चंदौली। मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को देवोत्थान एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखकर अपने छतों पर तुलसी विवाह पूजन करने के साथ परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। तुलसी विवाह को लेकर महिलाएं सुबह से ही तैयारियों में जुटी हुई थीं।
तुसली पूजा में विशेष तौर पर गन्ना अथवा मूली से तुलसी पौधे को विशेष रूप से सजाया गया। वहीं श्रृंगार सामग्री भी चढ़ाई गई। वहीं लाल चुनरी प्रसाद गन्ना व ज्योति जलाकर तुसली पूजा संपन्न कर घर में सुख शांति की कामना की। कहीं-कहीं मंदिरों में भी तुलसी विवाह पूजन किया गया।
कलेक्ट्रेट में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
फोटो-01 कलेक्ट्रेट में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
चकबंदी से जुड़े लंबित वादों के निस्तारण की प्रगति पर जताई नाराजगी चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक पक्षीय कार्यवाही से बचें। प्रकरणों का निस्तारण करते समय दोनों पक्षों की बात सुनकर कार्यवाही करने से लोग संतुष्ट होंगे और अपील जैसे मामलों में कमी आयेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सर्वे के अनुसार चकबन्दी की कार्यवाही शीघ्र पूरी करें। बैठक में जिलाधिकारी ने चकबन्दी प्रक्रियाधीन समस्त 60 ग्रामों की ग्रामवार निर्धारित प्रारूप में समीक्षा की गयी। मुख्य रूप से ग्राम काशीपुर व सेमरसाधोपुर का तरमीम कार्य प्रारम्भ न होने तथा ग्राम महुजी व बेलवानी का कब्जा परिवर्तन विगत 3 वर्षों से लम्बित वादों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उचित प्रक्रिया अपनाते हुए वादों का शीघ्र निस्तारण कराया जाय। लम्बित होने पर जिलाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया तथा सभी चकबन्दी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चकबन्दी प्रकिया को पारदर्शी ढंग से ग्राम के कृषकों की समस्याओं का समाधान कराते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराये। चकबन्दी व राजस्व लेखपाल की टीम बनाकर ग्राम महुजी व बेलवानी की समस्याओं का निस्तारण कर ग्राम का कब्जा परिवर्तन पूर्ण करायें व निर्देशित किया गया कि समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य की प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप संचालक चकबन्दी सुरेन्द्र सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी व समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
चंदौली। नगर में अटल सेतु ब्रिज के नीचे मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल बालक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाबते है की नगर के पॉकेट संख्या चार काशीराम आवास निवासी जीत लाल सफाई कर्मचारी का काम करता है। और रेलवे स्टेशन के समीप झोपड़ी झुग्गी लगाकर अपना गुजर बसर करता है। जिसका 16 वर्षीय किशोर किशन किसी काम से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वो तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के गुजर रहें लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल बालक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत जीआरपी इंचार्ज संतोष ओझा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
धानापुर। थाना क्षेत्र के नरौली गंगा घाट पर एकादशी के दिन स्नान के दौरान 9 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कमालपुर कस्बा निवासी बबलू रस्तोगी का नौ वर्षीय पुत्र शशांक अपने करीबी रिश्तेदार के साथ एकादशी के दिन स्नान करने नरौली गंगा घाट गया। नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। हालांकि थोड़ी ही देर में से उसे बाहर निकाल लिया गया। परिजन बच्चे को लेकर कमालपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
चंदौली। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जारी आनलाइन सूची डीआईओएस दफ्तर पर चस्पा कर दी गई है। इस पर 14 नवंबर तक आपत्ति प्राप्त की जाएगी। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक के बाद केंद्र निर्धारण किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से सभी एसडीएम को तहसीलवार केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने को पत्र भेजा गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। इस बार जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 60559 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए कुल 80 केंद्रों की आनलाइन सूची जारी की गई है। इसे सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चस्पा कर दिया गया है। वहीं कार्यालय के ग्रुप में भी अपलोड कर दी गई है। साथ ही 14 नवंबर शाम पांच बजे तक आपत्ति मांगी गई है। उक्त निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों में यदि किसी प्रबंधक, प्रधानाचार्य, छात्र व अभिभावक को आपत्ति है तो वह तथ्यों व साक्ष्यों सहित उक्त तिथि तक परिषद की वेबसाइट व कार्यालय के ई-मेल अपलोड किया जा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक दलसिंगार यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी आनलाइन परीक्षा केंद्रों की सूची कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है। इसपर आपत्ति 14 नवंबर शाम पांच बजे प्राप्त की जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी की बैठक के बाद केंद्रों का निर्धारण परीक्षा केंद्रों का तहसीलवार भौतिक सत्यापन एसडीएम की ओर से किया जाएगा।
Young Writer, Varanasi: 11 नवम्बर को देश के पहले शिक्षामंत्री एवं प्रख्यात विद्वान, लेखक, कवि, पत्रकार मौलाना आजाद के यौमे पैदाइश पर देश में हर साल राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के वाराणसी सेटेलाइट कैंपस में प्रथम “आज़ाद डे सेलिब्रेशन 2024” धूमधाम से मनाया गया] जिसमे पेंटिंग, निबंध एवं क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। सामान अंक पाकर दूसरा स्थान पाकर कैंपस का नाम रोशन करने वाले बीए (ऑनर्स) रिसर्च प्रथम वर्ष के छात्र अब्दुल मलिक और अब्दुल बासित को मुख्त अतिथि शाइना परवीन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ रेशमा ख़ातून ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विदित हो कि अब्दुल मलिक और अब्दुल बासित ने अपनी तीव्र बुद्धि और शिक्षा के गहन ज्ञान का प्रदर्शन किया और विजेता बने. इस अवसर पर अब्दुल मलिक और अब्दुल बासित ने अपनी कामयाबी पर बात करते हुए कहा कि यह उनके जिंदगी का सबसे सुनहरा और यादगार पल है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। इस जीत ने मुझे और भी प्रेरित किया है कि मैं अपने भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छू सकूं।” इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ एस कुमार, डॉ रेशमा ख़ातून, डॉ प्रवीन कुमार सुरजन, डॉ शाइस्ता परवीन, डॉ अब्दुल बासित, शाइना परवीन,मानू के असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर डॉ शमशुद्दीन साहब, एडवोकेट ख़ालिद वकार आबिद, मौलाना नेमतुल्ला सहित कैंपस के तमाम छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे पुलिस के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 779 वाहनों का चालान कर 10 लाख 28 हजार 500 का जुर्माना वसूल किया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया। यातायात माह में पुलिस ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया उक्त अभियान में पुलिस ने बिना साइलेंसर मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन, पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 779 वाहनों का चालान करते हुए 10 लाख 28 हजार 500 जुर्माना वसूला किया गया। लगया साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगो को जागरूक किया। बताया यातायात नियमों का पालन जरूर करें। नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करे।
चंदौली। मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदल रहा है। सुबह ठंडक तो दोपहर में धूप खिल रही है तो वही रात में ओस भी पड़ रहे है। मौसम का ठंडा-गरम होना बच्चों को बीमार बना रहा है। इस मौसम में परिजनों को बच्चों के सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उनके खानपान से लेकर पहनावे तक पर ध्यान देने की जरूरत है। उक्त बातें अनामिका चाईल्ड केयर हॉस्पिटल के डॉ. ऋषि कुमार ने बताया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चे जल्दी ही बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इस मौसम में बच्चों को केवल सर्दी-जुकाम से ही परेशान नहीं होती बल्कि, खांसी, बुखार उल्टी, दस्त, निमोनिया, वायरल इंफेक्शन भी हो सकता है। सर्दी-गर्मी का यह मौसम बच्चों के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। जिसकी वजह बच्चों की कमजोर इम्युनिटी तो जाती है। मौसम परिवर्तन में बच्चों के माता पिता जरा सी गर्मी महसूस होते ही उनको ठंडे पानी से नहला देते हैं। और शाम को अचानक सर्दी शुरू होते ही तो वे ठंड की चपेट में आ जाते है। इससे उनको खासी और बुखार जैसी बीमारियां होने लगती है। इस मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इनसेट……….
ऐसे बरते सावधानी चंदौली। अनामिका चाईल्ड केयर हॉस्पिटल के डॉ ऋषि कुमार ने बताया कि बलते मौसम में बच्चों को हमेशा गर्म पानी पिलाये रात में सोते समय उनको गर्म पकड़े पहना दे इससे उनको कूलर पंखे की हवा से ठंडक महसूस ना हो घर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें क्योंकि मौसम बदलते ही वायरल जनित बीमारियां शुरू हो जाती है।
चंदौली। जनपद के चर्चित जिला बदर व सपा नेता व बरहन प्रधान जगमेंद्र यादव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए बीते छह नवंबर को आदेश जारी करते हुए जिला बदर के आदेश पर रोक लगा दी है। यह स्थगन आगामी 10 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। इसके अलावा उनसे जुड़े गुण्डा एक्ट के मामले में कमिश्नर वाराणसी के यहां की गई अपील को एक माह के अंदर निस्तारित करने का आदेश दिया है। विदित हो कि बीते 23 सितंबर 2024 को चंदौली जिला प्रशासन ने समाजवादी के वरिष्ठ नेता जगमेंद्र यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करते हुए आदेश पारित किया था। उक्त आदेश पटल पर आते ही जिले के राजनीति में चर्चाएं जोर पकड़ ली। समाजवादी पार्टी के साथ ही विपक्ष के नेताओं ने इसे बदले की राजनीति व सत्ता का दुरुपयोग बताया और प्रकरण में सपा जिलाध्यक्ष समेत कई बड़े नेता जगमेंद्र यादव प्रकरण में डीएम से मिले और उक्त जारी आदेश को निरस्त किए जाने की आवश्यकता जताई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी कोई कार्यवाही न होता देख सपा नेता जगमेंद्र यादव ने बीते पांच अक्टूबर 2024 को वाराणसी कमिश्नर के यहां स्थगन आवेदन दाखिल किया। लेकिन एक माह की बीत जाने पर न तो कोई आदेश पारित किया और ना ही उसने स्वयं अपील का निर्णय लिया। इसके बाद विवश को सपा नेता जगमेंद्र यादव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई। उनकी तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह यादव ने पैरवी की और तथ्य एवं तर्क प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कमिश्नर वाराणसी मंडल वाराणसी को निर्देशित किया है कि अपील संख्या-2810/2024 जगमेंद्र सिंह यादव बनाम उत्तर प्रदेश राज्य को एक माह के अंदर निपटारा करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने 23 सिंतबर 2024 को अपर जिलाधिकारी चंदौली की ओर से केस संख्या-313/2022 (राज्य बनाम जगमेंद्र सिंह यादव) में यूपी गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-3(1) के अंतर्गत जारी छह माह के जिला बदर की कार्यवाही पर 10 दिसंबर 2024 तक रोक लगा दी है।
चंदौली। मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल में 70 साल से अधिक की उम्र वालों वृद्ध का बनाया जा रहा है। जिसमे उनको 5 लाख का इलाज मुफ्त होगा। सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरिओम हॉस्पिटल में वृद्ध लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनना शुरू हो गया है। उक्त बातें हरिओम हॉस्पिटल के संचालक डॉ विवेक सिंह ने बताई। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल में 70 साल से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधा का आगाज होने के बाद अब 5 लाख तक के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बन रहा है। वही जनपद के वरिष्ठ नागरिक अपना निशुल्क आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनवा सकते हैं । यदि आने में असमर्थ होने वाले वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए हरिओम हॉस्पिटल की पहल भी की जाएगी । जिसके लिए अस्पताल संचालक डॉ विवेक सिंह ने बताया कि पहले चरण में अस्पताल के माध्यम से निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड व राशन कार्ड लाना है। लेकिन जिनके पास जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। वे लोग केवल आधार कार्ड भी लाकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वही अधिक से अधिकलोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ देने की सरकार की योजना को सफल बनाने के लिए हरिओम अस्पताल द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य निशुल्क शुरू किया गया है । वहीं जनपद के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पहल कर अपना आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवा लें। ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके।