22.9 C
Chandauli
Friday, March 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 139

चंदौली के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर जताया आक्रोश बोले,बार-बार अवगत कराने के बाद भी हल नहीं हो पा रही समस्याएं


चंदौली। अधिवक्ताओं ने सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी  व डिस्ट्रिक्ट डेमोकेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक की। इसके बाद न्यायालय निर्माण सहित अधिवक्ताओं से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि बार-बार समस्या से अवगत कराए जाने के बाद भी समाधान नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर कचहरी समेत नगर का भ्रमण कर अपना आक्रोश जाहिर किया।
इस दौरान अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी व शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 25 न्यायालय हैं। जनपद न्यायालय चंदौली में कुल 4-5 न्यायालय वर्तमान समय में कार्यरत नहीं है जबकि जनपद न्यायालय चंदौली में कुल लंबित मुकदमों की संख्या लगभग 20000 से अधिक हो चुकी है। न्यायालयों में पीठासीन अधिकारियों की रिक्ति व कार्य भार अधिक हो जाने के कारण वादकारियों को समुचित न्याय मिलना कठिन हो गया है। ऐसी दशा में जनपद न्यायालय चंदौली में रिक्त न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। कहा कि अधिवक्ता समाज आज भी अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के अभाव में बगैर व्यवस्थित चैम्बर व वाहन पार्किंग के अपने न्यायिक कार्य कर रहा है। जनपद के सूजन के 27 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी जनपद न्यायालय का निर्माण न होने से अधिवक्तागण काफी आक्रोशित हैं। समस्याओं को देखते हुए जनपद न्यायालय का निर्माण कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की आवश्यकता है। कहा कि संयुक्त बार एसोसिएशन चंदौली ने मुख्यमंत्री, प्रशासनिक जज चन्दौली इलाहाबाद से मूलभूत आवश्यकताओं के लिए बार-बार आग्रह निवेदन कर चुका है। बावजूद इसके कई महीनों बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे अधिवक्ता मर्माहत है अधिवक्ताओं की मांग को अविलंब माना जाना जरूरी है। मांग किया कि चंदौली मुख्यालय स्थित सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंत्री को बतौर सदस्य सम्मिलित किया जावे। मानिटरिंग सेल की होने वाली बैठक माह में दो बार आहूत की जाए, जिससे जनपद के समी अपित्क्ताओं के सम्मुख आ रही समस्याओं का ज्यादा से ज्यादा निस्तारण किया जा सके। इस अवसर पर संतोष सिंह, जयप्रकाश, राजबहादुर सिंह, लक्ष्मण तिवारी, श्रीनिवास पाण्डेय, इमरान सिद्दीकी, अश्वनी सिंह, पंकज सिंह, सुजित सिंह, कमला यादव, गोकुल प्रसाद, अमरेश कुमार, सत्यप्रकाश, विनय कुमार सिंह, संजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Hajj 2025 : मुकद्दस सफर हज के आवेदन की तिथि बढ़ी‚ 30 सितंबर तक करें Online आवेदन

हज

Young Writer, Chandauli: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने बताया कि हज-2025 के आनलाइन आवेदन 23 सितंबर से 30 सितंबर कर दिया गया है। इसलिए जो भी मुस्लिम बंधु हज यात्रा पर जाने की इच्छा रखते हैं वह हज कमेटी के वेबसाइट के जरिए आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। हज आवेदन की धीमी गति को देखते हुए हज कमेटी आफ इंडिया की ओर से अंतिम तिथि 23 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष 2025 में हज यात्रा के इच्छुक हज आवेदक आनलाईन आवेदन हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in/ पर भर सकते हैं या आईफोन, एण्ड्रायड मोबाइल ऐप हज सुविधा (Haj Suvidha – Apps) द्वारा भी आवेदन भरे जा सकते है। हज आवेदन से सम्बन्धित जानकारी हेतु वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त हज यात्रा के लिए आवेदन से संबंधित सभी जानकारी जनपद संचालित हज फैसिलिटी सेंटर मदरसा मिस्बाहुल उलूम धानापुर चंदौली के मोबाइल नंबर 9889700433, 9452302915) तथा द्वितीय सेंट सेण्ट अल-हनीफ एजुकेशनल सेण्टर, सेमरा, रामनगर रोड चंदौली के मोबाइल नंबर 9452825111, 8957567025 से सम्पर्क कर ली जा सकती है।

Sonalika Tractor : आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर मुनाफा अर्जित करें किसान

ग्राहक मिलन समारोह में किसानों को सम्मानित करते सोनालिका कम्पनी के अधिकारी।
ग्राहक मिलन समारोह में किसानों को सम्मानित करते सोनालिका कम्पनी के अधिकारी।

सोनालिका ट्रैक्टर की ओर से किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

Young Writer, चंदौली। सोनालिका ट्रैक्टर की ओर से मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र के पास किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के अलग-अलग इलाकों से आए किसानों को कंपनी के अधिकारियों के साथ ही कृषि विभाग के अफसरों ने खेती किसानों में आधुनिक उपकरणों की उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। बताया कि वर्तमान में उम्दा बीजों के इस्तेमाल के साथ आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल से किसानों को सहूलियत होगी और बेहतर पैदावार से अच्छी आय अर्जित होगा।

इस दौरान सीनियर मैनेजर अश्वनी त्रिपाठी ने कंपनी की ओर से किसानों के हित व सुविधाओं के मद्देनजर लाए गए ट्रैक्टर, रोटावेटर समेत अन्य उपकरणों के उपयोग व उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी। बताया कि किस तरह किसान आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर तरक्की कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कंपनी के रामेंद्र बहादुर सिंह, चन्द्रकांत सिंह डिप्टी एरिया मैनेजर व अनमोल राठौर एफओ के साथ मिलकर पांच किसानों को ट्रैक्टर की चाभी सौंपी। इसके साथ ही 18 किसानों ने नए ट्रैक्टर को लेकर के लिए बुकिंग भी कराई। साथ ही कम्पनी के द्वारा समारोह में उपस्थित किसानों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कृषि उपनिदेशक भीम सेन ने किसानों का मार्गदर्शन किया। कहा कि किसानों को समय के साथ चलने की जरूरत है। किसान अपनी जरूरतों को देखते हुए नए उपकरणों का इस्तेमाल खेती-किसानी में करें, ताकि वे कम समय में अच्छी पैदावार अर्जित कर सके। इस अवसर पर डीलर ओम इंटरप्राइजेज के नितिन देवरलिया, राजेंद्र देवरलिया, मान सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अशोक पासवान, प्रसन्नजीत सिंह, एसपी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

चंदौली-चकिया मार्ग पर तेज़ रफ़्तार डंफर ने दो बाइक सवार युवक को मारी टक्कर एक कि मौत,घर का था इकलौता चराग

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरपतिया गांव के समीप डंफर की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे का इलाज़ चल रहा है।
बताते हैं कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के गोपई गांव निवासी संपूर्णानंद तिवारी नगर के गंगा रोड पर अपना मकान बना कर रहते हैं। उनका 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ आयुष अपने चचेरे भाई रुद्र तिवारी 15 के साथ चंदौली आ रहा था। जैसे ही दोनों पिपरपतिया गांव के समीप पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार डंफर ने बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान अभिषेक उर्फ आयुष को मृत घोषित कर दिया। इस बाबत नवही चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत ही गयी है। और दूसरा घायल हो गया है। जिसका इलाज चल रहा है। युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इनसेट—–
बुझ गया घर का इकलौता चराग
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के गोपई गांव निवासी सम्पूर्णानंद का पुत्र अभिषेक उर्फ आयुष अपने दो बहनों में सबसे बड़ा भाई था। जिसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एकलौते बेटे की मौत से माँ गुड़िया का रो-रो कर बेसुध हो जा रही है। देर रात तक भारी संख्या में परिजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे रहे।

Chandauli:बिजली विभाग व बिजलेंश की संयुक्त टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,35 बड़े बकायदारों के काटे कनेक्शन,तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चंदौली। उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव के नेतृव में मंगलवार को बिजली विभाग व बिजलेंश की टीम ने नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसको लेकर अवैध कनेक्शन धारिओ में हड़कंप मच गया। इस दौरान बिजली विभाग की टीम ने 35 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटने के साथ अवैध रूप से बिजली जला रहे तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

मुख्य अभियंता वाराणसी के निर्देश पर बिजली विभाग की टीम ने टाउन-1 एवं टाउन-2 फीडर पर तैनात उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियन्ताओं की अलग-अलग संयुक्त टीम ने नगर के संजय नगर, बिछिया कला, सकलडीहा रोड़, नेहरू नगर एवं गंगा रोड़, में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 218 कनेक्शन को चेक किया गया। जहा तीन उपभोक्ताओं द्वारा अपने मीटर के अलावा एक अलग से केबिल डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जिसके खिलाफ धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। वही 35 बड़े बकायादारो के कनेश काट दी गई। साथ ही 15 उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन किया गया। ओर 25 उपभोक्ताओं का भार बढाया गया। चार उपभोक्ताओं का मीटर बदला गया। साथ ही बड़े बकायदारों से चार लाख पैंतीस हजार की वसूली की गयी। इस दौरान अवर अभियन्ता सुनिल कुमार, प्रदीप कुमार, अमित शेखर, राज कुमार, अभिषेक सिंह, दीपक दास, मनोज कुमार, बिनोद कुमार, संजीव कुमार,मौजूद रहें।

Chandauli:सड़क हादसे में,माँ की मौत बेटा घायल


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार फरार हो गया। घटना में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौक़े पर ही मौत हो गई। वही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। और महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र हथियानी गांव निवासी राम दुलार प्रजापति का पुत्र विकास 20 वर्ष अपने माँ प्रभावती देवी 45 वर्ष को लेकर मुगलसराय दवा दिलाने लेकर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वो जगदीश सरायगांव के समीप पहुचा की पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक को टक्कर मार दिया। घटना में प्रभावती देवी की मौक़े पर ही मौत हो गई। वही बेटा विकास घायल हो गया। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल विकास को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया वही महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने हरिओम हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. विवेक सिंह को किया सम्मानित

चंदौली। आयुष्मान भारत योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में विभिन्न अस्पतालों को सम्मानित किया गया है। जहा जिला मुख्यालय पर स्थित हरिओम हास्पिटल को अच्छे काम का ईनाम मिला है। भोगवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य में आोजित कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने डा. विवेक सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
इस दौरान राज्य सभा सांसद ने कहा कि इस योजना के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित अस्पतालों ने गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त में इलाज मुहैया कराया है। लाखों लोगों का इलाज किया है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं। ऐसे अस्पतालों को सम्मानित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिनमें अस्पतालों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही इन अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी सम्मानित किया जा रहा है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और अशक्त परिवारों के लिए संजीवनी बनी है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश में पांच करोड़ 11 लाख से अधिक लोगों को गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं। एसीएमओ डा.आरबी सरन ने कहा कि आज गरीबों को बेहतर इलाज भी मिल रहा है। और उनका स्वास्थ्य भी सुधर रहा है।

Chandauli:मुख्यालय पर धमकी बिजली विभाग की संयुक्त टीम,अवैध कनेक्शनधारियों में मचा हड़कंप,70 बड़े बकायदारों के काटे कनेक्शन चार लाख की वसूली

चंदौली। मुख्य अभियन्ता वाराणसी द्वितीय के निर्देश पर सोमवार को उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव व अवर अभियंता सुनील कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय पर बिजली के अवैध कनेक्शनधारियों व बड़े बकायदारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इससे अवैध कनेक्शन धारियों व बिजली बकायदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बिजली विभाग की टीम ने बिजली के बड़े बकायदारों से चार लाख वसूल कर 70 कनेक्शन काट दिए।
उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यालय पर 11 के0 वी0 टाउन-1 एवं 11 के०वी० टाउन-2 फीडर पर खण्ड के अन्तर्गत सभी चार उपखण्ड के उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियन्ताओं की अलग अलग टीम बनाकर संजय नगर, बिछिया कला, सकलडीहा रोड़, नेहरू नगर एवं गंगा रोड़, में चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसमें 578 कनेक्शन को चेक किया गया। जहा 70 बड़े बकायादारो की बिजली कनेक्शन काट दी गई। वही 17 उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन किया गया। साथ ही 64 उपभोक्ताओं का भार बढाया गया। इसके अलावा 7 उपभोक्ताओं का मीटर बदला गया। वही बिजली के बड़े बकायदारों से चार लाख की वसूली की गयी। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी संतोष कुमार, अमर सिंह पटेल, प्रदीप कुमार, अमित शेखर, राज कुमार, अभिषेक सिंह, मो० शाहीद, मेराज खॉ, दीपक दास, मनोज कुमार, बिनोद कुमार, संजीव कुमार, मौजुद रहें।

अभियान चलाकर कराएंगे रक्तदान, नेत्र और अंगदान के लिए लोगों में लाएंगे जागरूकता : डॉ विनय कुमार वर्मा

चेतना रक्त, नेत्र व अंगदान मंच के अध्यक्ष बने विकास गर्ग, सिद्धार्थ यादव को महामंत्री का दायित्व
Young Writer, Chetna Manch News: चंदौली सामाजिक संस्था चेतना मंच ने अपने आठ अंगों में से एक ‘चेतना रक्त, नेत्र व अंगदान मंच ‘ का विकास गर्ग को अध्यक्ष व सिद्धार्थ यादव को महामंत्री मनोनीत किया हैI नए पदाधिकारियों को  एक सप्ताह के भीतर नई कार्यकारिणी का गठन कर सूची सौंपने का निर्देश भी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थापक/संयोजक डॉ विनय कुमार वर्मा ने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में बहुत संस्थाएं काम कर रहीं हैं, उन सभी के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान चलाकर रक्तदान कराया जाएगा। इसके लावा नेत्र व अंगदान के लिए जागरूकता फैलाना व लोगों को प्रेरित करना जरूरी हैं। लोग स्वतः ही अपने परिजनों के निधन के बाद नेत्र व अन्य अंगदान के लिए आगे आएं। विकास नेत्रदान में पहले से ही अच्छा काम कर रहें हैं, उम्मीद है कि संस्था के माध्यम से यह कार्य और भी बढ़ेगा।

चेतना मंच परिवार के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि बहुत जल्द चेतना मंच के अन्य सभी घटकों को पुनर्गठित किया जाएगा। महामंत्री प्रकाश चौरसिया ने मनोनीत अध्यक्ष को बधाई देते हुए उन्हें पदभार दिलाया। नवनियुक्त अध्यक्ष विकास गर्ग  ने कहा कि जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगाI समाज में विषम परिस्थिति के लिए सम्मानित रक्तदाता बन्धुओं की सूची ब्लड ग्रुप व मोबाइल नंबर सहित जारी किया जाएगा I इसके आलावा मृत्यु उपरांत नेत्र व अंगदान के लिए बड़े पैमाने पर संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। नवनियुक्त महामंत्री सिद्धार्थ यादव बताया कि बहुत जल्द प्रभारी व अध्यक्ष से मंत्रणा कर अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। बताया कि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे।

चेतना मंच ने परशुरामपुर में लगाए 25 पौध, पर्यावरण के लिए पौधरोपण करने का दिया संदेश

Young Writer, Chetna Manch News: चंदौली सामाजिक संस्था चेतना मंच से संबद्ध चेतना पर्यावरण मंच अपने वृहद पौधरोपण अभियान को निरन्तर आगे बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को
वृहद पौधरोपण अभियान परशुरामपुर सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के समीप सड़क के किनारे दोनों तरफ कुल 25 पौधे लगाए गए।

इस मौके पर चेतना मंच परिवार के संस्थापक/संयोजक डॉ विनय कुमार वर्मा ने कहा कि पौधरोपण का सबसे रोचक बात यही हैं कि स्थानीय लोग स्वतः वृक्ष सखा व वृक्ष सखी बनने के लिए आगे आए रहे हैं। पर्यावरण के लिए पौधरोपण जरूरी है, इसलिए हम सभी को पौधरोपण के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना जरूरी है।

चेतना मंच परिवार के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, चेतना पर्यावरण मंच के महामंत्री मनोज सिंह, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या बीभा सिंह सहित रंजीत सिंह, डॉ. गुलाब यादव, संतोष पांडेय, त्रिभुवन वर्मा, प्रेम वर्मा, रजत वर्मा, बिट्टू सिंह, रवि कुमार यादव, अजीत यादव, हेमंत चौबे, योगेश्वर पाल, प्रियंका विश्वकर्मा, फिरोज खान, संजू जी, इकराम अहमद, कुलवंती देवी आदि लोगों ने एक -एक पौधा लगाया और उसके सुरक्षा का संकल्प लिया। सभी लोगों का आभार चेतना पर्यावरण मंच के अध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा में व्यक्त किया।

Chandauli
overcast clouds
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
54 %
4.1kmh
100 %
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights