29.8 C
Chandauli
Friday, March 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 130

हाईटेंशन तार की जद में आने से छात्रा की मौत से मचा कोहराम, सब्जी तोड़ने के लिये चढ़ी थी छात्रा



सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नरैना गांव में मड़ई पर सीढ़ी लगाकर नेनुआ तोड़ रही 13 वर्षीय मनीषा सोमवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आ गयी। इस दुर्घटना में आने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध जताते हुए तार हटाने परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार सिंह सहित अधिकारियों ने उचित सहयोग का भरोसा देते हुए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गये।
बताते हैं कि नरैना गांव के मराछू राम के दो पुत्र विक्रम और सागर है। सागर की तीन पुत्री मधुबाला, निशा और मनीषा व दो पुत्र अजीत और बीरू है। सागर मुगलसराय में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। सागर की 13 वर्षीय पुत्री मनीषा सोमवार को करीब तीन बजे सीढ़ी लगाकर मड़ई पर चढ़कर नेनुआ की सब्जी तोड़ रही थी। मड़ई के उपर से गुजरी हाईटेंशन तार की जद में आने से मौके पर ही छात्रा की मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईटेंशन की तार हटाने व परिजनों की मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए नईबाजार सैयदाजा मार्ग पर विरोध जताने लगे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अजीत सिंह व बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। उचित सहयोग का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा की शव कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गये। इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी विजय राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इनसेट—
तार हट गया होता तो नहीं जाती छात्रा की जान
सकलडीहा। ग्रामीणों की ओर से 6 माह पूर्व तार हटाने की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से किया था। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने रहे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि तार हट गया होता तो छात्रा की जान नहीं जाती। छात्रा की मौत पर रीता देवी सहित भाई बहन और पिता का रोते रोते बुरा हाल था।

Chandauli:ब्लड बैंक की पारदर्शिता पर उठे सवाल,बोले मेडिकल कालेज के प्रचार्य शिकायत मिलने पर होगी जांच

चंदौली। ब्लड बैंक चंदौली की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। यह सवाल रक्तदान के क्षेत्र में उम्दा कार्य करने वाले समाजसेवी अजीत कुमार सोनी समेत आम लोगों ने उठाया है। उनके द्वारा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर ब्लड बैंक चंदौली में रक्त की उपलब्ध से संबंधित स्टॉक बोर्ड की अनुपलब्धता व सरकार द्वारा जारी वेबसाइट पर रक्त की उपलब्धता के संबंध में जानकारी अंकित नहीं किए जाने की शिकायत की गई।
इनके द्वारा आरोप लगाते हुए यह बताया गया है कि जब भी रक्त की डिमांड को लेकर ब्लड बैंक से सम्पर्क किया जाता है। वहां तैनात कर्मचारी ब्लड नहीं होने की बात कहकर टाल देते हैं। वहां तैनात चिकित्सक गैरहाजिर रहते हैं। ऐसे में कर्मचारी मनमानी करते हैं, जिससे ब्लड बैंक से मरीजों को आकस्मिक परिस्थितिया में ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाता है। हालांकि मुख्यमंत्री पोर्टल पर सुनवाई के बाद ब्लड बैंक हरकत में आया और आनन-फानन में वहां मैनुअल स्टॉक बोर्ड स्थापित करते उक्त आनलाइन शिकायत को आनलाइन निस्तारित कर दिया गया।

लेकिन नियमानुसार हर दिन और हर घंटे के रक्त उपलब्धता के आंकड़े प्रदर्शित अभी भी नहीं किए जा रहे हैं। इस पर समाजसेवी अजीत कुमार सोनी ने फिर से अपना फिडबैक देते हुए आनलाइन शिकायत निस्तारण होने पर अपनी असंतुष्टि जाहिर की है। उनका कहना है कि मात्र दिखावे के लिए बोर्ड लगाया गया है, उस पर नियम के तहत हर दिन प्रतिदिन घंटे ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता की जानकारी प्रदर्शित नहीं की जा रही है, ना ही सरकार द्वारा जारी ई-रक्तकोष बेवसाइट पर ही हर घंटे का विवरण फीड किया जा रहा है, जो कहीं न कहीं ब्लड बैंक चंदौली के कामकाज की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है, जिस कारण सीधे तौर पर मरीजों को ब्लड प्राप्त करने में असुविधा हो रही है और उन्हें दर-दर भटकना पड़ता है। इस बाबत मेडिकल कालेज के प्रचार्य अमित सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है।शिकायत मिलने पर जांच कर कार्यवाई की जागेगी

Chandauli:पति ने पत्नी को मोबाइल पर दिया तीन तलाक,एसपी ने दिया जांच का आदेश

चंदौली। क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में सोमवार को तीन तलाक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति द्वारा फोन पर तीन तलाक देने के बाद घर पहुँची महिला को अपनाने से इंकार करते हुए मारपीट कर भगा दिया। घटना से के बाद महिला अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुँची और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं एसपी ने सीओ सदर राजेश राय को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए
दरसअल सदर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी मैनुद्दीन की बेटी कादरिन बेगम का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के साथ सैयदराजा थाना क्षेत्र के औरैया गांव निवासी नसीम अली के साथ 2016 में हुआ था। जिसके बाद वो विदा होकर ससुराल भी गई। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं थे। और उसे प्रताड़ित करते थे। इस बीच दोअक्टूबर को उसका पति मारपीट कर उसे गांव के बाहर छोड़कर चला गया। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी। जिसे एसपी द्वारा महिला थाना अलीनगर को भेज दिया गया। महिला थाना पुलिस द्वारा उसके शौहर को समझाया बुझाया गया। लेकिन उसके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। और 19 अक्टूबर को उसने चकर्घट्टा थाना क्षेत्र निवासी रेहाना से निकाह कर लिया। दूसरी निकाह की जानकारी के बाद जब पीड़िता ने आने मोबाइल फोन पति नसीम से बात की तो इस बातचीत के दौरान पहले तो गाली गलौज किया। बाद में उसे फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया। घटना से हतप्रभ महिला ने एक बार पूरे मामले से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि पीड़िता की प्रार्थना पत्र दिया गया। मामले की जांच कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

करवा चौथःपति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत



चंदौली। पति की दीघार्यु के लिए रविवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का कठिन व्रत रखा। इस त्यौहार लेकर पूरे दिन नगर व ग्रामीण इलाके के बाजार गुल्जार रहे। लोगों ने त्यौहार से जुड़ी तैयारियों को ध्यान में रखकर खरीदारी की। इसके बाद महिलाओं ने रात को चांद के दीदार के साथ महिलाओं ने निर्जला व्रत व्रत का पारण किया।
विदित हो कि करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सुहाग की कामना करती हैं। साथ ही परिवार की समृद्धि की भी दुआएं मांगती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर सोलहो श्रृंगार करती हैं और पूरे विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन करती हैं और चांद को देखकर व्रत का पारख करती है।

 व्रत खोलने के लिए महिलाएं चांद को देखकर अर्घ्य देती हैं और अपने पति के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेती हैं। महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन का इंतजार महिलाओं के पूरे वर्ष रहता है। पर्व के दिन बाजार देर शाम तक गुल्जार रहे। लोगों ने त्यौहार से जुड़ी सामग्रियों को जमकर खरीदारी की। इस दरम्यान कपड़े, मिठाइयों और फलों की दुकान पर भीड़ लगी रही।

उधर, महिलाएं चलनी, करवा व लोटा खरीदारी करती नजर आयी। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी दिनभर महिलाओं की भीड़ दिखी।

Chandauli:सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, करवाचौथ से पहले उजड़ गया पत्नी का सुहाग माँ बाप पर टूटा दुखों का पहाड़

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मचिया पुल के समीप शनिवार की देर रात एक बाइक सवार युवक खड़ी डंफर में पीछे से टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान उसको मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि दरवेशपुर गांव निवासी मोहन कुमार मिश्रा 35 वर्ष चंदौली से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। और खड़ी डंफर में पीछे से टकरा गई। घटना में मोहन कुमार के सर में गंभीर चोटें आई। इससे वो सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुचे मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की सहायता से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में परिजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए। इस बाबत मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

इनसेट——–
करवा चौथ से पहले उजड़ गया पत्नी का सुहाग
चंदौली। मोहन कुमार मिश्रा के मौत से माता पिता सदमे है। तो पत्नी अर्चना व बेटे रुद्र का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी ने करवाचौथ पर अपने पति मोहन मिश्रा के लंबी उम्र की व्रत रखी थी। लेकिन उससे पहले ही उसका सुहाग सड़क हादसे में उजड़ गया। जिससे परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Chandauli:पूर्व बीएसए सत्येंद्र सिंह की बढ़ी मुश्किलें बेसिक शिक्षा निदेशक ने दिए जांच के निर्देश


चंदौली। शिक्षाधिकारी और ठेकेदार के बीच कमीशन को लेकर हुई। बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पूर्व बीएसए सत्येंद्र सिंह मुश्किलें बढ़ गई। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए शासन की तरफ से पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या जांच कर एक महीने के भीतर अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करेंगे।

दरसअल पिछले दिनों फर्नीचर टेंडर और उसके भुगतान में कमीशन को लेकर ठेकेदार और शिक्षाधिकारी का ऑडियो वायरल मामला सामने आया था। जिसमें शिक्षाधिकारी पूर्व बीएसए सत्येंद्र सिंह ठेकेदार से 6 प्रतिशत कमीशन की मांग करते सुनाई दे रहे है। जबकि ठेकेदार नुकसान का हवाला देते हुए 4 प्रतिशत कमीशन की बात कहते हुए गिड़गिड़ा रहा है। यहीं नहीं इस वायरल ऑडियो में बीएसए की तरफ से जिलाधिकारी के नाम पर भी पैसे की मांग की गई। जिसका संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक की तरफ से संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या को ‘पूर्व बीएसए द्वारा कहा गया मुझे और डीएमको 6 प्रतिशत चाहिए’ मामले में उभयपक्षों को सुनते हुए अपनी जॉच आख्या एक माह के अन्दर उपलब्ध कराने को लेकर कहा है। बहरहाल भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला पटल पर आने के बाद हुई। शिक्षा विभाग की किरकिरी के बाद शासन की तरफ से मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश तो दे दिए। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य निकलकर सामने आते है. यह जांच तय समय सीमा के अंदर पूरी हो पाती है या फिर अन्य जांचों की तरह यह जांच भी फ़ाइलों में दबकर रह जाती है।

Chandauli:डीएम से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल,बोले जिले के विकास में रुचि नहीं ले रहे जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन


चंदौली। संयुक्त बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह व सिविल बार के अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि जनपद के प्रतिनिधि व प्रशासन द्वारा जिले के विकास में कोई रुची न लेने के कारण सम्पूर्ण विकास कार्य अवरुद्ध है। अभी तक शासन में जो डाटा भेजा गया है। वह अमल योग्य नहीं है। ना ही अमल में लाया जा रहा है। इस कारण जनपदवासी व अधिवक्ता समाज उपेक्षित महसूस कर रहा है। इसके बाद अधिवक्ता कलेक्ट्रेट में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे से मिले और पत्रक सौंपा।
उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से जनपद न्यायालय का निर्माण नहीं किया गया। जिससे न्यायालय के अधिवक्ता टीनशेड में बैठने को विवश हैं। जिससे न्यायालय निर्माण का सृजन अविलम्ब कराया जाय जनपद में रोड व नाली, पानी व्यवस्था अव्यवस्थित है। जिस पर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। रोडवेज बस डिपो के लिए जमीन आवंटित होने के बावजूद डिपो का निर्माण नहीं हो सका। ना ही मुख्यालय से सरकारी बसों का संचालन हो सका। पूरे जनपद में बसों का संचालन हो रहा है। रोडवेज बस का संचालन अविलम्ब कराया जाए। जिला मुख्यालय से इलाहाबाद व लखनऊ दूरगामी जगहों पर जाने के लिए रोडवेज बस का संचालन कराया जाना आवश्यक है। कहा कि 27 वर्षों से जिला बनने के बाद भी सेल टैक्स/आयकर टैक्स की आफिस नहीं बन पाया है जिसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार है। शासन व जिला प्रशासन के द्वारा जिन-जिन विभागों को जमीन आवंटित की गयी है। उसे अविलंब प्रगति सूची संयुक्त बार तथा अविलम्ब निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। मुख्यमंत्री शासनादेश के अनुसार सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित हो अन्यथा उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही किया जाए। आरोप लगाया कि मुगलसराय तहसील क्षेत्र मे कई वर्षों से लेखपाल व राजस्व निरीक्षक एक ही स्थान पर जमे हैं। इसके अलावा अधिवक्ताओं को कलेक्ट्रेट में लम्बे समय से जमे हुए कर्मचारियों का तहसीलों पर तबादला किए जाने की आवश्यकता जताई। साथ ही तहसीलों में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों पर तैनाती की जाए। अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए रिकार्ड रूम के बाबुओं की जांच की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के महामंत्री झनमेजय सिंह, सिविल बार महामंत्री हरेंद्र प्रताप सिंह, बीरेंद्र सिंह, योगेश सिंह लड्डू आदि मौजूद रहे।

Chandauli:मोन्टी जादौन व गोल्डी सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद


चंदौली। नौगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार को कौवाघाट पुल के समीप मुखबिर की सूचना पर दो गांजा तस्करों को धर दबोचा जिनसे पास से एक स्कॉर्पियो सहित 61,किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया। अवैध गांजे की कीमत लगभग 15.50 लाख बताई जा रही है। उक्त मामले का खुलासा कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने थाने में किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम रात्रि में थाना क्षेत्र के कौवाघाट पुल के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कार्पियो में बोरी के अंदर 61 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा छुपा कर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल घेरे बंदी कर स्कार्पियो को धर दबोचा। और उसके अंदर बोरी में भरे भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उसमें बैठे। बुलन्दशहर जिले के क्यौली गांव निवासी मोन्टी जादौन व गोल्डी सिंह से बताया कि हम लोग बिहार प्रान्त के भभुआ जिले के ग्राम डुमरकोन से कम दामों पर गांजा खरीदते है। और उसको लेकर वाहन से अलीगढ व बुलन्दशहर ले जाकर उचे दामों पर बेच देते है। इस दौरान उपनिरीक्षक अनन्त कुमार भार्गव, अमित कुमार यादव, आशुतोष सिंह, सूरज यादव विशाल यादव फारूक मौजूद रहें।

Chandauli:हत्या मारपीट अवैध हथियार रखने के मामले में 10 पेशेवर अपराधियों को किया गया जिला बदर,अपने सीमा में मिले तो नही बख्सेगी पुलिस


चंदौली। जिला अधिकारी निखिल टी. फुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को स्थापित रखने अथवा अपराध नियंत्रण के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने तथा जिले में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये 10 अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी हैं। तथा इन अपराधियों को 06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं। अगर इसके बाद भी कोई शहर की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखा तो उसके ऊपर सख्त कार्यवाई किया जाएगा।

इनसेट—-
इतने अपराधियों पर हुआ कार्यवाई
अवैध हथियार हत्या का प्रयास गोवंश विभिन्न मामले में पुलिस ने अमूल पाण्डेय संजय सोनकर सोनू सिंह उर्फ सतीश सिंह रमेश बिंद पप्पू उर्फ संजय चौहान रिंकु सिंह उर्फ चंद्रजीत सिंह प्रदीप सिंह उर्फ बऊ सिंह गोविंद राम कलाधर सिंह उर्फ विजय बहादुर सिंह को भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं। साथ ही पुलिस इन पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Electricity Department : बिजली विभाग की जांच पड़ताल में चोरी करने वाले आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज

बिजली बकाया वसूली को लेकर चलाया जा रहा है जांच अभियान

Young Writer, सकलडीहा। बिजली विभाग की ओर से शुक्रवार को बिजली लॉस और बकाया वसूली को लेकर अभियान शुरू किया गया है। इस क्रम में बिजली विभाग की ओर से चोरी के आरोप में आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही 50 हजार रुपया बकाया जमा कराया गया। बिजलीं विभाग की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बिजलीं विभाग बिजलीं चोरी रोकने औए बिल वसूली को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। एसडीओ सतीश कुमार के निर्देश पर जेई रविन्द्र राय ने विद्युत कर्मियो के साथ कई गांवो में जांच किया। जिसमें बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया। वही अवैध रूप से बिजलीं कनेक्शन जोड़ने पर छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही बिजली का बकाया होने पर 50 हजार वसूल किया गया। जेई रविन्द्र राय ने बताया कि कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं करने वालो का कनेक्शन काटा जा रहा है। इसके साथ ही बिजली चोरी करने वालो पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान विद्युत मीटरों की भी जांच किया गया। जेई ने बताया कि मीटरों के साथ छेड़छाड़ न करे और कोई गड़बड़ी होने पर विभाग को सूचित करें, ताकि समय से दुरुस्त किया जा सके। बिजलीं चोरी के दंडनीय अपराध है, जिसमें मुकदमा और जुर्माना का प्रावधान है। इस मौके पर नोडल निरंजन, सुनील, रामदेव सहित अन्य रहे।

Chandauli
clear sky
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
16 %
2.2kmh
8 %
Fri
37 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
36 °
Tue
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights