44 C
Chandauli
Thursday, June 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 133

Chandauli News: कार्तिक मेला के अंतिम दिन कोइलरवा हनुमान मंदिर पर दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

कोइलरवा हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु।
कोइलरवा हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु।

मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय कार्तिक मेला का हुआ समापन

Young Writer, नौगढ़। पहाड़ियों के बीच आसीन चिरप्रसिद्ध दक्षिणमुखी कोइलरवा हनुमान परिसर में आयोजित पांच दिवसीय कार्तिक मेला का समापन शुक्रवार को हुआ। जहां पर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल सहित बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश से करीब बीस हजार की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम चन्द्र के अनन्य भक्त हनुमान जी का दर्शन पूजन करके सुखी जनजीवन की कामना किया। मंदिर परिसर में अनेकों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण भी किया। जय श्री राम व बजरंग बली के जयकारों के उद्घोष से वन क्षेत्र भक्ति मय हो गया था।

आमचुआं दरी व मंदिर परिसर के बाहर में सैकड़ों स्थानों पर भोजन बना कर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया गया। पेयजल का समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं होने से पानी के लिए लोगों को बहुत काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंदिर परिसर में स्थापित समर्सेबुल पंप से सुरक्षा बल के जवानों की निगरानी में लोगों को लाईन लगवाकर के पानी उपलब्ध कराया गया। वहीं पेयजल के लिए आमचुआं दरी में स्थित प्राकृतिक जलस्रोत पर भी पानी लेने के लिए काफी भीड़ रही। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने मेला के अवसर पर 07 टैंकर पानी उपलब्ध कराने का निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिया था। जिसपर विकास विभाग की ओर से कोई भी पहल नहीं किया गया। नगर पंचायत चकिया से एक टैंकर पानी की सुविधा मुहैया कराई गई थी। मंदिर परिसर के बाहर कई दिनों से एक खाली टैंकर रखा गया था।

मेला में फूल माला प्रसाद चाट पकौड़ी गुड़ से बनी जलेबी खेल खिलौने के सामानों ईत्यादि दुकानों पर काफी भीड़ लगी रही। प्राकृतिक मनमोहक छठा के बीच सेल्फी व फोटो खींच कर अनेकों लोगों ने यादगार के रूप में संजोने के लिए अपने अपने कैमरों में कैद किया। मंदिर के महंत श्री राम दास त्यागी ने बताया कि परंपरागत 05 दिवसीय कार्तिक मेला में पहली बार टैंकरों से पेयजल की सुविधा ग्राम पंचायत या समाजसेवियों की ओर से उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे पेयजल के लिए श्रद्धालु काफी परेशान हुए। मंदिर परिसर से दो सौ मीटर दूर बैरियर लगा कर दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोके जाने की पुलिस की पहल का कोई असर नहीं दिखा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, सीओ आपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा, थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज चन्द्रप्रभा मनोज कुमार तिवारी मौजूद रहे। मेला परिसर व जंगलों में पुलिस व पीएसी के जवानों की कड़ी निगरानी ड्यूटी लगाई गई थी।

Chandauli:चोरों ने काली माता मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटिका सहित चुराए सोने के आभूषण,ग्रामीणों में आक्रोश

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार पुलिस चौकी अर्न्तगत पौनी गांव में गुरूवार की देर रात चोरों ने काली माता मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटिका सहित मांता के श्रृंगार में लगाया गया सोने चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गए। सुबह पूजा करने गये लोगों ने मंदिर की हालत देख पुलिस को सूचना दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी चोरी की घटना के बाद भी पुलिस प्रशासन मौन है। चोरों की गिरफ्तारी की मांग किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गयी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आये दिन चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है। तीसरी बार काली माता मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दान पेटिका,सोने की आंख, नथिया, मंटिका और चांदी की मुकुट चोरी होगयी है। पूर्व में भी चोरों ने मंदिर से चोरी किया था। जिसके बाद ग्राम प्रधान की ओर से पुनरू ग्रामीणों की सहयोग से चांदी की मुकुट सहित अन्य आभूषण से माता का श्रृंगार किया गया था। चोरी की घटना के बाद भी पुलिस गश्त के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति कर रहा है। गांव के वलिस्टर, दिनेश राय, विपिन राय आदि ने चोरी की घटना पर लगाम लगाने की मांग करते हुए चोरी की घटना का खुलासा की मांग किया है। इस बाबत चौकी प्रभारी विजय राज ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Chandauli:कृषि विभाग की टीम ने 35 उर्वरक के दुकानों पर की छापेमारी,25 दुकानों से संग्रहित किए नमूने दो को कारण बताओ नोटिस

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देश पर शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने जनपद के 35 उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की इस अभियान से दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अधिकारियों ने 25 दुकानों से नमूने संग्रहित कर दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने
बताया कि जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज निर्धारित दर पर कराने एवं बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए बीज केन्द्रों पी०सी०एफ०, सहकारिता, बफर गोदामों, निजी विक्रेताओं एवं बीज विनिर्माता कम्पनियों पर आकस्मिक छापेमारी कर जांच की गयी है। जिसमे कुल 35 दुकानों से नमूने ग्रहित किए गए हैं। साथ ही दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कहा कि किसी भी उर्वरक प्रतिष्ठान द्वारा अवैध रूप से उर्वरक का भण्डारण कालाबाजारी अधिक मूल्य पर बिक्री की जाती है तो उसके विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। जनपद के किसान उर्वरक खरीदने के लिए। निजी उर्वरक बिक्री केन्द्रों अथवा साधन सहकारी समितियों पर अपने साथ खतौनी तथा आधार कार्ड साथ लाए। और पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर फसल की आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक क्रय करे। इस दौरान पूजा त्रिपाठी, चंदन सिंह ,वंश नारायण सिंह, अभिषेक यादव,अखिलेश पांडे, मौजूद रहे।

Jan Sahayog संस्था ने तीन मानसिक रोगियों को पहुंचा अपना घर आश्रम

मानसिक रूप से बीमार लावारिस को अपना घर आश्रम भिजवाते जन सहयोग संस्था के लोग।
मानसिक रूप से बीमार लावारिस को अपना घर आश्रम भिजवाते जन सहयोग संस्था के लोग।

जन सहयोग संस्था की मदद से अब तीनों को मिलेगी विशेष सेवा व उपचार

Young Writer, चंदौली। देव दीपावली के पावन अवसर पर जन सहयोग संस्थान और उसके सहयोगी सेवक तीन लावारिस मानसिक रोगियों के लिए देवदूत बनकर सामने आए। संस्था ने दो महिला और एक पुरुष जो बीमारी की हालत में पड़े थे। उनकी दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हें अपनी निगरानी में सहयोग प्रदान कर अपना घर आश्रम पहुंचाया, जहां उनकी मानसिक बीमारी का उपचार करने के साथ ही विशेष देखभाल किया जाएगा। जन सहयोग संस्था पहले भी कई लावारिस मानसिक रोगियों की मदद कर उन्हें अपना घर आश्रम पहुंचा चुके हैं।

बताते हैं कि जन सहयोग संस्था के सदस्य रवि शर्मा व प्रेम कुमार मौर्य एक मानसिक रूप से बीमार महिला जो घायलावस्था में स्टेट बैंक शाखा के पास गुरुवार की रात मिली। उसे आपसी सहयोग से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसके दवा-ईलाज की नियमित मानिटरिंग की। इस दौरान संस्था ने वहां एक पखवारा पूर्व भर्ती दो अन्य लावारिसों के बारे में भी जानकारी मिली, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्हें सही दवा-ईलाज के साथ ही विशेष सेवा-टहल नहीं मिल जा रहा था, जिसकी उन्हें सख्त दरकार थी।

ऐसे में जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने वाराणसी स्थित अपना घर आश्रम के लोगों से सम्पर्क साधा और उक्त तीनों लोगों की मनोदशा और उनके बेहद खराब स्वास्थ्य की जानकारी दी। इसके बाद अपना घर आश्रम की टीम अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंची। जहां संस्था के लोगों ने तीनों लोगों को अपनी निगरानी से डिस्चार्ज कराकर अपना घर टीम के सिपुर्द किया, जिन्हें अब आश्रम में उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष रूप से देखभाल किया जाएगा। उनके स्वस्थ हो जाने पर उनके घर वालो को सूचित करके उनके घर पहुंचाने का कार्य अपना घर आश्रम द्वारा किया जाता हैं।

अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने बताया कि गुरुवार की रात्रि सूचना के उपरांत लावारिश महिला को जिला चिकित्सालय में एडमिट कराया गया था। शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल परिसर से तीनों लावारिस, बेबस व रोग ग्रस्त व्यक्तियों को अपना घर आश्रम वाराणसी पहुँचा दिया गया है। तीनों लावारिश व्यक्ति गंभीर रोगों से ग्रसित चल रहे हैं।

Chandauli:जंगल से उठा अचानक राहगीरों व ग्रामीणों का शोर मच गया हड़कंप,मामले को देख चौक गई पुलिस

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ के समीप अमदहां-चरनपुर मार्ग पर पुल के नीचे बोरी में शव की सूचना पर राहगीरों ने शोर मचना शुरू कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही मौक़े पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुची पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो सन्न रह गई।
दरसअल किसी व्यापारी ने कुछ कपड़े व दुकान के बाहर लगाने वाला स्टेच्यू खराब होने पर एक बोरे में भरकर अमदहां-चरनपुर मार्ग पर पुल के नीचे फेक दिया था। शाम में उक्त मार्ग से गुजर रहे लोगों ने देखा तो किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए बोरे में लाश समझ लिया। और शोर मचाना शुरू कर दिया। और धीरे-धीरे सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। और पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने लोगों की मदद से बोरे को पुल से बाहर निकाला और उसको खोलकर देखा और बोरे के अंदर कुछ कपड़े व एक दुकान के बाहर लगाने वाला स्टेच्यू मिला जिसे देखकर पुलिस चौक गई।

Chandauli:कार्तिक पूर्णिमा नहाने मूर्ति गई दो बहनों की पोखरे में डूबने से मौत,परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने गई। दो बहनों की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि जसुरी गांव निवासी बाबूलाल पासवान व संजय पासवान दोनों सगे भाई है। दोनों की पुत्री बबिता उर्फ खुश्बू 22 वर्ष व खुशी पासवान 14 वर्ष अपने घर पर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने व कुछ दिन पहले तुसली पूजा के दौरान उसके पास रखे मूर्ति को पोखरे में विसर्जित करने गांव के पोखरे में गई थी। इसी दौरान बबिता का पैर फिसल गया। और वो गहरे पानी मे चली गई। जिसको बचाने पहुची खुशी भी उसके साथ पोखरे में डूब गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों की सहायता से दोनों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत सदर सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा की मूर्ति विसर्जन करने गई। दो बहनों की पोखरे ने डूबने से मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:कार्तिक पूर्णिमा का मूर्ति विसर्जन करने गई दो बहनों की पोखरे में डूबने से मौत,परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव में शुक्रवार को घर में पूजन किए गए कार्तिक पूर्णिमा की मूर्ति बहाने गई। दो बहनों की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि जसुरी गांव निवासी बाबूलाल पासवान व संजय पासवान दोनों सगे भाई है। दोनों की पुत्री बबिता उर्फ शुशबु 22 वर्ष व खुशी पासवान 14 वर्ष अपने घर पर कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मानकर तुसली के पास रखे मूर्ति को पोखरे में विसर्जित करने गांव के पोखरे में गई थी। इसी दौरान बबिता का पैर फिसल गया। और वो गहरे पानी मे चली गई। जिसको बचाने पहुची खुशी भी उसके साथ पोखरे में डूब गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों की सहायता से दोनों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत सदर सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा की मूर्ति विसर्जन करने गई। दो बहनों की पोखरे ने डूबने से मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:विश्व मधुमेह दिवस:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र- छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक

चंदौली। विश्व मधुमेह दिवस पर बृहस्पतिवार को
यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं ने जिला अस्पताल के ओपीडी में आए मरीजों व उनके तिमदारो को होने वाले बीमारियों के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान पंडित कमलापति त्रिपाठी के चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि डायबिटीज एक बहुत खतरनाक बिमारी है। 90 प्रतिसत लोगो में तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। अगर इसका समय से इलाज नहीं हुआ। तो लोग अन्य बिमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसका समय से इलाज़ करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अजय कुमार वर्मा, गज़ाला नजमीन, सताक्षी मिश्रा उपस्थित रहे।

Chandauli:वृद्ध आश्रम में सीएमओ व हरिओम हॉस्पिटल के संचालक डॉ विवेक सिंह ने वृद्धों में बांटा आयुष्मान कार्ड,योजनाओं के बारे में दी जानकारी

Chandauli News

चंदौली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाईके राय व हरिओम हॉस्पिटल के संचालक डॉ विवेक सिंह द्वारा बृहस्पतिवार को वृद्धाश्रम में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। साथ ही उनको योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत भारत सरकार के आदेश पर 70 वर्ष या उससे अधिक के सभी लाभार्थियों को वंदन योजना से आच्छादित कर दिया गया है।

उक्त योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक के सभी लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 5 लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा राजकीय एवं निजी चिकित्सालय में उपलब्ध है। इस दौरान आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉ अमित दुबे, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हीरालाल, डॉ जेपी गुप्ता, मनीष पटेल, अभिनव श्रीवास्तव, दीपक मनीष, अनिल मौजूद रहे।

Children’s Day : बाल दिवस पर याद किए गए पंडित जवाहर लाल नेहरू

Chandauli News

कंपोजिट स्कूल हथियानी में धूमधाम से मनी पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

Young Writer, Chandauli News: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती गुरुवार को जनपद में धूमधाम से बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों व बच्चों ने चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद भी किया।

इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय हथियानी में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती प्रधानाध्यापक डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उन्होंने नेहरू जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम था इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से संबोधित करते थे। इसलिए उनके जन्म दिवस 14 नवंबर को बाल दिवस में रूप में मनाया जाता है। आजादी के बाद देश की कमान संभालने वाले वे पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में देश को विकास की ओर ले जाने का काम किया है। इस अवसर पर अजीत सिंह, समद फहाद रविचन्द्र मिश्रा, स्वाति सिंह, दीपा मौर्या, निधि, नामदेव, अनुज मिश्र, नीलम देवी, सरिता, रामाज्ञा तिवारी आदि उपस्थित रहे।

-Jawaharlal Nehru

Chandauli
scattered clouds
44 ° C
44 °
44 °
18 %
3.8kmh
50 %
Thu
43 °
Fri
46 °
Sat
46 °
Sun
45 °
Mon
44 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights