36.7 C
Chandauli
Friday, March 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 133

Chandauli:बालिका के साथ वृद्ध ने किया दुष्कर्म,जांच में जुटी पुलिस


चंदौली। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी 70 वृद्ध से 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सदर कोतवाली पहुचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल जुट गई है।
दरसअल रोडवेज से सेवानिवृत्त 70 वर्षीय वृद्ध गांव में आटा चक्की चलाता है। 12 वर्षीय बालिका उसके यहां आटां पिसाने गई थी। उसी दौरान बुजुर्ग ने बालिका को अकेला देख कर उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। खुद को बचाकर किसी तरह बालिका अपने घर पहुंची। साथ ही घरवालों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों के साथ ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। और सदर कोतवाली पहुंच गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। साथ ही आरोपित को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी कराया गया। इस बाबत सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Chandauli:गांजे बाजे व जयघोष के साथ भक्तो ने माँ दुर्गा को दी विदाई,सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल रही तैनात

चंदौली। नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव समापन होने के बाद शनिवार को पंडालों में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा को जयघोष के साथ भक्तो ने नम आंखों से माँ को विदाई देकर विसर्जित किया। विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने पंडालों में पहुँचकर माँ की पूजा अर्चना की साथ ही अन्य रस्मों को पूरा किया। वही बारी बारी से भक्तो ने माँ को प्रणाम किया। इस दौरान भक्तो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया गया। एवं सभी प्रतिमा को नगर भ्रमण के साथ गांजे बाजे के साथ भक्तो ने जयघोष करते हुए। नम आंखों से माँ को विसर्जित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रही।

Chandauli:शारदीय नवरात्रि मेले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीओ ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण,बोले त्योहार को शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न करना हमारी प्राथमिकता

चंदौली। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह व सीओ सदर राजेश कुमार राय ने शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि मेले में नगर का भ्रमण कर सुरक्षा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वही लोगो से नवरात्रि व दशहरा त्योहार को सकुशल व शांतिपूर्ण ठंग से मनाने की अपील की

उन्होंने पुलिस बल के साथ शिव मठ मंदिर गंगा रोड शंकर मोड़ स्थित पंडालों आस पास ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि मेले में अराजकतत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

सभी के परस्पर सहयोग से मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। कहा कि त्योहार को लेकर सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। उच्चकों, मनचलों, असामाजिक तत्वों को किसी रूप में बख्शा नही जाएगा। त्योहार और मेले को शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न करना पुलिस की प्राथमिकता है। इस दौरान सदर कोतवाल गगन राज सिंह,दुर्गेश यादव,विजय यादव,इंद्रजीत यादव भारी पुलिस बल मौजूद रहे।

Chandauli:बाइक से गिरकर सड़क पर तड़प रहे युवक को जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने पहुचाया अस्पताल,बोले मानव सेवा ही असल धर्म

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के समीप शुक्रवार को एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। घटना में युवक के हाथ व पैर में गंभीर चोटे आईं। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। रास्ते से गुजर रहे। जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने देखा तो तत्काल अपने निजी वाहन से बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है।
बताते हैं दिग्घी गांव निवासी शिवशरण 28 वर्ष धरौली गांव में किसी काम से गया था। वापस लौटते वक्त जैसे ही वो फत्तेपुर गांव के समीप पहुचा की अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे शिवशरण सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। वही रास्ते से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव की नजर घायल युवक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उसकी जानकारी पुलिस को दी। और घायल युवक को अपने निजी साधन में बैठा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है। इस बाबत नवही चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Vijayadashami: Dussehra पर Sakaldiha में 60 फीट का रावण होगा दहन

सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर में स्थापित 60 फूट का रावण का पुतला।
सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर में स्थापित 60 फूट का रावण का पुतला।

रावण दहन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स और तैराक होगें तैनात

Young Writer, Chandauli: सकलडीहा में शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से नव दिवसीय झांकी के साथ रामलीला व नक्टैया और दशहरा पर रावण का प्रतिकात्मक पूतला दहन का कार्यक्रम किया जाता है। दशहरा को देखते हुए समिति की ओर से गुरूवार को सकलडीहा कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर में दशानंद का 60 फूट का प्रतिकात्मक पूतला सरोवर में उतारा गया। दशहरा पर रावण दहन को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है।

सकलडीहा कस्बा में हर वर्ष की भांति इस बार भी सरोवर में रावण का पूतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रावण दहन को लेकर कस्बा सहित आसपास के पच्चास हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ती है। रावण दहन से पूर्व राम लक्ष्मण व रावण संवाद का मंचन रामलीला कलाकारों के द्वारा किया जाता है। शाम को सूर्य ढ़लने से पूर्व रावण दहन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। वही सीओ रघुराज ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से महिला पुलिस, एंटी रोमियों, कोतवाल सहित कई थाने की पुलिस फोर्स व पीएससी की व्यवस्था किया गया है।

Ratan Tata को Chandauli के अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Young Writer, चंदौली। सदर तहसील परिसर में गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने नेतृत्व में अधिवक्ताओं की बैठक आहुति की गई। जिसमें देश के उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दिया गया।
इस दौरान संतोष कुमार सिंह ने कहा कि रतन टाटा ने अपनी जीवन की शुरुआत बहुत ही कठिन दौर से प्रारंभ किया। और उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर उद्योग जगत में देश को पहचान दिलाया। साथ ही अपने देश का नाम रौशन किया। उन्होंने देश के लाखों लोगों को रोजगार देकर उनके परिवार का भरण पोषण किया। इसे इंसान की भरपाई किसी रूप में संभव नही है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता विद्या चरण सिंह, आंनद सिंह, राजबहादुर सिंह, राजेश मिश्रा, रवि प्रकाश सिंह, राघवेंद्र सिंह, मणिशंकर सिंह, अंकित सिंह, विजय कुमार,आदि लोग उपस्थित रहे।

Science Exhibition: विज्ञान प्रदर्शनी में Gurukul School के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

गुरुकुल स्कूल के विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल के बारे में जानकारी देता छात्र।
गुरुकुल स्कूल के विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल के बारे में जानकारी देता छात्र।

Young Writer, चंदौली। गुरुकुल स्कूल में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी व अंक पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कई माडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने माडल के जरिए पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण के प्रभाव, सोलर टरबाइन सिस्टम, सड़क सुरक्षा संबंधित आधुनिक माडल के साथ ही फैक्ट्रियों व औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित वायू को शोधित कर पर्यावरण में छोड़ने के मॉडल को प्रस्तुत किए, जिसे अतिथियों के साथ ही अभिभावकों ने जमकर सराहा और विज्ञान पर आधारित मॉडल को वोट भी किया।

इसके अलावा बच्चों को अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के रिपोर्ट कार्ड भी अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही बच्चों की शिक्षा के प्रति उनकी खूबियों व कामियों को पटल पर रखते हुए उसमें गुणात्मक सुधार की दिशा में अभिभावकों का आपेक्षित सहयोग भी मांगा। साथ ही बच्चों को मोबाइल व टेलीविजन के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने की भी सलाह दी, ताकि बच्चे एकाग्र होकर बढ़ सके। इस बाबत प्रबंधक इसरार अहमद ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा-6 से ऊपर तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अतिथियों व अभिभावकों की रेटिंग व उनके वोट के आधार पर प्रदूषण को नियंत्रित करना वाले माडल को प्रथम, मानव हृदय कार्य को दूसरा और ग्लोबल वर्मिंग पर आधारित माडल को तीसरा स्थान मिला। विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों ने अपने मॉडल के बारे में अतिथियों को विस्तार से बताया और उसकी उपयोगिता पर भी रोशनी डाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृष्णकांत ने बच्चों को साइंस से संबंधी कई नई नई जानकारी भी दी। इस दौरान मधु श्रीवास्तव, शम्सुद्दीन, रौशन मौर्य, विनीता, प्रिया, ख़ुशी सिंह, ख़ुशबू, सुहेल, परवेज़, विनोद कुमार, साधना, पूजा जयसवाल आदि लोग उपस्थित थे।

Chandauli:किसान न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं मनाई पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पुण्यतिथि बोले,कम उम्र में एमएलए बन कर किया था कृतिमान स्थापित

चंदौली। मुख्यालय स्थित बिछिया कैम्प कार्यालय पर बृहस्पतिवार को किसान न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कठिन परिश्रम करके समाजवादी राजनीत की जो लकीर खींची है। वो देश के सुनहरे पन्नो में लिखा गया है। उन्होंने 1967 में पहली बार सबसे कम उम्र के एमएलए बन कर नया कृतिमान स्थापित किया। उसके बाद से उन्होंने राजनीति की रण में कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा। अपने मेहनत व ईमानदारी के बल पर दो बार प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए। आज के राजनीतिक युवा मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व से सबक ले और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाये अवसर पर महेंद्र प्रसाद यादव, शमीम अहमद मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, श्रीराम सिंह चौहान, बाबूलाल यादव, मजहर भाई, अशफाक, सुरेंद्र चौरसिया, सुशील कुमार, अंजू चौहान, आदि उपस्थित रहें। संचालन स्वामी भजनानंद ने किया।

Chandauli:अधिवक्ताओं ने देश के उद्योगपति रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि,कहा अपनी मेहनत के बल पर देश को दिलाई पहचान

चंदौली। सदर तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने नेतृत्व में अधिवक्ताओं की एक बैठक बार भवन के नीचे की गई। जिसमें देश के उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया।गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दिया गया।
इस दौरान संतोष कुमार सिंह ने कहा कि रतन टाटा ने अपनी जीवन की शुरुआत बहुत ही कठिन दौर से प्रारंभ किया। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर उद्योग जगत में देश को पहचान दिलाया साथ ही अपने देश का नाम रौशन किया। उन्होंने देश के लाखों लोगों को रोजगार देकर उनके परिवार का भरण पोषण किया। ऐसे इंसान की भरपाई किसी रूप में संभव नही है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता विद्या चरण सिंह,आंनद सिंह, राजबहादुर सिंह, राजेश मिश्रा, रवि प्रकाश सिंह, राघवेंद्र सिंह, मणिशंकर सिंह, अंकित सिंह, विजय कुमार,आदि लोग उपस्थित रहे।

Chandauli:कोचिंग के लिए निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। बिछिया अंडर पास से कुछ दूर नगर के समीप बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के जगधरा गांव निवासी संजय खरवार का पुत्र सुभम खरवार 18 वर्ष मझवार गांव में अपने नाना नथुनी खरवार के घर रहकर चंदौली में कम्प्यूटर की पढ़ाई करता था। प्रतिदिन की तरह वो आज भी घर से कोचिंग के लिए निकला था। इस दौरान उसका शव बिछिया अंडर पास से 100 मीटर की दूरी पर पूरब साइड रेलवे ट्रैक पर मिला। वहां से गुजर रहे। लोगों ने देखा तो तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुचे एसआई अमित कुमार मिश्रा ने युवक का जांच पड़ताल किया। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत एसआई अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Chandauli
scattered clouds
36.7 ° C
36.7 °
36.7 °
13 %
2kmh
47 %
Fri
37 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
36 °
Tue
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights