29.8 C
Chandauli
Friday, March 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 131

Chandauli:पुलिस ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान 2230 वाहनों का किया चालान 34,96,000 लगाया जुर्माना,16 वाहनो को किया सीज

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव यातायात व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा जनपद में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान पुलिस टीम ने 2230 वाहनों का चालान करते कर 34 96,000 का जुर्माने की कार्यवाई की साथ ही बिना हेलमेट बिना शीटबेल्ट व तीन सवारी के बाबत जानकारी देते हुए चालको को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान पुलिस ने बिना साइलेंसर अथवा मोडिफाइड साइलेंसर,बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन, पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 2230 वाहनों का चालान करते हुए 34,96,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसी प्रकार प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने लाने के लिए आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने अवयस्क को वाहन न चलाने देने सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करें।

इनसेट——-

इतने वाहनो के खिलाफ की गई कार्यवाई

1.बिना हेलमेट-928 नो पार्किंग- 473 तीन सवारी- 160 सीट बेल्ट- 10 बिना वैलिड इनस्योरेंस के वाहन चलाना-47 यातायात नियमों का उल्लंघन- 186 काली फिल्म- 01 वायु प्रदूषण- 07 गलत नंबर प्लेट- 95 मागने पर फिटनस न दिखा पाना- 07 बिना वैलिड फिटनेस के वाहन चलाना-37 मागने पर ड्राइविंग लाइसेन्स न दिखा पाना-126मागने पर परमिट सर्टिफिकेट न दिखा पाना-22 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना- 06 मदिरा पीकर वाहन चलाना- 02नो एंट्री का उल्लंघन करना- 18 मांगने पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट न दिखा पाना- 04
मांगने पर प्रदुषण सर्टिफिकेट न दिखा पाना- 01 खतरनाक ढंग से वाहन चलाना-73 ओवर स्पीड़- 04. रिफ्लेक्टर टेप- 04 जातिसूचक नम्बर प्लेट- 3 सीज-16

सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर तरक्की करें कारीगरःधर्मेन्द्र


विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
चंदौली। नगर स्थित केदार धाम वाटिका सकलडीहा रोड में शुक्रवार को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत संचालित प्रशिक्षण का समापन हुआ है। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के सहायक सांख्यिकी अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने दर्जी, लोहार, बढ़ई, राजमिस्त्री ट्रेड का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को जानकारी देकर जागरूक किया।
इसके साथ ही उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षित कारीगरों का फीडबैक लिया तथा सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कामगारों की आर्थिक उन्नति के लिए सरकार द्वारा चलाई गई 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी कारीगरों को स्वरोजगार के लिए उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। रोजगार के लिए विभाग की योजना जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुद्रा ऋण योजना आदि की जानकारी दी। इसके अलावा समाज को आर्थिक मजबूती के लिए व्यापारिक तथा व्यवसायिक व्यवस्था की जानकारी प्रदान की गई। वहीं जिला समन्यक रामचंद्र यादव द्वारा प्रशिक्षण की 10 दिवसीय प्रशिक्षण की व्यवहारिक तथा सैद्धांतिक, तकनीकी प्रशिक्षण व ट्रेड वॉर प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाजसेवी मनोहर आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:सड़क पर चल रहें व्यक्ति को बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर दोनों की हालत गंभीर,ट्रामा सेंटर रेफर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के समीप एक तेज़ रफ़्तार बाइक सवार युवक सड़क पर चल रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार कर गिर गया। घटना में दोनों के सर में गंभीर चोटें आई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बाबते है कि किशुनदास गांव निवासी बाबुलाल 50 वर्ष पैदल भिखारीपुर गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी जिले के सरायनंदन खोजवा गांव निवासी गणेश चौधरी 40 वर्ष की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। और बाबूलाल से टकरा गई। घटना में दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। और दोनों के सर में गंभीर चोटें आई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी शरद गुप्ता ने बताया कि सड़क हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही ई एमओ डॉ. संजय ने बताया कि दोनों के सर में गंभीर चोट आने से उन्हें बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

Chandauli:घर से निकली युवती का रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बनौली गांव के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। आस पास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने युवती की जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही युवती के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि डेवढिल गांव निवासी मदन राम की 22 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी उर्फ नीलू गुरुवार को घर से निकल गई थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार को बनौली गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर युवती का क्षत विक्षत शव मिला जिसे देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुच गए। और उन्होंने उसकी शिनाख्त अपनी पुत्री प्रियंका उर्फ नीलू के रूप में की। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी शरद गुप्ता ने बताया कि बनौली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिला है। जिसको कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया है की प्रियंका मानसिक विक्षिप्त थी।

Chandauli:डीएम ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक,आयुष्मान भारत योजना की प्रगति में सुधार लाने का दिया निर्देश

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागीय कार्यक्रमों में प्रगति खराब पाई गई उसमें सुधार किया जाए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को ट्रैक करने व संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिया।
डीएम ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डेन कार्ड जारी करने की प्रगति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक जांच कराने और चिन्हित मरीजों का समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान को समय पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 108 व 102 एंबुलेंस सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मरीज व परिजनों के कॉल की समय सीमा पर प्रतिक्रिया देते हुये जल्द से जल्द चिकित्सीय सुविधा का लाभ प्रदान कराएं। जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या ना उत्पन्न हो चिकित्सक अपने समय पर अस्पताल में मौजूद होकर मरीजों का इलाज करें। शासन से संचालित विभिन्न योजनाओं को पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी पूर्ण लाभ पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वाईके राय, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि उपस्थित रहे।
इनसेट—-
योजनाओं की जिलाधिकारी द्वारा की गई समीक्षा
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शासी निकाय की बैठक में प्रस्तावित एजेंडा के आधार पर हेल्थ डैशबोर्ड, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, आयुष्मान भारत, पीएमएमवीवाई, नियमित टीकाकरण, वैक्सीनेशन, जननी सुरक्षा व मातृ वंदना योजना के तहत भुगतान की स्थिति, आशा इन्सेन्टिव, ओपीडी व आईपीडी की स्थिति, प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सीएचसी पर बेडों की ऑक्यूपेंसी की स्थिति सहित अन्य योजनाओं की जिलाधिकारी द्वारा गहन समीक्षा की गई।

Chandauli:प्रदेश व जिले में हो रही हत्या व बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाने के महिलाओं ने किया प्रदर्शन,सरकारी ठेके बंद करने के लिए सौंपा पत्रक

चंदौली। मुख्यालय स्थित बिछिया धरना स्थल पर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन(एपवा)के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ततपश्चात उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पहुचकर कर ज्ञापन सौंपा साथ ही जिले में लगातार हो रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की


उन्होंने कहा कि प्रदेश व जिले में लगातार हो रही हत्या बलात्कार की घटनाओं पर रोक सरकार पपुर्ण तरीक़े से रोक लगाए। साथ ही आलमपुर गैंगरेप के आरोपियों गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजे नियमताबाद ब्लॉक के रोहणा में खुले शराब ठेका को बंद करें। और अजय प्रजापति की विधवा पत्नी को नौकरी तथा मुआवजा दिया जाए। वही केशवपुर मौनी प्रजापति के हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजे पवन चौहान के हत्यारों को जेल में डाले सोनू उर्फ पखंडू के हत्यारों को खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करें। इस दौरान श्यामदेई, जीरा, अनीता, कंचन सुनैना, ठाकुर प्रसाद,आदि मौजूद रहे।

Chandauli:कृषि विभाग के अधिकारियों ने उर्वरक के दुकानों पर की छापेमारी,मचा हड़कंप

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कृषि विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने उर्वरक के दुकानदारों पर छापेमारी की इससे संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने आठ केंद्रों से नमूने ग्रहित कर जांच के लिए भेज दिए।
इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि कार्यवाही के दौरान कुल 08 नमूने ग्रहित किये गए हैं। जिसमें मे० केशरी खाद भण्डार, सैदूपुर बन्द पाए जाने के कारण उर्वरक प्राधिकार पत्र को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया। तथा मे० माँ गायत्री उर्वरक केन्द्र, सैयदराजा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। साथ ही उर्वरक विक्रेताओं को कठोर चेतावनी के साथ निर्देशित किया गया। कि उर्वरक की बिक्री निर्धारित दर पर पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से किसानों को जोत बही के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।

अगर किसी भी उर्वरक प्रतिष्ठान द्वारा अवैध रूप से उर्वरक का भण्डारण कालाबाजारी अधिक मूल्य पर बिक्री की जाती है तो उसके विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही प्रख्यापित की जायेगी। जनपद में नाइट्रोजनिक एवं फास्फेटिक उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों से अनुरोध है। कि उर्वरक क्रय करने करने के लिए। निजी उर्वरक बिक्री केन्द्रों अथवा साधन सहकारी समितियों पर अपने साथ खतौनी तथा आधार कार्ड अवश्य ले जाये तथा पी०ओ०एस० मशीन पर अंगूठा लगाकर बोई गई। फसल की आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक क्रय करे।

Chandauli:मेजर कृष्णकान्त यादव को भारतीय कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किए जाने पर परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर,बधाई देने वालो का लगा तांता

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के छोटू सराय गांव निवासी निवासी कृष्णकान्त यादव को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा अंडर-23 भारतीय कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किए जाने पर परिजनों व ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। इस दौरान पूरे दिन शुभकामनाएँ देने वालो का तांता लगा रहा।
दरसअल आगामी 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक अल्बानिया देश में अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप होने वाला है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीनियर डेवलपमेंट ऑफिसर (रेसलिंग) विपिन शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित 15 अक्टूबर 2024 को जारी पत्र के अनुसार अंडर-23 इंडिया टीम फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्टाइल वर्ग में प्रतिभाग कर रही है। दोनों वर्गों में 10-10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ग्रीको रोमन कुश्ती टीम के कोच के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान सूबेदार मेजर कृष्णकान्त यादव को नियुक्त किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान कृष्णकान्त अभी साई लखनऊ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, बरेली सेंटर पर सीनियर कोच (रेसलिंग) के रूप में कार्यरत् हैं। पहलवान कृष्णकान्त भी कई अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धाओं में हिस्सा ले चुके हैं। जिसमें सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल, वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में ब्रांज, नेशनल गेम्स में दो बार मेडल, 8 सालों तक सर्विसेज में लगातार मेडल, बिहार केसरी से सम्मानित व इसके अलावा अन्य उपलब्धियाँ भी हैं। पहलवान कृष्णकान्त को इंडिया टीम का कोच बनाए जाने पर पिता बाढ़ू यादव, माता धनी देवी, भाई विजय यादव व परिजनों के साथ ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

Chandauli:53 लाख के गांजा संग पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार,डंफर ट्रक से हो रही थी तस्करी

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बाजिदपुर मोड़ के समीप दो गांजा तस्करों को धर दबोचा जिनके पास से पुलिस ने डंफर सहित 210 किलो अवैध गाँजा बरामद किया। अनुमानित कीमत लगभग 53 लाख के करीब है। उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में किया।

उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह की पुलिस टीम के साथ बाजिदपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। दौरान एक टायर फटा हुआ डंफर तेजी से हाइवे पर जा रहा था। पुलिस टीम ने डंफर को रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक तेज़ी से भागने लगा। पुलिस टीम तत्काल डंफर का पीछा कर रोक लिया। उक्त डम्फर ट्रक के ढाले को प्रेशर को उठवाने पर देखा गया। कि डाले के नीचे गोपनीय वाक्स बना हुआ था। जिसके अन्दर सात हरे रंग के प्लास्टिक के बोरा मिला। जिसमे भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया।

वाहन चालक व परिचालक से पूछताछ किया गया तो उन्होंने अपना नाम कृष्णा महतो बांधडीह थाना जरडीह जनपद बोकारो झारखण्ड व अमित कुमार तिवारी थाना शाहपुर जनपद आरा बताया बरामद गांजे के बारे में बताया कि सभी बोरे में गांजे का पैकेट भरा हुआ है। जो हम लोग उडीसा से लादकर वाराणसी लेकर जा रहे है। तथा उक्त वाहन बोकारो चांस में राजू मिस्त्री की दुकान के सामने खड़ी मिली थी। जहां से गाडी लेकर उडीसा बलांगी के एक होटल पर पहुंचे जहा राजू सिंह से जानकारी मिलती रहती थी। वही गांजा खरीद कर हम लोगो को दिलाते है। होटल पर दो अज्ञात व्यक्ति आए व गाडी लेकर चले गये कुछ घण्टो के बाद गाडी हम दोनो को मिली हम लोग गाडी लेकर वाराणसी जाने के लिये बताया गया। माल की डिलेवरी कहा करना है। इस बात की जानकारी वाराणसी टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर डिस्ट्रीब्युटर संजय सिंह से मिलती है। इस दौरान एसआई रावेन्द्र सिंह, राजकुमार तिवारी, संतोष कुमार, कुलदीप, नीलकमल यादव, गौरव शुक्ला मौजूद रहे।

Chandauli:खड़ी ट्रक से टकराए तेज़ रफ़्तार बुलेट सवार दो युवक एक कि मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा गांव के समीप बुधवार की रात बुलेट सवार दो युवक खड़ी ट्रक से टकरा गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जहा परिजनों में कोहराम मच गया।

बताते हैं कि मुगलसराय क्षेत्र के मानस नगर निवासी 22 वर्षीय राहुल, अपने मित्र सुभाष के साथ, चकिया क्षेत्र में किसी काम के लिए गया हुआ था। देर रात दोनों बुलेट से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों चकिया मार्ग के लेवा गांव के समीप पहुचे की उनकी बुलेट अनितंत्रित हो गई। और गिट्टी लदी ओवर लोडेड ट्रक से टकरा गई हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को चकिया सीएचसी में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुभाष का इलाज जारी है। इस बाबत बबुरी पुलिस द्वारा बताया गया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है।

Chandauli
clear sky
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
16 %
2.2kmh
8 %
Fri
37 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
36 °
Tue
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights