चंदौली। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने रविवार को जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार चौहान के नेतृत्व में बिछिया धरनास्थल पर देश में ठगी किए गए। कंपनियों व सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। और जुलूस निकाल कर जेल भरो आंदोलन के साथ। कलेक्ट्रट पहुचकर प्रधानमंत्री के नाम तीन सूत्री मांग से भरा पत्रक प्रशासनिक अधिकारी की सौंपा
इस दौरान जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कहा कि देश में विभिन्न कंपनियों द्वारा ठगी का शिकार हुए लोगों के भुकतान की गारंटी अधिकार कानून अधिनियम जमा योजना पाबंदी 2019 अधिनियम के तहत प्रत्येक पीड़ित को निवेशक की जमाराशि का दो से तीन गुना सरकार भुगतान कराए। साथ ही निर्दोष एजेंटों की सुरक्षा सम्मान रोजगार और पुनर्वास का सरकार अधिकार दे भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 111 के तहत प्रत्येक ठग व बेईमान को कड़ी से कड़ी सजा मिले जिससे देश ठगमुक्त हो सके। इस दौरान रमेश कुमार चौहान, जय प्रकाश गुप्ता,राम सागर,रमा शंकर, राम दयाल मौर्य, विजयमल, पारसनाथ,रामबिलास, रामआसरे सिंह, सुधीर सिंह,राजकुमार पटेल,महेश चंद्र उपस्थित रहें।
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन
Central Public School : राधा कृष्णा सज्जा प्रतियोगिता बच्चों ने उत्साह के साथ किया प्रतिभाग
Young Writer, चंदौली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल परशुरामपुर ब्रांच में शनिवार को राधा कृष्ण रूप सजा प्रतियोगिता का आयोजन पूरे हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में मिस्टर प्रमोद अग्रहरी (फिल्म TV एक्टर) एवं मिस्टर ताहिर वारसी ( म्यूजिकल शिक्षक) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में अपने निर्णय के आधार पर प्रथम स्थान पर जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर आदित्य एवं आदित्री द्वितीय स्थान पर सोनी एवं आस्था तृतीय स्थान पर पालक एवं साधना रहीं। वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर मोरिशा एवं बबीता, द्वितीय स्थान पर ज्योति एवं नोशिन तृतीय स्थान पर अनु एवं सुप्रिया । राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 75 जोड़े बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य व्यक्ति का विकास करना है। विद्यालय निरन्तर शिक्षा में नवाचार के जरिये बच्चों को नई जानकारी देने के साथ ही उनके व्यक्तित्व और प्रतिभा में निखार लाने का प्रयास कर रहा हैं। अतिथि के रूप में अरुणा मिश्रा, विद्यालय की संरक्षिका शांति देवी, ललित कुमार यादव, गीता देवी, प्रतिभा सिंह, आदरणीय दिनेश कुमार, दीपक कुमार, पूजा उपाध्याय उपस्थित रहे। संचालन रवि तथा प्रधानाचार्य विभा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया । विद्यालय के आदरणीय सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Chandauli:बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लुटे चार लाख,क्षेत्र में दहशत
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार चौकी अर्न्तगत पौनी नागनपुर मार्ग पर शनिवार को शाम साढ़े चार बजे करीब बाइक सवार अज्ञात तीन बदमाशों ने मिनी बैंक शाखा संचालक से करीब चार लाख रूपये लूटकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस बैंक शाखा संचालक से पूछताछ में जुट गयी है।
फुल्ली गांव निवासी रामजनम प्रजापति का पुत्र सुनील प्रजापति तुलसी आश्रम कस्बा में यूनियन बैंक का मिनी शाखा संचालन करता है। शनिवार को करीब चार बजे वह पौनी यूनियन बैंक से करीब चार लाख रूपया निकालकर तुलसी आश्रम के लिए चला। जैसे ही वह सकलडीहा कोतवाली के नागनपुर पौनी नहर के पास पहुचा। तभी तीन नकाबपोश बदमाशो ने मोटरसाइकिल बीच सड़क पर आडा तिरछा कर रोक लिया।और रुपयों से भरा बैग असलहा दिखाते हुए छीन कर फरार हो गये। पीड़ित की सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित के परिजन राम आशीष प्रजापति ने बताया कि बैंक से पैसा निकालकर शाखा पर जाते समय लूट हुई है। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्राहक सेवा संचालक द्वारा चार लाख रूपये लूट की बात कही जा रही है। मामले की जांच पड़ताल और बैंक का डिटेल निकाला जा रहा है।
गरीब की मौत पर घड़ियालू आंसू बहा रहे Yogi Government के कैबिनेट मंत्रीः श्रवण कुशवाहा
Young Writer, चंदौली। बिछियां धरनास्थल पर आयोजित भाकपा-माले का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान भाकपा माले ने महेंद्र प्रजापति की हत्या के मामले पर पुलिस-प्रशासन व सरकार के जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व कानूनी कार्यवाही की मांग की।
इस दौरान धरनास्थल पर सभा को सम्बोधित करते हुए किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने कहा कि महेंद्र प्रजापति उर्फ मैना प्रजापति के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग लेकर भाकपा-माले ने जब आंदोलन का एलान किया तब योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को महीने भर बाद गरीब की याद आयी, जबकि महेंद्र प्रजापति का गांव केशवपुर मंत्री के निवास से महज 10 किमी की दूरी पर स्थित है। यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि हत्या की खबर एक महीने बाद मिलती है। आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री गरीब की हत्या पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में अपराधियों को संरक्षण देने वाली भाजपा सरकार को चंदौली की जनता सबक सिखाएगी। मांग किया कि जल्द से जल्द महेंद्र प्रजापति के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाए। धरनास्थल पर मेहंदी हसन, रामकिसुन, नारायन बिंद, देवराज साहनी, तूफानी गोंड़, शबनम, सुनैना देवी, रामवतार आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता रामदुलार बिंद व संचालन अखिल भारतीय किसान महासभा किस्मत यादव ने किया।
IGRS पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को DM Chandauli ने मौका मुआयना कर परखा
जिलाधिकारी ने मौके पर शिकायतकर्ता का लिया फीडबैक
Young Writer, चंदौली। जन शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण को लेकर शासन व जिला प्रशासन गंभीर है। शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया और मौके पर भ्रमण कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए।
इस दौरान शिकायतकर्ता रामअवध राम ग्राम-जसूरी द्वारा नाली की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
जिस पर सदर तहसील से संबंधित अधीनस्थ अधिकारी द्वारा मौके पर सुलह समझौते के आधार पर प्रकरण का निस्तारण करा दिया गया था। वही सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत-लीलापुर के शिकायतकर्ता सितारे हिंद द्वारा चकरोड पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा चकरोड का सीमांकन कराकर ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया गया था। जिसका जिलाधिकारी ने भ्रमण कर निस्तारण की गुणवत्ता को परखा गया एवं उपस्थित शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि आमजन से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण कराया जाये। उन्होंने कहा कि आम जन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, आसान और पारदर्शी निस्तारण के लिये आईजीआरएस बहुत अच्छा सिस्टम है। ग्राम प्रधान द्वारा जिलाधिकारी से क्षतिग्रस्त नाली का निर्माण हेतु आग्रह किया जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ को फोन पर ही उक्त कार्य के लिए निर्देशित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर चित्रसेन, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
आपात स्थिति में Police Security Helpline Number करे डायलः SP Chandauli
Young Writer, सकलडीहा। क्षेत्र के रानेपुर गांव में अमर ज्योति सेवा केंद्र की ओर से महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें ने दीप प्रजल्वित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा प्रेरणादाई सांस्कृतिक कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं अन्य विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
SP Chandauli आदित्य लांग्हे ने कहा कि किशोरियां शिक्षित एवं जागरूक बनकर अपने अधिकारों को पहचाने और देश व समाज में परिजनों का नाम रोशन करें। उन्होंने कानून की जानकारी देते हुए कहा कि कभी आपात स्थित में असुरक्षित समझें तो 112, 1090, 102, 108, 181, 1076, 1098 नंबर डायल करें। एसपी ने कहा कि बालिकाएं दो घरों में रोशनी की मिसाल जलाने का कार्य करती हैं। इन्हें बेहतर शिक्षा और संस्कार देकर देश का मान बढ़ाया जा सकता है। अभिभावकों का अहम दायित्व है कि वह अपने बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सतर्क रहने की सलाह दें। सुरक्षा के लिए किसी भी स्थिति में पुलिस को फोन कर सहायता लें। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर रहती है। समाज में उत्पीड़न का शिकार हो रही महिलाओं के बारे में पुलिस को जानकारी देकर एक आदर्श नागरिक का दायित्व निभाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
इंद्रजीत सिंह व रंजन ने विभाग द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में मौजूद बालिकाओं एवं महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी। 25 को स्पॉन्सरशिप एवं 6 निराश्रित पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का फॉर्म भरा गया।कार्यक्रम के अंत में संस्था के कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी रघुराज,ग्राम प्रधान महेंद्र राम, महिला संगठन अध्यक्ष कृष्णावती, चिंतामणि, आकांक्षा मौर्य, कालिंदी, साधना सहित सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Chahaniya-Mughalsarai Road: टेंडर के बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क का निर्माण
Young Writer, चहनियां। चहनियां-मुगलसराय मुख्य मार्ग पर टेंडर होने व धन पास होने के बाद भी एक गिट्टी भी नही फेंकी गई है। विगत कई वर्षों से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मार्ग पर लोग आवागमन कर रहे है। आने जाने वाले लोग सरकार, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आते है। ऊपर से जलजीवन मिशन द्वारा खोदा गया गड्ढा गांवों में जाने लायक तक नहीं छोड़ा है।
चहनियां-मुगलसराय मुख्य मार्ग की हालत जनपद में किसी से छीपी नही है। मार्ग इतना क्षतिग्रस्त है कि कहा सड़क है और कहा गड्ढा पता ही नहीं चलता। बरसात में इस मार्ग चलना और भी मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग को लेकर विगत कई वर्षों से लोग परेशान है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय के प्रयास से इसका टेंडर हो गया । धन भी पास हो गया। कम्पनी द्वारा ठेका भी हो गया है किन्तु आज तक इस पर एक गिट्टी भी नही फेंकी गई है। विगत कई वर्षों से झेल रहे चहनियां से मुगलसराय तक दर्जनों गांव के लोग हर दिन आस लगाये बैठे है कि अब इस पर काम होगा। सबसे ज्यादा चहनियां कस्बा के लोग। जो प्रतिदिन गड्ढे युक्त मार्ग पर चलने को विवश है। ऊपर से जलजीवन मिशन द्वारा इस मार्ग से सटे जुड़े गांवो में जाने वाले मार्ग पर गढ्ढे करके छोड़ कर चले गये है। मुख्य मार्ग पर चलना तो दुश्वार है ही गांवो में जाने वाले मार्ग पर जाने के लिए नहीं छोड़ा है। गड्ढे इस कदर है कि लोग वाहन लेकर इसमे फंस जाते है। हर आने जाने वाले लोग सरकार, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आते है। आखिर कब तक इस मार्ग पर कार्य शुरू होगा।
Murder : प्रेम संबंध में बढ़ी दूरी तो युवक ने कर दी महिला की हत्या
Young Writer, News DDU Nagar: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में 29 अगस्त को हृदयपुर के पास मिले महिला की हत्या की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के चलते महिला की हत्या की गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की।
कोतवाली में सीओ आशुतोष ने बताया कि 30 अगस्त 2024 को हृदयपुर जाने वाली सड़क के किनारे डीएफसीसी रेल लाईन निर्माण हेतु बनाये जा रहे पीलर के पास गड्ढे़ में एक महिला का शव मिला था। मृतका के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में जांच चल रही थी। जांचोपरांत साक्ष्य संकलन से अभियुक्त मुराहू यादव पुत्र स्वर्गीय गंगाराम निवासी हृदयपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली का नाम प्रकाश में आया। जिसे पुलिस ने डीडीयू नगर के प्लांट डिपो हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि मृतका का अवैध संबंध काफी समय से था। कुछ समय से उनके संबंधों में विवाद चल रहा था, जिससे खिन्न होकर उसने किसी कार्य से निकली महिला का साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अभियुक्त को जेल भेज आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
Shahabganj Bridge : कर्मनाशा नदी पर बने नए पुल के समीप सड़क धंसी, हादसे की आशंका
PWD Department का कोई अधिकारी नही पहुंचा जांच करने
Young Writer, शहाबगंज। कर्मनाशा नदी में आयी बाढ़ के बाद पानी कम होने से भले ही लोगों ने राहत की सांस ली हो, वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग की समस्या बढ़ती ही जा रही है। पुल को जोड़ने के लिए बना एप्रोच मार्ग बीच सड़क धंस गई है। जिसके कारण बाईक सवार अनियंत्रित होकर घायल हो जा रहे है। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग ने अभी तक धंसी सड़क का निरीक्षण करना भी मुनासिब नही समझा।
कर्मनाशा नदी पर पुराने पुल के पास ही नये पुल का निर्माण कराया गया है। पुल को जोड़ने के लिए एप्रोच मार्ग बनाया गया है। वही हनुमान मंदिर के पास कस्बा की पानी निकासी के लिए अंडर पास बनाया गया है। अंडर पास के दोनों तरफ की सड़क धंस गयी है, जिससे लोगों को आने जाने में बड़ी सावधानी बरतनी पड़ रही है। तेज रफ्तार वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जा रहे है। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग का कोई भी अधिकारी अभी तक सड़क को देखने नहीं आया है। लेवा-इलिया मार्ग पर पुल स्थित होने से उक्त मार्ग पर बिहार प्रांत से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है।
पुराने पुल पर भी आवागमन बन्द होने से इस समय सभी छोटे-बड़े वाहन नए पुल से ही आ-जा रहे हैं।जहां सड़क धंसी है दोनों तरफ गहरी खाई है। अगर सड़क और धंसी तो बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र के सुरेंद्र, मनोज, आनंद, नरेंद्र मौर्या, रवि, महमूद आलम, सब्बल, योगेश मोदनवाल, राजू मोदनवाल, राजन मिश्र आदि ने जिलाधकारी से धंसी सड़क तथा पुराने पुल की रेलिंग की मरम्मत कराकर पुल पर आवागमन चालू कराने की मांग की है। वहीं इस संबंध में जेई सुचित पटेल ने बताया कि एप्रोच मार्ग के बीच सड़क धंसने की जानकारी मिली है संबंधित ठेकेदार को मरम्मत कराने के लिए कहा गया है।
Chandauli:कृषि विभाग की टीम ने 20 खाद व कीटनाशक दुकानों पर की छापेमारी,11दुकानों से नमूने संग्रहित कर 6 को दुकानों को जारी किया नोटिस
चंदौली। जिला अधिकारी निखिल टी.फुंडे के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने खाद व कीटनाशक दवाओं के दुकानों पर छापेमारी की इससे दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कृषि विभाग की टीम ने 20 दुकानों पर छापेमारी कर 11 दुकानों से नमूने लिए वही 6 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में कृषकों को निर्धारित दर पर व गुणवत्ता युक्त कीटनाशी दवाओं के साथ ही की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद व कीटनाशक के दुकानों पर छापेमारी की गई है। जिसमे दुकानों का
रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्रों के निलम्बन की संख्या कैश मेमो स्टाक रजिस्टर एवं पी०सी० जांच की गई है। साथ ही 11 दुकानदारों से नमूने संग्रहित कर 6 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी बिनोद कुमार यादव, कृषि उपनिदेशक भीमसेन,अपर कृषि रक्षा अधिकारी रमेश सिंह, यादव, चंदन कुमार सिंह,अखिलेश,बंसनारायण आदि मौजूद रहे।











