36.7 C
Chandauli
Friday, March 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 134

Digital India: Smart Class संचालन में आड़े आ रहा Network Problem‚ आपात स्थिति में Police व Ambulance से नहीं हो पाता सम्पर्क


06 कंपोजिट विद्यालय वनभीषमपुर।
07 कंपोजिट विद्यालय वनभीषमपुर में स्मार्ट क्लास में पढ़ते स्कूली बच्चे।



सुदूर इलाके में पेड़ों व पहाड़ों पर चढ़कर नेटवर्क तलाशते हैं ग्रामीण
Young Writer, इलिया। डिजिटल इंडिया के जमाने में नो नेटवर्क! मोबाइल नेटवर्क से वंचित कई गांव, कॉल से बात या ऑनलाइन काम के लिए पेड़, पहाड़, या फिर कई किलोमीटर दूर ग्रामीण मशक्कत के साथ नेटवर्क सर्च करने पैदल जाते है। एक तरफ भारत को डिजिटल बनाने की कवायद जारी है, वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे गांव है जहां आज भी लोगों को 5जी का लाभ उठाना तो दूर, बात करने के लिए नेटवर्क न होने से मोबाइल की घंटियां तक नही बजती। चन्दौली के शहाबगंज व नौगढ़ क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की वजह से यहां के लोग बदलते समय में पीछे रह गए।

देश में जहां एक ओर डिजिटल क्रांति की लहर है वहीं दूसरी ओर चन्दौली जिले के शहाबगंज ब्लॉक के वनभीषमपुर, तालातेनुई, ताला बिचबनवा, ढोढनपुर, छित्तमपुर, बेलावर जैसे गांवों में अब तक मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है, जिससे यहां लोग इस नो नेटवर्क की समस्या से अक्सर परेशान होते देखे जाते है। वर्तमान में मोबाइल फोन पर बातचीत के जरिये कई काम निपटा लिए जाते है, जिससे भागदौड़ से सभी बच जाते है। लेकिन शहाबगंज के लोगों के साथ ये बेईमानी है। वहीं बच्चों की स्कूली शिक्षा स्मार्ट क्लासेज, बैंक और ऑफिस से जुड़े कार्य, कंप्यूटर शिक्षा के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती है तो इन गांवों में नेटवर्क की कमी के कारण ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
कभी उपेक्षित माना जाने वाला चन्दौली का यह क्षेत्र राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों के बाद विकास की राह पर…। लेकिन मोबाइल नेटवर्क की कमी के कारण लोगों को राज्य सरकार या केंद्र सरकार से मिलने वाला पूरा लाभ नही मिल पा रहा है।

गौरतलब है कि चन्दौली जिले से केंद्र और राज्य सरकार दोनों को करोड़ का वार्षिक राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन चन्दौली जिले के नेता, मंत्री व विधायक व जनप्रतिनिधि कभी भी यहां के पिछड़े इलाके के लोगों की ओर एक बार भी ध्यान नहीं दिया जाता है। सबसे बड़े दुख की बात यह है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गृह जिला व गृह तहसील होने के बाद भी चकिया क्षेत्र के साथ सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है। यह समस्या केवल चन्दौली जिले के शहाबगंज ब्लॉक की ही नही बल्कि नौगढ़ ब्लॉक के अधिकांश गावों की है। ग्रामीणों ने बताया कि हाईस्पीड इंटरनेट का दावा कर रही कंपनियों का गांव मे नेटवर्क नहीं है। वर्तमान समय में प्रत्येक कार्य अब ऑनलाइन हो गया है। कक्षा पहली की पढ़ाई से लेकर महाविद्यालय की प्रवेश और परीक्षा फॉर्म भी ऑनलाइन हो चुका है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधा के अभाव में बच्चे शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में पीछे हो रहे है।

इस डिजीटल युग मे अब भी ग्रामीण संचार सुविधा से कोसों दूर होने के कारण गांवों के सरकारी स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, महिला के प्रसव, दुर्घटना, आगजनी व पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सांप, बिच्छू सहित अन्य जहरीले जानवरों के काटने की जैसी घटनाएं होने पर एम्बुलेंस को सूचना देने में काफी परेशानियां होती है। ऐसे में कोई हादसा होने पर गांवों में रहने वाले लोगों को सरकार की योजनाए एम्बुलेंस, डायल 112 की मदद नहीं मिल पाती है। पहाड़ी क्षेत्र से घिरा होने के कारण दूर दूर तक मोबाइल नेटवर्क नहीं मिल पाता है। अगर किसी को बहुत जरूरी बात करनी हो तो चिन्हित पेड़ या पहाड़ी पर चढ़ना पड़ता है। रात में कोई इमरजेंसी होने पर सुबह होने का इन्तेजार करना पड़ता है। इस बाबत CDO CHANDAULI एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि बीएसएनएल की सर्वेयर टीम सर्वे कर चुकी है। जिले में BSNL का कार्य सकलडीहा तहसील में चल रहा है। उसके बाद शहाबगंज व चकिया क्षेत्र में कार्य कराया जाएगा। लगभग दो माह के भीतर समस्या खत्म हो जाएगी।

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधा
इलिया।
नेटवर्क समस्या के कारण पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाएं भी दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्राम प्रधान ढोढनपुर राम आशीष सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को पंचायत भवन से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र लेने में समस्या हो रही है। वहीं पंचायत विभाग द्वरा कराये गए कार्यों की पत्रावली फीडिंग व डोंगल लगाने के साथ साथ मनरेगा में मोबाइल मॉनिटरिंग मनरेगा मजदूरों का ऑनलाइन एनएमएस नहीं हो पाने से मजदूरों का मनरेगा मजदूरी भुगतान समय से नहीं हो पाता है। नेटवर्क की समस्या के लिए ब्लॉक, तहसील से लेकर जिलाधिकारी के यहां तक फरियाद लगाई जा चुकी है। बावजूद हम लोग डिजिटल इण्डिया से कोसों दूर है। हम लोग यह समस्या जब से देश आजाद हुआ है तब से झेलते आ रहे है। एहसान अली ने बताया कि नो नेटवर्क की समस्या को लेकर 7 जनवरी 2023 को विकास खण्ड शहाबगंज के ग्राम सभा मालदह में आयोजित जन चौपाल में पूर्व में रही जिलाधिकारी ईशा दुहन को पत्रक देकर पहाड़ी इलाके को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की मांग किया गया था पर आज तक नो नेटवर्क की समस्या का निराकरण नहीं हो पाया।

Free CCC & O Level Computer Training Course का आवेदन शुरू

ट्रिपल सी और ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स

निःशुल्क सीसीसी व ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

Young Writer, Free CCC & O Level Computer Training Course: चंदौली जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक व युवतियों के लिये संचालित ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत निर्गत समय सारिणी के अनुसार प्रशिक्षणार्थियों द्वारा दिनांक- 10.10.2024 से दिनांक 30.10.2024 तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु विभागीय वेबसाईट पर दिये गये लिंक के माध्यम से आनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिंटआउट प्राप्त कर आय, जाति, आधार व अन्य शैक्षिक अभिलेख को स्वप्रमाणित करते हुए दो प्रतियों में कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बिछियां कला विकास भवन में 30 अक्टूबर तक जमा करें। प्रशिक्षार्थियों की ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं ष्सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी पिछड़ी जाति होना चाहिए। साथ ही न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इंटरमीडिएट होनी चाहिए। अभ्यर्थी के माता-पिता की वार्षिक आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो तथा उसकी आयु 35 वर्ष तक होनी चाहिए।

गरीब परिवार में जन्मे रामविलास पासवान ने तय किया भारतीय राजनीति के शिखर तक का सफर

राम विलास पासवान की पुण्य तिथि मनाते पासवान समाज के लोग।

करोड़ों देशवासियों के दिल में आज भी बसते हैं रामविलास पासवानः वंशराज पासवान
चौथी पुण्यतिथि को मुगलसराय में पासवान समाज ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

Young Writer, Ram Vilas Paswan Death Anniversary : पूर्व केंद्र मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की चौथी पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गयी। इस दौरान मानसरोवर तालाब मुगलसराय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पासवान समाज के हजारों लोगों के साथ कई राजनीतिक पार्टियों के नेता शामिल हुए और उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान के प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और दलितों के समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान वंशराज पासवान ने कहा कि बिहार के खगरिया जिले के साबरमनी गांव में अनुसूचित जाति के गरीब परिवार में रामविलास पासवान का जन्म हुआ, जहां से उन्होंने भारतीय राजनीतिक के शिखर तक का सफर तय किया। वह कई सरकारों में भारत सरकार का अभिन्न अंग रहे और रेल मंत्रालय समेत कई अहम मंत्रालयों की कमाल संभाली। वह जब-जब सरकार के साथ रहे उन्होंने गरीबों व दलितों के उत्थान के लिए सोचा और कार्य किया। सरकारी कार्ययोजनाएं गरीबों के हित में ध्यान में खरकर बनाई और उसका जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कराया। यही वजह है कि उनके जाने के बाद देश के करोड़ों लोग आज भी उन्हें याद करते हुए भावुक हो जाते हैं। उन्होंने दलितों, कमजोर वर्ग व गरीबों को उचित राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया। साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केंद्र मंत्री भी रहे।

दिलीप पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान 16वीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि कर करते थे नौ बार लोकसभा सांसद तथा दो बार राज्यसभा सांसद रहे रामविलास पासवान 32 वर्षों में 11 चुनाव लड़ चुके थे और उनमें से नौ जीते रामविलास पासवान एक ऐसे राजनेता थे जिन्होंने 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा रिकॉर्ड भी इनके नाम है। उन्होंने बीपी सिंह, एचडी देवगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, अटल बिहारी बाजपेई, मनमोहन सिंह व नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त प्रधानमंत्री के साथ काम किया। इस दरम्यान उन्होंने खनिज मंत्री, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, भारत के रेल मंत्री, उपभोक्ता मामले के मंत्री, भारत सरकार केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री रहे। साथ ही उन्होंने हमेशा सामंतवादी ताकतों से दबे कुचले दलितों के अधिकारों की लड़ाइयां लड़ने का काम किया। यही वजह है कि आज रामविलास पासवान दलित वर्ग के प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर बंसराज पासवान, लक्ष्मण पासवान, शिवपूजन पासवान, अरविंद पासवान, उमेश पासवान, राममूरत पासवान, विजय पासवान, धीरज पासवान, अरुण पासवान, अरविंद पासवान, नीरज पासवान, ओमप्रकाश पासवान‚ संजय पासवान‚ त्रिलोकी पासवान आदि उपस्थित रहे।

Court Order: छेड़खानी के आरोपी को न्यायालय ने दी नियमित जमानत

चंदौली न्यायालय- Young Writer
चंदौली न्यायालय परिसर का गेट।

Young Writer, Chandauli: चंदौली सिविल जज जूनियर डिवीजन, एफटीसी प्रथम एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सोमवार को छेड़खानी के मामले में आरोपी को नियमित जमानत दिए जाने का आदेश पारित किया है। न्यायालय ने अभियुक्त मोहम्मद अली को 25 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र व समान राशि की दो प्रतिभू दाखिल करने पर नियमित जमानत पर रिहा किए जाने का आदेश दिया। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता लवकुश पटेल ने न्यायालय के समक्ष तर्क एवं साक्ष्य प्रस्तुत किया।

Young Writer

सिविल जज जूनियर डिवीजन, एफटीसी प्रथम एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष के Advocate Lavkush Patel ने न्यायालय को बताया कि अभियुक्त को गलत तरीके से मुकदमा अपराध संख्या-220/2022 अंतर्गत धारा-354क, 354ख, 323, 504, 506, 427 के तहत आरोपित किया है। अभियुक्त पक्ष की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश की छायाप्रति व न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मण्डल वाराणसी की छायाप्रति प्रस्तुत की गई। न्यायालय ने दोनों पक्षों के अध्विक्ताओं के तर्क को सुना और पत्रावली का अवलोकन किया। इसके बाद पाया कि प्रस्तुत प्रकरण में अभियुक्त ने अंतरिम जमानत की शर्तों का उल्लंघन नहीं किया। इसके बाद न्यायालय सशर्त नियमित जमानत पर दिए जाने का आदेश पारित किया।

न्यायालय ने अपने आदेश में उल्लेख किया किया जमानत के दौरान अभियुक्त मामले के अंतिम निस्तारण तक अनवाश्यक कोई भी स्थगन प्रस्तुत नहीं करेगा। नियत तिथि पर न्यायालय के समक्ष उपस्थित रहेगा और वाद के निस्तारण में सहयोग करेगा। साथियों को डराने धमकाने के साथ ही साक्ष्यों के साथ किसी प्रकार का कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा। यदि अभियुक्त जमानत की शर्तों का उल्लंघन करता है तो न्यायालय उसके विरूद्ध उत्पीड़ात्मक कार्यवाही करेगा।

Chandauli:पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ


चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत छात्र छात्राओं को जागरूकता किया गया। साथ ही समस्त प्राध्यापकों के साथ उनको शपथ दिलाई गई। वही छात्राओ द्वारा रैली निकालकर लोगो को भी जागरूक किया गया।
इस दौरान सड़क सुरक्षा प्रभारी दिलशाद अंसारी द्वारा महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं प्रतिभाग किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोगो को सड़क सुरक्षा का पालन करना बहुत जरूरी है। जिससे दुर्घटनाओं से बच जा सकता है। खुद के साथ साथ घर अपने घर मे भी सभी लोगों को नियमो का पालन कराएं। इस दौरान प्रोफेसर पंकज कुमार झा, डॉ. रीतू खरवार, डॉ. संगीता , डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार यादव , श्री कन्हैया लाल भारती, डॉ. सुमना मुखर्जी, डॉ. रविकांत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

RamLeela: श्रीराम बरात में उमड़ा जनसैलाब, प्रभु राम का हुआ भव्य स्वागत

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र स्थित रामगढ़ में श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के चौथे दिन शनिवार को श्रीराम के बारात में नगर वासियो से खचाखच भरी भीड़ देखते बन रही थी। सुप्रसिद्ध श्रीरामलीला महोत्सव में शनिवार को प्रभु श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। रामलीला समिति के द्वारा हनुमान मंदिर से भव्य बारात लेकर जनक नंदनी सीता को ब्याहने निकलें।

श्रीरामलीला महोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की बरात निकली तो रामगढ़ की भूमि अवधपुरी बनी नजर आई। जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीराम दूल्हा बनकर दिव्य रथ पर विराजमान होकर निकले, तो नगरवासी बराती बनकर शामिल गौरवान्वित हो रहे थे। बरात जहां से भी गुजरती नगर वासियों द्वारा  पुष्प वर्षा कर आरती उतारी जा रही थी। और तरह तरह की मिठाइयां भी बाटी। हर कोई प्रभु श्री राम की मनोहारी छवि निहारने को आतुर दिखा था। प्राचीन वैष्णवपंथ हनुमान मंदिर से बारात शाम 6 बजे श्रीराम के जयकारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए अघोरपंथ महाकापालिक श्रीबाबा कीनाराम जी के मठ पहुंची, वहां पर भी रामचंद्र की विधिवत आरती उतारी गई। तत्पचात बारात पुनः रामलीला परिसर जनकपुर पहुँची वहाँ विधि विधान पूर्वक विवाह संपन्न हुआ।

बारात में लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ और मुनि वशिष्ठ समेत श्रीराम के सैकड़ों मित्र और भक्तों ने शिरकत की।राम बारात में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे सभी बैंड बाजे व डीजे की धुन पर जमकर थिरके। भक्तजन ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।बारात देखने सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से देवदत्त पांडेय, अमृत पाठक, विशाल पाठक, पटेल जी, खदेरन पांडेय, आशुतोष सिंह तेंदुलकर, आशीष पांडेय, प्रभुनाथ पाण्डेय, मोनू पाण्डेय, अर्पित पाण्डेय, मुकेश साहनी, नवीन सिंह, ऋषिकेश यादव उमेश मौर्या, रामअनुज यादव, जय सिंह, रविन्द्र सिंह, रोहित गुप्ता, मन्नू विश्वकर्मा, संतोष त्रिपाठी, नंदू गुप्ता, राजेश गुप्ता, दूधनाथ मौर्या, आशीष सिंह, ऋषभ सिंह, संजय पांडेय, रामायण साव, नरेश सिंह तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Accident : होटल के बालकनी से संदिग्ध परिस्थिति में गिरा व्यक्ति, मौत

मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजती पुलिस।
मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजती पुलिस।

Young Writer, DDU Nagar: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित एक होेटल की बालकनी से रविवार की सुबह गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं होटल के कमरे से शराब की बोतल, गिलास बरामद किया। साथ में दो व्यक्ति बेड पर सोए मिले। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों थाने ले आई। और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

मृतक अशोक सिंह बिहार प्रांत के रोहतास जिले के सोहवलिया निवासी हैं। जो किसी प्राइवेट फर्म में काम करता था। जो गत चार अक्तूबर से ही होटल  के कमरा नंबर 203 में फर्म के काम से रुका हुआ था। शनिवार की रात दो से तीन रिश्तेदार अशोक सिंह से मिलने आए। जिसमें एक व्यक्ति मुगलसराय स्थित फायर ब्रिगेड में कार्यरत है। रविवार की अल सुबह होटल से सटी गली में अशोक सिंह का शव मिला। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि होेटल की बालकनी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक के परिजनों को मौत की सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी डॉ विनय कुमार वर्मा के पिता का निधन, नेत्रदान के जरिये दूसरे के जीवन को कर गए रोशन

अंतिम यात्रा में शामिल हुई कई दिग्गज हस्तियां, लोगों ने जताया दुख दी श्रद्धांजलि

DDU NAGAR: प्रतिष्ठित साहित्यकार, समाजसेवी, पत्रकार और सेंट्रल पब्लिक स्कूल के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ विनय कुमार वर्मा के पिता बनारसी वर्मा का रविवार को लंका स्थित हेरिटेज अस्पताल 86 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन के बाद डॉ विनय कुमार वर्मा के शुभचिंतक, रिश्तेदारों और पास-पड़ोस के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम उनके पार्थिव शरीर को चंदासी स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया, जहां उनकी अंतिम यात्रा से पहले वाराणसी से आई टीम ने नेत्रदान की कार्यवाही मुकम्मल की। इस तरह दुनिया को विदा होते-होते स्वर्गीय बनारसी वर्मा ने नेत्रदान कर दूसरे के जीवन को रोशन कर गए।

विदित हो कि सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप के मुख्य प्रबंध निदेशक, साहित्यकार और पत्रकार डॉ विनय कुमार वर्मा के पिता बनारसी वर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। विगत 46 दिनों से वाराणसी के लंका स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती थे जहां रविवार की शाम 3:42 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते हैं मुगलसराय नगर सहित जनपद चंदौली एवं वाराणसी उनके जानने वालो में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी होते हैं उनके शुभचिंतक, रिश्तेदार व पास-पड़ोस के लोग स्वर्गीय बनारसी वर्मा के अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए चंदौसी स्थित उनके पैतृक आवास पर उमड़ पड़े। इस दौरान कई दिग्गज हस्तियां डॉक्टर विनय कुमार वर्मा के पिता बनारसी वर्मा के अंतिम यात्रा में शामिल हुए और शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका का घाट पर संपन्न हुआ। डॉ विनय कुमार वर्मा के पिता के निधन से साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा एवं विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया। साथ ही शोकसभा कर गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर  ईश्वर से प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं बहुत से लोगों ने टेलीफोन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

अधिशासी अभियंता विद्युत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश,सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 39 शिकायतें तीन का मौके पर निस्तारण


चंदौली। सदर तहसील सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने समाधान दिवस के दौरान लोगों की फरियाद सुनी। उन्होंने शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। इस दौरान कोई राशन कार्ड तो कोई राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत लेकर आया। इनमें कुछ शिकायतों का तो मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि कुछ शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दीं। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत एवं अधिशासी अभियन्ता हाइडल अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करके हेतु निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, जमीन की पैमाईश, दाखिल खारिज, अवैध कब्जा, चकरोड़ नाली के अतिक्रमण को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। तहसील दिवस के अन्त में वहां पर उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि किसी विभाग का प्रकरण लंबित अगले तहसील दिवस तक पाया जाएगा तो विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी सदर हर्षिता सिंह, डीसी मनरेगा, उप कृषि निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, तहसीलदार एवं पुलिस विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।
इनसेट–
समाधान दिवस में तीन शिकायत निस्तारित
नियामताबाद। डीडीयू नगर तहसील में एडीएम सुरेंद्र सिंह की देखरेख में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इसमें कुल 46 प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमें तीन प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। एडीएम ने निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आए सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही होने पर सम्बंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर एएसपी विनय कुमार सिंह, एसडीएम आलोक कुमार, ईओ अविनाश कुमार, सीओ आशुतोष, तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव, बीडीओ शरदचंद्र शुक्ला, पूर्ति निरीक्षक शिवाश्रय सिंह आदि मौजूद रहे।

Chandauli:प्रशासनिक अधिकारी से मिला वित्त विहीन शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल,नही माना जिला प्रशासन तो करेंगे आंदोलन

चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट जनपद के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी से मिला। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी सैयदराजा के विधानसभा उपाध्यक्ष जगमेंद्र यादव के ऊपर सत्ता पक्ष के इशारे पर जिला बदर किए जाने की करवाई को।हटाने की मांग की अंत में जिलाधिकारी के नाम पत्रक सौंपा गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर जिला बदर के आदेश को जल्द से जल्द वापस नहीं लिया गया तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। समाजवादी शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष बैजनाथ मास्टर ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी व्यक्ति पर फर्जी मुकदमा लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। जगमेंद्र एक सामाजिक व्यक्ति है। उनके ऊपर लगे जिला बदर की करवाई वापस हो। और पीड़ित को न्याय मिल सके। सपा मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि जिला बदर की कार्यवाई को जिला प्रशासन तत्काल वापस ले,यदि ऐसा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के हित में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान योगेंद्र, मुन्नीलाल मौर्या, हरदेव कुशवाहा, महेन्द्र माही, दिनेश यादव उपस्थित रहे।

Chandauli
scattered clouds
36.7 ° C
36.7 °
36.7 °
13 %
2kmh
47 %
Fri
37 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
36 °
Tue
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights