24 C
Chandauli
Friday, September 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 147

Chandauli:बनारस से घर लौट रहे जीजा-साली को तेज़ रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर,हालत गंभीर

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के संघति सकलडीहा- अलीनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को बनारस से लौट रहे। तीन बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। जिसमे एक युवती सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


बताते हैं कि बभनियाव गांव निवासी सोनू 28 वर्ष अपने दोस्त राजा 27 वर्ष व साली आँचल 20 वर्ष के साथ बनारस से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही तीनो सकलडीहा-अलीनगर मुख्य मार्ग पर पहुचे की किसी अज्ञात ने उनके बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना में सोनू व आँचल को गंभीर चोटें आई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को प्राथमिकता स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने गंभीर चोटें देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहा इलाज़ के दौरान हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने सोनू व आँचल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Chandauli:50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं का डीएम ने की समीक्षा,बोले कार्यदायी संस्था फरवरी तक पूर्ण करे मत्स्य मंडी का निर्माण

चंदौली। जनपद में निर्माणाधीन पचास लाख से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बाबा कीनाराम आश्रम रामगढ़ में चल रहे कार्यों के बारे में पूछताछ की। पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी ने बताया कि शासन द्वारा क्वेरी लगाई गई है जिसका जवाब दे दिया गया है। शासन की सहमति के बाद कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। पशुपालन विभाग के अंतर्गत नौगढ़ के चकरघट्टा में निर्माणाधीन पशुचिकित्सालय के अद्यतन प्रगति के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है सिर्फ फिनिशिंग का कार्य शेष है। जिलाधिकारी ने शेष कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुए हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन मत्स्य मंडी के कार्य को फरवरी तक कराए जाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे कार्य कस्तूरबा गांधी विद्यालय (धानापुर), व्यावसायिक शिक्षण संस्थान आईटीआई(रेवसा) एवं स्वास्थ्य विभाग के ट्रामा सेंटर का कार्य तेजी से कराए जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग(लघुडाल), नौगढ़ बांध का पुनरोद्धार, चंद्रप्रभा का पुनरोद्धार एवं सैयदराजा में निर्माणाधीन शहीद स्मारक आदि के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं को समन्वय बना कर तेजी से कार्य कराने के कड़े दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कुछ विभागों द्वारा विभिन्न पैरामीटर पर अच्छा कार्य न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम, उपायुक्त स्वतः रोजगार,पर्यटन अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों पर गहरा रोष जाहिर करते हुए उन्हें अपने परफॉर्मेंस में तेजी से सुधार लाने की नसीहत दी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाईके राय आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:पुलिस ने नगर में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान,बोले कोतवाल सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी

चंदौली। पुलिस अधीक्षकआदित्य लांग्हे पुलिस के निर्देशन पर मंगलवार सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस पुलिस ने सैकड़ो दो पहिया वाहनों का चालान कर चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान कोतवाल राजेश कुमार सिंह न दो पहिया व चार पहिया वाहनों के साइलेंसर मोडिफाइड साइलेंसर बिना हेलमेट बिना शीटबेल्ट तीन सवारी ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर चालान किया।

कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूर करें। नशे की हालत में वाहन न चलाने निर्धारित मानक से अधिक सवारी अपने वाहन पर ना बैठाए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करे। जिससे जीवन सुरक्षित रहे। इस दौरान एसआई अमित मिश्रा,रावेंद्र सिंह,अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

गरीबों की सेवा के लिए सदैव रहूंगा समर्पित: SuryaMuni Tiwari

नेत्र परीक्षण शिविर भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी को सम्मानित करते आयोजक।
नेत्र परीक्षण शिविर भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी को सम्मानित करते आयोजक।

नेत्र परीक्षण शिविर में 150 मरीज के आंख की हुई जांच

Young Writer, Sakaldiha: सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर पंचायत भवन पर मंगलवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सक ने 150 लोगों के आंखों का परीक्षण किया।
इस दौरान नेत्र सर्जन डा.माधव मुकुंद ने बताया कि जांच के दौरान 5 मरीजों के आंखों में नाखून, 10 मरीजों में झिल्ली और 50 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या मिली है। इस मौके पर अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि आंखें मानव तन का एक महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे कार्यक्रमों में उन तमाम गरीबों को नेत्र संबंधित चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो रही है, जो आर्थिक तंगी और अपनी गरीबी के कारण अपने आंखों की जांच व दवा-ईलाज नहीं करा पाते हैं। निश्चित रूप से गरीबों को ऐसे शिविर से लाभ मिलेगा। लिहाजा ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सदा समर्पित रहूंगा, ताकि गरीब जन की सेवा हो सके। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि जिंदगी में नेत्रदान से बड़ा और कोई बड़ा कार्य नहीं हो सकता है। जिला पंचायत प्रतिनिधि सदस्य रमेश ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए आजीवन खड़ा रहूंगा। समाजसेवी भानु प्रताप चौहान ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देकर के सम्मान किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी संदीप गौतम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार, टुनटुन सिंह, श्रवण कुमार, मोनू पाण्डेय, निर्भय कुमार, कपिल कुशवाहा, सूरज पाण्डेय, रजनीश कुमार, संतोष कुमार, अजीत, चंदन आदि लोग उपस्थित रहे। आभार राहुल राजभर ने व्यक्त किया।

Chandauli:अस्पताल के कमरे में रंगरेलियां मना रहा था पति पत्नी ने पकड़ा रंगोहाथ चप्पलों से हुई पिटाई,बना चर्चा का विषय

डीडीयू नगर। नगर स्थित पीपी सेंटर में काम करने वाले महिला और पुरुष सफाई कर्मी सोमवार की देर रात दोनों अस्पताल के कमरे में रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़े गए। यह देखकर आक्रोशित पुरुष सफाई कर्मी की पत्नी ने चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी, जिससे अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। जानकारी के बाद कर्मचारियों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
बताते हैं कि नगर स्थित पीपी सेंटर में सफाई कर्मचारी और महिला सफाई कर्मचारी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सफाई कर्मचारी की पत्नी को दोनों के संबंधों के बारे में किसी तरह पता चल गया। उसने अपने पति को सबक सिखाने के लिए सोमवार देर रात सटीक सूचना पर पीपी सेंटर में आ गई। अस्पताल के एक कमरे में पति और महिला सफाई कर्मी को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर आग बबूला हो गई। उसने चप्पल निकाल कर पति की दनादन पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर अस्पताल के कर्मचारी भी जग गए और बीच बचाव में जुट गए। इस दौरान पति, अपनी पत्नी से माफी मांगने लगा। पति भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की कसम खाई, तब जाकर उसके पत्नी का गुस्सा शांत हुआ। जो अस्पताल परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में यह पहली घटना नहीं है।

Chandauli:बरहनी राजकीय हाई स्कूल कैरियर मेले का हुआ आयोजन, शिक्षकों व पुलिसकर्मियों ने बच्चों को किया जागरूक

चंदौली। बरहनी राजकीय हाई स्कूल नूरी में मंगलवार को कैरियर मेले का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय को परिसर को साफ-सुथरा कर सजाया गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा उनकी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।
उक्त मेले में मुख्यातिथि जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री संजय सिंह धीना थाने के उपनिरीक्षक वीर बहादुर सिंह व सुनील यादव ने विद्यार्थियों को पुलिस विभाग में कैरियर संबंधित बच्चों को जागरूक किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विभिन्न कैरिय बारे में जागरूक करना है। जिससे वो पढ़ लिखकर अपने आप को एक अच्छे मुक़ाम पर स्थापित कर सकें। उक्त कार्यक्रम में बच्चों द्वारा अनेकों प्रकार की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया जो अति सराहनीय रहा। बच्चों को हाई स्कूल से लेकर के स्नातक तक की शासकीय सेवाओं में नियुक्ति बारे में बताया गया। इस दौरान प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, कमर अयूब, लाल बहादुर, दिनेश गुप्ता, गौरव कुमार पांडे, राजेश कुमार, अजय कुमार यादव, रमाकांत मौजूद रहे।

Volleyball Tournament: ग्राउंड पर एक-दूसरे से भिड़ेंगी सेंट्रल पब्लिक स्कूल की टीमें

वालीबाल प्रतियोगिता

Young Writer, Chandauli: सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रूप के सभी ब्रांचो में मंगलवार से इंटर स्कूल वालीबाल टूर्नामेंट-2024 का शुभारम्भ हुआ। पहले दिन चंदासी व परशुरामपुर ब्रांच में सलेक्शन मैच हुआ। इस दौरान दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने मैदान अपने दमखम का प्रदर्शन किया। इसके बाद बुधवार को उतरौत, साहूपुरी व धूस खास ब्रांच की टीम के बीच सलेक्शन मैच होगा।

Chandauli News : वालीबाल प्रतियोगिता

इस बाबत सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रूप डा. विनय कुमार वर्मा ने बताया कि सभी स्कूल ब्रांच के विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने एवं उनके अंदर एकता की भावना को जागृत करने के लिए वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रूप के सभी ब्रांच के विद्यार्थी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न और महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे हम सभी को अपनाने की जरूरत है। यह जीवन में अनुशासन को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है।

Chandauli News : वालीबाल प्रतियोगिता

इसके साथ ही खेलकूद गतिविधियों में प्रतिभाग करने से शारीरिक कसरत भी होती है, जिससे तनाव दूर होने के साथ ही शरीर की मांसपेशियां सशक्त होती है। इसके अलावा बतौर खिलाड़ी टीम को अपना योगदान देने पर टीम की एकता के महत्व को भी विद्यार्थी सीखता व समझता है। इसलिए समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं। CMD Dr. Vinay Kumar Verma ने बताया कि 21 नवंबर वालीबाल प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मुकाबला लोको ग्राउंड पर होगा, वहीं 24 नवंबर को फाइनल मैच उतरौत ब्रांच परिसर में होना प्रस्तावित है।

Sakaldiha: दुर्घटना को दावत दे रही सीसी रोड निर्माण के लिए गिरायी गयी गिटि्टयां

Chandauli News: सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर गांव के समीप सीसी रोड के लिये गिराई गई गिट्टी।
सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर गांव के समीप सीसी रोड के लिये गिराई गई गिट्टी।

Young Writer, Sakaldiha News: सकलडीहा में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पच्चास लाख से अधिक लागत से फोर लेन के लिये चंदौली से सैदपुर पुल तक सीसी रोड का निर्माण शुरू है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से सीसी रोड बनाने के लिये जगह जगह गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण आने जाने वाले बाइक चालक गिट्टी में गिरकर चोटिल हो रहे है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी तो दूर कार्यदायी संस्था के लोग अनजान बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

फोरलेन के लिये सीसी रोड बनाने का कार्य तेजी के साथ शुरू है। जिसके लिये जगह जगह गिट्टी मिट्टी गिराकर पाटकर समतल किया जा रहा है। आरोप है कि समतल करने का कार्य धीमी गति से होने के कारण सड़क पर गिराया गया गिट्टी और रातों में बड़ी वाहनों के आने जाने से उड़ती धूल और दुधिया ईलीडी रोशनी में बाइक सवार असंतुलित होकर गिट्टी पर गिरकर चोटिल हो जा रहे है। बड़ी चार पहिया और छह पहिया वाहनों के तेज रोशनी के साथ तेज रफ्तार में फर्राटा भरने से गिट्टी में फिसल जा रहे है। जिससे बड़ी दुर्घटना से बाइक सवार बाल बाल बच जा रहे है। कस्बा के व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम,भाजपा नेता भानू प्रताप चौहान, विजय गुप्ता ने कार्यदायी संस्था से तेजी से कार्य करते हुए गिरायी गयी गिट्टी को समतल करने की मांग किया। वही कार्यदायी संस्था के वरिष्ठ अधिकारी सुधीर चौहान ने बताया कि शीध्र ही समस्या को दूर कराया जायेगा।

DDU Nagar Railway Colony में अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को भेजा गौशाला

अभियान के दौरान छुट्टा पशुओं को गौशाला भेजते आरपीएफ कर्मी।
अभियान के दौरान छुट्टा पशुओं को गौशाला भेजते आरपीएफ कर्मी।

Young Writer, DDU Nagar: रेलवे कॉलोनियों में छूट्टा घूम रहे पशुओं के खिलाफ आरपीएफ ने गोरक्षा वाहिनी के साथ मिलकर अभियान चलाया। नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से पूरे इलाके में भ्रमण कर छुट्टा छह गोवंश को बरामद किया। पशुओं को अलीनगर स्थित गोशाला में भेजा गया। गोपालकों को चेतावनी दी कि गई कि छूट्टा पशुओं को छोड़ने वाले गोपालकोे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे कॉलोनियों के आस पास बड़ी संख्या में लोग गाय भैंस का पालन करते हैं। अक्सर वे गाय को चरने के लिए रेलवे कॉलोनी में छोड़ देते हैं। छुट्टा पशु लोको कॉलोनी आरपीएफ बैरक, लोको मंडलीय अस्पताल, रनिंग रूम सहित अन्य प्रतिष्ठानों में घुस जाती है। छुट्टा पशुओं के घूमने से कार्य प्रभावित होता है। वहीं रेल परिसर में गंदगी होती है। यही नहीं पशुओं के जीवन पर भी खतरा होता है। इसको देखते हुए आरीपएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने नगर पालिका के अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद सोमवार को गोरक्षरा वाहिनी के सदस्यों के साथ मिलकर पालिका अधिकारियों के साथ अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ा। अभियान के दौरान गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी प्रिंस जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी आदि रहे।

Chandauli:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसां में अप्रेन्टिस मेले का होगा आयोजन, जाने युवाओं को प्रतिभाग करने के लिए क्या है शर्ते

Chandauli News

चंदौली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवसां में 22 नवंबर को अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजकीय निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक कन्ज्यूमर, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक, मैकेनिक आर०ए०सी०, वायरमैन, आई०सी०टी०एस०एम० व्यवसायों के युवकों का Samsung India Electronics Pvt. Ltd. NOIDA-201305 (UP) INDIA द्वारा चयन किया जायेगा। अप्रेन्टिस मेले में इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को सुबह 10:30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,में अपने सभी प्रमाण पत्र, फोटों के साथ पहुंचे एवं जो अभ्यर्थी अप्रेन्टिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण नही किए है। वे भारत सरकार की वेबसाईट www.Apprenticeshipindia.org पोर्टल पर स्वयं अपना पंजीकरण कर अप्रेन्टिस मेले में प्रतिभाग कर सकते है।

Chandauli
light rain
24 ° C
24 °
24 °
96 %
8.5kmh
100 %
Fri
25 °
Sat
28 °
Sun
27 °
Mon
30 °
Tue
32 °
Verified by MonsterInsights