तय करने में यह मुलाकात कितना प्रभावशाली होगी? या फिर इस मुलाकात से क्या कुछ नया होना है जो अब तक होते होते रह गया है। फिलहाल दोनों दिग्गजों के चेहरों का भाव सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज नजर आ रहा है। जो कहीं न कहीं समाजवादी विचारधारा को आगे ले जाने के साथ ही इसमें बाधक बनीं राजनीतिक परिस्थितियों के समाधान की ओर इशारा भी कर रही हैं। फिलहाल राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों के बीच इस अभूतपूर्व मुलाकात और सहभोज की खूब चर्चाएं है, जो मुलाकात दर मुलाकात तेजी पकड़ रही हैं क्योंकि जिन हालात में समाजवादी पार्टी के दोनों दिग्गज मिलना हो रहा है उससे कुछ लोगों की चिंताएं बढ़ना लाजमी हैं। क्योंकि यह मुलाकात और संवाद ऐसे ही चलता रहा तो कुछ न कुछ नया और ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव जनपद चंदौली में देखने को मिल सकता है, जिसकी कमी पिछले एक दशक से महसूस की जा रही है। अब देखना यह है कि आगामी दिनों में यह मुलाकात कितना गहरा प्रभाव छोड़ पाती है।

Shamshad Ansari

Chandauli News: बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।
बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।

Govt ITI Rewsa Chandauli में 22 नवंबर को लग रहा रोजगार मेला‚ युवा करें आवेदन

रोजगार मेला : Chandauli News

Young Writer, चंदौली। जिला सेवायोजन अधिकारी गिरीजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय चंदौली एवं राजकीय आईटीआई रेवसा चन्दौली के संयुक्त तत्वावधान में 22 नवम्बर को राजकीय आईटीआई रेवसा चन्दौली में रोजगार मेला आयोजित किया गया है। उक्त रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम सेवायोजन विभाग के पोर्टल के जॉब सीकर कालम में अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

इस रोजगार में विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुब्रोस लिव(नोएडा),स्नाइडर इलेक्ट्रिक आईटी बिजनेस इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड (बैगलुरू) एवं क्वेसकार्प लिमिटेड द्वारा टाटा मोटर्स,फिएट (पुणे), वेस्ट्रान (बैगलुरू) एवं एसआईएस सर्विसेज लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड(ट्रेनिंग चार्ज अप्लाइड) हेतु प्रतिभागी अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी गिरीजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने वाले हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं आईटीआई उपरोक्त ट्रेड पास अभ्यर्थी अपने सभी (मूल शैक्षिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, 06 पासपोर्ट साइज फोटो व बायोडाटा) एवं उसकी छायाप्रति सहित प्रातः 10 बजे आयोजन स्थल राजकीय आईटीआई रेवसा चन्दौली पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

IGNOU NEWS : इग्नू से उच्च शिक्षा की डिग्री हासिल करने में छात्र-छात्राओं को होगी सहूलियत

Chandauli News: सकलडीहा पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व छात्र।
सकलडीहा पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व छात्र।

Young Writer, IGNOU News Sakaldiha: इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में सकलडीहा पीजी कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 48047 में मंगलवार को परिचय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने इग्नू की विशेषता पर विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया।

प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि इग्नू एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की विश्वविद्यालय है। इससे जुड़कर पढ़ाई करना छात्र-छात्राओं के लिए गौरव की बात है। इसकी डिग्री की मान्यता पूरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। रोजगार और सरकारी नौकरी करते हुए भी इसके कार्यक्रम में प्रवेश लेकर अपना अध्ययन जारी रख सकते हैं स महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रम के तहत खाद्य पोषण, पर्यटन, ग्रामीण विकास बीए तथा एमए के कोर्स संचालित है। कहा कि इग्नू की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन आप घर बैठे ही अपने स्टडी मैटेरियल का स्टेटस चेक कर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।  प्रवेश ले सकते हैं और घर बैठे ही आप पढ़ाई कर सकते हैं स इसके साथ-साथ किसी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय से रेगुलर कोर्स के साथ-साथ दूरस्थ शिक्षा के रूप में इससे भी डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर शमीम राइन ने किया। इस मौके पर डॉक्टर सीता मिश्रा, वंदना कुमारी, डा. मीनू श्रीवास्तव, डा.प्रीतम उपाध्याय आदि उपस्थित रही।

Chandauli News: सकलडीहा में बनाया जा रहा दोयम दर्जे का सीवर नाला‚ ग्रामीणों में आक्रोश

Sakaldiha Chandauli News
सकलडीहा कस्बा में खोदी गयी सीवर पाइप लाइन के लिये गड्डा।

सकलडीहा में दोयम दर्जे के सीवर नाला निर्माण का आरोप
Young Writer, सकलडीहा।
ग्राम सभा में लाखों रुपये ग्राम सभा की निधि से खर्च करके सितम्बर माह से सीवर नाला का निर्माण शुरू कराया गया है। आरोप है कि नाला निर्माण मानक के अनुरूप तो दूर गुणवत्ता का भी ख्याल नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण जगह जगह लगाया गया चौका टूटने लगा है। ग्रामीणों की शिकायत पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने निर्माण कार्य की जांच कराया जायेगा। मानक के अनुरूप कार्य का गुणवत्ता नही मिलने पर रिकवरी के लिये जिलाधिकारी को पत्र लिखा जायेगा। एडीओ पंचायत की सख्ती पर ग्राम सभा में खलबली मची है। बीडीओ ने निर्माण कार्य का स्थलीय जांच करने की बात कही है।

सकलडीहा ग्राम सभा विकास खंड का सबसे बड़ा ग्राम सभा है। यहां पर विभिन्न मद में करोड़ों रूपये है। आरोप है कि ग्राम सभा निधि का धन खर्च करने के लिये उल जुलूल कार्य बगैर गुणवत्ता के कराया जा रहा है। बीते दिनों लाखों रूपये खर्च करके कचरा पात्र लगाया है। जिसका कहीं अता पता नहीं है।  सकलडीहा कस्बा में अन्डर ग्राउंड सीवर सड़क के बीचों बीच होना चाहिये। लेकिन ग्राम सभा सड़क के दोनो किनारे मनमानी तरीके से सीवर नाला निर्माण कार्य तीन माह पूर्व शुरू कराया है। सीवर पाइप जगह जगह जाम है। सीवर पाइप के बीच बीच में लगाया गया चौका टूटने लगा है। अभी भी नाला निर्माण आधा अधूरा है। व्यापारियों का चबूतरा भी टूट गया है। शादी विवाह के सीजन में एक बार फिर से सीवर नाला के लिये खोदाई शुरू करा देने से कारोबार प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ और एडीओ पंचायत ने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण की जांच कराने की बात कही है। गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने पर रिकवरी के लिये जिलाधिकारी को पत्र लिखे जाने की बात कही है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि निर्माण कार्य की भारी शिकायत मिलने पर रिकवरी के लिये पत्र लिखा जायेगा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।

Naugarh News : पेड़ों का कटान कर वन भूमि पर कर रहे अतिक्रमण

Naugarh Chandauli News : पेड़ों का कटान कर वन भूमि पर कर रहे अतिक्रमण
परियोजना निदेशक भेडा़फार्म नौगढ के कार्यालय से सटे आरक्षित वन भूमि में अवैध रूप से काटा गया सागौन का पेड़।

Young Writer, Naugarh News: काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर वाराणसी के नौगढ़ वन रेंज में आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से जुतान व पेड़ पौधों का कटान धड़ल्ले से अतिक्रमण कर रहे हैं। जिसे देख कर भी वनकर्मी मूकदर्शक बने हुए हैं। आरोप है कि उच्चाधिकारियों की सह पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नौगढ संजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जंगल गश्त कार्यक्रम कागजों तक ही सीमित होकर कभी भी सरकारी आवास में रात्रि प्रवास नहीं होता है। जिनका कार्यालय में भी मौजूद रहने का कोई तिथि या समय निर्धारित नहीं है।

नौगढ वन रेंज की आरक्षित वन भूमि में मौजूद सैकड़ों कीमती पेड़ों को काट कर अतिक्रमणकारी लकड़ी उठा ले जा रहे हैं। वहीं जंगल की भूमि में अवैध रूप से जुतान करके खेती बारी किया जा रहा है। नौगढ़ पूर्वी उत्तरी व दक्षिणी बीट में मौजूद सागौन, धौर, खैर, आंवला आदि कीमती पेड़ों को धड़ल्ले से काटे जाने से जंगलों का अस्तित्व दिनों दिन सिमटता जा रहा है। आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा दखल किया जा रहा है, जिससे आरक्षित वन भूमि का भू-भाग सिमट रहा है।

आरोप है कि पौधरोपण व पौधों की सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति किया गया है। सरकार की संचालित वन विकास की योजनाओं से हर वर्ष लाखों रूपए व्यय करके पौधरोपण कराकर अभिलेखों में सफलता प्रतिशत निर्धारित मानक के अनुरूप दर्ज किया जाता है, जबकि मौके पर पेड़ पौधों की संख्या नाममात्र है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार उर्फ मालिक गोड़ ने आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव की व्याप्त मनमानी से आरक्षित वन भूमि में अवैध रूप से अतिक्रमण जारी है।

जंगल में मौजूद खैर आंवला धौर आदि प्रजाति की कीमती लकड़ियों को काट कर खोवा भट्ठियों को चलाने में ईधन का उपयोग किया जा रहा है। वन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी हुए बगैर ही आरक्षित वन भूमि में अवैध रूप से चकरोड निर्माण बिजली के खंभों की स्थापना किया गया है। अतिक्रमणकारी अवैध रूप से आरक्षित वन भूमि में मौजूद पेड़ पौधों को नष्ट कर अवैध रूप से कब्जा दखल जुताई बुआई व पेड़ों को काटा जा रहा है।

Chandauli:बनारस से घर लौट रहे जीजा-साली को तेज़ रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर,हालत गंभीर

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के संघति सकलडीहा- अलीनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को बनारस से लौट रहे। तीन बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। जिसमे एक युवती सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


बताते हैं कि बभनियाव गांव निवासी सोनू 28 वर्ष अपने दोस्त राजा 27 वर्ष व साली आँचल 20 वर्ष के साथ बनारस से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही तीनो सकलडीहा-अलीनगर मुख्य मार्ग पर पहुचे की किसी अज्ञात ने उनके बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना में सोनू व आँचल को गंभीर चोटें आई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को प्राथमिकता स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने गंभीर चोटें देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहा इलाज़ के दौरान हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने सोनू व आँचल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Chandauli
scattered clouds
39.7 ° C
39.7 °
39.7 °
25 %
5kmh
46 %
Mon
40 °
Tue
45 °
Wed
44 °
Thu
45 °
Fri
45 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights