27 C
Chandauli
Friday, September 18, 2026

Buy now

Chandauli:कोहरे का बरपा कहर अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोग घायल,दो गंभीर

- Advertisement -

चंदौली। कड़ाके की ठंड व कोहरे ने बृहस्पतिवार की रात कहर बरपा दिया। नगर के इलिया मोड़ के समीप सर्विस रोड पर बोलेरो और जेसीबी की टक्कर हो गई। इस दौरान बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।
बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर बुझारत की लड़ाई गांव निवासी घूरा यादव की पत्नी के निधन होने के बाद दाह संस्कार के लिए परिजन वाराणसी ले गए थे। घर लौटते समय बृहस्पतिवार की रात इलिया मोड़ के समीप कोहरे के कारण सर्विस रोड पर जेसीबी व बोलेरो की टक्कर हो गई। जिसमें संजय यादव 30, गुड्डू यादव 35, चंद्रशेखर 32, साहब यादव 40, संतोष यादव 20 व बलवान 32 घायल हो गए सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,लेकिन बलवंत की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।

वही दूसरी ओर सदर कोतवाली के जसौली गांव के समीप कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार की ई रिक्सा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दो लोग घायल हो गए घायलावस्था में 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। नगर के वार्ड नंबर 4 निवासी विकास 16 व राजेश 24 कृषि नवीन मंडी से घर आ रहे थे। जैसे ही जसौली गांव के समय पहुंचे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही क्षेत्र के जगदीशसराय नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण तीन ट्रक आपस मे टकरा गई। तेज़ आवाज सुनकर मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस में क्रेन की सहायता से सभी वाहनो को किनारे कर यातायात शुरू कराया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights