29.8 C
Chandauli
Friday, March 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 132

ठेकेदार से कमीशन मांगते पूर्व बीएसए का आडियो वायरल,


वायरल हो रहे आडियो की समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी पुष्टि
चंदौली। जनपद में भ्रष्टाचार से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल आडियो में काम के बदले कमीशन की मांग का जिक्र है। आरोप है कि बातचीत अज्ञात ठेकेदार और चंदौली के बीएसए रहे सत्येंद्र कुमार सिंह के बीच हुई है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन आडियो वायरल होने से एक बार फिर सरकारी काम व ठेकों में कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार का जिन्न बाहर निकला है। फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले के संज्ञान में नहीं होने के साथ ही जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आडियो में कमीशन के प्रतिशत को लेकर लंबी चौड़ी बातचीत हुई है। ठेकेदार तीन प्रतिशत देने की बात कह रहा है, वहीं अधिकारी द्वारा छह प्रतिशत की मांग की जा रही है। बातचीत में 2.40 करोड़ के किसी परियोजना का जिक्र सामने आया है। जब ठेकेदार ने असमर्थता जताई तो बेसिक शिक्षा अधिकारी कहते है कि आपके काम के लिए काफी प्रयास किया गया है तब काम हुआ है। ऐसे थोड़े न काम हुआ है उनको भी देना है। ठेकेदार द्वारा बार-बार चार प्रतिशत से अधिक कमीशन दे पाने में असमर्थता जाहिर की जा रही थी, वहीं ठेकेदार द्वारा एओ को भी तीन प्रतिशत देने की बात कहता हुआ सुना गया, जिस पर अधिकारी द्वारा ठेकेदार को इसे अपने स्तर से इसे देख लेने की बातें कही गयी। जैसे ही यह आडियो वायरल हुआ जनपद में कमीशनखोरी व सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाएं तेज हो गयी। लोग इस आडियो के साथ ही भ्रष्टाचार के पुराने किस्सों पर चर्चा करते हुए सुने गए। फिलहाल प्रभारी जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मामला संज्ञान में नहीं है। प्रकरण की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Chandauli:पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट एक युवक की मौत,पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर नई बस्ती में बुधवार की रात पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे वाराणसी ट्रामा में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाई जुट गई हैं।
दरसअल मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर नई बस्ती में पानी निकासी की समस्या काफी पुरानी है। क्षेत्र के लोग इस समस्या से लंबे समय से इससे जूझ रहे है। आरोप है कि पहले दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भीड़ गई । इस बीच एक पक्ष के कुछ युवक मौके पर आ गए। और दूसरे पक्ष के शाहिद 35 वर्ष को बुरी तरह पिट दिया। जिसमे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार वाले उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों में हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहा इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। जहा परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुचे एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह, सीओ आशुतोष समेत प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत लिया और आगे की कारवाई में जुट गई है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई है। जिसमें एक शाहिद नाम के युवक की मौत हो गई है। परिजनों के तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वही तीन लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाई की जा रही है।

बौद्धिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरीः SDM CHAKIA

Athletics प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मेडल के साथ प्रतिभागी छात्र-छात्राएं व अतिथिगण।
Athletics प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मेडल के साथ प्रतिभागी छात्र-छात्राएं व अतिथिगण।

Young Writer, Chakia: आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 26वीं दो दिवसीय जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को समारोह पूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम दिव्या ओझा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

SDM Chakia दिव्या ओझा ने कहा कि समय-समय पर खेल प्रतियोगिता कराने से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक और मानसिक विकास होता है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलता है जिससे वह अपने देश का नाम रोशन कर सकते हैं उन्होंने छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन में मां खंडवारी देवी इंटर कॉलेज चहनिया को प्रथम स्थान, अमर शहीद विद्या मंदिर शहीद गांव को द्वितीय स्थान और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्कूल काजीपुर को तृतीय स्थान मिला है। उपजिलाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव, प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव, अविचल प्रताप सिंह, डॉ. राम बचन यादव, अजय गुप्ता, विवेकानंद दुबे, अनिल कुमार, दिनेश कुमार यादव, भारत कुमार सिंह, भरत कुमार वर्मा, राजेश यादव, अभिषेक कुमार राय, दिगेश कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Crime: Mughalsarai Police ने 14 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

मुगलसराय कोतवाली में गांजा के साथ पकड़े गए तस्कर।
मुगलसराय कोतवाली में गांजा के साथ पकड़े गए तस्कर।

Young Writer, डीडीयू नगर। वाराणसी में गांजे की सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों कोतवाली मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान टेंगरा मोड़ के पास गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 14 किलो ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
मुगलसराय की पुलिस टीम द्वारा ग्राम मिल्कीपुर व ताहिरपुर रोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टेंगरा मोड़ की ओर पुल से करीब 400 मीटर पहले दो व्यक्तियों को पैदल संदिग्ध हाल में जा रहे थे। शक होने पर दोनों से पूछताछ की गई और बैग की तलाशी ली। पकड़े गए दोनों लोगों के बैग में 7-7 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों का नाम क्रमशः सोनू शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा निवासी ग्राम फिरोसापुर थाना जंगीपुर जिला गाजीपुर उम्र 23 वर्ष व सद्दाम हुसैन पुत्र असलम हुसैन निवासी ग्राम इकरा कूडवा थाना सादात गाजीपुर उम्र 24 वर्ष है। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि ये लोग गांजा लेकर वाराणसी जा रहे थे। गांजे को बनारस मे भांग की दुकानों पर बेचते है। मिलने वाले रुपयो को आपस मे बराबर-बराबर बांट लेते है। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों को नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Chandauli के विकास को समर्पित हैं डा. महेंद्रनाथ पांडेय : BJP Leader Suryamuni Tiwari

सकलडीहा में डा.महेन्द्रनाथ पांडेय का जन्मदिन मनाते सूर्यमुनी तिवारी व अन्य।
सकलडीहा में डा.महेन्द्रनाथ पांडेय का जन्मदिन मनाते सूर्यमुनी तिवारी व अन्य।

सूर्यमुनी तिवारी ने कहा डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने अर्जित किया विकास पुरुष की पहचान

Young Writer, सकलडीहा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय का 67वां जन्मदिन मंगलवार को डा.बीसी गुप्ता मेमेारियल हाल में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केके काटकर मनाया। इस दौरान उनके शतायु होने की कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर उनके द्वारा कराये गये विकास कार्याे पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.महेन्द्रनाथ पांडेय चंदौली के विकास पुरूष की पहचान है। इनके प्रयास से जिले में मेडिकल कॉलेज,दो दो आरओबी, अंडर पास, सड़क, पुलिस लाइन, जिला कारागार, जिला मुख्यालय सहित तमाम विकास कार्य किया गया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं से डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने ऑनलाइन मोबाइल पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए सम्पूर्ण सहयोग का भरोशा दिया।
दूसरी ओर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरवंश उपाध्याय मंगलवार को डा.महेंद्र नाथ पांडेय के जन्मदिन अवसर पर उनके आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की।

Shahabganj CHC अस्पताल को चालू कराने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान‚ जनप्रतिनिधियों से भी किया सवाल

शहाबगंज में हस्ताक्षर अभियान के आगाज के दौरान संबोधित करते अजय राय।
शहाबगंज में हस्ताक्षर अभियान के आगाज के दौरान संबोधित करते अजय राय।

वृक्ष बन्धु डॉ परशुराम सिंह ने किया हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

Young Writer, Shahabganj: शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू करवाने को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नाम हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। हस्ताक्षर अभियान में क्षेत्र के वर्तमान-पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, व्यापारी व समाजसेवियों ने भाग लिया। हस्ताक्षर अभियान कई दिन चलेगा,पहले दिन सैकड़ो लोगों ने हस्ताक्षर किया। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत समाजसेवी व वृक्ष बन्धु परशुराम सिंह ने हस्ताक्षर कर किया।

उन्होंने कहा कि लगभग दो लाख की आबादी पर एकमात्र स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की जनता के लिए नाकाफ़ी है। कहा कि 2009 में हॉस्पिटल का शिलान्यास किया गया था आज लगभग 13-14 वर्ष बीतने के बाद भी हॉस्पिटल का चालू न होना समझ से परे है। हॉस्पिटल का चालू न होना क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के लिए चुनौती है। किसान-मजदूर नेता अजय राय ने कहा कि स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों संख्या काफ़ी ज्यादा है यहां सामुदायिक स्वास्थ्य बनने से गरीबों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना होगा। उन्होंने  क्षेत्र की जनता से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में विकास खण्ड कार्यालय परिसर में पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाएं। इस दौरान किसान नेता सतीश चौहान, सजाउद्दीन प्रधान, असगर अली प्रधान, संतोष प्रधान, दीनानाथ, बासदेव, सुजीत तिवारी, विकास पांडेय, रामसूचित द्विवेदी, गुलफाम मिक्कू प्रधान, सुजीत तिवारी, अभय सिंह, शमसाद अंसारी, पंकज दुबे, बलवंत यादव, लालब्रत सिंह आदि उपस्थित थे।

Chandauli:6 लाख के ऊपर बकरा-बकरी चुरा ले गए चोर,ग्रामीणों में दहशत


चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सढ़ान व नैढी गांव से विगत एक सप्ताह के अंदर तीन लोगों का चोरों ने 6 लाख रुपये के ऊपर की बकरा व बकरी को चुरा ले गये। भुक्तभोगियों द्वारा सूचना के बाद पहुँचे चौकी इंचार्ज ने पूछताछ किया। लगातार चोरी की घटनाओं की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
बताते हैं कि बलुआ थाना क्षेत्र के सढ़ान गांव के रहने वाले अरबाज अहमद का रविवार की रात में चोरों ने पांच बरबरी बकरा व एक राजस्थानी बकरी जिसकी कीमत 2 लाख रुपये का चूरा ले गये। वहीं नैढ़ी गांव में हिसामु की एक बकरी करीब 25 हजार की है, जो रविवार की रात में चुरा ले गये। विगत एक सप्ताह पूर्व रविवार की ही रात में सढान गांव में ही राजू अंसारी की बकरी फार्म से 14 बकरी चोरों ने चुरा ले गये थे, जो लगभग करीब 4 लाख रुपये की थी। राजू अंसारी द्वारा पुलिस को तहरीर दिया गया था, जबकि अरबाज ने सोमवार को मौखिक सूचना दिया। दूसरी चोरी के बाद चौकी इंचार्ज की निद्रा खुली। दोनों जगहों पर पहुचकर चौकी इंचार्ज ने जांच पड़ताल किया। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है।

हाईटेंशन तार की जद में आकर जल उठा डंफर


नियामताबाद। अलीनगर थाना स्थित सिंघीताली पुल के समीप हाईटेंशन तार की चपेट में आने से डंफर में आग लग गई। सोमवार की सुबह घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। इस दुर्घटना में चालक जलते हुए डंफर के केबिन में फंस गया और करेंट की जद में आ गया। मौके पर जुटी भीड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और इलाज हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग की विभीषिका पर घंटों मेहनत बाद काबू पाया।
जानकारी के अनुसार सिंघीताली रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित कैंप में जा रहे डंफर वाहन में 11 हजार वोल्ट के तार छू जाने के बाद डंफर में भीषण आग लग गई। आग और करेंट की जद में आकर वाहन चालक सोनू निवासी सोनभद्र केबिन में फंस गया। मौके पर जुटी भीड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन चालक को बाहर निकालकर ट्रामा सेंटर वाराणसी में उचित इलाज हेतु भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग की विभीषिका पर काबू पाया। इस संबंध में फायर ऑफिसर मुन्नी सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर मय टीम द्वारा अथक प्रयास करके आग पर काबू पा लिया गया है। चालक करेंट और आग की जद में आकर घायल हुआ है, जिसे इलाज हेतू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड टीम में महेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, सिकंदर गिरी, अभिषेक यादव समेत अन्य शामिल रहे।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार कार ने सवारियों से भरी ऑटो को मारी टक्कर मची चीख-पुकार,दो घायल

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेडवा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार कार आगे चल रही सवारियों से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना को लेकर मौक़े पर सवारियों की चीखपुकार मच गई। वही कार का अगला हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। इस दौरान घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुची एनएचआई की टीम ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।

बाबते है कि ऑटो चालक ऑटो में सवारी भरकर टेंगरा मोड़ जा रहा था। जैसे ही पचफेडवा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर पहुचा की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। जहा ऑटो कुछ दूर जाकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना को लेकर सवारियों में चीख पुकार मच गई। वही पीछे बैठे सोनभद्र जिले के सुकृत गांव निवासी लालता प्रसाद व मिर्जापुर निवासी महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुची एनएचआई की टीम ने एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है। इस बाबत नेशनल हाईवे प्राधिकरण सहायक प्रबंधक यातायात के.डी मौर्या ने बताया कि ऑटो व कार की टक्कर में दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर कोई हताहत नही है।

Chandauli:बालिका के साथ वृद्ध ने किया दुष्कर्म,जांच में जुटी पुलिस


चंदौली। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी 70 वृद्ध से 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सदर कोतवाली पहुचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल जुट गई है।
दरसअल रोडवेज से सेवानिवृत्त 70 वर्षीय वृद्ध गांव में आटा चक्की चलाता है। 12 वर्षीय बालिका उसके यहां आटां पिसाने गई थी। उसी दौरान बुजुर्ग ने बालिका को अकेला देख कर उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। खुद को बचाकर किसी तरह बालिका अपने घर पहुंची। साथ ही घरवालों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों के साथ ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। और सदर कोतवाली पहुंच गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। साथ ही आरोपित को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी कराया गया। इस बाबत सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Chandauli
clear sky
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
16 %
2.2kmh
8 %
Fri
37 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
36 °
Tue
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights