23.6 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बारः 10 जनवरी को पदाधिकारियों का होगा चुनाव

- Advertisement -


चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को बार सभागार में हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में आगामी वार्षिक चुनाव पर चर्चा की एवं पदाधिकारियों के निर्वाचन पर गंभीर चिंतन-मंथन किया। साथ ही चुनाव अधिकारियों के नाम पर भी सहमति बनाते हुए वार्षिक चुनाव की तिथियों का भी निर्धारण किया गया।
इस दौरान महामंत्री झन्मेजय सिंह ने बताया कि आगामी वार्षिक चुनाव की समस्त गतिविधियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंचानन पांडेय की निगरानी में होगी। साथ ही रमाकांत सिंह, शहाबुद्दीन, आरपी पाठक, आनन्द कुमार सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके बाद चुनाव समिति ने नए पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए 10 जनवरी की तिथि नियत की गयी है। कहा कि डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन ने हमेशा चंदौली के विकास व अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता दी है और संघर्ष करने का काम किया है। उम्मीद है नयी कार्यकारिणी इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर विद्याचरण सिंह, संतोष सिंह, शमशुद्दीन, राजेश मिश्रा, अनिल सिंह, सुजीत सिंह, राघवेंद्र सिंह, राज बहादुर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमित सिंह द्ददू, मणिशंकर राय, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights