चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदरखा गांव के समीप नेशनल हाईवे बुधवार को एक तेज़ रफ़्तार डंफर ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार मां बेटे की मौके पर मौत हो गई। वही एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डंफर ट्रक चालक फरार हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव निवासी 39 वर्षीय लाल बहादुर मौर्य अपनी माता 65 वर्षीय नगीना देवी और एक बच्चे 8 वर्षीय शुभम को लेकर स्कूटी से वाराणसी की तरफ से नेगुरा स्थित अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही चंदरखा गांव के समीप पहुंचे। तेज़ रफ़्तार डंफर में उसकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। घटना में दोनों की मौक़े पर ही मौत हो गई। व उस पर बैठा सुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहा सुभम का इलाज़ चल रहा है। वह घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया भारी संख्या में परिजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।
चंदौली। मनराजपुर प्रकरण का एक बार फिर सुर्खियों में है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इस केस में एक अहम टिप्पणी करते हुए डीपीजी मुख्यालय को आदेश भेजा है, जिसमें उन्होंने चंदौली पुलिस की कार्य प्रणाली की निष्पक्षता पर सवाल करते हुए पूरे मामले की जांच अपनी निगरानी में कराने और विवेचना के प्रगति की रिपोर्ट 15-15 दिनों के अंतराल पर कोर्ट पर पेश किए जाने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 29 अगस्त को अपने दिए गए आदेश में टिप्पणी किया कि सैयदराजा थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या-119/2022, अंतर्गत धारा-323, 304, 452 आईपीसी में विवेचना के संबंध में विवेचक लक्ष्मण मिश्रा की आख्या प्राप्त हुई। कोर्ट ने मनराजपुर के चर्चित मामले में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही को पूर्ण करते हुए अंतिम प्रगति आख्या प्रस्तुत किया जाना था, जो 22 जुलाई 2024 को मुख्यालय स्तर पर लंबित है। कोर्ट ने कहा कि पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि सभी अभियुक्तगण पुलिस कर्मी है और प्रकरण दो वर्षों से अधिक समय से लंबित है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि विवेचना निष्पक्ष रूप से नहीं हो रही है तथा पुलिस द्वारा विवेचना को जानबूझकर विलम्ब किया जा रहा है। लिहाजा पुलिस महानिदेशक लखनऊ इस प्रकरण को खुद के निगरानी में विवेचना कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही न्यायालय के समक्ष प्रत्येक 15 दिवस पर विवेचना की प्रगति आख्या प्रेषित कराना सुनिश्चित करेंगे। सीजेएम कोर्ट की इस टिप्पणी से जनपद चंदौली पुलिस की कार्यवाही पर कई सवाल भी खड़े हुए हैं। क्योंकि कोर्ट ने मामले की विवेचना पर पुलिस की निष्पक्षता पर भी अपनी टिप्पणी की है।
चंदौली। मुख्यालय पर बीएसएनएल के नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। बीते कई दिनों से कस्बा समेत आसपास के क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को नेटवर्क की समस्या झेलनी पड़ रही है। बीएसएनएल का नेटवर्क कभी रहता है। तो कभी एकाएक गायब हो जाता है। यही नही मोबाइल से बात करते करते अचानक नेटवर्क गायब हो जाता है। जिससे बात का क्रम बीच मे ही टूट जाता है। इससे समस्या से बीएसएनएल के उपभोक्त पूरी तरह परेशान हो गए हैं। वही आए दिन नेटवर्क गायब होने से इंटरनेट सेवा भी ठप हो जा रही है। इससे दुकानदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। तमाम शिकायतों के बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। जिसका खामियाजा बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को बीएसएनल का नेटवर्क नही रहने से लोग पूरे दिन अपने काम काज से वंचित रहे। इस बाबत बीएसएनल अधिकारी जेडीओ कमला यादव ने बताया कि केबल कटने से नेटवर्क में दिक्कत आई है। जिसको ठीक किया जा रहा है। जल्द ही सेवा बहाल कर दिया जाएगा।
इनसेट…… पोस्ट आफिस का काम तीन बजे से रहा प्रभावित चंदौली। मुख्यालय पर इंटरनेट सेवा ठप होने से दुकानदारों के साथ-साथ मुगलसराय सैयदराजा व चंदौली के पोस्ट आफिस का भी कामकाज तीन बजे से प्रभावित रहा। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। पोस्टमास्टर श्रवण कुमार ने बताया कि तीन बजे से ही बीएसएनल का नेटवर्क ठप होने से ऑफिस का कामकाज नही हो पा रहा है। जिससे कर्मचारियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ऑनलाइन काम अधूरे रह गए है।
चंदौली। मुग़लसराय थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में मंगलवार को एक 35 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फाँसी लगा ली घटना में उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल कर युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि मुगलसराय निवासी पारस नाथ के 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार की पत्नी रक्षा बंधन पर अपने घर चली गई। रात में खाना खाने के बाद मुकेश अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। देर रात उसने दरवाजा बंद कर संदिग्ध परिस्थिति ने फांसी लगा ली। सुबह उसको कमरे से आने में देर हुआ तो परिजनों ने उसका दरवाजा खोला और अंदर का नाराज देख सन्न हो गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने मौके पर पहुच जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फांसी लगा ली है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मुख्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई चंदौली के विकास पुरुष की जयंती चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में मंगलवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 119वीं जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके पौत्र और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने पंडित कमलापति पार्क पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शीश नवाया। साथ ही चंदौली के विकास पुरुष के योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि पंडित जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने चन्दौली से जीवनपर्यंत लगाव रखा। जिला बनने से पूर्व चन्दौली का अस्तिस्त्व उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर बड़ी प्रमुखता से रहा। पंडित जी का चंदौली के एक एक परिवार और व्यक्ति से लगाव रहा है जिसका परिणाम है कि आज भी विकास की बात होने पर पंडित जी के कार्याें का उदाहरण दिया जाता है। आज सरकार उन कार्याे का मरम्मत तक करा पाने में असफल है। पंडित कमलापति त्रिपाठी स्मृति सेवा संस्थान के संयोजक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि चन्दौली का कण-कण पंडित कमलापति त्रिपाठी का ऋणी है। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार नहर विद्युत, बांध, कैनाल, इंटर कॉलेज, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज, अस्पताल यहां जो कुछ दिख रहा है उस पर कमलापति के व्यक्तित्व की छाप है। खेती के लिए उनके द्वारा किये गए प्रयास का परिणाम है कि चन्दौली को लोग धान का कटोरा के रूप में जानते है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डा.नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि पंडित कमलापति का जीवन आज के राजनेताओं के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने आजीवन देश हित को सर्वाेपरि रखने वाले सभी धर्मों और पंथ, सम्प्रदाय का आदर किया और लोगो की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझा। इस दौरान रामजी गुप्ता, डा.राजेश कुमार चौधरी, विजय त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, मधुराय, रजनीकांत पांडेय, नवीन सिंह, राजेंद्र गौतम, डा.राम आधार जोसेफ, सतीश बिंद, शाहिद तौसिफ, दयाराम पटेल, श्रीराम यादव, शशिनाथ उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, अरुण द्विवेदी, बाबा गोड़, गुलाब राम, योगेंद्र सिंह लड्डू, श्रीकांत पाठक आदि उपस्थित रहे।
नौगढ़़ सीएचसी पर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देते चिकित्सक।
Young Writer, Naugarh News:
नौगढ़ मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाने से मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। बुखार पेट दर्द व डायरिया ईत्यादि बीमारियों से पीड़ित मरीजों से सरकारी अस्पताल के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की बहुत भीड़ हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ मे सोमवार को कुल 304 मरीजों का पंजीकरण कर के दवा उपचार किया गया। जिसमें टाईफाइड मलेरिया ईत्यादि से संबंधित करीब 120 मरीजों का ब्लड जांच हुआ।
सरस्वती अस्पताल में मरीजों की होने वाली काफी भीड़ का दवा उपचार करने में स्वास्थ्य कर्मियों से पद के इतर अतिरिक्त कार्य में सहयोग लिया जा रहा है। डा.सुनील सिंह ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में पंजीकृत कुल 304 मरीजों में से अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं। जिनका दवा उपचार किया गया है। बताया कि लोग साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर सादा भोजन व उबला हुआ पानी का सेवन अवश्य करें, जिससे काफी हद तक मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रति कार्य दिवस में 60 से 90 मरीजों का होने वाला पंजीकरण में इस समय बहुत काफी वृद्धि हो गई है। वहीं प्राइवेट चिकित्सालयों व झोलाछाप डॉक्टरों के यहां भी मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है।
Young Writer, Swami Vivekananda Youth Award चंदौली जिला युवा कल्याण अधिकारी नितीश कुमार राय ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी में विवेकानंद यूथ अवार्ड दिया जाना है। इसके लिए विकास कार्यक्रमों के विभिन्न क्षेत्रों तथा खेलकूद सामाजिक कार्य, वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना व संचालन, जैविक खेती, सौर उर्जा संयत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्टीय एकीकरण, साक्षरता आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढ़ाव देना, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग तथा राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले अपना आवेदन कर सकते हैं।
उन्हें अपने आवेदन पत्र में एक अप्रैल 2021 से लेकर 31 मार्च 2024 तक किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत करना होगा। यह जानकारी देते हुए युवा कल्याण अधिकारी नितीश कुमार राय ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी को राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी के विवेकानन्द यूथ एवार्ड से नवाजेगी, जिन्हें पचास हजार रुपये नकद, स्वामी विवेकानन्द व प्रतिमा एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा। आवेदनकर्ता अभ्यर्थियों को 15 से 35 वर्ष की आयु के बीच होन अनिवार्य है। जिसका निर्धारण वर्ष के 01 जनवरी, को नामांकन के समय के अनुसार होगा। यह पुरस्कार जीवन में एक बार प्रदान किया जायेगा। किसी सरकारी सेवा में अर्थात केन्द्र, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम विश्वविद्यालयों, स्कूलों व कॉलेज आदि में कार्यरत व्यक्ति पुरस्कार के पात्र नहीं है। पुरस्कार के लिए आवेदक अपना आवेदन-पत्र निर्धारित प्रारूप पर साक्ष्य सहित तीन प्रतियों में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, कार्यालय विकास भवन चंदौली में जमा किया जा सकता है।
रामगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शिव तांडव प्रस्तुत करते बिद्यालय के बच्चे।
जन्मोत्सव के दूसरे दिन बाबा कीनाराम मठ में हुए विविध कार्यक्रम
Young Writer, Chandauli News: चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में बाबा कीनाराम का 425वें जन्मोत्सव समारोह (Baba Kinaram Janmotsav) में सोमवार को श्रद्धालुओ ने बाबा कीनाराम का मत्था टेका। लाखों की संख्या में लाइन में लगकर लोगों ने बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन किया। वहीं बच्चों ने मेला क्षेत्र में झूले, चरखी का लुफ्त उठाया। वहीं खिलौने का खरीदारी की। भीड़ को देखते हुए फोर्स जगह जगह तैनात रही।
रामगढ़ मठ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सम्मानित करते आयोजक।
क्षेत्र के रामगढ़ में पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम के निर्देशन में बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाबा कीनाराम मठ में दूसरे दिन भी सुबह क्षेत्रीय व दूरदराज से आये गायक कलाकार मटुक सिंह, गुड्डू तिवारी, दीपक सिंह व दीपक तिवारी ने सुबह 8 बजे रामायण गान प्रस्तुत किया। लाखों की संख्या में पुरुष, महिला, बुजुर्ग व बच्चे लाइन में लगकर बाबा कीनाराम के दर्शन पूजन के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दूसरी तरफ लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। वाहनों को मठ परिसर व मेला परिक्षेत्र से एक किलोमीटर दूर रखा गया। बच्चों के मनोरंजन के झुला ,चरखी का बच्चो ने लुफ्त उठाया। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए क्षेत्राधिकारी राजेश राय व बलुआ एसओ अशोक मिश्रा के नेतृत्व सैकड़ो पुलिस कर्मी, महिला पुलिस, पीएसी, क्राइम ब्रांच चप्पे चप्पे पर तैनात रहे। उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा भीड़ व व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह, प्रधान व्यवस्थापक अरुण सिंह, मेजर अशोक सिंह, क्रीं कुंड महिला संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह द्वारा मठ में अतिथियों व श्रद्धालुओं के अगवानी में लगे रहे।
रामगढ़ स्थित मेला क्षेत्र में जुटी भीड़ व झूले का आनन्द लेते बच्चे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे श्रोता चहनियां। कीनाराम मठ के अंदर सांस्कृतिक मंच पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रोता झूम उठे। मां खण्डवारी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा भजन, कीर्तन व बी एड बी विद्यालय के बच्चों द्वारा अघोर शिव तांडव का शानदार मंचन किया। गायक कलाकार हरिशंकर तिवारी, राकेश तिवारी, सुमन अग्रहरि व साथियों गीत संगीत प्रस्तुत हुआ। कथक नृत्य मनीष शर्मा व ऋचा पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत हुआ। मारूफपुर के अमित सिंह ने अनूप जलोटा के ऐसी लागी लगन के गीत पर झूमे श्रोता। कई कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान सूर्यनाथ सिंह, प्रभुनारायण सिंह लल्ला, राजेन्द्र पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, अभय यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता समित कुमार सिंह, संतोष सिंह, पीके, कुलदीप वर्मा, मिथिलेश सिंह, रितेश पाण्डेय, नन्दू गुप्ता आदि उपस्थित थे। संचालन धनंजय सिंह ने किया।
रामगढ़ मठ में दर्शन पूजन करते सांसद व विधायक।
सांसद-विधायक ने किया दर्शन पूजन चंदौली। सांसद बिरेन्द्र सिंह व सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने बाबा किनाराम का दर्शन पूजन व हवन किया । सांस्कृतिक मंच से सांसद-विधायक को संचालक धनंजय सिंह ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कहा कि बाबा कीनाराम के अघोरपंथ का तो विश्व विख्यात है। बाबा कीनाराम के दर्शन पूजन से ही दुखो का नाश होता है। ये साक्षात भगवान शिव के रुद्र अवतार है। इन्होंने दूसरों के उपकार के लिए हर सुख का त्याग किया है। बाबा कीनाराम चंदौली ही नहीं अन्य जनपदों, अन्य प्रदेशों व विदेशों में भी जाकर लोगों का भला किया है। रामगढ़ में जन्मे बाबा कीनाराम हमलोगों के आराध्य है। इनके साथ सुभाष यादव, राजीव सिंह मुन्ना, बबलू सिंह, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, भानु प्रताप यादव आदि मौजूद थे।
बाबा कीनाराम मठ में दर्शन पूजन के लिए लगी भक्तों की भीड़।
देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे श्रोता चहनियां। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित मठ में रविवार की रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चला। कलाकारों को कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कलाकारों ने गोलू राजा, प्रीति सरगम सिंह, कविता यादव, अन्यया मिश्रा, पुनीत पागल, मासूम अली, प्रवीण कुमार, अमलेश शुक्ला, नूतन तिवारी, पूजा मोदनवाल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति किया। बाबा कीनाराम के बखानो की प्रस्तुति से लोग झूम उठे। वहीं रामगढ़ मठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रितेश कुमार द्वारा मठ में आये लोगों का शिविर लगाकर जांच किया। वही दवा का वितरण किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा का मत्था टेका चहनियां। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रामगढ़ स्थित मठ में बाबा का दर्शन पूजन किया। सांस्कृतिक मंच पर संचालक धनंजय सिंह, प्रभु नारायण सिंह, सूर्यनाथ सिंह, कुलदीप वर्मा, पंकज पाण्डेय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इनके साथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना भी थे। वहीं शाम को विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। पूर्व डायरेक्टर आइआइटी बीएचयू प्रोफेसर एसएन उपाध्याय, समाजसेवी डा.हर्षवर्धन सिंह, प्रवक्ता एसएस बीएल कालेज देवरिया डा.अरविंद शुक्ला आदि ने गोष्ठी में बाबा कीनाराम के चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह, प्रभु नारायण सिंह, पंकज पाण्डेय, महिला मंडल अध्यक्ष रूबी सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन धनंजय सिंह ने किया।
चंदौली। महामंडलेश्वर इंटर कालेज वृंदावन गाजीपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में जनपद चंदौली के बेसिक के बच्चों ने अपना लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में चंदौली के बच्चों ने कबड्डी अंडर 14, अंडर 17,अंडर19,तीनो राउंड में पहले वाराणसी को और फाइनल में गाजीपुर को परास्त कर खिताब अपने नाम किया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आदित्य कुमार सिंह और उदित कुमार सिंह को चुना गया। विजेता टीम प्रदेश में अपना परचम लहराने के लिए उतरेगी बेसिक शिक्षा परिषद के चार खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तर के लिए हुआ है। जिनका नाम क्रमशः आदित्य कुमार सिंह उदित कुमार सिंह राजन कुमार राय है।इस अवसर पर टीम के कोच ब्लॉक व्यायाम शिक्षक धनपुरा दिलीप कुमार और श्रीमती बिनु यादव मौजूद रहें।
कमालपुर में नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते बसपा जिलाध्यक्ष।
Young Writer
कमालपुर। बसपा कार्यकर्त्ताओं की बैठक रविवार को रविदास पार्क में हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान की मौजूदगी में बसपा कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से उमाकांत राम को सैयदराजा विधानसभा का अध्यक्ष चुना। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। इसके बाद कार्यकर्त्ताओ ने माला पहनाकर नए पदाधिकारियों का स्वागत एवं किया।
इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बसपा एक पार्टी ही नहीं, बल्कि मिशन है। बसपा से जुड़े एक-एक कार्यकर्ता अपने आप में विशेष महत्व रखता है। इसलिए हमसभी को संगठित होकर आपस में समन्वय स्थापित करते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर व कांशीराम के सपनों को साकार करने के लिए निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करने की जरूरत है। कहा कि आगे आने वाले चुनाव में बसपा की जीत के लिए हमें अभी से जनता के बीच जाने की जरूरत है। उन्होंने संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर मुखर करने की जरूरत है, ताकि वे बसपा के मिशन से जुड़ सके। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने नवनियुक्त सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष को माला पहनाकर नए दायित्व की बधाई दी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजन खान, डॉ विनोद कुमार, मिथुन कुमार, अंगद राम, महेन्द्र राम, राजेश राम, मुरलीधर व अशोक कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें। अध्यक्षता मुख्य सेक्टर प्रभारी वाराणसी मण्डल कोआडिनेटर सुरेन्द्र प्रधान व जिला महासचिव राकेश शर्मा ने किया।