25.7 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

Chandauli : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत,मचा कोहराम

- Advertisement -

Young Writer, Chakia: क्षेत्र के चकिया अहरौरा मार्ग पर मुड़हुआ दक्षिणी गांव के गढ़वा घाट आश्रम के पास बीते शुक्रवार की देर शाम भूसा काटने वाली ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 23 वर्षीय अभय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका साला सुरज जख्मी हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरज को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
क्षेत्र के लठियां कलां गांव निवासी मंगल राम का पुत्र अभय शुक्रवार को शिकारगंज निवासी अपने साले सूरज के साथ बाइक से चंदौली मुकदमे के सिलसिले में गया हुआ था। वहां से लौटते समय सायं 7:30 बजे के आसपास मुड़हुआ दक्षिणी गांव के गढ़वा घाट के आश्रम के पास शिकारगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही भूसा काटने वाली ट्रैक्टर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभय के सिर में गंभीर चोटें आई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा सूरज घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही शिकारगंज चौकी इंचार्ज यज्ञ नारायण यादव पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए जहां से शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि मृत युवक के शव का पंचनामा कर जिला संयुक्त चिकित्सालय के मर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights