24 C
Chandauli
Friday, September 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 148

Cyber Crime : Police ने पांच साइबर अपराधियों को दबोचा‚ बरामद हुआ बड़ी मात्रा Sim Card, ATM, Biometric Device & Cash

अलीनगर कार्यालय खुलासा करते क्षेत्राधिकारी आशुतोष।
अलीनगर कार्यालय खुलासा करते क्षेत्राधिकारी आशुतोष।

Young Writer, Crime News Chandauli: अपराध व अपराधियो के रोकथाम चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी आशुतोष के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से साइबर फ्रॉड करने वाली सामग्री बरामद की गयी। इसका खुलासा सीओ आशुतोष ने पत्रकार वार्ता के दौरान अलीनगर कार्यालय में बताया।

Chandauli जनपद के थाना अलीनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शनिवार की देर रात दो मोटरसाइकिल पर सवार कुल 05 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 07 मोबाईल फोन, 146 सिम कार्ड, 01 बायो मेट्रिक मशीन मय वायर, 02 आधार कार्ड व 01 आधार कार्ड की फोटो कापी, 02 मोटरसाईकिल, 02 एटीएम कार्ड, 01 पेन कार्ड, 01 ई-श्रम कार्ड एवं नगद रुपये 2,81,500 बरामद किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन सभी के द्वारा नौकरी दिलाने, पासपोर्ट बनवाने, केवाईसी अपडेट कराने, एटीएम बंद होने तथा गूगल पे पर बोनस आदि की बात बताकर ग्राहकों से उनके बैंक डिटेल प्राप्त करके आनलाइन फ्रॉड के माध्यम से पैसे मँगवाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार गौड़ पुत्र रमेश प्रसाद निवासी सरेसर,रोहित यादव पुत्र दशरथ यादव निवासी गोधना, रोशन कुमार पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद नि0 ग्राम गोधना, राहुल रस्तोगी पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद रस्तोगी नि0 अखरी कुरहुआ, मनीष यादव पुत्र छोटेलाल यादव नि0 ग्राम गोधना थाना अलीनगर है।इनके पास से 07 मोबाईल फोन,146 सिम कार्ड,01 बायो मेट्रिक मशीन मय वायर,02 आधार कार्ड,01 आधार कार्ड की फोटो कापी, 2 मोटरसाईकिल, एटीएम कार्ड,01पेन कार्ड,01 ई-श्रम कार्ड नगद रुपये 2,81,500 पाए गए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा, निरीक्षक रमेश कुमार यादव निरीक्षक अपराध, अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी भूपौली, पन्नालाल यादव शैलेन्द्र कन्नौजियाँ, शैलेन्द्र यादव, विजय आदि शामिल रहे।

Sakaldiha CHC: ऑन काल प्रसव से गरीब परिवारों को मिली सुविधा‚ हो रही आर्थिक बचत

सकलडीहा

Young Writer, सकलडीहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (Sakaldiha CHC) पर ऑन कॉलिंग आपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू होने पर जहां गरीब परिवार के लोगों का हजारों हजारों रूपये की बचत हो रही है। वही लगातार आपरेशन होने पर सकलडीहा सीएचसी पर ब्लड बैंक की मिली अनुमति मिल गयी है। इससे प्रसव के दौरान पीड़ितों को जरूरत पर ब्लड की सुविधा आसानी से मिलेगा।
सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ऑन कॉलिंग ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू होने पर गरीब परिवार के लोगों का हजारों हजारों रुपये की बचत हो रही है। वही लगातार ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा सकलडीहा सीएचसी प्रशासन द्वारा शुरू कराये जाने को लेकर औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकरण कार्यालय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ की ओर से सकलडीहा सीएचसी पर ब्लड स्टोरेज सेंटर हेतु विभागीय अधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान किया गया है। इससे ऑपरेशन के दौरान महिलाओं को आसानी से ब्लड की सुविधा मिलेगी। सीएचसी अधीक्षक डा0 संजय यादव ने बताया कि ब्लड बैंक की अनुमति मिल गया है। अब प्रसव पीड़ित महिलाओं को जरूरत पड़ने पर तुंरत ब्लड की सुविधा उपलब्ध होगा। ब्लड के अभाव में किसी महिला को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Chandauli:परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने पर डाली गई 43आपत्तियां,निस्तारण में जुटा विभाग

चंदौली। जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन सूची जारी की गई थी। साथ इस पर आपत्ति मांगी गई थी। इस पर कुल 43 आपत्तियां डाली गई है। अधिकांश आपत्ति परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने को लेकर आयी है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र निरस्त करने और संस्साधनों के अभाव को लेकर पड़ी है। फिलहाल डीएम के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग को आपत्तियों का निस्तारण में जुट गया है। इसके बाद डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। डीएम के निर्देशानुसार केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। वहीं बोर्ड को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा।
जिले में इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 60559 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के कुल 30845 और इंटरमीडिएट के 29714 बालक और बालिकाएं पंजीकृत हैं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बीते 10 नवंबर को कुल 80 केंद्रों की ऑनलाइन सूची जारी की गई थी। इसके बाद सूची को डीआईओएस दफ्तर पर चस्पा करते हुए 14 नवंबर शाम पांच बजे तक इसपर आपत्ति मांगी गई थी। साथ ही परीक्षा केंद्र प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, छात्रों व अभिभावक को आपत्ति तथ्यों व साक्ष्यों सहित उक्त तिथि तक परिषद की वेबसाइट व कार्यालय के ई-मेल अपलोड करने और उसकी हार्ड कॉपी की प्रति कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया था। इस पर निर्धारित तिथि तक कुल 43 आपत्तियां डाली गई थी। इसमें ज्यादातर आपत्तियां परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने को लेकर थी। वहीं केंद्र निरस्त करने, और कुछ केंद्रों पर संसाधन नहीं होने को लेकर डाली गई थी। शिक्षा बोर्ड के गाइडलाइन के अनुसार छात्र-छात्राओं के सहुलियत को देखते हुए परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। इसमें बालिकाओं के लिए 7 किलोमीटर की दायरे में परीक्षा केंद्र होने चाहिए। वहीं बालकों के लिए 12 से 15 किमी के अंदर ही परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। नजदीक विद्यालय न होने व कोई विषम परिस्थितियों में ही 15 किमी तक छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। शनिवार की शाम डीएम निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने आपत्तियों के निस्तारण के लिए निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग आपत्तियों के निस्तारण में जुट गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक दलसिंगार यादव ने बताया कि यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन जारी सूची पर आपत्ति मांगी गई थी। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद डीएम के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को अवगत कराया जाएगा।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर खड़ी कंटेनर में ट्रेलर ने मारी टक्कर केबिन में फसा चालक,पुलिस व एनएचआई की टीम ने घंटो चलाया रेस्क्यू

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार को खड़े कंटेनर में ट्रेलर ने टक्कर मार दी घटना में ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फस गया मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस व एनएचआई की टीम ने घंटो रेस्क्यू कर चालक को केबिन से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताते हैं कि कंटेनर चालक नीद आने के कारण अपनी वाहन नेशनल हाईवे के किनारे लगा कर अंदर सो रहा था। तभी बिहार की तरफ से जौनपुर जा रहा शाहगंज जौनपुर निवासी ट्रेलर चालक संजय 25 वर्ष को नीद आ गई। जिससे वो खड़ी कंटेनर में टक्कर मार दिया। घटना में संजय केबिन के अंदर बुरी तरह फस गया। वही कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस व एनएचआई की टीम ने घंटो रेस्क्यू कर ट्रेलर चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत यातायात सहायक प्रबंधक केडी मौर्या ने बताया कटसिला नेशनल हाईवे पर कंटेनर व ट्रेलर की टक्कर हो गई थी जिसमें कंटेनर चालक केबिन के अंदर फस गया था। जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

अधीक्षण अभियन्ता की गलत नीतियों के विरोध में विद्युतकर्मी करेंगे आंदोलन


चंदौली। विद्युत मजदूर पंचायत कमेटी की बैठक रविवार को कैम्प कार्यालय पर हुई। जिसमें विद्युत कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियन्ता के गलत नीतियों व कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति उदासीनता दिखाने पर 21 नवम्बर को विरोध कर आंदोलन करने का निर्णय लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 30 सितम्बर तक रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए चयन की कार्यवाही पूर्ण किये जाने का शासन का स्पष्ट आदेश था। लेकिन अधीक्षण अभियन्ता ने पदोन्नति के लिए चयन की कार्यवाही अभी तक नाही पूर्ण किया गया। नाही चयन समितियों का गठन किया गया। जब कि वो अवर अभियन्ता के पद पर नियुक्ति के पश्चात तीन पदोन्नति प्राप्त कर आज अधीक्षण अभियन्ता के पद पर काबिज है। 20 फरवरी 20 20 पावर कापरेशन के आदेश संख्या 545 का अधीक्षण अभियन्ता द्वारा घोर उल्लंघन बार किया जा रहा है। और संगठन एवं कर्मचारियों को आन्दोलन करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। कहा कि वर्तमान समय में मण्डल के तीनो अधिशासी अभियन्ता (वितरण) अच्छा कार्य कर रहे है। लेकिन मण्डल कार्यालय द्वारा कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान करने की जगह उलझाकर उनके मनोबल तोड़ा जा रहा है। लाखों-लाखों का टेन्डर नियमों को ताक पर रखकर निपटाने में व्यस्त है। और वाराणसी जिले की तरह टेम्बर निस्तारण में खेल खेला जा रहा है। इस दौरान ओपी सिंह, आरके चाही, विजय सिंह, अंकुर पाण्योग, जीउत राम, शुष्मा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार टैंकर ने बाइक सवार भाई बहन को रौंदा एक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

module: a; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 5750; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 295.15894; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~25: 0.0;


सकलडीहा। ताजपुर-मुख्यमार्ग पर रविवार को बाइक सवार भाई बहन को टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दिया। घटना में 20 वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बहन के सर पर टैंकर का पहिया चढ़ जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि सेवखर कला गांव निवासी किसान मान्धाता पांडेय को दो पुत्र अनुज पांडेय व राजेश पांडेय व एक पुत्री रिमझिम उर्फ शिल्पी है। रिमझिम सकलडीहा इंटर कॉलेज की छात्रा थी। वह अपने भाई अनुज के साथ सकलडीहा कस्बा के अलीनगर तिराहे पर लगने वाली मीना बाजार में सामान खरीदने के लिये आई हुई थी। सामान खरीद कर अपने भाई के साथ वापस घर जा रही थी। ताजपुर पेट्रोल पंप के समीप मुख्यमार्ग के पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही टैंकर की चपेट में आ गए। घटना में शिल्पी की मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीण कुछ समझते तब तक टैंकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची केातवाली पुलिस ने टैंकर चालक को पकड़ने के बजाय शव को कब्जे में जिला अस्पताल भेज दिया। वही भाई को इलाज के लिए सीएचससी ले गयी। इस मौके पर तहसीलदार अजीत सिंह, सीओ रघुराज, सदर कोतवाल राजेश सिंह, सकलडीहा प्रभारी अशोक मिश्रा सहित अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

Chandauli:जंगल के रास्ते भटक कर गांव में आ गए सांभर ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा

चकिया। विकासखंड के मुसाखाड़ गांव की घनी बस्ती में शनिवार की देर रात जंगल के रास्ते गांव में भटक कर आ गए सांभर को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों की सूचना मिलते ही चकिया रेंजर अश्वनी चतुर्वेदी और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को पकड़ लिया और सोमवार की सुबह उसे चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में छोड़ दिया।


ग्रामीणों की माने तो चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार अभ्यारण क्षेत्र से पानी की तलाश में वन्य जीव सांभर भटक कर मुसाखाड़ गांव की घनी बस्ती में पहुंच गया होगा। बस्ती में वन्य जीव के घुसने की जानकारी जंगल में आग के समान फैल गई। बस्ती के लोग किसी अनहोनी की आशंका से व्यथित हो गए और अपने-अपने घरों में दुबक गए। पूर्व ग्राम प्रधान शंभू नाथ सिंह यादव ने गांव की बस्ती में वन्यजीव सांभर के आने की सूचना मिलते ही रेंजर अश्विनी चौबे डिप्टी रेंजर आनंद दुबे के नेतृत्व में जसवंत सिंह, आदित्य सिंह, शिव बक्स सिंह आदि वनकर्मियो की टीम बस्ती में पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वन्य जीव को गिरफ्त में लेकर टीम ने चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में सकुशल छोड़ दिया।

Chandauli:साइबर फ्रॉड करने वाले पांच युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,146 सिम कार्ड व लाखों का नगदी बरामद

नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ऑनलाइन साइबर फ्रॉड कर रहे पांच युवाओं को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से नगदी सहित विभिन्न समान बरामद हुए उक्त मामले का खुलासा सीओ मुगलसराय आशुतोष ने अपने कार्यालय में किया।
उन्होंने बताया कि अलीनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शनिवार की देर रात दो मोटरसाइकिल पर सवार कुल पांच संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से कुल सात मोबाईल 146 सिम कार्ड एक बायो मेट्रिक मशीन दो आधार कार्ड एक आधार कार्ड की फोटो कापी दो मोटरसाईकिल दो एटीएम कार्ड एक पेन कार्ड एक ई-श्रम कार्ड एवं नगद 2,81,500 रुपये बरामद किया गया।  गिरफ्तार युवकों ने बताया कि उन सभी के द्वारा नौकरी दिलाने पासपोर्ट बनवाने केवाईसी अपडेट कराने एटीएम बंद होने तथा गूगल पे पर बोनस आदि की बात बताकर ग्राहकों से उनके बैंक डिटेल प्राप्त करके आनलाइन फ्रॉड के माध्यम से पैसे मँगवाते थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा, निरीक्षक रमेश कुमार यादव निरीक्षक अपराध, अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी भूपौली, पन्नालाल यादव शैलेन्द्र कन्नौजियाँ, शैलेन्द्र यादव, विजय आदि शामिल रहे।

Agriculture News : गेहूं की बोआई से पहले किसान करें बीज व भूमि शोधन, सरकार दे रही 75% अनुदान

खेती Young Writer Chandauli किसानी


Young Writer, चंदौली। जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा ने बताया कि वर्तमान में रबी की बुआई का समय आ गया है। ऐसे में किसान बुआई से पहले बीज शोधन अवश्य कर लें। क्योंकि फसलो में रोग, बीज, मृदा, वायु एवं कीटो द्वारा फैलते है एवं बीज जनित रोगों का कोई भी उपचार सम्भव नहीं है। बीज जनित व भूमि जनित रोगों से आगामी बोई जाने वाली फसल के बचाव हेतु बीज शोधन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि बीज शोधन का कार्य कार्बेन्डाजिम 50 प्रतिशत अथवा थीरम 75 प्रतिशत 2.5 ग्राम से 3 ग्राम प्रति किग्रा बीज की दर से तथा ट्राइकोडर्मा जैविक रसायन द्वारा 4 से 5 ग्राम प्रति किग्रा बीज की दर से किया जाता है। बीज शोधन द्वारा फसल की रोगो से सुरक्षा कर अधिक पैदावार प्राप्त की जा सकती है, जिससे कृषकों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। लिहाजा जिले के किसान बोआई से पहले बीज शोधन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति ध्यान दें। बीज शोधन व भूमि शोधन रसायन कृषि रक्षा इकाइयों पर 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा ने बताया कि भूमि शोधन हेतु 2.5 किग्रा प्रति हेक्टेयर ट्राइकोडर्मा या ब्यूबेरिया बैसियाना बायो रसायन को 75 किग्रा सड़ी हुई गोबर की खाद में मिलाकर 10-12 दिन तक छाया युक्त स्थान पर रखकर पानी के छीटे मारें, ताकि नमी बरकरार रहे। तत्पश्चात इस 75 किग्रा गोबर की खाद जो कि बायोपेस्टीसाइड में तब्दील हो चुका है इसे जुताई करके बुवाई से पहले खेत में मिला दें। इससे खेत में मौजूद दीमक एवं फफूंद से छुटकारा मिलेगा। साथ ही खेत में जैविक खाद की कमी भी पूर्ण हो जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कृषि रक्षा अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।

Chandauli:राजीव प्रजापति अमेरिकन कांफ्रेंस में प्रस्तुत करेंगे अपना शोध-पत्र


चंदौली। जिले के ग्राम कवरुआ निवासी राजीव कुमार प्रजापति अमेरिका के ओरेगॉन कन्वेंशन सेंटर पोर्टलैंड में आयोजित होने वाले कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे। राजीव 17 से 21 नवंबर तक चलने वाले कांफ्रेंस दी अमेरिकन सोसायटी ऑफ़ मैकेनिकल इंजीनियर्स में हिस्सा लेने के लिए चुना गया है।
उक्त कांफ्रेंस मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवीनतम शोध और विचारों को साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां राजीव कुमार अपने शोध का प्रस्तुतिकरण करेंगे। साथ ही, उनके रिसर्च पेपर को प्रकाशन के लिए चुना गया है। राजीव कुमार प्रजापति, आईआईटी मद्रास के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रो. जीएल सैमुअल के मार्गदर्शन में एक रिसर्च स्कॉलर के रूप में एडवांस्ड मशीनिंग के विषय पर काम कर रहे हैं। आईआईटी मद्रास, एनआईआरएफ रैंक में प्रथम और विश्व में 227वां भारत का प्रमुख टेक्निकल इंस्टिट्यूट है। राजीव प्रजापति छोटे गांव से निकलकर आईआईटी में रिसर्च और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने तक का सफल तय किया, जो एक बड़ी उपलब्धि है। यह सफलता न केवल राजीव कुमार प्रजापति, बल्कि उनके घर, गांव और जिला के लिए गर्व का विषय है। इसकी जानकारी होने पर परिवार व गांव के लोगों उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं भी दी है।

Chandauli
light rain
24 ° C
24 °
24 °
96 %
8.5kmh
100 %
Fri
25 °
Sat
28 °
Sun
27 °
Mon
30 °
Tue
32 °
Verified by MonsterInsights