19.8 C
Chandauli
Saturday, March 21, 2026

Buy now

Home Blog Page 146

Crime : किशोरी का पेट निकला तो ने पर दुष्कर्म होने का चला पता

क्राइम
क्राइम

मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने किशोरी के मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया जिला अस्पताल

Young Writer, Crime News DDU Nagar: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से चार माह पूर्व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी परिवार वालों को तब हुई जब तक किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी का पेट बाहर आने के बाद परिजनों को जानकारी हुई। गुरुवार की देर रात परिजनों कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने नाबालिग लड़की का शुक्रवार को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दुलहीपुर क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी किसी प्रकार से राहुल यादव नामक एक युवक के संपर्क में आ गई।

युवक ने किशोरी के साथ संबंध शारीरिक संबंध बनाया। जिससे वह गर्भवती हो गई। घटना के चार माह बीत जाने के बाद जब किशोरी का पेट बाहर आने लगा तब परिजनों को शक होने लगा। जिसपर परिवार वालों ने किशोरी से बात की तब उसने पूरी कहानी अपने परिवार वालों को बताई। घटना के जानकारी होने के बाद घर वालों के होश उड़ गया। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए लिखित तहरीर गुरुवार की रात को दिया। नाबालिग लड़की के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रात होने के कारण किशोरी का मुआयना नहीं हो सका। इस संबंध में अतिरिक्त निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता पक्ष की ओर से तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी के मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

शराब तस्करी पर Chandauli सांसद सख्त‚ RPF जवानों की हत्या के जिक्र के साथ गृह मंत्री से की CBI जांच की मांग

Chandauli MP BIrendra Singh
चंदौली सांसद बीरेंद्र सिंह।

सांसद ने शराब तस्करी की सीबीआई से जांच का उठाया मुद्दा
आरपीएफ जवानों की मौत के मामले को सीबीआई से जांच कराने की मांग

Young Writer, चंदौली। सांसद वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर चंदौली में हो रहे शराब, मवेशी व बालू तस्करी प्रकरण से अवगत कराया। पत्र के जरिए अवगत कराया चंदौली बिहार राज्य से सटा है जहां शराब बंदी होने के कारण बड़े पैमाने पर चंदौली के रास्ते शराब की तस्करी हो रही है। उन्होंने तस्करी के बड़े रैकेट को तोड़ने के लिए सीबीआई से जांच व कार्यवाही की मांग की। बताया कि तस्करी के कारण सरकार को राजस्व की बड़ी हानि भी हो रही है।

उन्होंने पत्र के जरिए आरपीएफ जवानों की हत्या की घटना का जिक्र किया। बताया कि उक्त प्रकरण में आरपीएफ के कमांडेंट स्तर के अधिकारियों को बचाने का प्रयास हो रहा है। जैसा कि विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिल रही है। यही वजह दो आरपीएफ जवानों क मौत के मामले में विवेचना निष्पक्ष ढंग से नहीं हो रही है। यदि ऐसे ही चलता रहा तो मृतक के परिजनों को न्याय नहीं मिल पाएगा और घटना को अंजाम देने वाले अपराधी बेनकाम नहीं होंगे। लिहाजा आरपीएफ जवानों की हुई हत्या के मामले के साथ ही बिहार बार्डर पर हो रही तस्करी की सीबीआई जांच कराई जाए।

Hartalika Teej: पतियों की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

बरियारपुर में तीज की पूजा के दौरान कथा सुनती विवाहिता।
बरियारपुर में तीज की पूजा के दौरान कथा सुनती विवाहिता।

हरतालिका तीज News:
चंदौली: पति के दीर्घायु के लिए सुहागिनों व मनपसंद वर पाने के लिए युवतियों ने शुक्रवार को निर्जला व्रत रखा। इस दौरान भगवान शिव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। बाद में पार्वती के तप कर वर के रूप में भगवान शिव को प्राप्त करने की कथा सुनीं। पूरे जिले में हरतालिका तीज व्रत आस्था और विधि विधान के साथ मनाया गया। सुबह से देर शाम तक भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ शिवालयों में जुटी रही और भगवान शिव के जयकारे लगते रहे।

चंदौली मुख्यालय पर तीज पर पूजन अर्चन-करती विवाहिता।
चंदौली मुख्यालय पर तीज पर पूजन अर्चन-करती विवाहिता।

मान्यता है कि राजा हिमालय की पुत्री पार्वती ने कठिन तप के बाद भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान शिव को प्रसन्न किया था। भगवान शिव ने वरदान दिया कि जो कन्या इस दिन निराजल व्रत रखेगी, उसे मनोवांछित वर मिलेगा। वहीं विवाहित महिलाओं के व्रत रखने पर पति दीर्घायु होगा। इसके बाद से इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रहकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना कर मंगल कामना करती हैं। शुक्रवार की भोर में महिलाएं उठकर निर्जला व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद स्नान ध्यान के बाद सोलहो श्रृंगार किया और शिवालयों में पहुंची। यहां विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना की और भोग लगाया। माता पार्वती को साड़ी, चूड़ी, कंघी सहित अन्य श्रृंगार वस्तुएं अर्पित की। इसके बाद भव्य आरती उतारी।

इसके बाद पुरोहितों से भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की कथा सुनी। कुछ महिलाओं ने घर में ही पुरोहितों को बुलाकर भगवान शिव और पार्वती की मूर्ति का निर्माण किया और विधि विधान से पूजन अर्चना करने के बाद कथा सुनीं। वहीं बाजार से भगवान शिव और माता पार्वती के मिट्टी की बनी बनाई मूर्ति खरीद कर भी पूजा की गई। नगर के कैलाशपुरी, पटेलनगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कॉलोनी, मानसनगर, डीजल कॉलोनी, गया कालोनी सहित विभिन्न रेलवे कालोनियों में स्थित शिवालयों पर सुबह से देर रात तक पूजन अर्चन और कथा वाचन का सिलसिला चलता रहा। शिवालय घंट घड़ियाल और जयकारे से गुंजायमान रहे।

अधिवक्ता मोहनी तोमर की हत्या से वकीलों में आक्रोश,अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल लागू किए जाने की उठाई मांग


चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन व डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली की साधारण राभा की अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी व शैलेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मोहनी तोमर अधिवक्ता की हत्या की घटना पर दुख व्यक्त किया। साथ ही एक बार फिर अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल लागू किए जाने की मांग की और इसमें विलंब होने पर सरकार के प्रति आक्रोश भी व्यक्त किया।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने यह प्रस्ताव पारित किया गया कि अधिवक्ता की मोहनी तोमर की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही मोहनी तोमर की घटना की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही सरकार से पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति व मृतक आश्रित कोटे से परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग चंदौली के अधिवक्ताओं ने की। एसडीएम सदर हर्षिका सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर लाल प्यारे, समशुदीन, अनिल सिंह, राजेश मिश्रा, संतोष सिंह राजबहादुर सिंह, संदीप सिंह, लक्ष्मण तिवारी, चंद्रभानु सिंह, अमरेश कुमार, सत्यप्रकाश उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री हरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

Chandauli:पूर्व सांसद रामकिशुन ने बांटा पीड़ित परिवार का दर्द,बोले जिला प्रशासन तत्काल हर संभव करें मदद


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा का निवासी वृद्ध बच्चन मौर्य के बेटे लाल बहादुर और पत्नी नगीना देवी की मौत के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव शुक्रवार को नेगुरा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए वृद्ध बच्चन मौर्य को ढ़ाढस बंधाया।
इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि गत दोनों सड़क की दुर्घटना जो हुई आम जनमानस को झकझोर देने वाली थी। एक घर में बेटा और पत्नी की मौत हो जाना सबसे बड़ा दुख है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर परिवार को शक्ति दे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तत्काल हर संभव मदद करें और साथ ही नेशनल हाईवे पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास करें। कहां की दुर्घटना का कारण जगह-जगह हाईवे की ओर से सड़कों को खरोच कर छोड़ देना है। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन हाईवे प्राधिकरण की ओर से कोई इस पर पहल नहीं किया जाता है जिला प्रशासन इसे संज्ञान में लेते हुए हाईवे प्राधिकरण को निर्देश जारी करें कि जो भी निर्माण कार्य हो रहा है उसे पूर्ण होने के बाद ही दूसरे पर निर्माण कार्य किया जाए। इस दौरान राजीव पांडेय, रोहित यादव, कुलदीप यादव उपस्थित रहे।

Chandauli:शिक्षकों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखी वेतन संबंधित समस्याएं,दो तारीख तक वेतन निर्गत किए जाने का आदेश


चंदौली। कई माह से रुके पड़े वेतन की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीएम निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए दो तारीख तक वेतन निर्गत किए जाने का आदेश किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हम सभी शिक्षकों को वेतन समय से निर्गत नहीं किया जा रहा है। इस कारण शिक्षकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि वेतन जारी किए जाने की समस्या से विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को फोन करके फटकार लगायी। निर्देश दिया कि अगले महीने से एक या दो तारीख तक वेतन निर्गत करने को आदेशित किया। उन्होंने कहा कि यदि अगले महीने समय से वेतन नहीं मिले तो मुझे अवगत कराए। इसके बाद शिक्षकों ने मुख्य कोषाधिकारी, प्रभारी वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह को रिसीव कराया। इस अवसर पर दीपक सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह एवं रामशीष सिंह मौजूद रहें।

Chandauli:खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग मचा अफरा-तफरी,माँ को मुश्किल में देख आग बुझाने लगा बेटा दोनों झुलसे

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव ने शुक्रवार को एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप लीक होकर आग का रूप ले लिया। घटना की लेकर पूरे घर मे अफरा-तफरी मच गई। वही घटना में माँ बेटे गंभीर रूप से घुलस गए। शोर गुल सुनकर मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने किसी तरह आग पर काबू पाया और माँ बेटे को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा दोनों का इलाज़ चल रहा है।
बताते हैं कि रतनपुर गाँव में निवासी शिव कुमार की पत्नी छाया देवी अपने बच्चों के साथ खाना बना रही थी। इस दौरान गैस की पाइप लीक हो गई। और देखते ही देखते सिलेंडर में आग पकड़ लिया। घटना को देख छाया देवी शोर मचाने लगी तभी उसका बड़ा बेटा माँ को मुश्किल में देख आग बुझाने लगा। जिसकी चपेट में आने से छाया देवी का दोनों हाथ और उसके बेटे समशेर 12 वर्ष का पैर जल गया। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुचे आस पास के लोगो ने किसी तरह आग पर काबू पाया और माँ बेटे को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा दोनों का इलाज़ चल रहा है।

Chandauli:सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चराग,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डाँडी गांव के समीप गुरुवार की रात ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि मढिया गांव निवासी यूनियन बैंक के सीएचसी संचालक आलोक त्रिपाठी का इकलौता पुत्र श्रेयांश त्रिपाठी 22 वर्ष किसी काम से मुग़लसराय गया था। देर शाम मुगलसराय से लौटते वक्त जैसे ही डॉडी गांव के समीप पहुँचा की पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। घटना में श्रेयांश की मौके पर मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
इनसेट——-
बुझ गया घर का इकलौता चराग
चंदौली। क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी श्रेयांश त्रिपाठी का शव शुक्रवार की सुबह घर पहुँचते परिजनों में कोहराम मच गया। माँ रो रोकर
बेशुद्ध हो जा रही थी। आलोक त्रिपाठी दो बच्चे बड़ी बिटिया शामभवि त्रिपाठी व छोटा पुत्र श्रेयांश त्रिपाठी है। श्रेयांश त्रिपाठी स्नातक का छात्र था। पढ़ाई के साथ-साथ पिताजी के कार्यों में हाथ बटाता था।

Filaria Abhiyan: बचे हुए लोगों को मॉक अप राउंड में खिलाई जाएगी दवा

Filaria Abhiyan: बचे हुए लोगों को मॉक अप राउंड में खिलाई जाएगी दवा
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दवा खाता छात्र।

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 9 व 10 सितम्बर को चलेगा आईडीए मॉप अप राउंड

Young Writer, चंदौली। जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 अगस्त से दो सितम्बर तक ट्रिपल ड्रग थेरेपी अभियान चलाया गया। इस दौरान जो परिवार व लाभार्थी किन्हीं कारणों से दवा खाने से छूट गए हैं उनके लिए मॉप अप राउंड 09 व 10 सितम्बर को चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. युगल किशोर राय ने कहा कि फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है। इसको रोकने के लिए बचाव ही एकमात्र उपाय है। इसलिए वर्ष में एक बार चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन (एमडीए) अभियान के तहत फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन जरूर करें।

पाँच साल तक लगातार व साल में एक बार यह दवा खाने से फाइलेरिया संक्रमण से बचा सकता है। फाइलेरिया किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। वेक्टर बॉर्न डिजीज कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ हीरालाल ने कहा कि यह दवा एक वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को खानी है। गर्भवती, एक वर्ष से छोटे बच्चे और गंभीर रूप से बीमार लोगों को इस दवा का सेवन नहीं करना है। यह दवा फाइलेरिया से आपको सुरक्षा प्रदान करेगी।

जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) पीके शुक्ला ने बताया कि आईडीए अभियान के तहत पिछले 10 दिनों में लक्ष्य के सापेक्ष 14 लाख 71 हजार से अधिक लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया जा चुका है। करीब 88 प्रतिशत आबादी को कवर किया जा चुका है। सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह’ ने बताया कि दो दिवसीय मॉप अप राउंड (9 व 10 सितंबर) में 90 प्रतिशत या उससे अधिक तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा, जिन ब्लाकों का कवरेज लक्ष्य से कम है, वहाँ अधिक ज़ोर दिया जाएगा। बताया कि घर के आस-पास पानी, कूड़ा और गंदगी जमा न होने दें। घर में भी कूलर, गमलों अथवा अन्य चीजों में पानी न जमा होने दें। सोते समय पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। यदि किसी को फाइलेरिया के लक्षण नजर आते हैं तो वह घबराएं नहीं।

दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए घर से निकले मैकेनिक का शव नहर में मिला‚ मचा हड़कंप

बेलवानी में घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन व जुटी भीड़।
बेलवानी में घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन व जुटी भीड़।

Young Writer, Chandauli:

बलुआ थाना क्षेत्र के हृदयपुर निवासी 32 वर्षीय पंकज कुमार का शव शुक्रवार को बेलवानी नहर से पुलिस ने गोताखोरों के द्वारा निकलवाया। गुरुवार की रात में दोस्तो संग कही गया था, जिसकी मोटरसाइकिल लावारिस हालात में वही मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

बताते हैं कि हृदयपुर गांव के रहने वाले पंकज कुमार राम पुत्र स्वर्गीय रमेश चन्द्र मोटर साइकिल के मिस्त्री था। चहनियां में एक दुकान पर रहकर काम करता था। चर्चा है कि गुरुवार की रात में वह दोस्तों रोहित व लवकुश संग कही पार्टी करने गया था। रात में घर न लौटने पर परिजन व ग्रामीण खोजने लगे। पंकज की बाइक बेलवानी नहर मथेला वाया शहीदगांव मार्ग पर लावारिस हालत में मिलने पर बलुआ एसओ व पीआरबी को सूचना दिया। रात्रि में पुलिस पहुंचकर खोजबीन किया किन्तु नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह बलुआ पुलिस ने पहले सिंचाई विभाग को सूचना देकर नहर बन्द करवाया फिर दो प्राइवेट गोताखोरों को लेकर नहर में तलाश किया।

कुछ देर बाद शव नहर के अंदर वही मिला, जहां बाइक खड़ी थी। ऐसी भी चर्चा है कि रात्रि में दोनों दोस्त घटनास्थल से पैदल ही घर निकल गये। काफी देर तक न लौटने पर परिजन व ग्रामीण खोजने निकल गये। बगल के बेलवानी गांव के पास मथेला वाया शहीदगांव मार्ग पर बाइक लावारिस हालत में मिली। ग्रामीणों ने बलुआ एसओ व पीआरबी को सूचना दिया जो देर रात तक खोजबीन किया। सुबह होने पर गांव के दर्जनों युवक जाल डालकर शव को निकालने का प्रयास किया। सुबह पुनः बलुआ एसओ दो प्राइवेट गोताखोरों को लेकर शव को खोजवाया। कुछ देर बाद शव वही खड़ी बाइक के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल पर परिजन चीख चीखकर हत्या का आरोप लगाते रहे। मृतक की माता हृदयपुर कम्पोजिट विद्यालय पर रसोइया है। मृतक के एक 6 वर्सीय पुत्री है। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक के माता केवला देवी,पत्नी निर्जला देवी,छोटे भाई अंगद व शनि का रोकर बुरा हाल रहा। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है, जो भी तहरीर मिलेगी कार्यवाही किया जायेगा।

Chandauli
overcast clouds
19.8 ° C
19.8 °
19.8 °
72 %
0.8kmh
100 %
Sat
28 °
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
38 °
Wed
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights