19.8 C
Chandauli
Saturday, March 21, 2026

Buy now

Home Blog Page 147

Chandauli में तीन लाख नए सदस्य बनाएगी BJP: Dr. Mahendra Nath Pandey

भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डा.महेंद्रनाथ पांडेय।
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डा.महेंद्रनाथ पांडेय।

Young Writer, चंदौली। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का जनपद व मंडल स्तर पर गुरुवार को शुभारंभ किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने जिला कार्यालय कार्यालय पहुँचे कार्यकर्ताओं को एक साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर इसका औपचारिक शुभारम्भ किया। कहा कि सभी कार्यकर्ता मोबाइल फोन से सदस्यता के लिए दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल कराकर लोगों को पार्टी से जोड़कर सदस्यता दिलाएं। सदस्यता अभियान चलाकर सर्वसमाज के लोगों को पार्टी से जोड़े और नीतियों से अवगत कराएं।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 200 लोगों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रकार जिले के 1500 बूथों के माध्यम से 3 लाख लोगों को पार्टी सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसी प्रकार प्रदेश में 3 करोड़ लोगों को भाजपा सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान का आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भी मजबूती प्रदान करेगा। सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर बूथ पर सर्वसमाज के 200 लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। उनका प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। इसके अलावा देश में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के विकास कार्यों और सर्व समाज के समर्थन की बदौलत 2017, 2022 की तरह 2027 के भाजपा की सरकार बनेगी।बुलडोजर राजनीति को लेकर मची सियासी रार पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव के हाथों में बुलडोजर की स्टेरिंग पकड़ने की नौबत नहीं आएगी। क्योंकी 2027 में पुनः भाजपा की सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव दिवा स्वप्न देखना बंद कर दें।

Chandauli:घंटे भर की बारिश में नदी में तब्दील हुआ चंदौली का गंगा रोड,लोगो ने कहा सभासद नही देते ध्यान


चंदौली। मुख्यालय पर हल्की बारिश ने नगर के विकास की पोल खोल कर रख दी है। गुरुवार बृहस्पतिवार को एक घंटे की बारिश में कई वार्ड व सड़कें जलमग्न हो गई। वहीं किदवई नगर वार्ड नंबर आठ स्थित प्रमुख त्रिमुहानी गंगा रोड वाले रास्ते पर घुटने भर से अधिक पानी भर गया। इस कारण जहां वाहनों की गति धीमी हो गई, वहीं कई बाइकों के साइलेंसर में पानी चला गया। जिससे वाहन बंद हो गए। गंगा रोड पर जलभराव होने से आवागमन काफी देर तक बाधित रहा।
स्थानीय दुकानदारों व लोगों का कहना है कि सभासद द्वारा वार्ड की कोई सुध नही ली जाती है और ना ही ठीक तरह वार्ड की नालियों कह सफाई कराई जाती है। यही कारण है कि बारिश के बाद पानी का दवाव होने से प्लास्टिक की थैलिया नालियों के मुख्य मार्ग में फंस जाते हैं। इससे पानी का बहाव रुक जा रहा है। पानी नहीं निकलने से जलभराव हो जाता है। नगर पंचायत द्वारा जलभराव से बचने के लिए कोई समाधान नहीं किया जाता है। जलभराव की समस्या को लेकर कई बार वार्डों के सभासद से शिकायतें दर्ज कराईं गई। लेकिन जलभराव की समस्या अब तक दूर नहीं हुई। बताया कि जब से नगर में  नेशनल हाइवे प्राधिकरण द्वारा पुल-पुलिया का निर्माण कराया गया है, जब से नगर के दक्षिणी हिस्से का पानी उत्तरी हिस्से में नहीं जा पाता है और नगर की नालियां ओवरफ्लो करके सड़कों पर बहने लगती है। यह एक गंभीर समस्या है, जिसे नगर पंचायत व हाइवे प्राधिकरण को संयुक्त प्रयास से दूर किया जाना जरूरी है।
इनसेट——
लोगो की घरों में घुसा नाले का गंदा पानी
चंदौली। नगर क्षेत्र स्थित किदवई नगर वार्ड स्थित गंगा रोड पर कई वर्षों से पानी निकासी  की समस्या बनी हुई है। कई बार सभासद से शिकायत के बाद भी उक्त समस्या को अभी तक दूर नहीं किया गया है। यही वजह है। कि बरसात का गंदा पानी दुकानदारों के साथ-सा लोगों के घरों में घुस जाता है। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

कार्य में लापरवाही पर निलंबित हुए आठ सफाई कर्मी,बाबा कीनाराम तपोस्थली पर साफ सफाई के लिए किया गया था तैनात


चंदौली। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिंहा ने कार्य में लापरवाही बढ़ाने पर गुरुवार को आठ सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें विभिन्न ब्लॉकों से संबंध कर दिया। इस कार्रवाई के बाद सफाई कर्मियों में हड़कंप मच गया। सभी सफाई कर्मी बाबा कीनाराम की जयंती पर गत दिनों रामगढ़ स्थित उनके तपोस्थली पर लगाया गया था, लेकिन सभी ने अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरती जिस पर यह निलंबन की कार्रवाई की गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिंहा कहा कि कार्य के प्रति कोई भी कर्मचारी की लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी। गत दिनों बाबा कीनाराम की जयंती पर रामगढ़ स्थित तपोस्थली पर आठ सफाई कर्मियों की ओर से साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही की गई थी। जिसके तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें सफाईकर्मी रबिन्द्र नाथ सिकरौरा कला गांव में तैनात थे उन्हें निलंबित करते हुए बरहनी विकास खण्ड कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। इसी तरह हिम्मत बहादुर अजगरा गांव में तैनात थे उन्हें सदर विकासखंड चंदौली, रजनीश यादव अजगरा में तैनात थे उन्हें विकास खंड कार्यालय सकलडीहा, विजय नारायण, पक्खोपुर गांव में तैनात थे उन्हें सदर विकासखंड से संबद्ध किया गया है। वहीं रामदेव सोनकर को रमद्दतपुर गांव से सकलडीहा, शत्रुघ्न यादव को पपौरा से सदर, गौरव पांडेय डाही ग्राम पंचायत अजगरा से बरहनी, खुसरुद्दीन सदर विकास खंड के गौरी से बरहनी ब्लाक मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है।

नैनो यूरिया व डीएपी से बढ़ता है फसलों का उत्पादनः विनोद कुमार


चंदौली। जिला कृषि इमलिया ग्राम में गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव व इफको के क्षेत्राधिकारी अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में किसानों को संतुलित उर्वरक के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
उक्त गोष्ठी में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं सागरिका तरल के उपयोग के बारे में बताया गया। जिला कृशि अधिकारी ने बताया कि नैनो उर्वरकों का इस्तेमाल से फसलों का उत्पादन बढ़ता है। साथ ही उर्वरकों पर होने वाली लागत में कमी आती है। गोष्ठी के बाद प्रगतिशील किसान अजय कुमार सिंह के खेत में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सगरिका तरल का स्प्रे किया गया। ड्रोन संचालक अभय कुमार ने ड्रोन से स्प्रे की खूबियों के बारे में बताया। बताया कि ड्रोन से एक एकड़ स्प्रे मात्र 7 मिनट में किया जा सकता है। एक एकड़ में स्प्रे के लिए 10 लीटर पानी के साथ एक बोतल नैनो यूरिया 500 एमएल, नैनो डीएपी 250 एमएल का स्प्रे किया जा सकता है। एक एकड़ स्प्रे का खर्चा 250 रूपय आता है ड्रोन से स्प्रे में समय और लागत कम लगती है। इस मौके पर चंदन सिंह, सरोज सिंह, मयंक सिंह, अनुपम तिवारी, दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रेन से गिरकर युवक की मौत,शव को कब्जे में कर कार्यवाई में जुटी पुलिस

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के छितो गांव के समीप बृहस्पतिवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची जीआरपी पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बाबते है कि बिहार प्रान्त के बैसाली जिला जहागरीपुर गांव निवासी विजय पासवान 35 वर्ष ट्रेन से अपने घर जा रहा था। जैसे ही ट्रेन छितो गांव के समीप पहुची की विजय किन्ही कारणों से रेलवे ट्रैक पर गिर गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटी आस पास की भीड़ ने युवक का शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नही मिली उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने युवक का जांच पड़ताल किया। जिसकी पहचान जहाँगीरपुर गांव निवासी विजय के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Chandauli:जंगली जानवर ने ग्रामीणों पर हमला कर 6 लोगो को किया घायल,गांव में दहशत

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर व डकही गांव में एक जंगली जानवर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। घटना में बच्चे सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुच गए जहा सभी का इलाज़ चल रहा है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम में घायलों से पूछताछ कर जंगली जानवर को पकड़ने की तैयार में जुट गई है।

बताते है कि चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दाऊदपुर और डकही गांव में अक्सर जंगली-जानवरों का आतंक रहता है। गुरुवार की अलसुबह किसी बड़े जंगली जानवर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गया। अंधेरा होने की वजह से ग्रामीण जानवर को ठीक से पहचान नही पाए। जानवर के हमले से एक बालक, महिला समेत कुल 6 लोग जख्मी हो गए.आनन-फानन में सभी घायलों को चकिया के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस बाबत वन दरोगा ने बताया कि जानवर ने ग्रामीणों पर हमला किया है। ग्रामीणों के अनुसार लकड़बग्घा बताया जा रहा है। जिसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगया जा रहा है।

DM Chandauli का फरमान‚ जांच पूरी कर लंबित आवेदन पत्रों को जल्द करें स्वीकृत

Young Writer, Chandauli News:

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बुधवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला चाइल्ड हेल्प लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित पटल सहायकों से उनके द्वारा देखे जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। इस क्रम में उन्हें अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) योजनान्तर्गत कुल 22 तथा स्पांसरशिप योजनान्तर्गत कुल 140 आवेदकों के आवेदन पत्र लंबित है, जो जांच प्रक्रिया में है।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अन्दर लंबित आवेदन पत्रों की समस्त कार्यवाहियों पूर्ण कराते हुए उनकी स्वीकृति की कार्यवाही सुनिश्चित करायें तथा पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत योजनाओं से लाभान्वित किया जाय। बाल कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए उनसे सम्बन्धित पत्रावलियों, पंजिकाओं का भी अवलोकन किया गया, जिसके उपरान्त निर्देश दिये गये कि पॉक्सो प्रकरण में विशेष न्यायालय से जमानत की प्रति प्राप्त की जाय तथा एफआईआर दर्ज होते ही उसकी सूचना बाल कल्याण समिति को उपलब्ध करायी जाय। किशोर न्याय बोर्ड में न्यायालय का कार्य चल रहा था। निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिये गये कि चाइल्ड हेल्प लाइन पर प्रकरण लंबित प्रकरणों को अविलंब निस्तारित किया जाय। साथ ही जो प्रकरण निस्तारित हो चुके है उन्हें केस पंजिका पर लाल पेन व स्केच से केस क्लोज अंकित कर दिया जाय। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि छेड़खानी तथा अन्य समस्त प्राप्त प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रतिदिन की सूचना तत्काल सूचना पुलिस अधीक्षक तथा सम्बन्धित थाने को प्रेषित की जाय। प्राप्त सभी प्रकरणों मे जिनका निस्तारण हो चुका है, का फॉलोअप निरन्तर किया जाय। इस दौरान प्रभात कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी चंदौली, अशोक कुमार श्रीवास्तव, धमेन्द्र कुमार सिंह, हरेराम पाण्डेय, ताहिर हुसैन, डा.किरन त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Sakaldiha : अधूरा नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

सकलडीहा में प्रदर्शन करते कस्बावासी।

Young Writer, सकलडीहा: पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था द्वारा सकलडीहा में सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई जगह नाला निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण दुर्धटना और संक्रामक रोग होने का डर सता रहा है। बुधवार को टिमिलपुर गांव के ग्रामीणों ने नाला निर्माण कार्य पूरा कराये जाने की मांग को लेकर विरोध जताया। समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोनों ओर बनने वाला गंदा नाला गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। नाला निर्माण अधूरा होने पर बारिश और गंदा नाला का पानी लोगों के घर के सामने लग रहा है। नाला का पानी का निकासी नहीं होने से संक्रामक रोग और मच्छरों के प्रकोप से लोग बीमार हो रहे है। गंदा नाला के पानी के दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के कर्मचारी और अधिकारियों की मनमानी को लेकर विरोध जताया। अधूरा नाला निर्माण पूरा नहीं किया गया और निर्माण हुए नाला के समीप मिट्टी डालकर रास्ता नहीं बनाया गया तो ग्रामीण आन्दोलन के लिये बाध्य होंगे। इस मौके पर विजय कुमार चौहान, रानू खान, छोटू चौहान, अखिलेश चौहान, संदीप चौहान, अरमान पठान, बहादुर राम, सोनू, प्यारे शर्मा आदि मौजूद रहे।

Chandauli:जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्थाओं को देख सपाईयों ने दिया धरना,सुविधाओं के विस्तार के साथ समस्याओं के निराकरण पर दिया जोर

चंदौली। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को जिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को लेकर सांसद बीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने जिला अस्पताल में मरीजों के हितों के मद्देनजर सुविधाओं के विस्तार के साथ ही समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया। धरना-प्रदर्शन की जानकारी होते हुए मौके पर सीएमओ डा. वाईके राय, सीएमएस डा.सत्यप्रकाश व मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य आलोक सिंह आचार्य पहुंच गए। उन्होंने सपाइयों के मांगों से संबंधित पत्रक प्राप्त किया और एक सप्ताह के अंदर समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया, तब जाकर सपाइयों का धरना समाप्त हुआ।
इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के काउन्टर तुरन्तु बढ़ाये जाय। इसके अतिरिक्त मरीजों की जांच रजिस्ट्रेशन काउन्टर व शैम्पल इक्ट्ठे करने के काउंटर को भी बढ़ाया जाए। कहा कि सीनियर रेजिडेन्ट व जूनियर रेजिडेन्ट डाक्टर आधे से कम ड्यूटी पर आते हैं। इसकी लगातार शिकायत मिल रही है। जिसे देखते हुए जिला अस्पताल में बायोमेट्रिक अरेन्डेंस अनिवार्य करते हुए उसके अनुरूप वेतन दिया जाए। सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह डाक्टर ने कहा कि सरकारी मेडिकल स्टोर जहाँ से दवा ओटी व आकस्मिक चिकित्सा विभाग में जाती है। एक पखवारे के अंतराल पर और इर्मजंसी मे जाग है, प्रति 15 दिन पर सीएमओ से गुणवत्ता की जांच की जाए। जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने कहा कि जिला अस्पताल के अन्दर के जलभराव की समस्या तुरन्त समाधान किया जाए। पोस्टर्माटम हाउस की समस्या एवं जलभराव को दूर करते हुए वहां आने वाले लोगों को बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहा कि महिला अस्पताल (हेरिटेज) की गन्दगी तुन्त साफ कराते हुए इलाज सुचारू रूप से व्यवस्थित किया जाय। इस अवसर पर योगेंद्र यादव चकरू, दिलीप पासवान, निरंजन कन्नौजिया, सुजीत कन्नौजिया, नफीस अहमद, अश्वनी सोनकर, राजकुमार जायसवाल, राजा खान, संजय सोनकर, मुसाफिर चौहान, अर्जुन अग्रहरि पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, चंद्रशेखर यादव,रमेश यादव ,औसाफ़ अहमद, अजय मौर्या, संतोष यादव, प्रभु नारायण यादव,सुभाष यादव, रामजन्म यादव, राम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Police Action: GRP ने 12.50 लाख चांदी के जेवर के साथ दो तस्करों को दबोचा

Police Action: GRP ने 12.50 लाख चांदी के जेवर के साथ दो तस्करों को दबोचा
Police Action: GRP ने 12.50 लाख चांदी के जेवर के साथ दो तस्करों को दबोचा

Young Writer, DDU Nagar: डीडीयू नगर राजकीय रेलवे पुलिस ने संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एस-5 में 15 किलो चांदी के गहनों के साथ दो लोगों को पकड़ा है। दोनों कानपुर से चांदी के गहने लेकर बिहार जा रहे थे। जीआरपी की सूचना पर जीआरपी थाना पर आयकर विभाग की टीम पहुंच गयी। बरामद चांदी और तस्करी करने के आरोपियों को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।

इस बाबत जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात नई दिल्ली से राजेन्द्रनगर जा रही डाउन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में जीआरपी स्कोर्ट कर रही थी। स्कोर्ट कर्मी एस-5 कोच में पहुंचे। कोच में दो लोग संदिग्ध हाल में दिखाई दिए। दोनों के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें चांदी के गहने मिले। दोनों गहनों से संबंधित कोई कागजात नही दिखा सके। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। ट्रेन बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पुलिस ने चांदी व दोनों तस्कर को पकड़ कर थाने ले आई।यहां चांदी के गहनों का वजन करने पर 15 किलो मिला।

पकड़े गए दोनों ने अपना नाम  रामधनी निवासी ग्राम छीकपुर थाना देहात कोतवाली मिर्जापुर और आनंद पांडेय निवासी गनेशगंज बहेलिया गली आदर्श बालिका इंटर कॉलेज थाना कटरा मिर्जापुर बताया। दोनों ने बताया कि वे चांदी के गहने कानपुर से लेकर बिहार जा रहे थे। बताया कि वे चांदी के गहने तैयार कर ज्वेलर्स के यहां आपूर्ति करते हैं। सूचना पाकर बुधवार को जीआरपी थाने पहुंची आयकर वाराणसी की टीम बरामद गहने और तस्करी केे आरोपी को अपने साथ ले गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद गहनों की कीमत साढ़े बारह लाख रुपये है।

Chandauli
overcast clouds
19.8 ° C
19.8 °
19.8 °
72 %
0.8kmh
100 %
Sat
28 °
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
38 °
Wed
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights