चंदौली उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रयुक्त भारी व हल्के वाहनों के किराये का भुगतान किया जाना हैं। लिहाजा अभी तक जिन मोटर मालिकों, विद्यालय के प्रबन्धकों व प्रधानाचार्याे द्वारा वाहन का लागबुक कार्यालय में नहीं जमा किया गया है को अपने स्तर से सूचित कार्यालय को सूचित करना सुनिश्चित करें। साथ ही अपने वाहनों का लागबुक तत्त्काल जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करा दें, ताकि उनके किराये का बिल तैयार कर भुगतान की कार्यवाही यथाशीघ्र की जा सकें।
Young Writer, चंदौली: सदर ब्लाक क्षेत्र के पुरवां गांव की बागडोर बतौर ग्राम प्रधान संभालने वाले संकठा सिंह अब नहीं रहे। उन्होंने रविवार की रात 92 वर्ष की अवस्था में अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार व पुरवां गांव के ग्रामीणों के साथ ही आसपास के इलाके के लेागों में शोक की लहर दौड़ गयी। सोमवार को पुरवां स्थित उनके पैतृक पर स्वर्गीय संकठा प्रसाद सिंह को अंतिम विदाई देने वालों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मर्णिकर्णिका घाट पर सम्पन्न हुआ।
पुरवां के पूर्व प्रधान संकठा प्रसाद सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल लोग।
बताते हैं कि संकठा प्रसाद सिंह पुरवा गांव में 30 वर्षों तक बतौर प्रधान ग्राम पंचायत की जनता का प्रतिनिधित्व किया। लोगों के सुख-दुख में शरीक होने का उनका स्वभाव और सभी को समान स्नेह व प्रेमपूर्वक मिलना और उनके दुख-दर्द को बांटने की कला से पूरा इलाका उनका कायल था। यही वजह थी कि वह पुरवां गांव से लगातार ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए और आगे चलकर उन्होंने जनसेवा का दायित्व अपने पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पकौड़ी सिंह को सौंपा दिया, जो वर्तमान में ग्राम पंचायत पुरवा के ग्राम प्रधान है और एक बार उनकी पुत्रवधू भी ग्राम प्रधान रह चुकी है। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के महामंत्री व परिवार के सदस्य अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने बताया कि संकठा सिंह का लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। उनका जाना न केवल परिवार, बल्कि पुरवा गांव व आसपास के इलाके में उनके चाहने वालों के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनका व्यक्तित्व अनुकरणीय व प्रेरणादायक है, जिससे हम सभी सीख लेकर आज आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं।
हरिओम सेवा आईटीआई कालेज में छात्रा को टैबलेट प्रदान करते अतिथिगण।
कौशल एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ाकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएः जिला सूचना अधिकारी
Young Writer
चंदौली क्षेत्र के हिनौता उर्फ जगदीशसराय स्थित हरि ओम सेवा आईटीआई कॉलेज में सोमवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजनांतर्गत उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय व प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी के द्वारा निःशुल्क टैबलेट का वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी व प्रबंधक संतोष तिवारी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रधानाचार्य सत्येन्द्र कुमार मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट किया। जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में एक है। इसलिए आईटीआई के होनहार छात्र छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा निःशुल्क टैबलेट वितरित कराया जा रहा हैं। छात्र छात्राएं टैबलेट का सही सदुपयोग कर तकनीकी ज्ञान अर्जित कर कौशल का विकास कर अपना व देश के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएं। प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि टैबलेट का सदुपयोग अमृत एवं दुरुपयोग विष के समान हैं। इसलिए छात्र इसका उपयोग सही दिशा में करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, सूचना विभाग से विनीत मिश्रा, चंद्रजीत यादव, रोहित मौर्य, आयुष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Young Writer, Chandauli विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत यूपी कारीगर दिवस पर 31 अगस्त को आयोजित हलवाई ट्रेड के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेसर्स सत्येंद्र पोर्टर वर्क के प्रोपराइटर राजकुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों हस्तकला की कारीगरी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपने 30 साल के अनुभव को सभी के बीच में साझा किया। धोबी समाज से रजनीश कनौजिया द्वारा अपने समाज के कार्य को और आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा किया गया।
जिला समन्वयक, यूपीकॉन रामचंद्र यादव द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के व्यावहारिक तथा सैद्धांतिक प्रशिक्षण 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया कि कौशल विकास तथा उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के साथ विभाग से जुड़े हुए एक्सपर्ट के द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण कराया जाएगा। कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वह कुशल होकर आगे स्वरोजगार से खुद को जोड़कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सके।
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के नीदिलपुर गांव के समीप रविवार की देर रात अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वही पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने एक की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते है कि सैयदराजा थाना के भजीता गांव निवासी रितेश कुशवाहा 20 वर्ष धानापुर निवासी राहुल कुशवाहा 15 वर्ष और रोहित गुप्ता 15 वर्ष एक बाइक से रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम धाम से दर्शन-पूजन कर रात्रि 11 बजे चहनियां-धानापुर मार्ग से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह निदिलपुर गांव के पास पहुंचे थे। कि अचानक ब्रेक लगाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे तीनों गिर पड़े। रितेश कुशवाहा को गंभीर चोटें आईं। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं राहुल को गंभीर चोटे लगने के चलते बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रोहित गुप्ता को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही गम्भीर घायल युवक को ट्रामा सेंटर भेजवाया। इस बाबत धानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रामगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विकासपरक योजनाओं पर चर्चा करते पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय।
Young Writer, चंदौली। पूर्व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व चंदौली के पूर्व सांसद रविवार को रामगढ़ की पावन धरा पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बाबा कीनाराम मठ पहुंचकर शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शरीक होने को उन्होंने सुखद अनुभूति बताया। कहा कि बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव में नाथ परंपरा की पीठ के योगी आदित्य नाथ और अघोर पंथ के पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम का समागम हुआ।
उन्होंने Dr. Mahendra Nath Pandey ने कहा कि बाबा कीनाराम की पावन जन्मभूमि व तपोभूमि रामगढ़ में संतों का समागम हम सभी के लिए सुख अनुभूति रही। योगी आदित्यनाथ के महान संत होने के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं जिन्होंने अपने कर्म से जन कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। उम्मीद है आगे आने वाले दिनों में उनके सानिध्य व अगुवाई में उत्तर प्रदेश के विकास के साथ ही यहां के लोगों का कल्याण होगा, जिससे प्रदेश से कुरीतियां, बुराईयां व अपराध पूर्णतः समाप्त होंगे। कहा कि जनपद के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर गंभीरता दिखाई है और कई परियोजनाओं को गति देने के लिए लेकर चर्चाएं भी हुईं है। बताया कि आगे आने वाले दिनों में जनपद के विकास को कई परियोजनाओं गति देने का काम करेगी, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलेगी और यहां की तरक्की व खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा।
चंदौली। टिमिलपुर स्थित पुरानी हास्पीटल के समीप सड़क के किनारे फिसलन होने के कारण बाइक सवार असंतुलित होकर अज्ञात वाहन से टकराककर गिर गया। बाइक पर पीछे बैठी महिला के सर में गंभीर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल होगयी। सीएम के कार्यक्रम से लौट रहे डीएम एसपी ने मौके पर रूककर घायल महिला को पुलिस के वाहन से जिला हास्पीटल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत होगयी। घटना के समय वाहनो की लम्बी कतार लग गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान जगह जगह सड़क खोदकर छोड़ दिये जाने से आये दिन दुर्घटना हो रही है। पुलिस ने महिला की शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी।
बलुआ थाना क्षेत्र के बछौली गांव निवासी महेन्द्र राम की पत्नी लालमनी देवी अपनी बेटी मंशा का दवा कराने के लिये नईबाजार अपने बेटे के साथ बाइक से गयी हुई थी। लौटते समय करीब 6 बजे टिमिलपुर स्थित पुरानी हास्पीटल के पास सड़क पर फिसलन होने के कारण असंतुलित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गयी। बाइक पर पीछे बैठी 55 वर्षीय लालमनी देवी के सर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे डीएम और एसपी ने दरियादिली दिखाते हुए काफिला को रोक लिया। घायल महिला को पुलिस की वाहन से जिला हास्पीटल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों कोहराम मचा हुआ है। डीएम एसपी ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोशा दिया। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन से टक्कर होने की तहरीर परिजनों की ओर से दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर शव का पीएम कराया जा रहा है।
Baba Kinaram मठ में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाब बोले‚ सत्ता का गुलाम नहीं होता संत और योगी रामगढ़ में आयोजि 425वें जन्मोत्सव में शामिल होकर बाबा कीनाराम को किया नमन
Young Writer, CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान बाबा कीनाराम मठ पहुंचकर 425वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में शरीक हुए। उनके साथ पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम भी मौजूद रहे। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ अघोरेश्वर बाबा कीनाराम की पूजा-अर्चना की और लोक कल्याण के लिए मंगल कामना भी। इसके बाद मठ प्रांगण में आयोजित गोष्ठी पर भक्तों व आमजन से रूबरू हुए। मंच संभालते ही उन्होंने बाबा कीनाराम के विराट व्यक्तित्व पर रोशनी डाली और उन्होंने समाज में व्याप्प्त कुरीतियों से लड़ने का आमजन से आह्वान भी किया।
Baba Kinaram की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाते सीएम योगी आदित्यनाथ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज बाबा कीनाराम के 425वें जन्मोत्सव में शामिल हुआ। समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ बाबा कीनाराम रहे और उन्होंने अंतिम क्षण तक कुरीतियों की खिलाफत करते हुए मानव कल्याण किया और भटके हुए लोगों को सही दिशा और राह दिखाई। उन्होंने अपने अद्भुत चमत्कारों ने लोक कल्याण का कार्य किया। कहा कि बाबा कीनाराम जन्म से ही विभूति थे। बाबा कीनाराम एक कुलीन परिवार में जन्म जरूर हुआ, लेकिन उन्होंने साधना से सिद्धि प्राप्ति की। उन्होंने अपनी सिद्धि का इस्तेमाल समाज और लोक कल्याण के लिए किया। उन्होंने काशी के क्रीं कुंड को पवित्रता दी। दलित, वनवासी जनजाति समुदाय को सशक्त किया। मुगल आक्रांताओं को फटकार लगाकर भगा दिया, जो बताता है कि एक संत और योगी सत्ता का गुलाम नहीं होता, बल्कि वह सत्ता को उनके विचारों पर चलने के लिए मजबूर करता है।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के विकास की परियोजनाओं की डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की मौजूदगी में समीक्षा की। साथ ही बाबा कीनाराम मठ के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि जन्मोत्सव में आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो जिला प्रशासन इस बात का ध्यान रखे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय, अजीत सिंह, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह, समित कुमार सिंह, डा.संजय त्रिपाठी, सूर्यमुनि तिवारी, सुरेन्द सिंह, प्रभुनारायण सिंह लल्ला, अखिलेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। संचालन लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने किया ।
चंदौली। जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा शनिवार को सकुशल सम्पन्न हुई। इस दौरान जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर 4365 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 2787 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जांच-पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। पुलिस सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच सुबह व शाम की पाली की परीक्षाएं सम्पन्न हुई। अंतिम दिन सकुशल परीक्षा सम्पन्न होने के बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली। विदित हो कि यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे, जिसमें चन्दौली पॉलिटेक्निक, महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज चंदौली, पंडित कमलापति राजकीय डिग्री कालेज चंदौली, गांधी राष्ट्रीय विद्या मंदिर सदलपुरा, जीजीआईसी व नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा, राजकीय बालिका इंटर कालेज सैयदराजा, सकलडीहा पीजी कालेज व सकलडीहा इंटर कालेज शामिल हैं। इन परीक्षा पर 3576 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे। पहले पाली में 3576 के सापेक्ष 1384 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 3576 के सापेक्ष अनुपस्थित होने वालों की संख्या 1403 रही। इस दरम्यान कुल 2787 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं 4365 परीक्षा मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परीक्षा केन्द्रों के बाहर खड़े बंदोबस्त किए गए थे। पेपर लीक के पुराने प्रकरण को देखते हुए पुलिस ने एक दिन पहले ही सभी साइबर कैफे व फोटो स्टेट की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया था। परीक्षा के दौरान अधिकारियों की टीमें निरंतर भ्रमणशील रहीं और सीसीटीवी के जरिए परीक्षा कक्ष में चल रही परीक्षा की शुचिता को परखा। परीक्षा सम्पन्न होने के साथ पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
चंदौली। सीएमओ डा.वाईके राय ने शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर जनपद में संचालित निजी नर्सिंग होम, चिकित्सालय, क्लिनिक, पैथालाजी व एक्सरे सेंटर आदि के संचालकों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने विगत दिनों बेसमेंट में घटित घटनाओं का जिक्र किया और निर्देश दिया कि बेसमेंट में संचालित चिकित्सकीय प्रतिष्ठान के संचालन हेतु विकास प्राधिकरण एवं जिला पंचायत से नक्शा स्वीकृत कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पूर्व की घटनाओं को संज्ञान में लेते चंदौली स्वास्थ्य विभाग की ओर से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति को रोका जा सके। बताया कि चंदौली जनपद में कई चिकित्सालय, नर्सिंग होम, क्लिनिक, पैथालाजी व डायग्नोस्टि सेंटर का संचालन होने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसे अस्पताल, क्लिनिक व पैथालाजी संचालकों को सीएमओ ने निर्देश दिया कि यदि बेसमेंट में संचालन किया जा रहा है तो उसे तत्काल बंद कर दें अन्यथा निरीक्षण के दौरान पकड़े जाने पर संबंधित चिकित्सकीय प्रतिष्ठान के प्रबंधक व संचालक के विरूद्ध मेडिकल काउंसिल एक्ट-15(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी चिकित्सकीय प्रतिष्ठान के संचालन व प्रबंधक की होगी।